icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

स्कूलों में कविता पाठ से मतदान जागरूकता बढ़ी

Dholpur, Rajasthan:राजकीय स्कूलों में कविता पाठ, आशु भाषण और सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित सरमथुरा (धौलपुर) पंचायतीराज चुनाव 2026 के मद्देनजर मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से सरमथुरा ब्लॉक में निर्वाचन विभाग द्वारा सतरंगी सप्ताह स्वीप कैलेंडर के तहत राजकीय विद्यालयों में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन और छात्रों को लोकतांत्रिक मूल्यों, निर्वाचन प्रक्रिया और शतप्रतिशत मतदान के लिए जागरूक करना था। स्कूलों में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभागियों द्वारा कविता पाठ, संस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं आशु भाषण के माध्यम से मतदाता के महत्व लोकतंत्र की मजबूती तथा प्रत्येक मतदाता की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रतिभागियों एवं आमजन को निष्पक्ष, निर्भीक एवं अनिवार्य मतदान के लिये प्रेरित किया गया। रिटर्निंग अधिकारी राकेश कुमार न्योल ने बताया कि पंचायतीराज चुनाव 2026 के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से राजकीय विद्यालयों में सतरंगी सप्ताह स्वीप कैलेंडर के तहत कविता पाठ, आशु भाषण और सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। स्कूलों में ईएलसी क्लब के सदस्य व प्रभारी ने विभिन्न गीत, नृत्य, आशु भाषण और सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि के माध्यम से निर्भीक होकर बिना प्रलोभन के मतदान करने के लिए जागरूक किया। इस दौरान निष्पक्ष मतदान करने की शपथ भी दिलाई गई।
0
0
Report

महारैली से पहले राजस्थान में भाजपा का SIR व मतदाता सूची जागरूकता अभियान शुरू

एंकर - कांग्रेस की ओर से 1 नवंबर को दिल्ली में SIR और मतदाता सूची के मुद्दे पर प्रस्तावित महारैली के बीच भाजपा ने राजस्थान में जवाबी अभियान की तैयारी तेज कर दी है। भाजपा प्रदेश में 'लोकतंत्र बचाओ- अराजकता हटाओ' अभियान के माध्यम से जनता के बीच पहुंचेगी। इस अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता दफ्तरों से निकलकर जनसभाओं और पदयात्राओं के जरिए आमजन को मतदाता सूची की शुचिता, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और घुसपैठ जैसे मुद्दों पर जागरूक करेंगे। उसी क्रम में आज डीडवाना- कुचामन जिले के कुचामन सिटी में प्रदेश सरकार के राजस्व राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी ने अभियान को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि अभियान के पहले चरण की शुरुआत आज कोटा से हुई है। इसके माध्यम से भाजपा कांग्रेस की ओर से SIR और मतदाता सूची को लेकर उठाए जा रहे सवालों का जवाब जनता के बीच जाकर देगी। मंत्री विजय सिंह चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची का शुद्ध और पारदर्शी होना जरूरी है। भाजपा का उद्देश्य जनता को मतदाता सूची की शुचिता, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया और अवैध घुसपैठ जैसे विषयों की जानकारी देना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनावी प्रक्रिया को लेकर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है, जबकि भाजपा तथ्यों के साथ जनता के बीच जाकर अपना पक्ष रखेगी। उन्होंने बताया कि अभियान के माध्यम से पार्टी संगठन के कार्यकर्ता आमजन के बीच पहुंचकर मतदाता सूची की विश्वसनीयता और लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जुड़े विषयों पर संवाद करेंगे। इस तरह कांग्रेस की दिल्ली महारैली से पहले राजस्थान में भाजपा ने भी SIR और मतदाता सूची के मुद्दे पर अपनी राजनीतिक रणनीति के तहत जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मूलचंद बागड़ा ने बताया कि पार्टी ने इस अभियान को दो चरणों में विभाजित किया है। पहले चरण का आयोजन 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक होगा, जिसमें प्रदेश के 15 जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद दीपावली के पश्चात दूसरे चरण में शेष जिलों को अभियान के दायरे में लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान के माध्यम से पार्टी संगठन के कार्यकर्ता आमजन के बीच पहुंचकर मतदाता सूची की विश्वसनीयता और लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जुड़े विषयों पर संवाद करेंगे। इस तरह कांग्रेस की दिल्ली महारैली से पहले राजस्थान में भाजपा ने भी SIR और मतदाता सूची के मुद्दे पर अपनी राजनीतिक रणनीति के तहत जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है।
0
0
Report
Advertisement

वार्ड 54 में समस्याओं का अंबार, सभापति-उपसभापति के सामने दर्द उभरा

Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh, Rajasthan: वार्ड 54 में समस्याओं का अंबार, सभापति-उपसभापति के सामने दर्द उभरा. दीपावली पर्व के मद्देनजर शहर की सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए नगर परिषद सभापति मंजू रणवां और उपसभापति सोनू बंसल का वार्ड भ्रमण शुक्रवार को भी जारी रहा. इस दौरान उन्होंने जंक्शन शहर के वार्ड 54 का दौरा कर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा वार्डवासियों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनीं. भ्रमण के दौरान वार्ड पार्षद लाजवंती देवी और पूर्व पार्षद सुनील अमलानी भी साथ रहे. वार्डवासियों ने सभापति-उपसभापति के समक्ष समस्याओं की झड़ी लगा दी. लोगों ने बताया कि नगर परिषद में करीब डेढ़ साल तक प्रशासक रहने के कारण वार्ड की सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है. सफाई कर्मचारियों की कमी के चलते नियमित सफाई नहीं हो पा रही है. इसके अलावा पार्कों की बदहाल स्थिति, स्ट्रीट लाइटों की समस्या और टूटी सड़कों के कारण भी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है.
0
0
Report

करवा चौथ व्रत के बाद विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

MLMadan lalFollow4m ago
Mihinpurwa, Uttar Pradesh:मिहींपुरवा बहराइच -मिहींपुरवा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 9 में गुरुवार को करवा चौथ का व्रत रखने के बाद एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिली विवाहिता को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया उधर मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है मोतीपुर थाना क्षेत्र के मिहीपुरवा वार्ड नंबर 9 निवासी रीना 27 वर्ष पत्नी रवि नाग ने कथित तौर पर कमरे में लगे कुंड से दुपट्टे का फंदा लगाकर जान दे दी घटना की जानकारी पर सीतापुर जिले के लहरपुर से लडकी पक्ष के लोग पहुंचे और विवाहिता की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताई सूचना मिलने पर मिहींपुरवा पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित कुमार और मोतीपुर थाना अध्यक्ष ब्रह्मा गौड पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण का परिजनों से पूछताछ की है फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं पुलिस ने पंचायत नामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है रीना की शादी 10 मई 2023 को रवी नाग के साथ हुई थी वह अपने पीछे 10 माह के दूधमुंही बच्ची छोड़ गई है पुलिस क्षेत्राधिकार ने बताया कि विवादित की मौत के मामले में फॉरेंसिक टीम से जांच कराई गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। लडकी पक्ष से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी
0
0
Report

संभल । चन्दौसी रेलवे स्टेशन के कायाकल्प का सरकार का 21 करोड़ का ड्रीम प्रोजेक्ट 3 साल बाद भी अधर में

SUNIL Kumar SinghSUNIL Kumar SinghFollow6m ago
Chandausi, Uttar Pradesh:संभल। केंद्र सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट अमृत भारत स्टेशन योजना में चयनित चंदौसी रेलवे स्टेशन के कायाकल्प का कार्य के लिए 21 करोड़ के बजट के बावजूद 3 साल बाद भी अधर में लटका है। कार्यदायी संस्था गति शक्ति की लापरवाही के चलते 3 साल में स्टेशन के 50 फीसदी निर्माण कार्य भी पूरे नहीं हो सके हैं। रेलवे प्लेटफार्म पर फैली निर्माण सामग्री, सरिया, गिट्टी और मलबे के ढेरों से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चंदौसी रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन के लिए चयनित किए जाने की घोषणा की थी। केंद्र सरकार ने इसके कायाकल्प के लिए 21 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया था। योजना के तहत स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज, मुख्य गेट का सौंदर्यकरण, वेटिंग रूम, सर्कुलेटिंग एरिया, लिफ्ट सहित कई कार्य कराए जाने थे, लेकिन सभी कार्य अधूरे पड़े हैं। वहीं इस मामले में रेलवे अधिकारी जानकारी देने से बच रहे हैं। उधर नगर उत्थान समिति के पदाधिकारी सतीश अरोड़ा ने स्टेशन के काया कल्प के निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी का आरोप लगाया है।
0
0
Report
Advertisement

Surajpur में झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से मासूम की मौत, FIR भेजी गई

Surajpur, Chhattisgarh:सूरजपुर में एक झोलाछाप डॉक्टर की कथित लापरवाही ने साढ़े तीन साल के मासूम की जान ले ली. आरोप है कि कुत्ते के काटने के बाद बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से उसे जिला अस्पताल सूरजपुर रेफर किया गया था. लेकिन परिजनों को भरोसे में लेकर झोलाछाप डॉक्टर उसका इलाज करता रहा. कुत्ते के काटने से घाव पर टांके लगाए गए, जबकि ऐसे मामलों में घाव को बिना विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह के बंद करना संक्रमण और रेबीज के खतरे को बढ़ा सकता है. बच्चे को जरूरी एंटी रेबीज उपचार भी नहीं मिला. आखिरकार 17 अक्टूबर को मासूम की मौत हो गई. जांच के बाद स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ FIR के लिए रिपोर्ट पुलिस को भेज दी है. मामला सूरजपुर जिले के मोहरसोप क्षेत्र का है, जहां एक मासूम की मौत ने ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं और झोलाछाप डॉक्टरों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं. शिकायत के अनुसार, एक अक्टूबर 2026 को साढ़े तीन साल के बच्चे को कुत्ते ने चेहरे और पैर में काट लिया था. परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहरसोप में लाए, जहाँ से जिला अस्पताल सूरजपुर रेफर किया गया. लेकिन आरोप है कि इसके बाद झोलाछाप डॉक्टर रामानुज विश्वकर्मा ने परिजनों को इलाज का भरोसा देकर गलत तरीके से इलाज कराया. जागरूकता के अभाव में परिजन उसके भरोसे इलाज कराते रहे. आरोप है कि डॉक्टर ने बच्चे के घाव पर टांके लगाए, जबकि डॉग बाइट के मामलों में घाव सामान्य चोट समझकर टांके लगाना उचित नहीं है. ऐसे घावों का उपचार विशेषज्ञ के अनुसार होना चाहिए. इसके अलावा बच्चे को एंटी रेबीज इंजेक्शन भी नहीं मिला. मासूम की मौत के बाद परिवार में मातम है. शिकायत के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहरसोप के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने 26 अक्टूबर को जांच के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा. जिला स्तरीय टीम ने मामले की जांच की. चिकित्सक के लापरवाही का निष्कर्ष मिला, FIR दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है. स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि लोगों से अपील है कि कुत्ते के काटने को मामूली चोट न समझें. शहर-गांव दोनों क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों में एंटी रेबीज इंजेक्शन मुफ्त उपलब्ध हैं; कुत्ते के काटने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाएं और डॉक्टर की सलाह के अनुसार टीका पूरा लें. झोलाछाप से इलाज कराना न करें, क्योंकि रेबीज से बचाव में थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा हो सकती है.
0
0
Report

चित्तौड़गढ़ में चरण-3 चुनाव की तैयारी और ईवीएम सुरक्षा कड़ी

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले में पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तृतीय चरण के मतदान को लेकर निर्वाचन तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने शहीद मेजर नटवर सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ईवीएम की तैयारी, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था, मतगणना कक्ष और मतदान सामग्री प्रबंधन का निरीक्षण किया। जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय में पूरी करने के निर्देश दिए। साथ ही ईवीएम के सुरक्षित रख-रखाव और परिवहन पर विशेष ध्यान देने को कहा, ताकि मतदान और मतगणना की प्रक्रिया सुचारू एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके।
0
0
Report
Advertisement

मध्य प्रदेश में सीएम का बैतूल दौरा: तेंदूपत्ता बोनस और विकास योजनाओं की सौगात

Betul, Madhya Pradesh:एंकर - मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल बैतूल दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा जिले के लिए कई बड़ी सौगातें लेकर आने वाला है। पुलिस ग्राउंड में आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री 3 लाख 69 हजार तेंदूपत्ता संग्राहकों के खातों में 30 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि ट्रांसफर करेंगे। इस बोनस का लाभ सिर्फ बैतूल ही नहीं,बल्कि पांढुर्णा,छिंदवाड़ा और नर्मदापुरम जिले के तेंदूपत्ता संग्राहकों को भी मिलेगा। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ग्राम वन समितियों को 6 करोड़ 35 लाख रुपये का काष्ठ लाभांश भी वितरित करेंगे। यानी एक ही मंच से वन समितियों और हजारों वनवासियों को आर्थिक लाभ मिलने जा रहा है। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बैतूल जिले को 443 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की बड़ी सौगात भी देंगे। इन विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जाएगा जिसमें 40 हजार लोगों के पंहुचने की उम्मीद है। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों की विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी,जिसका मुख्यमंत्री अवलोकन करेंगे। कुल मिलाकर मुख्यमंत्री का यह दौरा तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण के साथ बैतूल जिले के विकास को नई रफ्तार देने के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। अब सबकी नजरें मुख्यमंत्री की घोषणाओं और विकास कार्यों की सौगात पर टिकी हैं।
0
0
Report
Advertisement

सोनभद्र में अर्नब तूफान के बाद बारिश से जाम, 32 पर मुकदमा दर्ज

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में अर्नब तूफान के असर से मौसम बदला हुआ है। लगातार बारिश के बीच सड़कों पर लोगों की मुश्किलें बढ़ी हैं। वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर लोढ़ी टोल प्लाजा से मारकुंडी घाटी तक ट्रकों की मनमानी पार्किंग से जाम की समस्या बढ़ गई। सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने ग्राउंड पर उतरकर बारिश में भीगते हुए पुलिस और यातायात टीम के साथ मोर्चा संभाला। काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाकर यातायात सुचारु कराया गया। खनन बैरियर से बचने के लिए हाईवे पर बेवजह ट्रक खड़े करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। पुलिस ने 16 ट्रक मालिकों और 16 चालकों समेत कुल 32 लोगों के खिलाफ रॉबर्ट्सगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया।
0
0
Report

PET-2026: गाजीपुर में पहली पाली में 58% उपस्थिति, DM ने केंद्रों का औचक निरीक्षण

Gazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर PET परीक्षा में 3510 परीक्षार्थी ने छोड़ी परीक्षा, डीएम अनुपम शुक्ला ने विभिन्न केंद्रों का किया निरीक्षण PET-2026 की प्रथम पाली में बड़ी संख्या में परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित, परीक्षा में सामने आई कम उपस्थिति जिले के 19 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई प्रारंभिक अर्हता परीक्षा, कुल 8352 परीक्षार्थियों को होना था शामिल प्रथम पाली में सिर्फ 4842 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, जबकि 3510 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित करीब 58 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने परीक्षा में लिया हिस्सा, लगभग 42 प्रतिशत अभ्यर्थी नहीं पहुंचे केंद्रों पर परीक्षा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने विभिन्न केंद्रों का किया औचक निरीक्षण गाजीPURE में प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा यानी PET-2026 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। जिले के 19 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा के दौरान बड़ी संख्या में परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में कुल 8352 परीक्षार्थियों में से 4842 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 3510 परीक्षार्थी परीक्षा से गैरहाजिर रहे। परीक्षा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला खुद विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। बारिश को भी कम उपस्थिति की एक वजह बताया गया है। बता दें कि गाजीपुर में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा PET-2026 शुक्रवार, 30 अक्टूबर को जिले के 19 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि जिले में 19 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जा रही है। प्रथम पाली में लगभग 50 से 60 प्रतिशत उपस्थिति रही है। उन्होंने कम उपस्थिति के पीछे बारिश के मौसम को भी एक वजह बताया। डीएम ने स्पष्ट किया कि परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी की गई हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है और कहीं से भी किसी तरह की समस्या की सूचना नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि परीक्षा का अगला चरण शुक्रवार की दूसरी पाली में आयोजित होगा, जबकि एक नवंबर को भी परीक्षा का सत्र प्रस्तावित है। इसके लिए जिला प्रशासन की तैयारियां पूरी हैं और सभी संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। फिलहाल गाजीपुर में PET-2026 की प्रथम पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। अब प्रशासन की नजर आगामी पालियों की परीक्षा को भी व्यवस्थित और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने पर है। बाइट- अनुपम शुक्ला- डीएम, गाजीपुर
0
0
Report

कासगंज में भारी पेड़ टूटकर गिरा, बाइक सवार की दर्दनाक मौत

Kasganj, Uttar Pradesh:यूपी के कासगंज में सहावर-एटा मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां खितौली मोड़ के समीप अचानक एक भारी-भरकम यूकेलिप्टस का पेड़ 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन को तोड़ते हुए बाइक सवार फेरीवाले पर जा गिरा। इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे की है। थाना अमांपुर क्षेत्र के ग्राम खुशहालपुर निवासी 30 वर्षीय भोले पुत्र चिरौंजी बाइक पर फेरी लगाकर अपना जीवनयापन करते थे। सुबह वे रोज की तरह अपने काम से सहावर-एटा मार्ग से गुजर रहे थे। जैसे ही वे खितौली मोड़ से कुछ दूरी पहले पहुंचे, तभी सड़क किनारे खड़ा एक पुराना और भारी यूकेलिप्टस का पेड़ अचानक भरभराकर गिर पड़ा। पेड़ गिरते समय पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आ गया और तारों को तोड़ता हुआ सीधे बाइक सवार भोले के ऊपर जा गिरा। पेड़ और तारों के नीचे दबने से बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और भोले को गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय निवासियों ने तुरंत पुलिस और विद्युत विभाग को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बाइट सीओ दुर्गेश मिश्रा
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top