Hathras: छात्रा का अपहरण, 25 लाख की फिरौती मांगी
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस सदर कोतवाली क्षेत्र के मुरली गजानंद पॉलिटेक्निक कॉलेज से एक छात्रा का अपहरण हो गया। छात्रा दोपहर 2 बजे छात्रा कॉलेज में प्रैक्टिकल देने गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। कुछ समय बाद परिजनों के मोबाइल पर 25 लाख की फिरौती की कॉल आई, जिससे परिवार को अपहरण की जानकारी मिली। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस अधीक्षक इलाके की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और एमजी पॉलिटेक्निक कॉलेज स्टाफ से जानकारी लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बुलंदशहर: आधार कार्ड बनाने में अवैध वसूली का आरोप, जिलाधिकारी को भेजी शिकायत
Bugrasi, Uttar Pradesh:बुगरासी (बुलंदशहर)। बुगरासी के डाकघर में आधार कार्ड बनाने के नाम पर निर्धारित शुल्क से अधिक धनराशि वसूलने का आरोप लगा है। इस संबंध में विश्व सनातन हिंदू फाउंडेशन की ओर से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर मामले की शिकायत की गई है। संगठन ने मामले की जांच कराकर निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली किए जाने की स्थिति में संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। फाउंडेशन अध्यक्ष ज्ञानेश चौहान का आरोप है कि कस्बे के डाकघर में आधार कार्ड बनवाने पहुंचने वाले लोगों से निर्धारित धनराशि से अधिक रुपये लिए जा रहे हैं। इससे आधार कार्ड बनवाने आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संगठन ने इस मामले को गंभीर बताते हुए प्रशासन से शिकायत पर संज्ञान लेने और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने का आग्रह किया है। जिलाधिकारी को भेजे गए ज्ञापन में मांग की गई है कि आधार कार्ड बनाने और उनमें संशोधन करने के लिए निर्धारित शुल्क की जानकारी आम लोगों को स्पष्ट रूप से उपलब्ध कराई जाए, ताकि लोगों को शुल्क के संबंध में किसी प्रकार की असमंजस की स्थिति का सामना न करना पड़े। साथ ही, यह भी सुनिश्चित किया जाए कि आधार संबंधी सेवाओं के नाम पर किसी से निर्धारित शुल्क से अधिक धनराशि न ली जाए। विश्व सनातन हिंदू फाउंडेशन ने जिलाधिकारी से मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। भोलिया निवासी राहुल चौहान ने बताया कि उनके भाई राकेश डाकघर में युवराज व मानवी के फिंगर प्रिंट अपडेट कराने गए थे। दोनों के 400 रुपए लिए हैं। शुल्क की रसीद भी नहीं दी गई। घुंघराली निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि वह दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। छुट्टी लेकर जन्मतिथि सही करनी आए थे। 200 रुपए लिए गए लेकिन जन्मतिथि के स्थान पर फोटो अपडेट कर दिया गया। आरोप है कि मनमानी अवैध वसूली के बाद भी काम सही नहीं किया गया। अजय गर्गगाजियाबाद: सनकी चोर अरेस्ट, एक ही ब्रांड की चोरी की थी 11 मोटरसाइकिल
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद: राकेश नाम का ये वहां चोर इतना शातिर था कि पहले लोगों से पैसे उधार लिया करता था जिसकी एवज में चोरी की मोटरसाइकिल उनको बतौर गिरवी रख दिया करता था। वहीं, इंदिरापुरम थाना पुलिस दुपहिया वाहन चोर की तलाश में टीमों का गठन कर कई जगह दबिश दे रही थी मुखबिर के द्वारा पुलिस को यह सूचना मिली कि एक दो पहिया वाहन चोर जो की वेगनार कार में सवार होकर आता है और फिर दो पहिया वाहन को चोरी कर रफू चक्कर हो जाता है पुलिस ने घेराबंदी कर इसे गिरफ्तार किया है पूछताछ में इसने अपना गुनाह भी कबुला इसके बाद इसने 11 हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल समेत एक एक्टिवा स्कूटी और दो कार बरामद करवाई अब इस वाहन चोर को जेल भेजा जा रहा है वहीं पुलिस अधिकारी का कहना है कि इसके आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है
औरैया: जमीन की खुदाई करने पर गड्ढे में दफन मिली लड़की की लाश, पिता ने ही किया था कत्ल
Auraiya, Uttar Pradesh:औरैया: पिता-पुत्री का संबंध एक ऐसा संबंध होता है जिसको बखान करने के लिए शायद शब्द भी कम पड़ जाये लेकिन यूपी के औरैया जनपद में खून के रिश्तों को कलंकित करने वाली एक घटना का पुलिस ने किया सफल अनावरण , पुलिस ने सूचना मिलने पर वन विभाग की जमीन की खुदाई करके जमीन में दफन लड़की के शव को किया बरामद , पुलिस ने बेटी के हत्यारे पिता को किया गिरफ्तार , हत्यारे पिता के साथ साथ हत्यारे की मदद करने वाले युवक को भी पुलिस ने किया बरामद ।
यूपी के औरैया जनपद के थाना बेला क्षेत्र में पुलिस महकमे में उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस को फोन पर यह जानकारी मिली कि बेला थाना क्षेत्र के दिलीपुर ग्राम में वन विभाग की जमीन में एक युवती का शव दफन है , हत्या कर शव छुपाये जाने की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया , आनन फानन में थाना पुलिस समेत फॉरेंसिक टीम और पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे । पुलिस ने खुदाई के उपरांत मिले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और शव की शिनाख्त के लिए सभी सोशल मीडिया में फोटो प्रचारित प्रसारित किया ।
सोशल मीडिया में वायरल हो रही फोटो को देखकर जनपद कन्नौज के ग्राम कपूरापुरा के रहने वाले रजत ने पुलिस को फोन करके शव की शिनाख्त अपनी बहन के रूप में की । पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने खुलासा करते हुए बताया कि दिनांक 20-09-2026 को थाना बेला पुलिस को ग्राम प्रधान उसराहा ने फोन पर बताया कि ग्राम दलपपुर के मोड़ पास वन विभाग की जमीन पर एक युवती का शव दफनाया गया है , सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जमीन को खोद कर निकाला शव , जिसकी शिनाख्त सोशल मीडिया पर फोटो देखकर जनपद कन्नौज निवासी रजत ने अपनी बहन के रूप में की । मृतक बहन के भाई की तहरीर के आधार पर सर्विलांस टीम की मदद से पुलिस ने बेटी के हत्यारे पिता और उसके मददगार को गिरफ्तार कर लिया और हत्या में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और फावड़ा भी बरामद किया ।
पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया हत्यारोपी चंद्रप्रकाश दिल्ली में रहकर नौकरी करते थे और मृतका के चाल चलन सही न होने के कारण समाज में बदनामी होने के कारण चंद्रप्रकाश ने अपने बहन के लड़के की मदद से अपनी बेटी को मारकर गड्ढा खोदकर जमीन में गाड़ दिया
बाइट - अभिषेक भारती पुलिस अधीक्षक
हसायन में छात्रा वैष्णवी बनीं एक दिन की थानाध्यक्ष, जनसुनवाई कर दिए निस्तारण के निर्देश
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:हसायन, हाथरस-मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत मंगलवार को थाना हसायन में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, रति का नगला की कक्षा-8 की छात्रा वैष्णवी को एक दिन का थानाध्यक्ष बनाया गया। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और निर्णय लेने की योग्यता विकसित करना है। पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्रा वैष्णवी ने थाने पर जनसुनवाई करते हुए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान छात्रा को थाने की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया तथा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही महिला अपराधों की रोकथाम और महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों से भी परिचित कराया गया। कार्यक्रम में मौजूद छात्राओं एवं महिला अध्यापिकाओं को चॉकलेट और फ्रूटी देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इसके साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। उन्हें महिला पावर लाइन 1090, आपातकालीन पुलिस सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 के बारे में जागरूक किया गया। मिशन शक्ति के तहत आयोजित इस कार्यक्रम से बालिकाओं को पुलिस की कार्यप्रणाली समझने, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने और भविष्य में नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।प्रयागराज: नैनी में राजकीय नर्सिंग विद्यालय की स्थापना की मांग
Prayagraj, Uttar Pradesh:नैनी मे "राजकीय नर्सिंग विद्यालय" की स्थापना की मांग उप-मुख्यमंत्री से सरदार पतविंदर सिंह ने की। नैनी प्रयागराज/आज उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के प्रयागराज नगर आगमन पर पुलिस लाइन प्रयागराज हेलीपैड पर स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए सरदार पतविंदर सिंह क्षेत्रीय उपाध्यक्ष काशी क्षेत्र भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने मुलाकात कर यमुनापार नैनी क्षेत्र मे ""राजकीय नर्सिग विद्यालय" खोलने की मांग की। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने बताया कि उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने माग को गंभीरता पूर्वक सुना।
