204101
Hathras: जिला अस्पताल के गेट पर महिला का पर्स गुम, पुलिस ने दी कार्रवाई का भरोसा
Hathras, Sokhana, Uttar Pradesh:कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के जिला अस्पताल में दवा लेने आई एक महिला का पर्स अस्पताल के गेट पर गिर गया। महिला के अनुसार, पर्स में 2500 से 3000 रुपये थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने अस्पताल में लगे CCTV कैमरे चेक किए और महिला को जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राजेश चौहान पर धोखाधड़ी के आरोप, कोर्ट ने एफआईआर का आदेश दिया
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां टीम इंडिया के लिए खेल चुके क्रिकेटर राजेश चौहान पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है तो वहीं न्यायालय ने एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं आरोप है कि फर्जी ट्रांसपोर्ट ठेका दिलाने का झांसा देकर पूर्व क्रिकेटर राजेश चौहान ने 15 लाख रुपए की धोखाधड़ी की तो वही नागपुर महाराष्ट्र के रहने वाले पीड़ित दिनकर विश्वामित्र ने न्यायालय में आवेदन दिया कि राजेश चौहान से उसका परिचय उसके दोस्त सरोज कुमार के माध्यम से हुआ था राजेश ने स्वयं को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बताते हुए दावा किया कि उसकी गोविंद ट्रांसपोर्ट नाम की कंपनी को उड़ीसा के क्योंझर में स्थित जिंदल इस्पात लिमिटेड में आयरन सामग्री परिवहन का ठेका मिला है क्रिकेटर राजेश चौहान ने बताया कि इस कार्य में भारी मुनाफे होगा इतना ही नही दिनकर विश्वामित्र को ट्रक लगाने और भागीदारी का प्रस्ताव भी दिया जिसके बाद वर्क आर्डर और दस्तावेज भी दिखाए जिसको देखने के बाद दिनकर विश्वामित्र ने राजेश चौहान को 2 लाख 51 हजार रुपए का भुगतान किया वही गोविंद ट्रांसपोर्ट कंपनी के खाते में भी अलग-अलग किस्तों में रकम जमा की इस तरह कुल 15 लाख रुपए ट्रांसफर किए गए लेकिन दिनकर को जब लाभ नहीं मिला तब उसने राजेश चौहान से बात करने की कोशिश की लेकिन बात नही बनी जिसके बाद प्रार्थी दिनकर ने न्यायालय में आवेदन दिया साथ ही लेनदेन के तमाम साक्षय और दस्तावेज भी सौंपे गए जिसका अवलोकन करने के बाद न्यायालय ने बीएनएस की धारा 175 तीन के तहत पुलिस को जांच पूरी कर अंतिम प्रतिवेदन न्यायालय में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है.0
0
Report
जेल में वैवाहिक बंधन: मंडोर कैंप जेल में आजीवन कैदी ने विवाह किया
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। महात्मा गांधी के विचार “अपराध से घृणा करो, अपराधी से नहीं” को चरितार्थ करता एक अनूठा और मानवीय उदाहरण बुधवार को जोधपुर की मंडोर स्थित ओपन एयर कैंप जेल में देखने को मिला। यहां आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदी मूलाराम और सीमा ने राजस्थान हाईकोर्ट की अनुमति के बाद वैदिक रीति-रिवाज और पूरे विधि-विधान के साथ विवाह रचाया। जेल परिसर में आयोजित इस विवाह समारोह में दोनों के परिजन, जेल प्रशासन, पुलिस प्रशासन और अन्य लोग साक्षी बने। इस दौरान मंडप सजा, विवाह की रस्में निभाई गईं और दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर साथ जीवन बिताने का संकल्प लिया। दरअसल, मूलाराम और सीमा दोनों ही मंडोर ओपन एयर कैंप जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। जेल में रहने के दौरान दोनों के बीच आपसी लगाव और प्रेम का रिश्ता विकसित हुआ। समय के साथ यह रिश्ता इतना मजबूत हो गया कि दोनों ने एक-दूसरे के साथ विवाह कर नया जीवन शुरू करने का निर्णय लिया। हालांकि दोनों के बंदी होने के कारण विवाह का रास्ता आसान नहीं था। ऐसे में दोनों की इच्छा को कानूनी आधार देने के लिए मामला राजस्थान हाईकोर्ट तक पहुंचा। हाईकोर्ट ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए दोनों को विवाह की अनुमति प्रदान की। न्यायालय ने केवल शादी की अनुमति ही नहीं दी, बल्कि सामाजिक पुनर्वास की भावना को ध्यान में रखते हुए मंडोर ओपन एयर कैंप जेल में ही विवाह आयोजित करने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। न्यायालय के इस निर्णय के बाद जेल प्रशासन और दोनों परिवारों ने विवाह की तैयारियां शुरू कीं। आज अभिजीत मुहूर्त में मंडोर ओपन एयर कैंप जेल में विवाह समारोह आयोजित किया गया। दोनों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह की सभी रस्में पूरी कीं। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह संपन्न हुआ और मूलाराम व सीमा पति-पत्नी के रूप में नए जीवन की शुरुआत की ओर बढ़े। समारोह में दोनों के परिवारों के सदस्यों और रिश्तेदारों की मौजूदगी ने इस आयोजन को भावनात्मक बना दिया। परिजनों ने नवदंपती को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद भविष्य की कामना की। विवाह समारोह के दौरान जेल परिसर का माहौल भी सामान्य दिनों से अलग नजर आया। जहां आमतौर पर बंदियों की दिनचर्या और सुरक्षा व्यवस्था दिखाई देती है, वहीं बुधवार को उसी परिसर में विवाह की रस्में निभाई गईं। जेल प्रशासन की ओर से समारोह को शांतिपूर्ण और गरिमामय तरीके से संपन्न कराने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गईं। ओपन एयर कैंप जेल प्रभारी हापू राम की निगरानी में आयोजन और सुरक्षा व्यवस्था संभाली गई, जबकि सेंट्रल जेल अधीक्षक प्रमोद सिंह शेखावत ने भी पूरे कार्यक्रम की मॉनिटरिंग की। मूलाराम के अधिवक्ता कालूराम भाटी के सहायक स्वप्न चौहान के अनुसार, हाईकोर्ट के संवेदनशील और मानवीय दृष्टिकोण के कारण दोनों का विवाह संभव हो सका। न्यायालय के आदेश ने दोनों को अपने जीवन को एक नई दिशा देने का अवसर प्रदान किया है। यह विवाह केवल दो बंदियों के वैवाहिक बंधन में बंधने की घटना नहीं है, बल्कि सुधारात्मक न्याय व्यवस्था की उस सोच को भी सामने लाता है, जिसमें अपराध करने वाले व्यक्ति को केवल दंडित करना ही उद्देश्य नहीं, बल्कि उसके सामाजिक पुनर्वास और सुधार का भी प्रयास किया जाता है। ओपन एयर कैंप जेल की अवधारणा भी इसी दिशा में काम करती है, जहां योग्य बंदियों को अपेक्षाकृत स्वतंत्र वातावरण में जिम्मेदारी के साथ जीवन जीने और समाज में पुनः स्थापित होने का अवसर दिया जाता है। मुलाराम और सीमा का विवाह इसी सोच की एक मिसाल बनकर सामने आया है। दोनों का कहना है कि विवाह के बाद वे अपने जीवन की पुरानी परिस्थितियों से आगे बढ़कर एक नई शुरुआत करना चाहते हैं। हालांकि उनके जीवन में सजा और जेल की परिस्थितियां अभी भी मौजूद हैं, लेकिन इस विवाह ने उन्हें भविष्य के लिए एक भावनात्मक सहारा और नई उम्मीद दी है। इस पूरे घटनाक्रम ने यह संदेश भी दिया कि सुधारात्मक न्याय व्यवस्था का मकसद केवल अपराध की सजा देना नहीं, बल्कि व्यक्ति को सुधार और पुनर्वास का अवसर देना भी है। हाईकोर्ट की अनुमति और जेल प्रशासन की व्यवस्थाओं के बीच संपन्न हुआ यह विवाह जोधपुर की ओपन जेल में सामाजिक पुनर्वास की दिशा में एक अनूठा उदाहरण बन गया है।0
0
Report
PMGSY में घटिया निर्माण: ग्रामीणों ने ठेकेदार पर भ्रष्टाचार का आरोप
Muju, Jeonbuk State:मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले में प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (जनमन) के तहत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) से ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क सुविधा देने का दावा किया गया है. ग्राम पंचायत बंजी से लेकर ग्राम कोड़ा तक 21 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया गया है, करोड़ों रुपए से बनी सड़क महज तीन महीने में ही गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर देती है. सड़क में दरारें पड़ गई हैं और कुछ रिटेनिंग वॉल भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं. ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार और घटिया गुणवत्ता का आरोप लगाया है. वहीं कलेक्टर ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं. ग्रामीणों का कहना है कि सड़क में दरारें पड़ने के साथ-साथ कई स्थानों पर रिटेनिंग वॉल भी क्षतिग्रस्त हो गई है. सड़क किनारे डाली गई मुरूम और मिट्टी बारिश के कारण बहकर किसानों के खेतों में पहुंच रही है, जिससे खेती-किसानी प्रभावित हो रही है. ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. वही अब एमसीबी कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने मामले को गंभीर बताते हुए जांच कराने और जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही है.0
0
Report
Advertisement
बारिश से शहापूर-मुरबाड पुल पानी में डूबा, 15 गांवों का संपर्क टूट गया
Thane, Maharashtra:दोन दिवसांपासून कोसळणाऱ्या संततधार पावसामुळे शहापूर-मुरबाड तालुक्याचा संपर्क तुटला आहे. काळू नदीला पूर आल्याने चिखले आणि अंबर्जे गावाजवळील महत्त्वाचा पूल पाण्याखाली गेला आहे. शहापूर आणि मुरबाडला जोडणारा हा पूल सध्या पूर्णपणे पाण्याखाली आहे. परिणामी मुरबाड-वाशिंद मार्गावरील रहदारी पूर्णपणे बंद करण्यात आली आहे. पावसाचा जोर कायम असल्याने नदीची पाणी पातळी अजूनही वाढत आहे. नदीच्या दोन्ही तिरावर नागरीक पाणी ओसरण्याची वाट पाहात आहेत. या पुलावरून ये-जा करणाऱ्या जवळपास 10 ते 15 गावांचा एकमेकांशी संपर्क तुटला आहे. शाळा, दवाखाना आणि बाजारपेठेसाठी नागरिकांना मोठ्या अडचणींना सामोरे जावे लागत आहे. प्रशासनाने नागरिकांना या रस्त्याचा वापर न करण्याचे आवाहन केले आहे. पाणी ओसरल्यानंतरच पूल सुरू होणार असल्याचे प्रशासनाने सांगितले आहे. तोपर्यंत नागरिकांनी पर्यायी मार्गाचा वापर करावा आणि नदीकाठच्या भागात जाणे टाळावे असे आवाहन करण्यात आले आहे.0
0
Report
दतिया उपचुनाव: 85+ बुजुर्गों के घर-घर मतदान से मुकाबला और धारदार
Datia, Madhya Pradesh:मनोज गोस्वामी दतिया दतिया उपचुनाव: 85+ बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं के घर-घर पहुंची मतदान टीम, चुनावी मुकाबला हुआ दिलचस्प दतिया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दतिया विधानसभा उपचुनाव के तहत आज 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों तथा दिव्यांग मतदाताओं के लिए घर-घर जाकर मतदान की प्रक्रिया शुरू की गई। मतदान दल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदाताओं के घर पहुंचकर डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान करा रहे हैं। दतिया विधानसभा उपचुनाव में NOTA सहित कुल 22 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के आशुतोष तिवारी, कांग्रेस के कुंवर घनश्याम सिंह और आजाद समाज पार्टी के दामोदर सिंह यादव के बीच माना जा रहा है। सभी प्रत्याशी लगातार जनसंपर्क और चुनाव प्रचार में जुटे हैं। यह उपचुनाव प्रदेशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसकी प्रमुख वजह भाजपा की उम्मीदवार चयन प्रक्रिया रही, जिसमें पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के नाम की व्यापक चर्चा के बावजूद पार्टी ने टिकट आशुतोष तिवारी को दिया। आशुतोष तिवारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पृष्ठभूमि से जुड़े रहे हैं और शिवराज सिंह चौहान सरकार में मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड निगम के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। चुनावी माहौल में मुकाबला केवल उम्मीदवारों के बीच नहीं, बल्कि भाजपा और कांग्रेस के संगठनात्मक दमखम के बीच भी दिखाई दे रहा है। दोनों प्रमुख दलों के वरिष्ठ नेता दतिया में लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं। हजारों कार्यकर्ता शहर के विभिन्न होटलों में ठहरकर बूथ स्तर तक चुनाव प्रबंधन में जुटे हुए हैं, जिससे पूरे विधानसभा क्षेत्र में चुनावी गतिविधियां चरम पर हैं。0
0
Report
हसनपुर में कोचिंग सेंटर के बाहर छात्र की स्प्लेंडर बाइक चोरी, CCTV में चोर कैद
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के हसनपुर बार में कोचिंग सेंटर के बाहर दिनदहाड़े छात्र की स्प्लेंडर बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ शातिर चोर अमरोहा जनपद के हसनपुर नगर में मंगलवार दोपहर बायपास रोड स्थित कोचिंग सेंटर के बाहर से एक छात्र की स्प्लेंडर बाइक दिनदहाड़े चोरी हो गई। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें दोपहर 3:32 बजे एक शातिर युवक बाइक लेकर फरार होता दिखाई दे रहा है। गांव गुलामपुर निवासी दुर्वेश, पुत्र राजपाल सिंह, पढ़ाई के लिए कोचिंग आया था और बाइक बाहर खड़ी कर कक्षा में चला गया। कुछ देर बाद लौटने पर बाइक गायब मिली। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा तो सीसीटीवी फुटेज देखी गई, जिसमें चोरी की घटना सामने आई। पीड़ित ने हसनपुर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
डीएम ने बनकटा ब्लॉक के विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण, बीईओ को कारण बताओ नोटिस के निर्देश
Gaura Khas, Uttar Pradesh:जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बुधवार को विकासखंड बनकटा के पांच विद्यालयों और एक आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था, पठन-पाठन की गुणवत्ता, डिजिटल उपस्थिति एवं मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पर्यवेक्षण में शिथिलता पाए जाने पर उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) बनकटा को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि विद्यालयों में पठन-पाठन की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने बीईओ को नियमित एवं प्रभावी अनुश्रवण करने, कमियों को तत्काल दूर कराने तथा शिक्षण व्यवस्था को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पूर्व माध्यमिक विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र सोहनपुर, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) सोहनपुर, प्राथमिक विद्यालय इंगुरी बाजार, उच्च विद्यालय रामपुर बुजुर्ग तथा उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रताप छापर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में अधिकांश विद्यालयों में शिक्षक उपस्थित मिले, लेकिन छात्र-छात्राओं की उपस्थिति अपेक्षाकृत कम पाई गई। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित शिक्षकों एवं अधिकारियों को छात्र उपस्थिति बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक छात्र का नियमित रूप से विद्यालय आना सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने सभी विद्यालयों में डिजिटल उपस्थिति प्रणाली का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। केजीबीवी सोहनपुर में पंजीकृत 110 छात्राओं के सापेक्ष केवल 70 छात्राएं उपस्थित मिलने पर उन्होंने छात्राओं की नियमित उपस्थिति बढ़ाने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने को कहा। केजीबीवी में निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने छात्राओं से पाठ्यपुस्तक पढ़वाकर उनकी शैक्षणिक दक्षता का आकलन किया तथा शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण एवं व्यवस्थित पठन-पाठन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण विकसित करने, शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा पीएम श्री एवं मॉडल विद्यालयों में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था बनाए रखने पर भी जोर दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए नियमित मॉनिटरिंग, प्रभावी शिक्षण व्यवस्था और छात्र उपस्थिति में निरंतर सुधार आवश्यक है। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य के निरीक्षण में कमियां मिलने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
रायपुर में करोड़ों विदेशी ट्रांजेक्शन का खेल उजागर; ED रेड के बाद खुला मामला
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर रायपुर में करोड़ों के विदेशी ट्रांजेक्शन का बड़ा खेल बेनकाब! बेरोजगार युवक संदीप सेठ को बनाया कंपनी का डायरेक्टर, फर्जी हस्ताक्षरों से खुलवाए बैंक खाते शिकायतकर्ता का दावा- मेरे नाम का इस्तेमाल कर विदेश भेजे गए करोड़ों रुपये 2025 में ED की रेड के बाद सामने आया पूरा मामला मौसेरे भाई रितेश गुप्ता समेत अन्य पर धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक षड्यंत्र का केस पुलिस अब ED से दस्तावेज और बैंक ट्रांजेक्शन की जानकारी जुटाएगी, बड़े नेटवर्क की जांच शुरू विधानसभा थाने में एफआईआर0
0
Report
वाराणी में बीजेपी ने 2027 के लिए बूथ अध्यक्षों के साथ जीत का मंत्र साझा किया
Varanasi, Uttar Pradesh:• वाराणसी में बीजेपी संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने शहर दक्षिणी में बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को किया संबोधित। • मिशन 2027 को लेकर बीजेपी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, दिया जीत का मंत्र। • बूथ अध्यक्षों का बड़ा दावा 2027 में बीजेपी को कोई नहीं हरा सकता। • बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सराहा पार्टी ढांचा, बोले किसी भी अन्य पार्टी में ऐसी व्यवस्था नहीं।0
0
Report
Advertisement
नौजवानों के साहस ने लोकतंत्र को नया संदेश दे दिया
Chaka, जो काम हम नहीं कर सके, जो बड़े-बड़े लीडर नहीं कर सके, जो डर बड़े-बड़े लीडर नहीं निकाल सके, आज इन नौजवानों ने कर दिखाया ; सीजेपी प्रदर्शन पर बोली महबूबा मुफ्ती। महबूबा मुफ्ती : मैं यह कहूंगी कि मैं सलाम करती हूं जनरेशन जो ज़ी है, उन्होंने जो डर और खौफ का एक माहौल था जिसके बारे में बार-बार राहुल गांधी बोलते थे, डरो मत। तो इस जनरेशन ने दिखाया वो डरो मत का मतलब क्या है? अपना भूखे, प्यासे, इस गर्मी के मौसम में, वहां जंतर-मंतर में इकट्ठा होना, उसके बाद डंडे खाना, तो मुझे लगता है यह जनरेशन अपने खाली पसीने से नहीं बल्कि खून से एक नई तहरीक लिख रही है। मुझे लगता है यह एक ऐसा इन्होंने आंदोलन शुरू किया है, जो इस मुल्क में जो डेमोक्रेसी या जो हमारा कॉन्स्टिट्यूशन है, जिसकी धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, जिसका शिकार जम्मू और कश्मीर भी हुआ है 2019 में जब हमारा 370 खत्म किया गया इसलिए कॉन्स्टिट्यूशन की इज्जत करना, डेमोक्रेसी को बहाल करना, डेमोक्रेसी की सबसे बड़ी ताकत है सवाल पूछना। तो मुझे लगता है इन्होंने वापस लाया है इस मुल्क को जहां सवाल पूछना गुनाह नहीं है, क्राइम नहीं है, तो मैं उनको सलाम करती हूं, जो काम हम नहीं कर सके, जो बड़े-बड़े लीडर नहीं कर सके, जो डर बड़े-बड़े लीडर नहीं निकाल सके, आज इन नौजवानों ने, इन बच्चों ने, यह एक स्ट्रगल शुरू करके, भूखे, प्यासे, निहत्थे, खून से लथपथ उन्होंने एक नई तारीख लिखी है, एक नया संदेश दे रहे हैं मुल्क को कि डरो मत, हम आपका फ्यूचर हैं और मुझे खुशी है कि यह जो पूरे मुल्क की जो लीडरशिप है, वह इनके पीछे इकट्ठा हो रही है, लीडरशिप इनके आगे नहीं हो सकती क्योंकि मुझे लगता है ये लोग इस वक्त इस आंदोलन को लीड कर रहे हैं।0
0
Report
हांसी भाटला में बिजली कटौती से ग्रामीणों का गुस्सा, 24 घंटे बिजली की मांग
Hansi, Haryana:हांसी बाइट : बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता सुरिंदर मेहरा, यशपाल बेरवाल ग्रामीण,सोविन भाटला ग्रामीण बिजली कटौती को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा एक बार फिर फूटा ग्रामीणों ने बड़े आंदोलन की चेतावनी दी हांसी के गांव भाटला में लगातार बिजली कटौती को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा एक बार फिर फूट पड़ा। नाराज ग्रामीणों ने बिजली विभाग के एक्सईएन कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बिजली कर्मचारियों पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं, जबकि विभाग ने तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए जल्द समाधान का भरोसा दिया है। लेकिन ग्रामीणों ने बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है。 आपको बता दे कि हांसी के गांव भाटला में लंबे समय से बिजली कटौती की समस्या से परेशान ग्रामीण सोमवार को बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता सुरेंद्र नेहरा के कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए गांव की बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग उठाई और 10 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। उनका कहना है कि कई-कई घंटे तक बिजली गुल रहने से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। 24 घंटे बिजली के लिए मांग की है。 सोविन भाटला ने बताया कि तीन दिन पहले भी उन्होंने हांसी-बरवाला रोड जाम कर विरोध जताया था। उस समय एक्सईएन ने मौके पर पहुंचकर जल्द समाधान का आ�शन दिया था, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे दोबारा बड़ा आंदोलन करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी बिजली विभाग और प्रशासन की होगी。 यशपाल बेरवाल ने बताया कि बिजली विभाग के कुछ कर्मचारियों पर ड्यूटी के दौरान नशे में रहने और पुलिस कर्मियों के साथ शराब पीने के गंभीर आरोप लगाए। उनका दावा है कि इसकी वीडियो भी अधिकारियों को सौंपी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता सुरिंदर मेहरा ने बताया कि ग्रामीणों ने 10 Demandों का ज्ञापन दिया है, जिसमें बिजली लाइनों की मरम्मत, ट्रांसफार्मर बदलने, कर्मचारियों के तबादले और 24 घंटे बिजली आपूर्ति जैसी मांगें शामिल हैं। उन्होंने कहा कि गांव को फिलहाल प्रतिदिन लगभग 16 घंटे बिजली दी जा रही है और तकनीकी कारणों से होने वाली कटौती को जल्द दूर किया जाएगा। कर्मचारियों पर लगे आरोपों की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल ग्रामीण समाधान का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन चेतावनी दे चुके हैं कि यदि जल्द बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। अब देखना होगा कि विभाग कब तक ग्रामीणों की मांगों पर अमल करता है।0
0
Report
दिल्ली के कांवड़ मार्ग पर मीट की दुकाने बंद, सरकार ने कड़ी निगरानी का ऐलान
New Delhi, Delhi:दिल्ली में कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाली मीट की दुकानें बंद रहेंगी. सावन के महीने में कांवड़ मार्ग के किनारे दुकान लगाने वालों पर दिल्ली सरकार सख्त निगरानी रखेगी. उत्तर प्रदेश के योगी सरकार के तर्ज पर दिल्ली में रेखा गुप्ता सरकार कांवड़ को लेकर सख्त तैयारी कर रही है. दिल्ली सरकार के प्रवक्ता तथा कांवड़ समिति के सदस्य अनिल शर्मा ने जी मीडिया से बातचीत में बताया कि कांवड़ शिविर के बजट इस बार 2 लाख से लेकर 15 लाख रुपये तक बढ़ाए जाएंगे और बिजली यूनिट बढ़ाई जाएंगी ताकि आयोजकों को परेशानी न हो.0
0
Report
Advertisement
पटना- दिल्ली के बाहर राहुल गांधी के प्रदर्शन के विरोध में बिहार बीजेपी का मार्च
Bikram, Bihar:पटना- दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के बाहर राहुल गांधी के प्रदर्शन के विरोध में बिहार बीजेपी का मार्च..0
0
Report
जालौन में विवाहिता की हत्या: दहेज के चलते ससुराल पर हत्या का आरोप
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में विवाहिता की हत्या कर फांसी पर лटकाने का आरोप, मायके पक्ष ने तीन लाख दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों पर लगाया हत्या का आरोप, गुजरात के जिला वोरसाद के थाना आनंद क्षेत्र में किराए के मकान में फंदे पर लटका मिला संतोषी का शव, 1 महीने पूर्व हुए विवाद के बाद विवाहिता पति और सास-ससुर के साथ पानीपुरी के धंधे पर गई थी गुजरात, गुजरात के थाना आनंद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, गुजरात में ले जाकर पुत्री की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने का पति और सास ससुर पर पिता ने लगाया आरोप, मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर फर्जी सुसाइड नोट बनाने का भी लगाया गंभीर आरोप, ससुराल में विवाहिता का पूर्व में हुए विवाद के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल, मायके पक्ष की शिकायत के बाद स्थानीय पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के भेड़ गाँव का मामला。0
0
Report
Shoib Lone PDP में शामिल; Mehbooba Mufti ने बेरोजगारी और युवाओं पर चर्चा की
Srinagar, Uttarakhand:Srinagar: Congress senior leader Shoib Lone joined the People's Democratic Party (PDP) in Srinagar in the presence of party president Mehbooba Mufti today. Welcoming him into the party, Mehbooba Mufti said that Shoib Lone had "returned home" and expressed confidence that his induction would strengthen the PDP. Speaking to the media, Mehbooba Mufti also commented on the Youth Congress and Rozgar Janta Party protests in Delhi. She said that the youth have realized that the present regime has "played with their future," adding that growing unemployment and unfulfilled promises have led to widespread dissatisfaction among young people.0
0
Report
Advertisement
