icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज के 136 MBBS छात्र इंटर्नशिप शुरू, ओरिएंटेशन कार्यक्रम सम्पन्न

Dungarpur, Rajasthan:एमबीबीएस तृतीय वर्ष पार्ट-2 की परीक्षाएं उत्तीर्ण करने के बाद एमबीबीएस के 136 छात्र अब अपने करियर के अगले चरण यानी 'अनिवार्य रोटेशनल मेडिकल इंटर्नशिप' में प्रवेश कर रहे हैं। यह इंटर्नशिप कल से जिला अस्पताल में शुरू हो जाएगी। ये अगले 52 सप्ताह पूरे एक वर्ष तक चलेगी। इस प्रशिक्षण अवधि के दौरान नेशनल मेडिकल काउंसिल के कड़े मानकों और रोटेशन नियमों का पालन किया जाएगा ताकि छात्र चिकित्सा के हर विभाग में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त कर सकें। एक वर्ष का यह प्रशिक्षण पूरा करने के बाद ही इन छात्रों को संस्थान द्वारा प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा, जिसके आधार पर वे राजस्थान मेडिकल काउंसिल या देश के अन्य मेडिकल काउंसिल में अपना स्थाई रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। डॉ. रूपेश कुमार ने कहा कि कॉलेज का चौथा बैच है जो इंटर्नशिप के लिए तैयार हुआ है। इससे पहले संस्थान के 2018 से 2020 बैच के करीब 400 छात्र एमबीबीएस पूरी कर चुके हैं। इसके साथ ही 50 विदेशी मेडिकल स्नातक भी यहाँ से अपनी इंटर्नशिप पूरी कर चुके हैं।
0
0
Report
Advertisement

Kotputli में BJP की ऐतिहासिक जीत, मोदी के नेतृत्व पर क्षेत्र में जश्न

Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली क्षेत्र में तीन राज्यों के चुनाव परिणामों के बाद भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही रुझान आते ही कार्यकर्ता एकत्रित होने लगे और जैसे ही परिणाम स्पष्ट हुए, पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल बन गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान “नरेंद्र मोदी जिंदाबाद” और “सुनील बंसल जिंदाबाद” के नारों से माहौल गूंज उठा। कई स्थानों पर आतिशबाजी कर जीत का उत्सव मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे ऐतिहासिक और अप्रत्याशित जीत बताते हुए कहा कि यह परिणाम जनता के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की नीतियों पर विश्वास को दर्शाता है। सुनील बंसल कोटपूतली वासी होने के नाते क्षेत्र वासियो की ख़ुशी दुगनी होना लाजमी है जिसको लेकर जिले के विभिन्न उपखंडों में भी इसी तरह का उत्साह देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कर जीत की बधाई दी और खुशी जाहिर की।
0
0
Report

पेपर मिल में आग लगने से भारी नुकसान मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर कावू

Ashwani SharmaAshwani SharmaFollow1m ago
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद नगर के इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एक पेपर मिल में अचानक सोमवार को भीषण आग लगने से अफरा तफरी मच गई कई घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर कावू पाया। थाना दक्षिण क्षेत्र के तहत स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में लालजी पेपर मिल में सोमवार को अचानक आग लगने से भारी मात्रा में पड़ा हुआ कच्चा माल और गत्ता जल गया। आपकी सूचना पर फैक्ट्री मालिक और दमकल टीम और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और दो दमकल गाड़ियों ने आग को अंदर फैलने से रोकने पर समस्या नियंत्रण कर लिया गया अन्यथा आग अंदर खेलने पर पेपर नया बना हुआ रखा था या उसमें आग लग जाती तो भारी नुकसान होता और पेपर होने के कारण आग काफी विकराल रूप धारण कर लेती तो आसपास की फैक्ट्री को भी नुकसान उठाना पड़ सकता था। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल सका है नुकसान का आकलन विभाग द्वारा किया जाएगा।
0
0
Report

पूर्व विधायक मीणा ने गौतमेश्वर मेले में स्वास्थ्य से लेकर विकास तक तीखा हमला

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के अरनोद क्षेत्र में आयोजित प्रसिद्ध गौतमेश्वर महादेव मेले में इस बार आस्था के साथ सियासत का रंग भी गहराता नजर आया। मेले में जहां हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान गौतमेश्वर के दरबार में माथा टेका, वहीं जनप्रतिनिधियों के बीच बयानबाजी ने माहौल को राजनीतिक रंग दे दिया। खास बात यह रही कि कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक रामलाल मीणा ने मंच से राजस्व मंत्री हेमंत मीणा के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताते हुए भगवान से उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की, लेकिन इसी के साथ उन्होंने विकास कार्यों को लेकर तीखे तंज भी कसे।
0
0
Report
Advertisement

टोंक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बंगाल जीत पर जमकर जश्न मनाया

Tonk, Rajasthan:टोंक में भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न, बंगाल जीत पर आतिशबाजी पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद टोंक में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर के घंटाघर चौराहे पर एकत्रित होकर जमकर जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। मौके पर मौजूद भाजपा पदाधिकारियों ने इसे पार्टी की बड़ी जीत बताते हुए कहा कि जनता का विश्वास भाजपा की नीतियों और नेतृत्व पर लगातार बढ़ रहा है। जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की और जीत को ऐतिहासिक बताया। शहर के प्रमुख चौराहे पर हुए इस आयोजन से पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बन गया
0
0
Report

भिलाई नगर निगम के भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बीजेपी का घेराव, 70 वार्डों में हड़कंप

Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां भिलाई नगर निगम का बीजेपी ने घेराव करते हुए शहर सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोल प्रदर्शन किया जिसमें बीजेपी के तमाम नेता और सभी 26 पार्षद प्रदर्शन में मौजूद रहे. दिसम्बर में भिलाई नगर निगम का चुनाव है और इस चुनावी साल में बीजेपी पूरी तरह से एक्टिव नजर आ रही है भारतीय जनता पार्टी के द्वारा भिलाई नगर निगम का घेराव कर हल्ला बोल प्रदर्शन किया जिसमें सैकड़ों की संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता और आम जन और बीजेपी के सभी 26 पार्षद ने काँग्रेस के मेयर नीरज पाल और उनकी मेयर इन कॉउंसिल पर करोड़ो के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया इतना ही नहीं बीजेपी नेताओं ने यह भी कहा कि नीरज पाल अपनी मेयर इन काउंसिल के साथ मिलकर उल जुलूल निर्णय ले रहे हैं जिसका नुकसान भिलाई नगर निगम के सभी 70 वार्ड में हो रहा है वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन का कहना है कि भिलाई नगर निगम में लगातार करोड़ो का भ्रष्टाचार हो रहा है जिसकी सूचना और जानकारी राज्य सरकार को भी दी गई है जल्द ही इस पर राज्य सरकार एक्शन लेने की तयारी कर रहा है. तो वही भिलाई नगर निगम के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने कहा कि लगातार पिछले कई बार अल्टीमेटम देने के बाद भिलाई नगर निगम के महापौर बीजेपी के पार्षदों के साथ दुर्व्यवहार कर रहें है वार्डो में विकास कार्य शून्य हो रहे है तो वही मेयर की इसी हरकतों के कारण पार्षदों के साथ साथ अब जनता सड़को पर उतर चुकी है आपको बता दे की भिलाई नगर निगम में 70 वार्ड आते हैं जिसमें से लगभग 40 वार्ड पटरी पार क्षेत्र में है जिसमें दो दर्जन से ज्यादा वार्डो में स्लम बस्तियां है सड़क बिजली पानी और सफाई व्यवस्था को लेकर भिलाई नगर निगम के अलग-अलग वार्डों में व्याप्त समस्याओं को लेकर कई बार मेयर को ज्ञापन सौंपा गया लेकिन अब तक उस पर कोई कार्य नहीं हुई.
0
0
Report
Advertisement

MB ROAD पर मेट्रो काम से जाम, सैकड़ों वाहन घंटों फंसे

New Delhi, Delhi:MB ROAD पर मेट्रो का काम बड़ी तेजी से चल रहा है। वही लगातार भारी संख्या में लोगों को जाम का सामना करना पड़ रहा है। लोकेशन: साउथ दिल्ली MB ROAD. ज़ी मीडिया के लिए विजय कुमार की रिपोर्ट. खबर पर वॉकथ्रू. MB ROAD की हालत बदहाल लगती है; कई कई घंटे जाम, कई हजार वाहनों की आवाजाही जिस पर ना तो प्रशासन कोई ध्यान देता है ना ही कोई डिपार्टमेंट और ट्रैफिक वालों का तो आता पता ही नहीं है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार तस्वीरों में आप देख सकते हैं जिस तरीके से मेट्रो काम चल रहा है उसी के हिसाब से बदरपुर से महरौली रोड पर बी रोड पर लगता है भारी जाम कई कई घंटे लोगों को करना पड़ता है। सफर हालात बस से बत्तर है। इस जाम में स्कूली बच्चे जरूर जी काम से जाने वाले लोग और एंबुलेंस का भी निकलना मगर जाम लगने के बाद ना तो कोई देखने वाला और ना ही कोई सुनने वाला यह हालत है बी रोड की। जिसको लेकर कई हजार वाहनों के चालक का निकलना होता है मुश्किल। ज़ी मीडिया के लिए विजय कुमार की रिपोर्ट. खबर पर वॉकथ्रू.
0
0
Report

पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर नेताओं ने किया बधाई का आदान-प्रदान

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद। पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के कार्यालय पहुंचकर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया और कार्यकर्ताओं को भी इस सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। विधायक पंडित मूलचंद शर्मा ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों पर विश्वास जताते हुए यह ऐतिहासिक जीत दिलाई है। उन्होंने कहा कि यह जीत देश में विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की नीतियों की जीत है। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने भी इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा की नीतियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत के कारण ही पार्टी लगातार देशभर में मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि यह जीत लोकतंत्र में जनता के विश्वास का प्रतीक है। इस मौके पर उपस्थित पार्षद और कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी मिठाई बांटकर खुशी व्यक्त की और पार्टी नेतृत्व का आभार जताया।
0
0
Report
Advertisement

रामपुर के टॉपर्स को डीएम ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया

Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर में टॉपर्स का सम्मान, डीएम अजय द्विवेदी ने दी ट्रॉफी. हाईस्कूल-इंटर के 6 मेधावी छात्रों को मिला सम्मान. डीएम अजय बोले मेहनत से ही मिलती है सफलता, उज्ज्वल भविष्य की कामना. उत्तर प्रदेश के रामपुर से एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जहां जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी मेहनत का सम्मान मिला. जिलाधिकारी अजय द्विवेदी ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में टॉप करने वाले 6 होनहार छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. रामपुर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित एक सम्मान समारोह में जिलाधिकारी अजय द्विवेदी ने जिले के टॉप करने वाले 6 विद्यार्थियों को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया, इस दौरान डीएम ने कहा कि ये छात्र न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन कर रहे हैं, डीएम अजय द्विवेदी ने छात्रों की मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी इन मेधावी छात्रों से प्रेरणा लेने की बात कही, कार्यक्रम के दौरान छात्रों के परिजन और शिक्षक भी मौजूद रहे, जिन्होंने इस उपलब्धि पर खुशी जताई, सम्मानित छात्रों ने भी अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया.
0
0
Report

झांसी डायल 112 के लिए 7 नई स्कॉर्पियो पुलिस वाहन शामिल, प्रतिक्रिया समय सुधरा

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी पुलिस की रिस्पांस क्षमता को मजबूत करने के लिए डायल 112 के बेड़े में सोमवार को 7 नई स्कॉर्पियो गाड़ियां शामिल की गईं। एसएसपी मूर्ति ने पुलिस कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर इन पीआरवी वाहनों को रवाना किया। ये सातों वाहन स्कॉर्पियो गाड़ियाँ हैं जिन्हें पुलिसिंग के लिए मॉडिफाई किया गया है। नई गाड़ियों के शामिल होने से डायल 112 की कुल वाहन संख्या बढ़ गई है, जिससे रिस्पांस टाइम और बेहतर होगा। एसएसपी मूर्ति ने बताया कि ये पीआरवी चार पहिया वाहन कोई साधारण गाड़ियां नहीं हैं। इन नए वाहनों में हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा, जीपीएस ट्रैकिंग, डिजिटल डैशबोर्ड, वायरलेस कम्युनिकेशन सिस्टम और पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम लगाया गया है। इनके आने से हमारी कार्यक्षमता वृद्धि होगी। अब 112 पर आने वाली शिकायतों पर कम समय में मौके पर पहुंच सकेंगे। जनता को बेहतर और त्वरित सुविधा मिलेगी।
0
0
Report

बूंदी में आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा, विकास कार्यों में समन्वय पर जोर

Noida, Uttar Pradesh:बूंदी, 4 मई। जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में पेयजल, बिजली और चिकित्सा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि शहर में चल रहे विकास कार्यों को सभी विभाग आपसी समन्वय से समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करें, ताकि आमजन को सुविधाओं का समय पर लाभ मिल सके। वन क्षेत्रों में फैल रही जूली फ्लोरा को हटाकर स्थानीय पौधों के रोपण के निर्देश भी दिए गए। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नवल सागर में निर्माणाधीन लाइट एंड साउंड शो को जल्द शुरू करने के निर्देश दिए गए। वहीं शहर की सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए नगर परिषद को मिशन मोड में काम करने और टीम बनाकर जिम्मेदारी तय करने को कहा गया। सड़कों से निराश्रित पशुओं को हटाने के भी निर्देश दिए गए।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top