icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
204215
YogiYogiFollow26 Dec 2024, 06:30 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सिमडेगा में नाबालिग के अपहरण के आरोप में तीन गिरफ्तार

Simdega, Jharkhand:सिमडेगा में नाबालिग के अपहरण मामले में तीन गिरफ्तार सिमडेगा। नाबालिग के अपहरण और निकाह कराने के आरोप में सिमडेगा पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में फिरोज खान उर्फ कोटन खान, नौशान खान उर्फ नीरा खान और सायरा खातून शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, नाबालिग के परिजनों ने 11 अक्टूबर को सिमडेगा थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि विवाह का प्रस्ताव ठुकराने के बाद परिजनों को धमकी दी गई और 4 अक्टूबर को नाबालिग लापता हो गई। मामले में पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बाइट- 1- एसडीपीओ धर्मदेव पासवान
0
0
Report
Advertisement

CM भजन लाल शर्मा की अध्यक्षता में कानून-व्यवस्था समीक्षा बैठक जयपुर

Noida, Uttar Pradesh:जयपुर vishnu मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की अध्यक्षता में बैठक शुरू मुख्यमंत्री कर रहे हैं प्रदेश में कानून-व्यवस्था की समीक्षा मुख्यमंत्री निवास पर चल रही है समीक्षा बैठक ACS गृह भास्कर ए सावंत, DGP राजीव कुमार शर्मा, ADG लॉ एंड ऑर्डर वीके सिंह , ADG क्राइम विपिन पांडे जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल, आईजी राहुल प्रकाश सहित आला अधिकारी मौजूद लॉ एंड ऑर्डर के लिहाज से दो महत्वपूर्ण घटनाओं सहित अन्य पर चर्चा भरतपुर में पूर्व विधायक को पीट पीटकर मार डालने तथा नरेना में पुलिसकर्मियों के संघ प्रचारक की बेवजह पिटाई
0
0
Report

सिंहस्थ-2028 के लिए प्रमुख मंदिरों तक पहुंच और सड़कों का तेजी से निर्माण निर्देश

Ujjain, Madhya Pradesh:संभागायुक्त आशीष सिंह और कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, अगले साल तक सभी महत्वपूर्ण काम पूरे करने का लक्ष्य उज्जैन। सिंहस्थ-2028 को लेकर उज्जैन में सड़क और अन्य विकास कार्यों को तेजी से पूरा करने की तैयारी की जा रही है। इसी सिलसिले में मंगलवार को संभागायुक्त एवं सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह और कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने उज्जैन विकास प्राधिकरण (यूडीए) के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सिंहस्थ के लिए जरूरी आंतरिक सड़कों और प्रमुख मंदिरों तक पहुंचने वाले रास्तों का निर्माण तय समय में पूरा किया जाए। साथ ही निर्माण की गुणवत्ता का भी ध्यान रखा जाए। संभागायुक्त ने कहा कि बारिश का दौर खत्म हो चुका है। ऐसे में उपलब्ध समय का उपयोग करते हुए निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए, ताकि सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालुओं को आने-जाने में परेशानी न हो। कंट्रोल एंड कमांड सेंटर का भी निरीक्षण संभागायुक्त और कलेक्टर ने कार्तिक मेला ग्राउंड के सामने बन रहे इंटिग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान संभागायुक्त ने निर्माण की ड्राइंग देखी और काम की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सेंटर का निर्माण तय समय-सीमा में पूरा किया जाए। कलेक्टर के मुताबिक, इस सेंटर को अगले तीन से चार महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रमुख मंदिरों तक पहुंचने वाले रास्तों पर जोर निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गढ़कालिका माता मंदिर से पीर मत्स्येंद्रनाथ समाधि स्थल तक करीब 400 मीटर लंबी सीसी सड़क, गढ़कालिका माता मंदिर से भर्तृहरि गुफा तक सड़क और गढ़कालिका माता मंदिर से ओखलेश्वर तक बनने वाले नए मार्ग की जानकारी ली। इसके अलावा कार्तिक मेला सदावल से नईखेड़ी तक सड़क निर्माण और गढ़कालिका माता मंदिर के लिए प्रस्तावित पार्किंग स्थल का भी निरीक्षण किया। संभागायुक्त ने निर्देश दिए कि प्रमुख मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को ध्यान में रखते हुए पार्किंग और आवागमन की बेहतर व्यवस्था की जाए, ताकि भीड़ के समय लोगों को परेशानी न हो। सीवर चेंबर और मुआवजे से जुड़े मामलों को जल्द सुलझाने के निर्देश सोमवारिया से पिपलीनाका तक बन रहे मार्ग में सीवर चेंबर से जुड़ी समस्या के समाधान के लिए संभागायुक्त ने नगर निगम के अधिकारियों से समन्वय करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि विभागों के बीच तालमेल की कमी के कारण निर्माण कार्य नहीं रुकना चाहिए। वहीं, सिंहस्थ क्षेत्र में प्रस्तावित आंतरिक सड़कों के निर्माण को लेकर उन्होंने निर्देश दिए कि फसल कटने के बाद काम तत्काल शुरू किया जाए। इसके लिए किसानों के मुआवजे से जुड़े मामलों का भी जल्द निराकरण किया जाए, ताकि किसानों को परेशानी न हो और सड़क निर्माण समय पर शुरू हो सके। अगले साल तक पूरे करने हैं महत्वपूर्ण काम कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार सिंहस्थ-2028 से जुड़े सभी महत्वपूर्ण विकास और निर्माण कार्य अगले साल तक पूरे करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए अलग-अलग विभागों के कामों की नियमित समीक्षा की जा रही है और मौके पर जाकर प्रगति देखी जा रही है। उन्होंने कहा कि सड़कों, प्रमुख मंदिरों तक पहुंचने वाले मार्गों और पार्किंग जैसी सुविधाओं का समय पर विकास करना जरूरी है। निरीक्षण के दौरान सामने आने वाली समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि निर्माण कार्य तय समय में और बेहतर गुणवत्ता के साथ पूरे हो सकें।
0
0
Report
Advertisement

रanchi के कांके में कृषि विभाग अधिकारी घर डकैती, 6 अपराधी हथियारों के साथ फरार

Ranchi, Jharkhand:रांची के कृषि विभाग में कार्यरत दाधिकारी के घर में घुस कर अपराधियों ने हथियार के बल पर सुबह सुबह डकैती की वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस रेस है। राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र के रिंग रोड इलाके में मौजूद तीन मंजिला मकान में एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। कृषि विभाग में कार्यरत रामाशंकर प्रसाद के घर में हथियार के साथ 06 अपराधियों ने घर में घुस कर दिखाई की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। अपराधियों ने घर में कीमती गहने और नकद पर हाथ साफ किया और बड़े आराम से फरार हो गए। घटना की जानकारी के बाद कांके थाना पुलिस, टेक्निकल टीम और डॉग स्क्वॉयड की टीम मौके पर पहुंच जांच में जुटी है। हालांकि अबतक डकैतों की कोई पुख्ता जानकारी पुलिस को नहीं मिली है। फिलहाल घर वालों से पुलिस पूछताछ कर रही है। बता दें कि रविवार रात कांके थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप के बाहर 4 राउंड फायरिंग की वारदात को अपराधियों ने अंजाम दिया था। जिसे लेकर पुलिस जांच कर रही है लेकिन अबतक उस मामले का खुलासा नहीं हुआ जबकि ये दूसरी बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है।
0
0
Report

ग्वालियर: नवविवाहिता रजनी कुशवाह के सुसाइड पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में शादी के पांच महीने बाद नवविवाहित रजनी कुशवाह के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। मर्ग जांच और मृतका की चार पेज रूटीन डायरी को सुसाइड नोट माना गया है जिसमें लिखा था कि पति, सास और ननंद ने पल-पल प्रताड़ित किया। मायके पक्ष के बयानों के आधार पर पुलिस ने पति, सास और ननद के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने व खुदकुशी के लिए विवश करने का मामला दर्ज किया है। दरअसल जनकगंज थाना क्षेत्र के चावड़ी बाजार की रहने वाली रजनी कुशवाह ने 12 सितंबर की रात अपने कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली थी। अस्पताल से मिली सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। जांच के दौरान मृतका के रिश्तेदारों ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए ताने मारते थे। पति लीलाराम कुशवाह, सास सरिता कुशवाह और ननद दुर्गा कुशवाह मिलकर मृतका को शारीरिक और मानसिक प्रताड़ित कर रहे थे। परिवार ने नवविवाहिता की मौत के लिए पूरी तरह से ससुराल पक्ष को जिम्मेदार ठहराया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर डायरी-चार पेज मिले जिन्हें सुसाइड नोट माना गया। डायरी, मृतका का मोबाइल फोन जब्त किया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह दम घुटना बताई गई। सीएसपी किरण अहिरवार ने बताया कि नवविवाहिता के सुसाइड केस में मर्ग जांच के बाद पति, सास और ननद पर केस दर्ज किया गया है और दहेज के लिए प्रताड़ित करने के तथ्य सामने आए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है, जल्द ही उन्हें हिरासत में लिया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

गोंडा के भटपी गांव में तालाब पर अवैध कब्जे हटाकर बुलडोजर से कई मकान टूटे

Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां सदर तहसील क्षेत्र अंतर्गत भटपी गांव में सरकारी तालाब की जमीन पर कई वर्षों से किए गए अवैध अतिक्रमण को हाईकोर्ट के निर्देश के बाद इमामुद्दीन की शिकायत के आधार पर जिला प्रशासन ने बुलडोजर लगाकर 10 से अधिक घरों को तोड़कर सरकारी जमीन खाली कराई है। इन लोगों द्वारा काफी लंबे समय से अपने मकान बनाकर लगभग 10 बिस्वा सरकारी तालाब की जमीन को अवैध रूप से कब्जा किए हुए थे जिसकी कई बार गांव के रहने वाले इमामुद्दीन द्वारा शिकायत की गई। लेकिन जब प्रशासन ने नहीं सुना तो उन्होंने लखनऊ हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और लखनऊ हाईकोर्ट के निर्देश के बाद कल रविवार को बुलडोजर के माध्यम से कार्रवाई की गई है। आज सोमवार को वर्तमान समय में सरकारी तालाब की जमीन से ग्रामीणों द्वारा मलबा हटाने का काम किया जा रहा है। अधिकतर लोगों द्वारा तोड़ करके गिराए गए अवैध अतिक्रमण का मलबा हटा चुके हैं जिला प्रशासन द्वारा इस पूरी जमीन को ग्राम पंचायत के सुपुर्द कर दिया गया है। सदर एसडीएम जितेंद्र गौतम ने बताया कि भटपी गांव में 1367 गाटा संख्या जो सरकारी तालाब की है। यह लोग अवैध रूप से कब्जा किए हुए थे जहां नियमानुसार बेदखली की कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीन को खाली कराया गया है। इस पूरे मामले में आगे की नियम अनुसार कार्रवाई की जा रही है कोई भी व्यक्ति अगर सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वही शिकायतकर्ता इमामुद्दीन ने बताया कि हमको 2003 पट्टी की जमीन खेती करने के लिए मिली हुई थी दो लोग जो इस गांव के रहते थे वह हमारे खेत को ले रखे थे। उसके बाद में इन लोगों ने हमारे पट्टे को खारिज करवा करके इन लोगों ने उसे जमीन पर और सरकारी तालाब की जमीन पर भी कब्जा कर लिया था। इसके बाद में मैं लखनऊ हाईकोर्ट गया था क्योंकि इन लोगों ने हमारा नुकसान किया था तो हमने इनका नुकसान करवा दिया है। कोई इसमें मामला नहीं है इन लोगों द्वारा सरकारी जमीन को कब्जा किया गया था जो कि गलत है सरकारी जमीन इन लोगों को खाली करना चाहिए। वहीं अवैध कब्जेदार स Sukuna ने बताया कि लड़कों को लेकर के विवाद हुआ था रास्ते को लेकर के उसी में यह गिराया गया है रास्ते में कुछ लोग घर बनाए हुए थे। रास्ते में लोग चारपाई डाल लेते थे जब लोग आते थे वह हटाते नहीं थे इसी को लेकर के विवाद हुआ था फिर इन लोगों ने गिरवा दिया है।
0
0
Report

बुलंदशहर: गुलावठी में पागल कुतिया का आतंक, 20 से ज्यादा लोगों को काटा, लाठी लेकर पहरा दे रहे लोग।

UMA RAGHAVUMA RAGHAVFollow10m ago
Gulaothi, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के कस्बा गुलावठी में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। धौलाना रोड पर पारस प्लांट के पास शिव मंदिर वाली गली में पिछले 4 दिन से एक पागल कुतिया ने दहशत फैला रखी है। कुतिया के काटने से 20 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं, जिनमें छोटे बच्चे भी शामिल हैं। डर का आलम ये है कि पूरी गली के लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर पहरा देने को मजबूर हैं। पीड़ित प्रशांत ने बताया कि रात 11 बजे वह रामलीला देखने जा रहा था, तभी शिव मंदिर के सामने कुतिया ने अचानक हमला कर दिया। उसके हाथ से मांस तक निकाल दिया। प्रशांत अकेला नहीं है, गली के कई और लोगों को भी इसी तरह काटा गया है। एक युवक तो गंभीर हालत में दिल्ली के अस्पताल में भर्ती है। विजुअल में आप साफ देख सकते हैं कि कैसे शाम होते ही शिव मंदिर वाली गली में बड़े-बुजुर्ग और छोटे-छोटे बच्चे हाथ में लाठी लेकर कुतिया को ढूंढ रहे हैं। लोगों का कहना है कि सुबह मंदिर में आरती के समय भी कुतिया लोगों पर हमला कर देती है। वहीं गुलावठी नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी निहारिका चौहान का कहना है कि जल्दी नगर पालिका से पागल कुत्तिया को पकड़ने के लिए टीम को भेजा जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

मालपुरा नगरपालिका बोर्ड ने दीपावली तक 1000 स्ट्रीट लाइटें लगाने की घोषणा की

Tonk, Rajasthan:मालपुरा (टोंक) नगरपालिका बोर्ड की पहली बैठक में विकास कार्यों पर चर्चा, दीपावली तक लगेंगी 1000 स्ट्रीट लाइटें नवगठित नगरपालिका बोर्ड मालपुरा की प्रथम बैठक मंगलवार को महेश सेवा सदन स्थित गोविंदम हॉल में आयोजित हुई। कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी की मौजूदगी तथा नगरपालिका अध्यक्ष जिनेंद्र जैन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शहर के विकास से जुड़े दो दर्जन से अधिक कार्यों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में शहर की साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट, प्रकाश व्यवस्था और घर-घर कचरा संग्रहण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे प्रमुखता से उठे। बैठक के दौरान नवनिर्वाचित पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याओं को रखते हुए शहर में नियमित साफ-सफाई और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। पार्षदों ने नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने और शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आवश्यक विकास कार्य करवाने पर जोर दिया। दीपावली तक लगेंगी लगभग 1000 स्ट्रीट लाइटें कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने बैठक में कहा कि मालपुरा नगरपालिका क्षेत्र में दीपावली तक लगभग 1000 स्ट्रीट लाइटें लगाने का कार्य किया जाएगा। इससे शहर के विभिन्न इलाकों में प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। घर-घर कचरा संग्रहण के लिए लागू होगी नई व्यवस्था मंत्री ने शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर भी नई योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घर-घर कचरा संग्रहण को नवीन तरीके से संचालित किया जाएगा। इस व्यवस्था में घरों को स्कैन करने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी तथा कचरा संग्रहण की निगरानी की जाएगी। उन्होंने बताया कि सफाईकर्मियों के वेतन को कचरा संग्रहण के कार्य से जोड़ने की व्यवस्था प्रस्तावित है, ताकि सफाई व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाया जा सके। नवनिर्वाचित पार्षदों का किया स्वागत-सम्मान बैठक के दौरान अधिशासी अधिकारी रामजीत चौधरी ने नगरपालिका अध्यक्ष जिनेंद्र जैन सहित सभी नवनिर्वाचित पार्षदों का स्वागत एवं सम्मान किया। बैठक में शहर के विकास कार्यों और आमजन को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। नगरपालिका बोर्ड की इस पहली बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर चर्चा के साथ आगामी कार्ययोजना पर भी ध्यान केंद्रित किया गया।
0
0
Report

खैरथल तिजारा में 11kV हाईटेंशन से पेंटर झुलसा, मकान मालिक पर आरोप

Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल तिजारा जिले के किशनगढ़बास में रंग पेंट का काम करते समय एक बड़ा हादसा सामने आया है। बासड़ा रोड स्थित एक मकान में काम करने गया पेंटर 11 हजार केवी की हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गया, करंट लगने से पेंटर गंभीर रूप से झुलस गया, परिजन घायल को पहले किशनगढ़बास सीएचसी लेकर गए जहां से पहले अलवर और वहां से जयपुर रेफर किया गया, वहीं घायल के परिजनों ने मकान मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि घायल मुस्तफा बाघोर गांव के सरजीत बास निवासी बासड़ा रोड स्थित एक मकान में रंग पेंट का काम करने गया था, मकान के ऊपर से 11 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी। आरोप है कि सीढ़ी लगाकर ऊपर चढ़ने से पहले मकान मालिक ने बिजली की लाइन कटवाने का आश्वासन दिया था। लेकिन काम के दौरान मुस्तफा हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलसकर नीचे टीनशेड पर गिर पड़ा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top