icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
204213
SGShubham GuptaFollow26 Jan 2025, 03:10 am

Hathras - नवनिर्मित ध्वजारोहण स्थल का लोकार्पण पुलिस अधीक्षक चिरंजीवी द्वारा किया गया

Mursan, Uttar Pradesh:

हाथरस, मुरसान के थाना कोतवाली में नवनिर्मित ध्वजारोहण स्थल का लोकार्पण पुलिस अधीक्षक चिरंजीवी नाथ सिन्हा द्वारा किया गया,उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी सादाबाद हिमांशु माथुर,मुरसान कोतवाली प्रभारी विजय सिंह, के अलावा मुरसान के नगर पंचायत अध्यक्ष देशराज सिंह, पूर्व चेयरमैन गिर्राज किशोर ,आदि लोग मोजूद रहे। गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने जिले के सभी पुलिस थानों में हर्ष उल्लास और धूमधाम के साथ राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस को मनाने का निदेश दिए है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

तीन दशक की बेदाग पुलिस सेवा, साहस और जनसेवा के लिए बड़ा सम्मान।

Shiva SharmaShiva SharmaFollowJust now
Kanpur, Uttar Pradesh:वाराणसी के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल को IIM मुंबई के प्रतिष्ठित Distinguished Alumni Award से सम्मानित किया गया है। जनसेवा, उत्कृष्ट पुलिसिंग और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। 1997 बैच के IPS अधिकारी मोहित अग्रवाल ने करीब तीन दशकों की सेवा में उत्तर प्रदेश के 15 जिलों में पुलिस प्रमुख की जिम्मेदारी संभाली। संयुक्त राष्ट्र में सेवाएं देने के साथ उन्होंने ATS प्रमुख के रूप में आतंकवाद के खिलाफ भी महत्वपूर्ण कार्रवाई का नेतृत्व किया। प्रयागराज कुंभ, ऑपरेशन मासूम और बिकरू कांड जैसी महत्वपूर्ण पुलिस कार्रवाइयों में उनकी भूमिका उल्लेखनीय रही है। ऑपरेशन मासूम में 23 बच्चों को सकुशल मुक्त कराने के लिए उन्हें राष्ट्रपति का पुलिस वीरता पदक भी मिला। उनकी सेवाओं के लिए कई प्रतिष्ठित पुलिस पदक मिल चुके हैं। IIM मुंबई का यह सम्मान मोहित अग्रवाल की तीन दशक की साहसिक, समर्पित और अनुकरणीय पुलिस सेवा को सलाम है।
0
0
Report

झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर बिरसा मुंडा का जन्मदिन, स्वच्छता अभियान और सम्मान

Latehar, Jharkhand:झारखंड राज्य की स्थापना का 26 वर्ष आज पूरा हुआ। इस मौके पर लातेहार जिला प्रशासन के द्वारा स्वामी विवेकानंद पार्क में भगवान बिरसा मुंडा 151 जन्मदिन के अवसर पर लातेहार डीसी संदीप कुमार, एसपी कुमार गौरव, डीडीसी सैयद रियाज अहमद, एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता भगवान बिरसा मुंडा चित्र पर माल्यार्पण किया गया। भगवान बिरसा मुंडा ने देश को आजादी को लेकर अंग्रेजों से लोहा लिया था और अंग्रेजों को देश छोड़कर भागने पर विवस किया था। इस मौके पर सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया; साथ ही सूर्यनारायण छठ घाट की लातेहार डीसी संदीप कुमार, एसपी कुमार गौरव, डीडीसी सैयद रियाज अहमद, एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता ने श्रमदान कर सफाई किया। इस मौके पर स्थानीय ग्रामीणों के बीच स्वच्छता को लेकर स्पथ दिलाई।
0
0
Report
Advertisement

बख्तियारपुर के पूर्व विधायक प्रत्याशी पुरुषोत्तम कुमार का अपहरण

Barh, Bihar:सालिमपुर थाना अंतर्गत रूपस महाजी गांव से बख्तियारपुर के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी पुरुषोत्तम कुमार को दर्जन भर बदमाशों ने अपहृत कर लिया है। 48 घंटे से अधिक समय बीत जाने पर भी अभी तक उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने राजनीतिक रंजिश के तहत उनके साथ मारपीट की और उनका अपहरण कर लिया। तीन दिन पहले पुरुषोत्तम गांव में ही मेले में गये थे। तभी गांव के ही कुछ लोगों से उनका विवाद हो गया। परिजनों का आरोप है कि सभी हथियारबंद बदमाशों ने मौके पर फायरिंग शुरू कर दी और उसके साथ मारपीट करने लगे। इसके बाद पुरुषोत्तम को जबरदस्ती गाड़ी में बिठाकर अपने साथ लेकर चले गए। परिजनों का कहना है कि अगवा किए जाने के बाद से उनका मोबाइल फोन भी बंद है। उनका कहना है कि पुरुषोत्तम कुमार को राजनीतिक साजिश के तहत फसाया गया है। बख्तियारपुर डियारा में उन्होंने पप्पू यादव के साथ बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री बांटी थी। वे 2010 में बख्तियारपुर विधानसभा से चुनाव भी लड़ चुके हैं। बाइट पुरूषोतम कुमार के भाई
0
0
Report
Advertisement

लौकहा थाना ने गांजा व शराब के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार,कार जब्त।

Madhubani, Bihar:गांजा व शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार। बिन्दु भूषण ठाकुर। मधुबनी पुलिस ने लक्जरी कार से 164 किलो गांजा और 1800 लीटर शराब किया बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार। मधुबनी जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। लौकहा थाना क्षेत्र में नेपाल बॉर्डर के पास पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक लक्जरी कार से 164 किलोग्राम गांजा और 1800 लीटर शराब बरामद किया है। मौके से पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे और शराब की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक आंकी जा रही है। एसएसपी योगेंद्र कुमार ने बताया पुलिस गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही गांजा तस्करी से जुड़े अंतरराष्ट्रीय व अंतरराज्यीय नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। नेपाल सीमा के नजदीक इतनी बड़ी मात्रा में गांजे की बरामदगी के बाद पुलिस तस्करी के नेटवर्क को लेकर जांच तेज कर दी है।बताया जा रहा है तस्कर नेपाल से गांजा व शराब की खेप लाया था और इसे महानगर भेजने की योजना थी ताकि काफी ऊंची कीमतों में बेचा जा सके लेकिन पुलिस ने तस्करों के मंसूबे पर पानी फेर दिया।
0
0
Report

नवादा के कुंडा में 50 वर्षीय की संदिग्ध मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया

Nawada, Bihar:नवादा के कुंडा गांव में 50 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध मौत से सनसनी, तालाब के पास खून से लथपथ मिला शव बेटी की शादी की तैयारी के लिए राजस्थान से आया था घर, फरवरी में होनी थी इकलौती बेटी की शादी परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या कर शव फेंकने का लगाया आरोप, एसडीपीओ ने घटनास्थल पर पहुंचकर की जांच बिहार के नवादा जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र स्थित कुंडा गांव में 50 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गांव के ही एक तालाब के समीप उनका शव खून से लथपथ हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या कर शव फेंक देने का आरोप लगाया है। हालांकि, मौत की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है。 मृतक की पहचान कुंडा गांव निवासी लगभग 50 वर्षीय अभय सिंह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह राजस्थान में रहते थे और दीपावली के अवसर पर अपनी इकलौती बेटी की शादी की तैयारी करने घर आए थे। फरवरी महीने में बेटी की शादी होनी थी। घर में शादी को लेकर तैयारियां चल रही थीं। बताया जा रहा है कि अभय सिंह घर से बाहर निकले थे। कुछ देर बाद गांव के तालाब के समीप वह खून से लथपथ हालत में पड़े मिले। स्थानीय लोगों ने उन्हें देखकर शोर मचाया, जिसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी मिली। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि अभय सिंह की पीट-पीटकर हत्या की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही गोविंदपुर थाना प्रभारी विजय कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। वहीं, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की。 एसडीपीओ ने बताया कि मौत का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। राजस्थान से परिवार के अन्य सदस्यों के पहुंचने और आवेदन मिलने के बाद आरोपों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी。
0
0
Report

छठ घाट अद्भुत सजावट से श्रद्धालु उमड़े, सूर्य को अर्घ्य देने की तैयारी तेज

Jamui, Bihar:जमुई जिले के सिकंदरा प्रखंड क्षेत्र के पिरिंडा गांव में करीब 3000 की आबादी वाले इस गांव में छठ महापर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। गाँव के छठ घाट को इस बार बेहद आकर्षक और मनमोहक तरीके से सजाया गया है। लिहाजा घाट की खूबसूरती देखते ही बन रही है। दरअसल, गाँव में वर्षों से लोक आस्था का महापर्व छठ धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन इस बार घाट की सजावट को कुछ अलग ही रूप दिया गया है। गाँव के युवाओं ने लगातार मेहनत कर घाट को आकर्षक स्वरूप दिया है। लाइट, झालर, चेंजिंग रूम सहित श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष इंतजाम किया गया है, ताकि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। वहीं, सुबह से ही छठ व्रती ठेकुआ और पूड़ी सहित पारंपरिक प्रसाद बनाने में जुट गई हैं। प्रसाद तैयार करने के बाद दउरा और सूप में सजाकर छठ घाट तक ले जाया जाएगा, जहां अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया जाएगा। अक्सर कहा जाता है कि उगते सूर्य को ही लोग नमस्कार करते हैं, लेकिन लोक आस्था के महापर्व छठ में डूबते और उगते दोनों सूर्य को नमन किया जाता है। मान्यता है कि सूर्य का अस्त होना फिर से उदय होने का संकेत देता है। लिहाजा आज शाम अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया जाएगा, जबकि कल सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर चार दिवसीय महापर्व का समापन होगा। दरअसल, ऐसी धार्मिक मान्यता है कि छठी मैया और भगवान सूर्य की आराधना से संतान सुख, धन-धान्य और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना पूरी होती है। साथ ही परिवार को स्वस्थ और निरोग रखने की प्रार्थना की जाती है। पूरे कार्तिक महीने लोग साफ-सफाई और तैयारियों में जुटे रहते हैं, ताकि पूजा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। बहरहाल, सालभर लोगों को इस पावन दिन का इंतजार रहता है, जब परिवार के सभी सदस्य एक साथ मिलकर छठी मैया और भगवान भास्कर की आराधना करते हैं।
0
0
Report
Advertisement

धिकाला जोन खुलते ही कॉर्बेट में डे-नाइट सफारी का नया सीजन शुरू

Ramanagara, Karnataka:विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढिकाला पर्यटन जोन छह महीने बाद खुल गया है। मानसून के बाद 15 नवंबर की सुबह ढिकाला में जंगल सफारी फिर शुरू हुआ; आज से डे सफारी के साथ वन विश्राम गृहों में रात्रि विश्राम की सुविधा भी शुरू हो गई है। पहले दिन देश-विदेश के पर्यटकों का उत्साह देखने को मिला; 20 जनवरी 2027 तक रात्रि विश्राम की ऑनलाइन बुकिंग पूरी तरह फुल हो चुकी है। धनगढ़ी गेट पर पर्यटकों की लंबी कतार लग गई थी। ढिकाला जोन हर साल मानसून बंद रहता है, नवंबर में फिर खुलता है। यहाँ बाघ, हाथी, हिरण, चीतल आदि के अलावा 500 से अधिक पक्षी प्रजातियाँ मिलती हैं; 41 कमरे उपलब्ध हैं (मुख्य ढिकाला कैंप में 28, सुल्तान 2, गैरल 6, खिनानौली 3, सर्पदुली रेंज में 2 कमरे) और 20 बेड डोरमेट्री। प्रतिदिन आठ कैंटर चलते हैं; एक कैंटर में 16 पर्यटक सफारी ले सकते हैं; डे सफारी शुल्क लगभग 2000 रुपये है; रात्रि विश्राम के लिए एक कमरे के परमिट लगभग 5000 रुपये, जिप्सी ~6000, नेचर गाइड ~2000 और भोजन ~400 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित है। मोबाइल फोन जमा कराने की व्यवस्था भी लागू है; जमा फोन जंगल में प्रवेश से पहले दिए जाते हैं और वापस नहीं होते जब तक अनुमति नहीं मिलती। स्थानीय कारोबारियों में पर्यटन सीजन से बड़ी उम्मीद है कि ढिकाला खुलने से रामनगर में आय बढ़ेगी।
0
0
Report

कनकटी मुकुंदरा में पहली बार मां बन सकती है, बाघों की नई पीढ़ी की आशा

Kota, Rajasthan:कोटा. राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व में कभी जिस बाघिन के नाम से दहशत और चिंता का माहौल था, आज वही बाघिन कोटा के मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व में बाघों की नई पीढ़ी को जन्म देने वाली मां बन सकती है। रणथंभौर में एक सात साल के बच्चे और वन विभाग के रेंजर की मौत की घटनाओं से जुड़ी रही बाघिन कनकटी की कहानी अब पूरी तरह बदल चुकी है। सवाई माधोपुर के जंगलों में कभी वन विभाग को अलर्ट मोड पर रखने वाली कनकटी पिछले करीब डेढ़ साल से मुकुंदरा में सामान्य व्यवहार कर रही है। यहां उसने 82 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में अपना दबदबा कायम कर रखा है। पर्यटकों को सबसे ज्यादा साइटिंग भी इसी बाघिन की मिल रही है। अब उसकी उम्र और मेल टाइगर के साथ लगातार इंटरेक्शन ने वन विभाग की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। करीब साढ़े तीन साल की हो चुकी कनकटी अब पहली बार मां बनने की उम्र में पहुंची है। वन विभाग की मॉनिटरिंग में मेल टाइगर के साथ उसका लगातार इंटरेक्शन सामने आ रहा है। ऐसे में उम्मीद है कि अगले साल मुकुंदरा के जंगल में कनकटी के शावकों की किलकारियां सुनाई दे सकती हैं। अगर ऐसा होता है तो यह मुकुंदरा में बाघों की संख्या बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी। रणथंभौर में कनकटी के नाम से पहचान बनाने वाली इस बाघिन को मुकुंदरा टाइगर रिजर्व में शिफ्ट करने के बाद MT-8 नाम दिया गया। अब मुकुंदरा में यह बाघिन MT-8 के नाम से जानी जाती है। मां एरोहेड की संतान है कनकटी, रणथंभौर की मशहूर मछली की वंश परंपरा से जुड़ी थी। कनकटी की पहचान RBT-2507 के रूप में भी है। वन्यजीव रिपोर्टों के अनुसार, वह एरोहेड के वर्ष 2023 में जन्मे आखिरी लिटर के तीन शावकों में से एक थी। उसे पहली बार 25 जुलाई 2023 को रणथंभौर के जोन नंबर-2 में अपनी मां और दो अन्य शावकों के साथ देखा गया था।APRIL और MAY 2025 की घटनाओं के बाद रणथंभौर में मचा था हड़कंप; 16 अप्रैल 2025 को गणेश मंदिर के रास्ते पर seven वर्षीय कार्तिक सुमन की बाघ के हमले में मौत हो गई, और 11 मई 2025 को जोन नंबर-3 के जोगी महल इलाके में ड्यूटी के दौरान वन विभाग के रेंजर देवेंद्र चौधरी की भी बाघ के हमले में मौत हो गई। इन घटनाओं के पीछे कनकटी की आशंका जताई गई। 14 मई 2025 को उसे ट्रेंकुलाइज कर रोका गया और फिर मुकुंदरा में शिफ्ट किया गया। 19 जून 2025 को रणथंभौर से मुकुंदरा शिफ्ट होने के दिन उसकी मां एरोहेड बीमारी से निधन हो गया। मुकुंदरा पहुंचने के बाद उसे शुरू में एनक्लोजर में रखा गया, फिर 82 वर्ग किलोमीटर के बड़े एनक्लोजर में शिफ्ट किया गया। वह 82 वर्ग किलोमीटर के पूरे क्षेत्र में dominance रखती है और मेल टाइगर से भी बड़ा टेरिटरी एरिया बताई जाती है। मुकुंदरा में उसे पर्यटकों की साइटिंग सबसे अधिक मिलती है। दिसंबर 2025 में वह एनक्लोजर से बाहर निकलकर गांवों की ओर आ गई, जिसे देखते हुए सुरक्षित तरीके से ट्रेंकुलाइज कर पुनः 82 वर्ग किलोमीटर के एनक्लोजर में वापस लाया गया। जैविक उपचार और सुरक्षा के उपायों के साथ उसकी मॉनिटरिंग जारी रही। कनकटी के इलाके में पैदल पेट्रोलिंग बंद कर दी गई है; सड़क मरम्मत या फायर लाइन के कार्य के दौरान मजदूरों के साथ ट्रैकिंग टीम मौजूद रहती है ताकि मानव सुरक्षा प्राथमिकता पर रहे। साढ़े तीन साल की कनकटी अब पहली बार मां बनने की उम्र में आ चुकी है; MT-8 के रूप में पहचान प्राप्त वह मेल टाइगर के साथ बढ़ रहे इंटरेक्शन को लेकर उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले समय में वह गर्भवती हो सकती है और शावकों की आवाज सुनाई दे सकती है। अगर सब कुछ सामान्य रहा, तो अगले साल मुकुंदरा में कनकटी के शावक दिखेंगे, जिससे बाघों की नई पीढ़ी निर्माण होगी और क्षेत्र में बाघों की संख्या बढ़ाने में मदद मिलेगी। दो जंगल, दो अलग तस्वीरें— रणथंभौर में खौफ और मुकुंदरा में सामान्य व्यवहार। रणथंभौर की कहानी में कनकटी ने तब से एक बच्चे और रेंजर की मौत से जुड़ी याद छोड़ी है, जबकि मुकुंदरा में वह अब पर्यटकों के लिए आकर्षण बन चुकी है और मानव सुरक्षा के साथ अपनी जगह बना रही है।
0
0
Report

छठ पूजा की चार दिवसीय महिमा: नहाय-खाए से सूर्य को अर्घ्य तक आस्था की धरा

Khajuria Khurd, Bihar:छठ पूजा हमारे समाज में अटूट विश्वास और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है। इस पावन अवसर पर रीता देवी ने छठ पर्व के स्वरूप और इसके धार्मिक महत्व पर अपने सुंदर विचार साझा किए हैं। रीता देवी बताती हैं कि यह पर्व बेहद महान और पवित्र है, जो पूरे चार दिनों तक पूरी निष्ठा के साथ मनाया जाता है। इसके पहले दिन 'नहाय-खाए' की परंपरा होती है, दूसरे दिन 'खरना' किया जाता है, तीसरे दिन डूबते हुए सूर्य को पहला अर्घ्य दिया जाता है, और चौथे व अंतिम दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर इस चार दिवसीय महापर्व का समापन होता है। छठ मैया की महिमा का बखान करते हुए रीता देवी कहती हैं कि इस व्रत को करने से जीवन में सुख-समृद्धि, धन-धान्य और मनचाही हर मुराद पूरी होती है। यह व्रत विशेष रूप से संतान प्राप्ति और उनकी दीर्घायु एवं मंगलकामना के लिए रखा जाता है। व्रती का अटूट विश्वास होता है कि सच्चे मन से जो भी मांगा जाए, छठी मईया उसे अवश्य पूरा करती हैं। इस पर्व की रौनक पारंपरिक गीतों के बिना अधूरी है। रीता देवी अपने परिवार के साथ अपने मधुर स्वर में छठ का एक सुंदर गीत भी गाया है: "उगा ले ना सुरुजमल, झांके-झुंके हे बहिना छठ बरतिया... कइनवा के पात पर उगा ले ना सुरुजमल..." यह लोकगीत इस बात का अहसास कराता है कि कैसे माताएं और बहनें सूर्य देव की उपासना करते हुए अपने परिवार और संतानों के सुखी जीवन की कामना करती हैं। यह पर्व न केवल शुद्धता और अनुशासन का संदेश देता है, बल्कि हमारी लोक संस्कृति और आपसी प्रेम को भी प्रगाढ़ करता है।
0
0
Report
Advertisement

दीपावली पटाखे विवाद में युवक की चाकुओं से हत्या, आरोपी फरार

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में दीपावली पर पटाखे जलाने को लेकर हुए विवाद में 25 वर्षीय युवक कपिल की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या की सनसनीखेज वारदात से गांव में हड़कंप मच गया, वहीं मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लोए भेज दिया है ओर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है । दरअसल मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के सरुरपुर कला गांव का है जहां बताया जा रहा है कि दीपावली पर पटाखे जलाने को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के चलते युवक कपिल पर चाकुओं से हमला कर दिया गया। हमले में कपिल गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही छोटू उर्फ जोगिंदर पुत्र प्रीतम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। दीपावली पर पटाखे जलाने को लेकर शुरू हुआ विवाद हत्या जैसी संगीन वारदात में बदल गया।
0
0
Report

खुर्जा में महिला सहकर्मी पर चाकू हमला; असद मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर- डायग्नोस्टिक सेंटर में महिला सहकर्मी पर चाकू से जानलेवा हमला करने के आरोपी असद की खुर्जा नगर पुलिस से मुठभेड़। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी असद के दोनों पैरों में लगी गोली。 आज दोपहर आरोपी असद ने अपनी महिला सहकर्मी पर चाकू से किया था जानलेवा हमला。 चाकू के हमले में युवती गंभीर रूप से हुई थी घायल, अस्पताल में कराया गया था भर्ती。 पुलिस ने आरोपी असद को गिरफ्तार कर लिया था। घटना में इस्तेमाल चाकू की बरामदगी के लिए पुलिस आरोपी को लेकर पहुंची थी。 इसी दौरान आरोपी असद ने मौका पाकर पहले से छिपाकर रखे तमंचे से पुलिस टीम पर की फायरिंग, भागने का किया प्रयास。 पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों पैरों में गोली लगने से घायल हुआ आरोपी。 मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस और घटना में इस्तेमाल चाकू किया बरामद。 घायल आरोपी को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में कराया भर्ती。 थाना खुर्जा कोतवाली नगर क्षेत्र में मुड़ाखेड़ा बंबे के पास हुई पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड。 बाइट अनिल शाही सीओ खुर्जा
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top