204102
हाथरसः पैसे के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, एक युवक गंभीर रूप से घायल
Nagla Dhaurpur, Uttar Pradesh:कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव बरवाना में दो पक्षों के बीच पैसे के विवाद को लेकर हुए लड़ाई और मारपीट हो गई। इस दौरान एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए शख्स को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
UP NEWS : करेली के तिलछी गांव में ताज़िए सुपुर्द ए खाक किए गए
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत में करेली थाना क्षेत्र के तिलछी गांव में मोहर्रम के त्यौहार पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ताजियों की जियारत कर इमाम हसन हुसैन की शहादत को याद करने के बाद गमजदा माहौल में उन्हें कर्बला में सुपुर्द ए खाक कर दिया। वहीं ताजियों की ऊंचाई के मामले में स्थानीय रहने वाले सकील खान का कहना योगी सरकार ने जो फरमान जारी किया है वह सराहनीय कदम है। क्योंकि अधिकांश ताजियों की ऊंचाई अधिक होने के चलते बिजली की लाइनों की चपेट में आने से लोगों की जान चली जाती है जिसके चलते वह सरकार के फैसले का स्वागत करते है। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस टीम मुस्दैद दिखाई दी। वहीं मोहर्रम के मेले में लगी जर्नल स्टोर की दुकानों की ओर से महिलाओं की गैलरी से पुलिस युवाओं को दौड़ती दिखाई दी। ताजा तस्वीरें पीलीभीत के थाना करेली क्षेत्र के तिलछी गांव की है। तस्वीरों में देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है इमाम हुसैन की याद में बड़ी संख्या में यकीदतमंदो की भीड़ उमड़ी है।0
0
Report
जांजगीर-चाम्पा में मशरूम महोत्सव से किसानों को मिला रोजगार बढ़ाने वाला अवसर
Taga, Chhattisgarh:जांजगीर-चाम्पा के बहेराडीह में स्थित वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल में राज्य स्तरीय मशरूम महोत्सव का आयोजन किया गया. छग में पहली बार आयोजित 'मशरूम महोत्सव' में 7 जिलों जाजंगीर-चाम्पा, सक्ती, कोरबा, बिलासपुर, बस्तर, महासमुंद, धमतरी के किसान, मशरूम उत्पादक बड़ी संख्या में शामिल हुए, वहीं उड़ीसा से भी यहां किसान पहुंचे थे. इस दौरान किसानों में व्यापक उत्साह भी दिखा और कृषि वैज्ञानिकों ने भी शिरकत की. इस मौके पर 10 मशरूम उत्पादकों को 'मशरूम मित्र सम्मान' से सम्मानित किया गया. मशरूम महोत्सव में विधायक ब्यास कश्यप, जिला पंचायत की सभापति उमा राजेन्द्र राठौर और बलौदा जनपद के सभापति चुड़ामणि राठौर मौजूद थे. मशरूम महोत्सव में किसानों ने भी अपना अनुभव साझा किया. मशरूम महोत्सव के माध्यम से लोगों को मशरूम की महत्ता, रोजगार के ज्यादा अवसर और पैरा का उपयोग कर पराली नहीं जलाने का संदेश देते हुए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करने लोगों को प्रेरित किया गया. मशरूम महोत्सव के माध्यम से मशरूम उत्पादक किसानों ने एक-दूसरे से अनुभव साझा किया. बाईट 1 - रोहित साहू, सम्मानित मशरूम उत्पादक किसान, मुलमुला बाईट 2 - उत्तम पटेल, सम्मानित मशरूम उत्पादक किसान, बिलासपुर बाईट 3 - ब्यास कश्यप, विधायक, जांजगीर-चाम्पा0
0
Report
पुणे-खराड़ी हत्या: घरेलू विवाद के चलते पत्नी की निर्मम हत्या, आरोपी फरार
Khargone, Madhya Pradesh:घरेलू विवाद में पत्नी की निर्मम हत्या कर महाराष्ट्र के पुणे के खराड़ी से फरार आरोपी ने पिया पायजन। खरगोन जिले के भीनगांव के बस स्टैंड पर पीया पायजन। भीकनगांव अस्पताल से खरगोन जिला अस्पताल रैफर। पुणे से महाराष्ट्र पुलिस आरोपी को पकडने के लिये पीछा करते पहुंची थी भीकनगांव। भीकनगांव के पोखराबाद से 36 वर्षीय दयाराम पिता तोताराम अपनी पत्नी के साथ मजदूरी करने गया था पुणे के खराड़ी। पत्नी किरण से घरेलू विवाद के चलते धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर फरार हो गया था। महाराष्ट्र की पुणे पुलिस भी पहुंची जिला अस्पताल खरगोन। आरोपी के साले दादू घोड़से की शिकायत पर पुणे खराड़ी में हत्या प्रकरण दर्ज। आरोपी के साले दादू ने ही घटना स्थल महाराष्ट्र के पुणे में पुलिस को मौके पर बुलाया कर बताई थी घटना। पुणे पुलिस खरगोन पुलिस की मदद से आरोपी को करेगी गिरफ्तार। फिलहाल आरोपी का खरगोन जिला अस्पताल में इलाज जारी।0
0
Report
Advertisement
कवर्धा के मेडिकल कॉलेज को मान्यता मिलने की दिशा में सांसद का बड़ा फैसला?
Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा- क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय ने शुक्रवार को कवर्धा में निर्माणाधीन शासकीय मेडिकल कॉलेज भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण एजेंसी से पूरी जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गौरतलब है कि सांसद संतोष पांडेय के लगातार प्रयास से कवर्धा में मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति मिली है। मेडिकल कॉलेज भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। सांसद पांडेय ने कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार ने कवर्धा में मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति प्रदान कर जिलेवासियों को बड़ी सौगात दी है। मेडिकल कॉलेज खुल जाने से जिला चिकित्सा के क्षेत्र में आगे बढ़ेगा। युवाओं को चिकित्सा शिक्षा मिलेगी। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि इस सत्र से वैकल्पिक भवन में मेडिकल कॉलेज का संचालन किया जाना था। लेकिन वर्तमान में नेशनल मेडिकल कमीशन द्वारा अधोसंरचना संबंधी आवश्यक भवन एवं अन्य कारणों का हवाला देते हुए मान्यता प्रदान किए जाने की कार्यवाही की है। इसको लेकर उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से उक्त विषय में हस्तक्षेप करते हुए मेडिकल कॉलेज के संचालन हेतु मान्यता प्रदान किए जाने हेतु निर्देश करने का आग्रह किया है। उम्मीद है उक्त समस्या का शीघ्र समाधान होगा।0
0
Report
शेखपुरा में ताजिया जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न, पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ाई
Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा में ताजिया जुलूस शांति सद्भाव के साथ निकले इस दौरान किसी भी तहर की अफरा तफरी और हुड़दंग नहीं हो इसको लेकर शेखपुर की एसडीएम प्रियंका कुमारी और एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार सड़क पर उतर कमान संभाल रखा है।एसडीएम और एसडीपीओ के अगुआई में नगर थाना की पुलिस ताज़िया जुलूस की लगातार मानिटरिंग कर रहे है।जबकि पुलिस मुस्तैद है और लोगो से आपसी भाईचारे के साथ खुशी खुशी पर्व मनाए जाने की अपील कर रहा है। शांतिपूर्ण मुहर्रम पर्व मनाए जाने को लेकर 73 स्थानों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल को तैनात किया है।इस मौके पर एसडीएम प्रियंका कुमारी लोगो से शांति सद्भाव के साथ पर्व मनाए जाने की अपील किया है।जबकि एसडीपीओ ने कहा कि जहां भी संवेदनशील स्थल है वहां मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल को लगाया गया है जबकि पुलिस के 112 और अन्य पुलिस जवान जुलूस के साथ लगे है ताकि कोई परेशानी नहीं हो और पर्व अच्छे तरीके से शांतिपूर्व संपन्न हो सके।0
0
Report
नवी मुंबई पुलिस ने 56.69 करोड़ रु के मादक पदार्थ जप्त कर अभियान को दी नई गति
Navi Mumbai, Maharashtra:नशामुक्त नवी मुंबई अभियानाला अधिक बळ देत नवी मुंबई पोलीस आयुक्तालयाने जागतिक अंमली पदार्थ विरोधी दिनाचे औचित्य साधून तब्बल 56 कोटी 69 लाख 55 हजार 192 रुपये किमतीचे जफ्त केलेला अंमली पदार्थाचा साठा कायदेशीर प्रक्रियेनुसार नष्ट केला. समाजातील अमली पदार्थांचे वाढते जाळे उद्ध्वस्त करण्याच्या दृष्टीने पोलिसांनी उचललेले हे महत्त्वाचे पाऊल मानले जात आहे. तलोजा येथील शासनमान्य मुंबई वेस्ट मॅनेजमेंट कंपनीच्या प्रकल्पात हा अमली पदार्थाचा साठा शास्रोक्त पद्धतीने नष्ट करण्यात आला. यावेळी नवी मुंबईचे पोलीस आयुक्त मिलिंद भारंबे, सहपोलीस आयुक्त दीपक साकोरे, अपर पोलीस आयुक्त (गुन्हे) प्रमोद शेवाळे आणि गुन्हे शाखेचे पोलीस उपायुक्त सचिन गुंजाळ उपस्थित होते. पोलीस आयुक्तालयाने दिलेल्या माहितीनुसार, नशामुक्त नवी मुंबई अभियानांतर्गत आतापर्यंत 166 गुह्यांची नोंद करण्यात आली असून, त्यामधील जवळपास 57 कोटी रुपयांचे अंमली पदार्थ जप्त करुन ते नष्ट करण्यात आले आहे. त्याच मोहिमेचा पुढील टप्पा म्हणून 26 गुह्यांतील जप्त अंमली पदार्थांची विल्हेवाट लावण्यात आली.0
0
Report
Advertisement
सीपीआई(एम) पोलित ब्यूरो बैठक: केरल-तमिलनाडु-बंगाल चुनाव परिणामों पर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: MA BABY (CPI(M) GENERAL SECRETARY) ON POLIT BUREAU MEETING OF THE CPI (M)/RAM MANDIR DONATION ROW/ CHIEF MINISTER YOGI ADITYANATH/UNIFORM CIVIL CODE BILL दिल्ली: CPI(M) पोलित ब्यूरो की बैठक पर CPI(M) के जनरल सेक्रेटरी MA बेबी ने कहा, "...हम देश और विदेश, दोनों जगहों पर हो रहे राजनीतिक घटनाक्रमों पर चर्चा करने जा रहे हैं। यह एक असाधारण बैठक है। आम तौर पर, हम हर तीन महीने में एक बार कमेटी की बैठक करते हैं, लेकिन केरल, तमिलनाडु, बंगाल, असम और पुडुचेरी के चुनावी नतीजों को देखते हुए हमने एक विशेष बैठक बुलाने का फैसला किया है। हम हर राज्य के नतीजों का विस्तार से विश्लेषण करेंगे और विस्तृत रिपोर्ट के आधार पर यह समझने की कोशिश करेंगे कि केरल में क्या गलत हुआ, जहाँ हमें हार का सामना करना पड़ा, और किन हालात में पश्चिम बंगाल में पहली बार BJP सरकार बनी। इसी तरह, 1960 के दशक के मध्य के बाद पहली बार तमिलनाडु में कोई गैर-द्रविड़ पार्टी सत्ता में आई है - TVK, जिसके नेता जोसेफ विजय हैं। ये वे मुख्य मुद्दे हैं जिन पर पोलित ब्यूरो की बैठक में चर्चा की जाएगी..."0
0
Report
मिड-डे मील में अंडे की जगह पनीर-सोयाबीन: डॉ सुनीत खन्ना की राय वायरल
Noida, Uttar Pradesh:ALWAR (RAJASTHAN): DR SUNEET KHANNA, (SENIOR DIETICIAN /NUTRITIONIST) ON WEST BENGAL MID MEAL REPLACING EGG FROM PANEER AND SOYABEAN (SOURCE: SELF MADE) अलवर, राजस्थान: पश्चिम बंगाल में मिड-डे मील में अंडे की जगह पनीर और सोयाबीन देने के फैसले पर सीनियर डायटीशियन/न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. सुनीत खन्ना कहते हैं, "जिन स्कूलों में इस्कॉन मिड-डे मील देता है, वहां अंडे की जगह सोयाबीन और पनीर देने के फैसले पर बहस छिड़ गई है। यह याद रखना ज़रूरी है कि इस्कॉन और जैन समुदाय जैसे संगठन अपनी आस्था और अहिंसा के सिद्धांत के कारण जीवन भर शाकाहार का पालन करते हैं... हालांकि, अंडे प्रकृति के सबसे अच्छे खाद्य पदार्थों में से एक हैं; ये विटामिन B12, कोलीन, विटामिन D और आयरन जैसे पोषक तत्वों के साथ-साथ ऐसा प्रोटीन देते हैं जो आसानी से पच जाता है और बच्चों के विकास के लिए ज़रूरी है। शाकाहारी विकल्पों में सोया और टोफू सबसे अच्छे विकल्प हैं क्योंकि इनमें भी पूरा प्रोटीन होता है। पनीर भी प्रोटीन और कैल्शियम का एक बेहतरीन स्रोत है, जबकि सब्जियां विटामिन, मिनरल, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट का बहुत अच्छा स्रोत हैं, लेकिन वे प्रोटीन के मुख्य स्रोत के तौर पर अंडे या सोया की जगह नहीं ले सकतीं। आखिरकार, यह फैसला या चर्चा विचारधारा के बारे में नहीं, बल्कि हमारे बच्चों की सेहत के बारे में होनी चाहिए..."0
0
Report
हरियाणा कांग्रेस प्रभारी नियुक्ति पर संजय दत्त को हार्दिक बधाई
Noida, Uttar Pradesh:श्री संजय दत्त को हरियाणा कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई। आम जन के मुद्दों पर ज़मीनी संघर्ष से कांग्रेस को मजबूत करने के श्री संजय दत्त के अनुभव से हरियाणा में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। एक सफल कार्यकाल के लिए अग्रिम शुभकामनाएं।0
0
Report
Advertisement
संजय दत्त को हरियाणा कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त, बधाई की झड़ी
Noida, Uttar Pradesh:कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व द्वारा श्री संजय दत्त जी को हरियाणा कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ。 आशा है कि आपके दायित्व निर्वहन से संगठन को नई मजबूती मिलेगी और हम सभी मिलकर हरियाणा में कांग्रेस पार्टी की विचारधारा तथा जनहित के मुद्दों को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएंगे। आपके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ। हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी के रूप में श्री बी. के. हरिप्रसाद जी द्वारा संगठन को दिए गए मार्गदर्शन और योगदान के लिए उनका हार्दिक आभार。0
0
Report
हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी नियुक्त होने पर संजय SDutt को हार्दिक बधाई
Noida, Uttar Pradesh:कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व MLC श्री SanjaySDutt को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।0
0
Report
गोरेगांव में 750 ग्राम हेरोइन पकड़ी, 3.75 करोड़ की बरामदी; आरोपी की तलाश जारी
Noida, Uttar Pradesh:MUMBAI (MAHARASHTRA): PURNIMA CHOUGULE SHRINGI (DCP, ANTI NARCOTICS CELL, MUMBAI POLICE) ON SEIZURE OF 750 GRAMS HEROIN WORTH RS 3.75 CRORE IN GOREGAON WEST मुंबई, महाराष्ट्र: गोरेगांव में 3.75 करोड़ रुपये की हेरोइन ज़ब्त की गई। मुंबई पुलिस के नारकोटिक सेल की DCP पूर्णिमा चौगुले श्रृंगी ने कहा, लगभग 750 ग्राम हेरोइन ज़ब्त की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में अनुमानित कीमत 3 करोड़ 75 लाख रुपये है। गुप्त सूचना मिलने के बाद सड़क पर यह ऑपरेशन चलाया गया और एक कैरियर को गिरफ़्तार किया गया। अब तक सिर्फ़ एक व्यक्ति को पकड़ा गया है और मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। फ़िलहाल, किसी जाने-माने ड्रग सिंडिकेट से कोई पक्का लिंक नहीं मिला है, हालांकि संभावनाओं का पता लगाया जा रहा है। आरोपी 20 साल का है और उसका कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।0
0
Report
Advertisement
राम मंदिर चोरी केस: CCTV बंद कर करोड़ों चढ़ावे में हेराफेरी का सवाल
Noida, Uttar Pradesh:सत्य और धर्म को स्थापित करने वाले मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम और उनके करोड़ों भक्तों की आस्था के साथ जो चोरी और लूट का कपटपूर्ण कृत्य किया गया है, उसने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है। भगवान राम करोड़ों मन का पवित्र भाव हैं। उसी पवित्र भाव से लोग मंदिर में माथा टेकते हैं और दान करते हैं। राम मंदिर में चोरी करने वालों ने धर्म और आस्था की मूल भावना को खंडित करने का महापाप किया है। यह सवाल भी महत्वपूर्ण है कि क्या छोटे कर्मचारी अकेले CCTV बंद कर हजारों करोड़ के चढ़ावे में हेराफेरी कर सकते हैं, या इसके पीछे कुछ बड़े लोगों की मिलीभगत है? इस मामले में जांच के नाम पर लीपापोती करने की जगह पारदर्शी तरीके से जांच हो और जो भी लोग इस चौर्य कर्म में संलिप्त हैं, उन्हें कड़ी सजा मिले।0
0
Report
टैक्सकॉन-2026 शिखर का उद्घाटन, जस्टिस अनुरूप सिंघी ने किया आगाज
Jaipur, Rajasthan:टैक्सकॉन- 2026 शिखर, हाईकोर्ट जस्टिस अनुरूप सिंघी ने किया उद्घाटन, शीर्ष टैक्स एक्सपर्ट ने की जटिल प्रावधानों पर चर्चा, GST, IT, ED, PMLA, AI पर हुई चर्चा, TCA जयपुर की ओर से किया गया आयोजन, दामोदर प्रसाद जयपुर एंकर राजधानी जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में टेक्सकॉन-2026 शिखर का आयोजन हुआ। इसमें देशभर से टैक्स विशेषज्ञ, चार्टर्ड अकाउंटेंट, कर अधिवक्ता और कर सलाहकार शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्घाटन राजस्थान हाईकोर्ट के जस्टिस अनुरूप सिंघी ने किया। समारोह में केंद्रीय बैंक ऑफ इंडिया के जोनल हैड अनिल कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। टैक्स कंसल्टेंट्स एसोसिएशन जयपुर द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में TCA अध्यक्ष सीए शिशिर अग्रवाल और सचिव सीए गौरी शंकर धामाणी के नेतृत्व में पांच तकनीकी सत्र आयोजित किए गए। इन सत्रों में जीएसटी, आयकर, ईडी, पीएमएलए और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े नवीन प्रावधानों और व्यावहारिक चुनौतियों पर देश के शीर्ष टैक्स विशेषज्ञ विस्तार से चर्चा की। मुख्य अतिथि जस्टिस अनुरूप सिंघी ने अपने संबोधन में कहा कि उन्हें आयकर अपीलीय अधिकरण बार एसोसिएशन और राजस्थान टैक्स बार एसोसिएशन का सदस्य बनने का सौभाग्य मिला। जस्टिस सिंघी ने सभी टैक्स प्रोफेशनल्स को ज्ञान के साथ नैतिक मूल्यों को भी अपनाने का आह्वान किया। बाइट – CA शिशिर अग्रवाल, प्रेसिडेंट, TCA0
0
Report
जिनेवा में UKPNP का UN के बाहर प्रदर्शन, PoJK के मानवाधिकार उल्लंघन पर वैश्विक कार्रवाई
Noida, Uttar Pradesh:जिनेवा, स्विट्जरलैंड: यूनाइटेड कश्मीर पीपल्स नेशनल पार्टी (UKPNP) ने जिनेवा में UN मानवाधिकार परिषद के 62वें सत्र के दौरान संयुक्त राष्ट्र के बाहर 'ब्रोकन चेयर' स्मारक पर विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का मकसद पाकिस्तान के कब्ज़े वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में मानवाधिकारों के उल्लंघन की ओर ध्यान दिलाना था। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान सेना और सुरक्षा बलों के खिलाफ नारे लगाए और उन पर आम नागरिकों के खिलाफ ज़रूरत से ज़्यादा बल प्रयोग करने और शांतिपूर्ण विरोध को दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने रावलकोट में 7 जून को प्रदर्शनकारियों पर हुई गोलीबारी का ज़िक्र किया, जिसमें कई लोग मारे गए थे और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आयोजकों के अनुसार, 7 जून की घटना के खिलाफ रावलकोट और पाकिस्तान के कब्ज़े वाले जम्मू-कश्मीर के अन्य हिस्सों में विरोध प्रदर्शन जारी हैं, और प्रदर्शनकारी जवाबदेही और न्याय की मांग कर रहे हैं。0
0
Report
Advertisement
