204101
Hathras: ट्रैक्टर और ऑटो की टक्कर, चालक घायल
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस के कोतवाली मुरसान क्षेत्र में मथुरा रोड स्थित गांव दर्शना के पास ट्रैक्टर और ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया और चालक घायल हो गया। राहगीरों ने तुरंत उसकी मदद की और उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली मुरसान पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
फर्जी IAS अधिकारी बनकर रौब जमाने वाला युवक गिरफ्तार; नम प्लेट जब्त
Indore, Madhya Pradesh:फर्जी IAS अधिकारी बनकर रौब जमाने वाला युवक गिरफ्तार लसूड़िया पुलिस ने 28 वर्षीय हिमांशु पांचाल को किया गिरफ्तार मकान पर लगा रखी थी IAS RAJ SONI – District Collector की फर्जी नेम प्लेट आरोपी खुद को बताता था जिला कलेक्टर और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पूछताछ में आरोपी ने कबूला वह कोई IAS अधिकारी नहीं है मकान से फर्जी IAS नेम प्लेट, फोटो फ्रेम और भ्रामक सामग्री जब्त आरोपी के खिलाफ लसूड़िया थाने में केस दर्ज आरोपी मूल रूप से अहमदाबाद गुजरात का रहने वाला गुजरात के अडालज थाने में भी आरोपी के खिलाफ पुराना मामला दर्ज पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पूरे मामले की जांच में जुटी0
0
Report
बलौदाबाजार NH 130-B पर श्रद्धालुओं भरी माज़दा पलटी; 27 घायल
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग न्यूज़ बलौदाबाजार नेशनल हाईवे 130-B पर श्रद्धालुओं से भरी माज़दा पलटी, 27 घायल, 2 जिला अस्पताल रेफर नेशनल हाईवे 130-B पर सेल और छांछी के बीच मोड़ के पास श्रद्धालुओं से भरी माज़दा वाहन अनियंत्रित होकर पलटी हादसे में वाहन सवार श्रद्धालुओं को गंभीर चोटें आई घायलों को तत्काल सीएचसी केंद्र कसडोल लाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। सभी श्रद्धालु गिरौदपुरी धाम दर्शन के लिए निकले थे इसी दौरान मोड़ के पास वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 27 लोग घायल हुए हैं, जिनकी उपचार सीएचसी केंद्र कसडोल में जारी है0
0
Report
कोलकाता: CAMAC स्ट्रीट कार्यालय पर अज्ञात व्यक्तियों ने तोड़फोड़, गार्ड से मारपीट
Noida, Uttar Pradesh:KOLKATA: ABHISHEK BANERJEE OFFICE AT CAMAC STREET VANDALISED BY UNKNOWN PERSONS/ VISUALS/ UPASHANA CHAUDHARY (IT CELL INCHARGE TMC) S/B बीजेपी कुछ चोर गुंडे रात को 3.30 बजे ऑफिस आए सिर्फ तोड़फोड़ नहीं सुरक्षा गार्ड के साथ भी मारपीट की है पुलिस से हम पूछ रहे हैं जब हमला हुआ था तो आप लोग कहा थे बड़े किसी बाबू ने आदेश दिया होगा यहां ना आने के लिए पुलिस हमारे साथ कॉर्पोरेट नहीं कर रहा है बार-बार जो अभिषेक दा पर जो हमला हो रहा है क्या पुलिस ये सब रोकना चाहती है अभी तो हमारे पास का सीसीटीवी फुटेज आया है पुलिस कोई भी बीजेपी के नेता को ढूंढेगा नहीं हम बोल रहे के हम वीडियो देखा कर हम आरोपियों को ढूंढ के बता देंगे पुलिस को फिर हम FIR दर्ज करवाएंगे0
0
Report
Advertisement
कानपुर देहात में तेज बारिश, कच्ची छत गिरी, तीन बच्चों समेत परिवार मलबे में दम
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर देहात में बारिश बनी आफत तेज बारिश के दौरान गिरी कच्ची छत छत गिरने से मलबे में दबा पूरा परिवार हादसे के वक्त छत के नीचे सो रहे थे तीन लोग 7 साल की पलक की मलबे में दबकर मौत 3 साल के लविश ने भी तोड़ा दम दो मासूम बच्चों की मौत से मचा कोहराम पिता मुकेश कुमार गंभीर रूप से घायल ग्रामीणों ने मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकाला थाना मूसानगर के जरसेन गांव में बड़ा हादसा0
0
Report
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कोटा बूंदी दौरे पर, कई कार्यक्रमों में शिरकत
Kota, Rajasthan:लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला संसदीय क्षेत्र कोटा बूंदी के दौरे पर है, कोटा. एंकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला संसदीय क्षेत्र कोटा बूंदी के दौरे पर है, आज लोकसभा अध्यक्ष ट्रेन नंबर 20156 डॉ अंबेडकर नगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस से प्रातः 05:15 बजे दिल्ली से कोटा पहुंचे, इस दौरान स्टेशन पर नगर निगम कोटा उत्तर पूर्व नेता प्रतिपक्ष लव शर्मा भी उपस्थित रहे, आज लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे0
0
Report
मान्दाकिनी नदी खतरे के निशान से ऊपर, भारी बारिश से बाढ़ का खतरा बढ़ा
Noida, Uttar Pradesh:SATNA (MADHYA PRADESH): MANDAKINI RIVER FLOWS ABOVE DANGER MARK AMID HEAVY RAINFALL / VISUALS/REAX पहाड़ों में बारिश का काम हो तो बाढ़ की समस्या काम होगी 72 घंटों से लगातार बारिश हो रही है काफी जगह पर पानी भरा हुआ है0
0
Report
Advertisement
लातेहार-लोहरदगा सड़क की बदहाली: मौत की डगर बन गई
Latehar, Jharkhand:लातेहार जिला मुख्यालय के नवरंग चौक से डेमू होते हुए लोहरदगा जिले को जोड़ने वाली प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क बदहाल हो गई है। कभी हजारों लोगों के सुगम आवागमन का जरिया रही यह सड़क अब हादसों को न्योता दे रही है। सड़क की हालत इतनी बदतर हो चुकी है कि वाहन चलाना तो दूर, पैदल चलना भी किसी चुनौती से कम नहीं है। दो जिलों और तीन विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ने वाली यह महत्वपूर्ण सड़क अब लोगों के लिए 'डेथ ट्रैप' बनती जा रही है। लातेहार जिला मुख्यालय के मनिका विधानसभा, लातेहार विधानसभा और लोहरदगा जिले के लोहरदगा विधानसभा को जोड़ती है जिससे कम से कम 25,000 से अधिक लोगों का आवागमन होता है। वर्तमान में इस सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं, कई हिस्सों में सड़क की पिच पूरी तरह उखड़ गई है। बारिश होने पर इन गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे वाहन चालकों के लिए यह अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो जाता है कि आगे सड़क है या गहरा गड्ढा। ऐसे में सबसे ज्यादा खतरा दोपहिया वाहन चालकों के साथ-साथ छोटे वाहन चालकों को बना रहता है। स्थानीय ग्रामीण बताते हैं कि रोजाना हजारों लोग इसी सड़क से होकर बाजार, अस्पताल, स्कूल, कॉलेज और दूसरे जरूरी कामों के लिए आवाजाही करते हैं; सड़क की बदहाली ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। स्थानीय निवासी बताते हैं कि सड़क का निर्माण लगभग 5 साल पहले कराई गई था, पर निर्माण कार्य की गुणवत्ता इतनी निम्न थी कि बनने के बाद से ही सड़क की स्थिति खराब हो गई थी। वर्तमान में हालात ऐसे हैं कि इस पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय निवासी उत्तम कुमार कहते हैं कि हालत इतनी खराब हो गई है कि सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। प्रत्येक दिन कोई न कोई दुर्घटना यहाँ होती रहती है; गड्ढों में पानी भर जाने से बच्चों को घर से बाहर भेजना भी डर लगता है। वहीं, ग्रामीण बताते हैं कि उन्हें दूध बेचने के लिए सुबह-शाम लातेहार जाना पड़ता है; मोटरसाइकिल और छोटी गाड़ियाँ यहाँ अक्सर दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। जो यहां के स्थानीय निवासी हैं उन्हें तो सड़क में बने गड्ढों की जानकारी रहती है लेकिन जो अनजान लोग इस रास्ते से गुजरते हैं, वे अक्सर दुर्घटना के शिकार हो जा रहे हैं। ग्रामीण कार्य विभाग के कार्य प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता अजय कुमार ने कहा कि इसकी सूचना उन्हें आज ही मिली है; कुछ दिन पहले ही उनकी पोस्टिंग हुई है, सूचना मिली है तो निश्चित रूप से सकारात्मक कार्रवाई होगी। सबसे गंभीर स्थिति तब बनती है जब किसी मरीज को अस्पताल ले जाना हो; खराब सड़क के कारण एंबुलेंस और निजी वाहनों को भी काफी परेशानी होती है। स्कूली बच्चों को भी रोज इसी सड़क से गुजरना पड़ता है। ग्रामीण ने संबंधित विभाग और प्रशासन से सड़क की जल्द मरम्मत और स्थायी जीर्णोद्धार की मांग की है.0
0
Report
सदर विधायक के घर के बाहर आधुनिक निगरानी कैमरा लगाने की कोशिश उजागर
Hazaribagh, Jharkhand:सदर विधायक प्रदीप प्रसाद के आनंदपुरी कॉलोनी स्थित निजी आवास की सुरक्षा को लेकर गंभीर मामला सामने आया। विधायक के अनुसार, दो व्यक्ति उनके आवास के बाहर हाई-रेज़ॉल्यूशन, वाई-फाई और नाइट-विजन सुविधा से लैस आधुनिक निगरानी कैमरा लगाने का प्रयास कर रहे थे। गतिविधि संदिग्ध लगने पर स्थानीय लोगों और विधायक के सहयोगियों ने दोनों को रोककर पूछताछ की और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। विधायक के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में दोनों व्यक्तियों ने बताया कि कैमरा मो. अदनान के निर्देश पर लगाया जा रहा था। हालांकि, पूछताछ के दौरान उनके बयानों में लगातार विरोधाभास सामने आने का दावा किया गया है। प्रदीप प्रसाद ने बताया कि पिछले तीन-चार दिनों से उनके आवास और परिवार की रेकी किए जाने की जानकारी सामने आ रही थी। इस दौरान वह स्वयं अपने आवास से बाहर थे। ऐसे में उनकी अनुपस्थिति के दौरान आवास के बाहर अत्याधुनिक निगरानी उपकरण लगाने का प्रयास सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए दोनों व्यक्तियों से करीब एक घंटे तक पूछताछ की गई। इस दौरान उनके बयानों में कई बार बदलाव और विरोधाभास सामने आया। विधायक का दावा है कि दोनों व्यक्तियों ने 20 से अधिक बार अपने बयान बदले या पूर्व में कही गई बातों से पलटे। इस घटनाक्रम ने कैमरा लगाने के वास्तविक उद्देश्य और इसके पीछे किसी अन्य व्यक्ति या समूह की संभावित भूमिका को लेकर संदेह और गहरा कर दिया है। विधायक ने पूरे घटनाक्रम को गंभीर और संवेदनशील बताते हुए अपने तथा अपने परिवार के खिलाफ संभावित सुनियोजित षड्यंत्र की आशंका जताई है। उनका कहना है कि इसे महज किसी कैमरे को लगाने की सामान्य घटना मानकर नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। पिछले कई दिनों से कथित रेकी, उनकी अनुपस्थिति में आवास के बाहर निगरानी उपकरण लगाने का प्रयास, पकड़े गए व्यक्तियों के कथित विरोधाभासी बयान और कैमरा लगाने के निर्देश से जुड़े सवाल—इन सभी पहलुओं को एक साथ देखते हुए पूरे मामले की गहन जांच जरूरी है। विधायक के मुताबिक, यदि इस गतिविधि के पीछे आपराधिक मंशा या किसी सुनियोजित साजिश की पुष्टि होती है, तो इससे उनके और उनके परिवार की सुरक्षा के साथ-साथ उनके सार्वजनिक एवं जनसेवा से जुड़े दायित्वों पर भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। घटनाक्रम की गंभीरता को देखते हुए प्रदीप प्रसाद ने झारखंड विधानसभा के माननीय अध्यक्ष को पत्र भेजकर मामले की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कराने की मांग की है। साथ ही उन्होंने अपने और अपने परिवार की सुरक्षा तत्काल बढ़ाने का आग्रह किया है। उन्होंने झारखंड के डीजीपी, हजारीबाग एसपी और संबंधित अधिकारियों से भी मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है। इसके तहत आवास एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा, मुख्य द्वार और परिसर में अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती तथा पिछले तीन-चार दिनों की सीसीटीवी फुटेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच कराने का अनुरोध किया गया है。0
0
Report
चाय पर चुनावी चर्चा: 2027 की रणनीति तेज
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:चाय पर चुनावी चर्चा मुज़फ्फरनगर उत्तर प्रदेश में विधानसभा 2027 चुनाव की हलचल तेज हो गई है जहां सभी राजनीतिक पार्टियों के प्रमुख पश्चिम के दौरे कर रहे हैं वहीं वोटर भी वोट देने को लेकर और सरकारों के कार्यों को लेकर चर्चा करने लगे हैं. मुजफ्फरनगर के शिव चौक स्थित पंडित जी टी स्टाल चाय के दीवानों की प्रमुख टपरी है वहां पर रोजाना दिन निकलते ही सैकड़ो लोग पहुंच जाते हैं और चाय की चुस्कियां के साथ चुनावी चकल्लस करते हैं. चुनाव को लेकर अलग-अलग राय लोगों की होती है कोई अखिलेश का दीवाना होता है तो कोई योगी को एक बार फिर से मुख्यमंत्री पद पर देखना चाहता है योगी सरकार की कानून व्यवस्था को लेकर लोग काफी संतुष्ट नजर आते हैं यही कारण हो सकता है कि एक बार फिर योगी मुख्यमंत्री पद के सिंहासन पर 2027 में विराजमान हो जाए.0
0
Report
Advertisement
राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ चयन पर बीजेपी ने प्रतिक्रिया दी: जितेंद्र मिश्रा चुने गए
Ranchi, Jharkhand:रांची राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ चयन पर झारखंड बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता संदीप वर्मा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा लगभग साढ़े पांच हजार आवेदन में रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा का चयन हुआ है।0
0
Report
लोनी में हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता पर हमला, गिरफ्तारी न हो तो हनुमान चालीसा पाठ
Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के लोनी इलाके में हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता से मारपीट का आरोप मुस्लिम युवकों पर है। आरोप के मुताबिक उन्होंने हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता का नाम पूछकर मारपीट की और मोबाइल छीन लिया; इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। मुस्लिम युवकों का कहना है कि हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने उनके घर के ऊपर फायरिंग की है, लेकिन मुस्लिम युवकों ने पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी। हिंदू रक्षा दल का आरोप है कि मुस्लिम युवक गलत आरोप लगा रहे हैं। हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने देर रात लोनी थाने का घेराव किया और मांग की कि मुस्लिम युवकों के खिलाफ पुलिस कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे और उन्हें गिरफ्तार करे। घटना के बाद मुस्लिम युवक परिवार समेत फरार है। हिंदू रक्षा दल ने कहा है कि अगर आज शाम तक मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी नहीं होती तो थाने के आगे हनुमान चालीसा पाठ करेंगे।0
0
Report
उन्नाव में लोन नदी का जलस्तर बढ़ा, पाटन-पुरवा मार्ग पानी में डूबा
Unnao, Uttar Pradesh:लोन नदी का जलस्तर बढ़ा, सड़क के ऊपर से बह रहा पानी। एंकर : खबर उन्नाव से है यहाँ बारिश के बाद गंगा की सहायक लोन नदी का जलस्तर बढ़ गया है। आलम ये है कि बीघापुर तहसील क्षेत्र में पाटन-पुरवा मार्ग पर लोन नदी का पानी सड़क के ऊपर से तेज रफ्तार में बह रहा है। वहीं बैजुआमऊ गांव के पास नदी के कटान से सड़क का एक हिस्सा कट गया है, जिससे हादसे का खतरा बढ़ गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम बीघापुर ने मौके पर पहुंचकर सड़क को ब्लॉक करा दिया है। वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है, ताकि तेज बहाव के बीच कोई दुर्घटना न हो। प्रशासन ने लोगों से जलभराव वाले मार्ग पर जाने से बचने और सुरक्षित रास्ते का इस्तेमाल करने की अपील की है। लोन नदी के बढ़ते जलस्तर और सड़क के ऊपर बह रहे पानी को लेकर ग्रामीणों में भी चिंता का माहौल है। प्रशासन की टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। सड़क पर पानी का बहाव कम होने और मार्ग सुरक्षित होने के बाद ही आवागमन शुरू किए जाने की संभावना है। फिलहाल प्रशासन का पूरा जोर लोगों की सुरक्षा और किसी भी संभावित हादसे को रोकने पर है。0
0
Report
Advertisement
श्री राम जन्मभूमि के CEO नियुक्ति पर महामंडलेश्वर विष्णु दास महाराज ने कही यह बात
Noida, Uttar Pradesh:AYODHYA : MAHAMANDLESHWAR VISHNU DAS MAHARAJ (HINDU SAINT) ON SHRI RAM JANMABHOOMI CEO APPOINTMENT / AKHILESH YADAV’S REMARKS ON DONATIONS / 100-YEAR-OLD TEMPLE DEMOLISHED IN PAKISTAN अयोध्या - एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा (रिटायर्ड) के श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का पहला CEO बनने पर महामंडलेश्वर विष्णु दास जी महाराज ने कहा, "...जितेंद्र मिश्रा ने देश के लिए बहुत काम किया है और देश की अच्छी सेवा की है। अब उन्हें भगवान राम लल्ला के चरणों में सेवा करने का मौका मिला है। वे बहुत भाग्यशाली हैं... विपक्ष मंदिर को लेकर घटिया राजनीति कर रहा था, बार-बार चोरी की घटनाओं और चढ़ावे में कथित घोटाले की बातें उठा रहा था। इससे 'सनातन' संत समाज को बहुत दुख हुआ था। विपक्ष यह मुद्दा उठाता रहा, लेकिन भविष्य में ऐसी घटनाएं नहीं होंगी। हमें भरोसा है कि CEO जितेंद्र मिश्रा की देखरेख में सब कुछ ठीक से मैनेज किया जाएगा..."0
0
Report
सोनीपत एक्सप्रेसवे हादसे में मजदूरों की मौत, 9 घायल
Sonipat, Haryana:सोनीपत ब्रेकिंग न्यूज सोनीपत में सामने आया भीषण सड़क हादसा इको सवार 3 लोगो की मौत, 9 घायल सोनीपत में एक्सप्रेसवे पर हुआ भीषण हादसा इको कार ओर ट्रक में हुई टक्कर, यूपी के पीलीभीत से मजदूरी के लिए झज्जर जा रहे थे पुलिस मामले की जांच में जुटी जानकारी के अनुसार UP-26AR-7347 नंबर की इको कार में 11 मजदूर और चालक सहित कुल 12 लोग सवार थे। जैसे ही कार गोपालपुर गांव की सीमा के पास पहुंची, उसकी ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इको कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में रामनरेश पुत्र रामचंद्र, निवासी गांव बड़ेपुरा, जिला पीलीभीत की पहचान हो गई है, जबकि दो मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। दो शव खरखौदा लाए जा चुके हैं, जबकि एक शव अभी क्षतिग्रस्त कार में फंसा हुआ है। हादसे में घायल विवेक पुत्र प्रभुदयाल, छोटू पुत्र खुशहाली, हरिशंकर पुत्र नेतराम, खुशहाली, फातिलाल पुत्र बुद्धसिंह, महेंद्रपाल पुत्र रामसहाय, संजीव पुत्र रामपाल, प्रमोद पुत्र रामरती और नेवाराम को उपचार के लिए खरखौदा CHC लाया गया है। सभी घायल भी गांव बड़ेपुरा, जिला पीलीभीत के रहने वाले हैं। घायलों की हालत को देखते हुए उन्हें PGI रोहतक रेफर करने की तैयारी चल रही है। हदासे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। क्षतिग्रस्त कार में फंसे शव को निकाल कर खरखौदा सीएचसी में लाया गया है पुलिस द्वारा हादसे की कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
रघुनाथपुरा में अघोषित बिजली कटौती पर ग्रामीणों का गुस्सा, निर्बाध आपूर्ति की मांग
Jhunjhunu, Rajasthan:रघुनाथपुरा में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीणों में रोष. प्रशासक एवं पूर्व सरपंच संजय कुमार की अगुवाई में एईएन कार्यालय पहुंचे ग्रामीण. रघुनाथपुरा-धोलाखेड़ा में बार-बार बिजली कटौती का ग्रामीणों ने लगाया आरोप. कटौती बंद कर निर्बाध बिजली आपूर्ति की ग्रामीणों ने की मांग. विरोध की सूचना पर पुलिस पहुंची, अधिकारियों ने समाधान का दिया आश्वासन. रघुनाथपुरा ग्राम पंचायत क्षेत्र में बार-बार हो रही अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीणों में रोष है. बिजली कटौती से परेशान ग्रामीण प्रशासक एवं पूर्व सरपंच संजय कुमार की अगुवाई में उदयपुरवाटी स्थित सहायक अभियंता कार्यालय पहुंचे और विरोध दर्ज करवाया. ग्रामीणों का आरोप है कि रघुनाथपुरा और धोलाखेड़ा क्षेत्र में दिनभर में कई बार बिजली कटौती की जा रही है. कई बार कटौती के संबंध में एलडी मैसेज का हवाला दिया जाता है, लेकिन ग्रामीणों के अनुसार वास्तविक कटौती इससे कहीं अधिक हो रही है. विशेष रूप से शाम के समय लगातार बिजली गुल रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से अघोषित कटौती बंद कर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की. ग्रामीणों के विरोध की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची. अधिकारियों ने ग्रामीणों को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया. ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि बिजली कटौती की समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा. बाइट : संजय कुमार, प्रशासक एवं पूर्व सरपंच0
0
Report
Advertisement
