204101
Hathras: लूट के दो आरोपियों को गिरफ्तार, मोटरसाइकिल और औजार बरामद
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कोतवाली चंदपा पुलिस और एसओजी टीम ने कार्रवाई करते हुए गांव बघना रोड पर बंद पड़े शराब ठेके के पास से लूट की घटना में शामिल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल के पार्ट्स, घटना में प्रयुक्त एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल और मोटरसाइकिल खोलने के औजार बरामद हुए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रामपुर के सेफनी दंगल में धक्का-झड़प के बाद मारपीट, वीडियो वायरल
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर के सेफनी में दंगल के दौरान धक्का-मुक्की के बाद जमकर मारपीट, मौके पर मची अफरा-तफरी, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल. सैफनी क्षेत्र के गांव में दंगल के बीच भिड़े लोग, वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने शुरू की पूरे मामले की जांच. एएसपी अनुराग सिंह बोले- वायरल वीडियो की जांच जारी, दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ होगी नियमानुसार कठोर कार्रवाई. पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. दंगल देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, धक्का-मुक्की शुरू हो गई, मारपीट की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है, पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है, घटना से जुड़े अन्य तथ्यों और मौके पर मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है, फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो और पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है, अब जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा कि दंगल में हुए विवाद की असली वजह क्या थी और मारपीट में कौन-कौन लोग शामिल थे.0
0
Report
चंदौली के स्कूल में शिक्षकों पर आरोप, परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली... विद्यालय में छात्राओं के गंभीर आरोपों से मचा हड़कंप... योगा शिक्षक पर छात्राओं ने लगाया कथित छेड़खानी और मारपीट का आरोप... छात्राओं की शिकायत के बाद आक्रोशित परिजन विद्यालय पहुंचे... परिजनों ने स्कूल में जमकर जताया विरोध, कार्रवाई की उठाई मांग... कुछ छात्रों ने भी एक अन्य शिक्षक पर तंबाकू मंगाने का लगाया आरोप... एक ही विद्यालय में शिक्षकों पर लगे अलग-अलग आरोपों से मचा बवाल... बच्चों की सुरक्षा और शिक्षकों के व्यवहार को लेकर उठे गंभीर सवाल... परिजनों ने निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की मांग... BSA ने कहा - ABSA को जांच हेतु किया गया है निर्देशित... जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी सख्त कार्रवाई... चकिया कोतवाली क्षेत्र के भीषमपुर कंपोजिट विद्यालय का पूरा मामला...0
0
Report
बागपत किसान नेता की पत्नी की मौत: अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप, मुकदमा दर्ज
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में किसान नेता की पत्नी की सांप के काटने से हुई मौत के मामले में जिला अस्पताल के चिकित्सकों पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में जिला अस्पताल के सीएमएस अनुराग वार्ष्णेय, चिकित्सक डॉ. विक्रांत और फार्मासिस्ट मोहित त्यागी को आरोपी बनाया गया है। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है, जहां 4 नवंबर 2025 को किसान नेता प्रदीप धामा की पत्नी सुंदर देवी की जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई थी। बताया गया कि सुंदर देवी घर में पशुओं से संबंधित काम कर रही थीं। इसी दौरान उन्हें जहरीले सांप ने काट लिया। परिजनों के अनुसार, हालत बिगड़ने पर सुंदर देवी को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया था। आरोप है कि अस्पताल में उपचार के दौरान चिकित्सकों और स्टाफ की कथित लापरवाही के चलते उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई और उनकी मौत हो गई। अब इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर सीएमएस अनुराग वार्ष्णेय, डॉ. विक्रांत और फार्मासिस्ट मोहित त्यागी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले में उपचार से जुड़े दस्तावेज और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
करनाल की नेहा ने एशियाई खेलों में भारत के लिए पदक हासिल कर इतिहास रचा
Karnal, Haryana:करनाल। 2 साल का समय मांगा था... खुद को साबित कर दिखाया करनाल की बहू नेहा ने किया कमाल, 44 सालों बाद एशियाई हॉकी में भारत की जीत में बनी मिसाल, परिवार कर रहा स्वागत की तैयारी करनाल, जिले की बहू नेहा ने एशियाई खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है। नेहा का विवाह करनाल निवासी सुनील से वर्ष 2024 में तय हुआ था। उन्होंने ससुराल वालों से खेल के लिए दो साल का समय मांगा था। कहा था कि इन दो सालों में वह खुद साबित कर दिखाएंगी। देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना उनका सपना है। उन्होंने अपने को साबित कर दिखाया। नेहा की सफलता से प्रफुल्लित ससुर रामस्वरूप ने कहा कि जब नेहा बैठे सुनील से शादी करके आई थी तो हमें लगा था कि वह घर संभालेगी। उनकी खेल के प्रति लगन को देखते हुए तीन साल का समय दिया। नेहा ने कहा था कि वह इस बार एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक अपने नाम जरूर करेंगी। देखो उन्होंने कर दिखाया। ससुर बोले कि आज हम बहुत खुश हैं। पदक जीतने के बाद नेहा ने फोन पर बात की। नेहा ने छठी कक्षा से हॉकी खेलना शुरू किया।0
0
Report
प्रकाश राज ने SIR प्रक्रिया पर विपक्षी पार्टियों पर टिप्पणी की
Noida, Uttar Pradesh:HYDERABAD, TELANGANA: PRAKASH RAJ (ACTOR) ON SIR PROCESS / OPPOSITION PARTIES0
0
Report
हनुमानगढ़ में मारपीट-थराव के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग, लोग थाने पहुंचे
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ में मारपीट-पथराव से परेशान लोग थाने पहुंचे: आरोपियों पर कार्रवाई की मांग, घर पर ईंटें फेंकी और जान से मारने की धमकी हनुमानगढ़ की बरकत कॉलोनी, वार्ड 45 के लोग शनिवार को टाउन थाने पहुंचे। उन्होंने मारपीट और पथराव के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। दीपक पासवान ने बताया कि 2 अक्टूबर की रात उनके भांजे विवेक को करीबन आधा दर्जन लोगों ने पीटा। बीच-बचाव करने आए विवेक के पिता और भाई को भी पीटा गया। आरोपियों ने घर पर ईंटें फेंकीं, जिससे तीनों घायल हो गए। उन्हें श्रीगंगानगर के जनसेवा अस्पताल में भर्ती कराया गया। दीपक ने जान से मारने की धमकी और दोबारा पथराव का आरोप भी लगाया। शंभू दास ने शिकायत की कि उसी रात निलंबर दास व उनके साथियों ने उनसे गाली-गलौज की। निलंबर दास ने उन पर ईंट फेंकी, जिससे चोट आई। उनकी पत्नी ने बीच-बचाव किया। दोनों ने पुलिस से मामले दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है。0
0
Report
Advertisement
नगर निगम के बयान पर बवाल: जीवित कर्मियों को मृत बताने की वजह क्या?
Alwar, Rajasthan:नगर निगम के बयान पर बवाल: जिंदा लोग पहुंचे तो बोले- हमें मृत या लापता कैसे बताया?\n\nअलवर नगर निगम में सफाई कर्मचारी भर्ती को लेकर शनिवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब भर्ती प्रक्रिया से जुड़े चार लोग नगर निगम कार्यालय पहुंच गए। मामला नगर निगम आयुक्त लक्ष्मीकांत के एक अखबार में प्रकाशित बयान से जुड़ा है। बयान में भर्ती प्रक्रिया से जुड़े दो लोगों की मौत होने और दो लोगों के लापता होने की जानकारी दी गई थी।\n\nबयान सामने आने के बाद संबंधित चारों लोग नगर निगम कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों के सामने अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हुए सवाल उठाया कि जब वे सभी जीवित हैं, तो उन्हें मृत या लापता कैसे बताया गया। इस दौरान उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में नगर निगम अधिकारियों से اپنا मृत्यु प्रमाण पत्र देने की मांग भी की।\n\nमामले को लेकर नगर निगम परिसर में काफी देर तक हंगामा और चर्चा का माहौल बना रहा। संबंधित लोगों ने अधिकारियों से पूछा कि आखिर भर्ती प्रक्रिया से जुड़े अभ्यर्थियों की मौत और लापता होने की जानकारी किस आधार पर दी गई। वहीं, पूरे मामले में वास्तविक स्थिति क्या है, इसे लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं।\n\nअब सोमवार को दस्तावेजों और संबंधित रिकॉर्ड की जांच के बाद तस्वीर साफ होने की उम्मीद है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि चारों लोगों को मृत या लापता बताए जाने की वजह क्या रही और नगर निगम की ओर से दी गई जानकारी में गलती कैसे हुई।0
0
Report
तहसील सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस
Shahabad, Uttar Pradesh:शनिवार को सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 तक तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी राहुल पांडे ने की। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा भी मौजूद रहे। समाधान दिवस में कुल सौ शिकायतें आईं जिनमें से नौ शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को निस्तारित करने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है। इस मौके पर जिलाधिकारी राहुल पांडे ने कहा संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का समय के अंदर निस्तारण किया जाए संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉक्टर अविनाश कुमार, क्षेत्राधिकारी संतोष सिंह सहित समस्त विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
बहरोड़ के खरखड़ा खेत में आग, दमकल ने पाया नियंत्रण
Jaipur, Rajasthan:बहरोड़ के खरखड़ा गांव में खेत में रखी कड़ब में अचानक आग लग गई। आग लगी देख मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस व दमकल विभाग को दी। सूचना पर दमकल मौके पर पहुंची और पानी डालकर आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया। आग से किसान को आर्थिक नुकसान पहुंचा है।0
0
Report
Advertisement
बस्सी में पुलिस कमिश्नर ने जनसुनवाई में मामलों की तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए
Dudu, Rajasthan:बस्सी - जयपुर कानोता थाने में पुलिस कमिश्नर की जनसुनवाई. बस्सी सर्किल के तीन थाना क्षेत्रों से पहुंचे परिवादी. कई मामलों में मौके पर ही दिए राहत के निर्देश. पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने की जनसुनवाई, बस्सी सर्किल के कानोता, बस्सी और तूंगा थाना क्षेत्रों से पहुंचे परिवादियों की शिकायतें सुनीं. जनसुनवाई के दौरान आपसी विवाद, पारिवारिक मामले, भूमि एवं संपत्ति विवाद, अवैध कब्जे, चोरी और मारपीट सहित विभिन्न प्रकरण सामने आए. पुलिस कमिश्नर ने कई मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए. इस दौरान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अपराध अजय सिंह सहित संबंधित थानों के पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
देहरादून: पुष्कर सिंह धामी भाजपा बैठक में राज्य मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ
Noida, Uttar Pradesh:Dehradun (Uttarakhand): Pushkar Singh Dhami Attends BJP Meeting with State Morcha Office-Bearers0
0
Report
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर
Lakhima Khas, Uttar Pradesh:परतावल, महराजगंज। गोरखपुर की तरफ से महराजगंज जा रहे बाइक सवार को बसहिया बुजुर्ग के पास शनिवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सड़क किनारे जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान मदन लाल यादव,उर्म 27 वर्ष पुत्र छात्रधारी यादव, के रूप में हुई है। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।0
0
Report
Advertisement
हांसी की तंग गलियों में 25 रेहड़ी-रिक्शा से कचरा उठाने की नई व्यवस्था
Hansi, Haryana:हांसी में तंग गलियों के लिए 25 रेहड़ी-रिक्शा शुरू टीपर वाहन नहीं पहुंचने वाली गलियों से अब उठेगा कचरा जीपीएस नहीं, फोटो के जरिए होगी रेहड़ी-रिक्शा की निगरानी हांसी शहर की तंग गलियों में रहने वाले लोगों के लिए कचरा उठान को लेकर राहत की उम्मीद जगी है। नगर परिषद की ओर से उन गलियों से कचरा उठाने के लिए 25 रेहड़ी-रिक्शा शुरू किए गए हैं, जहां डोर-टू-डोर कचरा उठाने वाले टीपर वाहन पहुंच नहीं पाते। नगर परिषद चेयरमैन प्रवीण इलावादी ने इन 25 रेहड़ी-रिक्शा को रवाना किया। इस दौरान नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी राजेंद्र सोनी भी मौजूद रहे। चेयरमैन प्रवीण इलावादी ने बताया कि शहर में डोर-टू-डोर कचरा उठान के लिए पहले से टीपर वाहन चल रहे हैं, लेकिन कई इलाकों की गलियां बेहद संकरी होने के कारण वहां बड़े वाहन नहीं पहुंच पाते। ऐसे में इन गलियों में रहने वाले लोगों को कचरा उठान की समस्या का सामना करना पड़ता था। इसी समस्या के समाधान के लिए नगर परिषद ने 25 रेहड़ी-रिक्शा शुरू किए हैं। इन छोटे वाहनों के जरिए अब उन गलियों तक भी पहुंच बनाई जाएगी, जहां टीपर वाहन नहीं जा सकते। नगर परिषद का कहना है कि इसका उद्देश्य शहर के हर हिस्से में नियमित कचरा उठान सुनिश्चित करना है, ताकि किसी भी इलाके के लोगों को कचरे की समस्या का सामना न करना पड़े। वहीं कार्यकारी अधिकारी राजेंद्र सोनी ने बताया कि रेहड़ी-रिक्शा के संचालन से तंग गलियों में रहने वाले लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, इन रेहड़ी-रिक्शा में फिलहाल टीपर वाहनों की तरह जीपीएस सिस्टम नहीं लगाया गया है। इनकी निगरानी के लिए एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। रेहड़ी-रिक्शा चालक जिस गली में कचरा उठाने जाएगा, उसे प्रतिदिन उस गली से फोटो भेजनी होगी। फोटो के माध्यम से यह निगरानी की जाएगी कि चालक संबंधित गलियों में नियमित रूप से कचरा उठा रहा है या नहीं। नगर परिषद की इस पहल से तंग गलियों में सफाई व्यवस्था को बेहतर करने की कोशिश की गई है। अब असली चुनौती इन रेहड़ी-रिक्शा का नियमित संचालन और प्रभावी निगरानी रहेगी। अगर व्यवस्था नियमित रही तो शहर की उन गलियों के लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है, जहां अब तक टीपर वाहन नहीं पहुंच पा रहे थे। अब देखना होगा कि नगर परिषद की यह नई व्यवस्था हांसी की तंग गलियों में सफाई व्यवस्था को कितना मजबूत कर पाती है।0
0
Report
सीधी छुहिया घाटी घटना: पुलिस अभिरक्षा से बंदी छुड़ाने की साजिश का खुलासा
Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी की छुहिया घाटी में उड़ीसा पुलिस दल पर हमला कर पुलिस अभिरक्षा से बंदी को छुड़ाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। सीधी, रीवा, मैहर और मऊगंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, पूरी घटना पहले से बनाई गई साजिश का हिस्सा थी। गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही और पूछताछ के आधार पर घटना में इस्तेमाल दो वाहन बरामद किए गए हैं, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। दरअसल, 29 सितंबर को उड़ीसा पुलिस की टीम बंदी आदित्य मिश्रा को फुलवानी जेल से प्रोडک्शन वारंट पर रीवा न्यायालय लेकर आ रही थी। इसी दौरान रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र की छुहिया घाटी में आरोपियों ने पुलिस वाहन को अलग-अलग वाहनों से घेर लिया। आरोप है कि हमलावरों ने पुलिस वाहन के शीशे और बोनट पर डंडों और बेसबॉल बैट से हमला किया। पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की गई और फायरिंग भी की गई। इसी दौरान वाहन के अंदर स्प्रे कर पुलिसकर्मियों को असहज किया गया और मौका पाकर बंदी आदित्य मिश्रा को पुलिस अभिरक्षा से छुड़ा लिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के मेमोरेण्डम के आधार पर टाटा हैरियर वाहन क्रमांक DL3CCR0538 बरामद किया गया है। वहीं मुखबिर की सूचना पर GJ34D5455 नंबर का एक अन्य वाहन भी लावारिस हालत में बरामद किया गया।पुलिस अब घटना में इस्तेमाल बताए जा रहे सफेद रंग की टाटा हैरियर और ब्रेजा समेत अन्य वाहनों की तलाश कर रही है। पुलिस जांच में कुलदीप ओझा, संजय पटेल, सचिन पटेल, आशीष पटेल, संग्राम सिंह, राजा पटेल, पुन्नी और रवि समेत अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।आरोपियों की पहचान सामने आने के बाद पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन ने फरार आरोपियों पर 30-30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस ने आम लोगों से भी आरोपियों के संबंध में विश्वसनीय जानकारी देने की अपील की है। बहरहाल छुहिया घाटी में हुई इस वारदात के बाद पुलिस ने चार जिलों की टीमों को लगाकर जांच आगे बढ़ाई और अब पहली गिरफ्तारी भी हो चुकी है। हालांकि 경찰 अभिरक्षा से छुड़ाया गया बंदी और घटना में शामिल बाकी आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। ऐसे में पुलिस की अगली कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं मिली
Chhindwara, Madhya Pradesh:0
0
Report
Advertisement
