204101
हाथरसः सदर कोतवाली पुलिस ने चार वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने किया पेश
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस की सदर कोतवाली पुलिस ने पुराने मुकदमे में फरार चल रहे चार वारंटी आरोपियों को अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार करके आज रविवार को जनपद न्यायालय में पेश किया। सदर कोतवाली पुलिस ने संतोषी मोहल्ला निवासी एक आरोपी और चूना वाला डंडा निवासी दूसरे आरोपी को आर्म्स एक्ट के मुकदमे में गिरफ्तार किया है। साथ ही गांव नगला धन सिंह निवासी तीसरे आरोपी को चोरी और मोहल्ला माइयान निवासी चौथ आरोपी को अवैध शराब के मुकदमे में वारंट जारी होने के बाद गिरफ्तार किया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जमशेदपुर कोवाली में अवैध महुआ शराब के ठिकाने पर छापा: हजार किलोग्राम जावा महुआ नष्ट
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर पोटका के कोवाली में अवैध महुआ शराब के ठिकानों पर छापेमारी, 12 हजार किलो जावा महुआ नष्ट 280 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, फरार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज जमशेदपुर आगामी दुर्गा पूजा त्योहार को देखते हुए उत्पाद विभाग ने अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में पूर्वी सिंहभूम जिले के पटका प्रखंड के कोवाली थाना क्षेत्र के कुन्द्रुकोचा गांव और डुंगरीटोला में छापेमारी की गई। सहायक आयुक्त उत्पाद, पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर घाटशाला प्रक्षेत्र के उत्पाद निरीक्षक के नेतृत्व में नदी किनारे और जंगल में संचालित अवैध महुआ शराब निर्माण स्थलों पर कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान मौके से करीब 12 हजार किलोग्राम किण्वित जावा महुआ बरामद हुआ, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा 280 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब जब्त की गई। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब निर्माण में संलिप्त आरोपी मौके से फरार हो गए। उत्पाद विभाग ने सभी फरार आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
श्रद्धा दुबे की कार का विसुअल वायरल, इलाके में हड़कंप
Lucknow, Uttar Pradesh:Rupaidiah Thana- श्रद्धा दुबे के कार के विसुअल0
0
Report
झज्जर मंडी में तालाबंदी, किसान कम भाव की खरीद पर खाप पंचायत बुलाने की तैयारी
Jhajjar, Haryana:झज्जर में किसानों के समर्थन में उतरा संयुक्त किसान मोर्चा, मार्केट कमेटी कार्यालय पर जड़ा ताला नमी और भावांतर भरपाई के नाम पर किसानों के शोषण का आरोप, पुलिस की मौजूदगी में कर्मचारियों को कार्यालय के अंदर किया बंद पूर्व मंडी प्रधान हरेंद्र सिलाना ने किया तालाबंदी का समर्थन, डीसी पर किसानों की अनदेखी के लगाए आरोप जल्द खाप पंचायत बुलाकर कम भाव पर फसल खरीदने और अधिक भाव देने के मुद्दे पर उठाए जाएंगे सवाल झज्जर। झज्जर अनाज मंडी में बाजरे की खरीद और किसानों को उनकी फसल का उचित भाव नहीं मिलने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। किसानों के समर्थन में संयुक्त किसान मोर्चा भी मैदान में उतर आया है। संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने मार्केट कमेटी कार्यालय पर तालाबंदी कर विरोध जताया। इस दौरान पुलिस की मौजूदगी में कार्यालय का ताला लगाया गया और आरोप है कि कर्मचारियों को कार्यालय के अंदर ही बंद कर दिया गया। किसान संगठनों ने नमी और भावांतर भरपाई के नाम पर किसानों का शोषण किए जाने का आरोप लगाते हुए सरकार की खरीद व्यवस्था पर सवाल उठाए। संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों का कहना है कि पूरे हरियाणा में किसानों की फसल की बेकद्री हो रही है। समय रहते सरकारी खरीद शुरू नहीं होने के कारण किसानों को अपनी उपज बेचने में परेशानी उठानी पड़ रही है। किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि निजी एजेंसियां किसानों की मजबूरी का फायदा उठाकर कम भाव पर फसल खरीद रही हैं। उनका कहना है कि बाजरा और धान की खरीद के नाम पर किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है, जबकि सरकार को किसानों की फसल का उचित मूल्य सुनिश्चित करना चाहिए। बाजरा और धान की खरीद को लेकर सरकार पर निशाना तालाबंदी के दौरान संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने हरियाणा सरकार की खरीद नीति पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि नमी और भावांतर भरपाई के नाम पर किसानों को परेशान किया जा रहा है। किसान नेताओं ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब में वाहवाही लूटने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि हरियाणा में किसानों को उनकी फसल का उचित भाव नहीं मिल रहा। उन्होंने सरकार से मांग की कि खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता लाई जाए और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाया जाए। हरेंद्र सिलाना ने भी किया तालाबंदी का समर्थन झज्जर अनाज मंडी के पूर्व प्रधान हरेंद्र सिलाना ने भी संयुक्त किसान मोर्चा की तालाबंदी का समर्थन किया। सिलाना ने आरोप लगाया कि अन्य मंडियों की तुलना में झज्जर में किसानों के साथ अधिक शोषण हो रहा है। उनके अनुसार, किसानों को उनकी फसल का उचित भाव नहीं मिल पा रहा और खरीद व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। हरेंद्र सिलाना ने झज्जर की डीसी पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि प्रशासन को किसानों की समस्याओं और खरीद प्रक्रिया की जानकारी होनी चाहिए। सिलाना ने दावा किया कि किसानों को सबसे ज्यादा भाव देने वाले आढ़ती होने के बावजूद डीसी ने उनसे बातचीत तक नहीं की। उन्होंने पोर्टल की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अधिकारियों को यह जानकारी होनी चाहिए कि पोर्टल किस तरह काम करता है और किसानों को खरीद प्रक्रिया में किन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डीसी पर फोटो खिंचवाने आने का आरोप पूर्व मंडी प्रधान हरेंद्र सिलाना ने आरोप लगाया कि डीसी मंडी में किसानों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय फोटो खिंचवाने आई थीं। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का मौके पर समाधान होना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। सिलाना ने यह भी आरोप लगाया कि डीसी झज्जर भाजपा के कार्यक्रमों में आगे रहती हैं, जबकि आम लोगों की समस्याओं के समाधान पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ये आरोप हरेंद्र सिलाना ने लगाए हैं। आढ़ती एसोसिएशन के बहिष्कार पर सिलाना का जवाब आढ़ती एसोसिएशन की ओर से अपने बहिष्कार के मुद्दे पर भी हरेंद्र सिलाना ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि चंद लोगों के कहने से किसी व्यक्ति का बहिष्कार नहीं हो जाता। किसी व्यक्ति को समाज स्वीकार करता है या उसका बहिष्कार करता है, यह समाज तय करता है। सिलाना के इस बयान के बाद मंडी में आढ़तियों के बीच चल रहे विवाद को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। खाप पंचायत बुलाने की तैयारी, उठाए जाएंगे सवाल हरेंद्र सिलाना ने कहा कि वह जल्द ही कुछ खापों की पंचायत बुलाएंगे। इस पंचायत में किसानों को कम भाव मिलने और फसल खरीद की प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंचायत में पूछा जाएगा कि किसानों को कम भाव क्यों दिया गया और उन्होंने खुद किसानों को अधिक भाव क्यों दिया। सिलाना का कहना है कि किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिलना चाहिए और खरीद व्यवस्था में पारदर्शिता होनी चाहिए। उन्होंने संकेत दिए कि यदि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो इस मुद्दे को पंचायत के माध्यम से भी उठाया जाएगा। फिलहाल झज्जर अनाज मंडी में बाजरे की खरीद, किसानों को मिलने वाले भाव और प्रशासन की भूमिका को लेकर विवाद जारी है। संयुक्त किसान मोर्चा की तालाबंदी और हरेंद्र सिलाना के आरोपों के बाद अब निगाहें प्रशासन और सरकार की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं। किसानों की मांग है कि उनकी फसल की खरीद उचित भाव पर सुनिश्चित की जाए और नमी तथा भावांतर भरपाई के नाम पर हो रही कथित अनियमितताओं की जांच कर समाधान किया जाए。0
0
Report
Advertisement
बरनाला में काफिले रोकथाम पर कांग्रेस-पुलिस के बीच टकराव; मानसा को लेकर तनाव
Noida, Uttar Pradesh:मानसा जाने से रोकने पर बरनाला के हंडियाया चौक पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच टकराव, किसान यूनियन ने बैरिकेड तोड़कर निकाला काफिला बरनाला के हंडियाया चौक में उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी और बरनाला के विधायक कुलदीप सिंह काला ढिल्लों के काफिले को पुलिस ने मानसा जाने से रोकने की कोशिश की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच आमना-सामना हो गया और दोनों पक्षों के बीच खींचतान भी हुई, दरअसल, कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी और विधायक कुलदीप Singh कैला ढिल्लों अपने काफिले के साथ मानसा जा रहे थे। इसी दौरान हंडियाया चौक पर पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई。 वहीं, भारतीय किसान यूनियन कादियां का काफिला भी मानसा की ओर जा रहा था। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर किसानों के काफिले को रोकने की कोशिश की, लेकिन किसान यूनियन के सदस्यों ने बैरिकेड तोड़कर अपना काफिला आगे बढ़ा दिया。 इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन कादियां के जिला प्रधान जगसीर सिंह छीनीवाल ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने मानसा में हुए हत्याकांड को लेकर पंजाब सरकार को घेरते हुए सरकार की कार्यप्रणाली पर निशाना साधा।0
0
Report
मंडावा के मखवास: पेयजल टंकी साफ, सड़के मरम्मत, जलभराव का स्थायी समाधान माँग
Jhunjhunu, Rajasthan:मंडावा, झुंझुनूं मंडावा के मखवास गांव में मूलभूत सुविधाओं का अभाव जर्जर पेयजल टंकी में काई और गंदगी, दूषित पानी की आशंका टंकी में पक्षियों के मृत अवशेष पड़े होने का ग्रामीणों का दावा टूटी सड़कों पर गड्ढे और जलभराव से ग्रामीण परेशान ग्रामीणों की मांग- पेयजल टंकी की सफाई और समस्याओं का समाधान झुंझुनूं जिले के मंडावा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत तोलियासर के गांव मखवास मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, मोहल्ले में पेयजल के लिए बनी सीमेंटेड टंकी लंबे समय से जर्जर है। टंकी की पत्थर की पट्टियां टूटकर अंदर गिर चुकी हैं और काई व गंदगी जमा है। ग्रामीणों ने टंकी में पक्षियों के मृत अवशेष पड़े होने का दावा करते हुए दूषित पानी की आपूर्ति की आशंका जताई है। उनका कहना है कि करीब सालभर से समस्या बनी हुई है, लेकिन समाधान नहीं हुआ। गाँव के मुख्य रास्ते भी जगह-जगह से टूटे हुए हैं। सड़कों पर गड्ढे और गंदे पानी का जलभराव होने से आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पेयजल टंकी की सफाई व मरम्मत, पानी की गुणवत्ता की जांच, सड़कों की मरम्मत और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करवाने की मांग की है।0
0
Report
हिसार कांग्रेस में घोड़ेला का जयप्रकाश पर पलटवार, बरवाला चुनाव के घटनाक्रम पर चिंता
Hisar, Haryana:हिसार में कांग्रेस में नकली कांग्रेसियों को लेकर शुरू हुई बयानबाजी के बीच पूर्व विधायक रामनिवास घोड़ेला ने हिसार के सांसद जयप्रकाश पर पलटवार किया ।हिसार में ज़ी मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस नेता रामनिवास घोड़ेला ने स्पष्ट किया कि उनकी लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष या पार्टी के खिलाफ नहीं है, बल्कि उनकी आपत्ति बरवाला विधानसभा चुनाव के दौरान हुई घटनाओं को लेकर थी जिसकी शिकायत उन्होंने हाईकमान से की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने भूपेंद्र सिंह हुड्डा से दूरियों की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि वे हुड्डा जी के खिलाफ कुछ नहीं कहते, और कांग्रेस सांसद जय प्रकाश (जेपी) के इस दावे पर कि घोड़ेला ने उनके आशीर्वाद से पहला चुनाव जीता था, पलटवार करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा जेपी के चुनावों में मदद की है। कांग्रेस संगठन पर बात करते हुए उन्होंने माना कि भले ही संगठन बन गया हो, लेकिन जब तक प्रदेश अध्यक्ष को वास्तविक ताकत और अधिकार नहीं मिलते, पार्टी को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा और साथ ही उन्होंने अतीत की गलतियां स्वीकारते हुए यह भी माना कि जब अशोक तंवर अध्यक्ष थे, तब वे लोग भी उनकी पूरी मदद नहीं पाए थे।0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं के मंडावा में ईवीएम कमीशनिंग और सीलिंग का एक दिवसीय प्रशिक्षण
Jhunjhunu, Rajasthan:मंडावा, झुंझनूं मंडावा में पंचायत चुनाव को लेकर ईवीएम कमीशनिंग एवं सीलिंग का प्रशिक्षण बीएलएमटी अनिल आर्य ने ईवीएम की कार्यप्रणाली और सीलिंग की दी जानकारी कार्मिकों ने स्वयं अभ्यास कर समझी ईवीएम कमीशनिंग और सीलिंग प्रक्रिया मतगणना के बाद होने वाली डीएमएम सीलिंग की भी दी जानकारी पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 की तैयारियों के तहत झुंझुनूं जिले के मंडावा में ईवीएम कमीशनिंग एवं सीलिंग को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। पंचायत समिति सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत रिटर्निंग अधिकारी विश्वामित्र मीणा के निर्देशन में हुई। शिविर में पंचायती राज एवं राजस्व विभाग के कार्मिकों, ग्राम विकास अधिकारियों और पटवारियों को चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी तकनीकी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में कार्मिकों को ईवीएम की कार्यप्रणाली, कमीशनिंग, सीलिंग और चुनाव के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से समझाया गया। उपखंड अधिकारी विश्वामित्र मीणा ने कार्मिकों को प्रशिक्षण में दी गई जानकारी को गंभीरता से समझने और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपने दायित्वों का निर्वहन करने की बात कही। प्रशिक्षण के दौरान बीएलएमटी अनिल आर्य ने ईवीएम की कार्यप्रणाली, मशीन तैयार करने, कमीशनिंग और सीलिंग की प्रक्रिया की जानकारी दी। इस दौरान चुनाव प्रक्रिया में सामने आने वाली संभावित समस्याओं और उनके समाधान के बारे में भी बताया गया।इसके साथ ही मतगणना के बाद की जाने वाली डीएमएम सीलिंग के बारे में भी जानकारी दी गई।0
0
Report
खेतड़ी के पोलो मैदान में डांडिया महोत्सव, नवमी तक नवरात्र का उत्साह तेज
Jhunjhunu, Rajasthan:खेतड़ी, झुंझुनूं खेतड़ी में पोलो ग्राउंड में डांडिया महोत्सव दुर्गा पूजा महोत्सव में आरती के दौरान उमड़े श्रद्धालु डांडिया महोत्सव में बड़ी संख्या में महिलाओं और युवतियों ने लिया भाग पारंपरिक डांडिया नृत्य से भक्तिमय हुआ माहौल नवमी तक प्रतिदिन होगा डांडिया महोत्सव का आयोजन झुंझुनूं जिले के खेतड़ी के पोलो ग्राउंड में मां शेरावाली यूथ सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव के तहत डांडिया महोत्सव का शुभारंभ हुआ। महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजन के दौरान मां दुर्गा की आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और माता के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। आरती के बाद डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और युवतियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं और युवतियों ने डांडिया की धुन पर नृत्य कर उत्सव की रौनक बढ़ाई। आयोजन स्थल पर भक्तिमय माहौल के साथ उत्सव का उल्लास देखने को मिला। मां शेरावाली यूथ सोसायटी की ओर से आयोजित यह महोत्सव नवरात्र के दौरान नवमी तक चलेगा। प्रतिदिन रात को डांडिया महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें श्रद्धालु और क्षेत्रवासी भाग लेकर धार्मिक आस्था के साथ सांस्कृतिक परंपराओं का आनंद ले सकेंगे।0
0
Report
पिनान सीएचसी में डॉक्टर कमी से 400 से अधिक मरीजों का इलाज एक डॉक्टर के भरोसे
Pinan, Rajasthan:पिनान सीएचसी में बदहाल चिकित्सा व्यवस्था, 400 से अधिक मरीजों का इलाज एक डॉक्टर के भरोसे अलवर जिले के रैणी ब्लॉक के पिनान स्थित आदर्श सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में चिकित्सकों की कमी के चलते चिकित्सा व्यवस्थाएं चरमराती नजर आ रही हैं। अस्पताल में प्रतिदिन 400 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन मरीजों के इलाज की जिम्मेदारी महज एक डॉक्टर के भरोसे है। ऐसे में मरीजों को समय पर उपचार मिलने में परेशानी हो रही है और उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के नजदीक स्थित पिनान सीएचसी क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में घायल होने वाले लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र है। ऐसे में अस्पताल में पर्याप्त चिकित्सक नहीं होने से मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीण एवं समाजसेवी शैलेन्द्र मीना और आशुतोष गर्ग ने बताया कि पिनान सीएचसी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन चिकित्सकों की कमी के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में 400 से अधिक मरीजों की ओपीडी होने के बावजूद एक ही डॉक्टर के भरोसे पूरी व्यवस्था चलना चिंताजनक है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से अस्पताल में पर्याप्त चिकित्सकों की नियुक्ति करने और चिकित्सा व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने की मांग की है। इस संबंध में रैणी ब्लॉक के बीसीएमओ डॉ. रामस्वरूप मीना ने बताया कि ब्लॉक में फिलहाल कोई अतिरिक्त चिकित्सक उपलब्ध नहीं है। चिकित्सकों की कमी से उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर अवगत करा दिया गया है। उन्होंने जल्द ही चिकित्सकों की नियुक्ति होने की बात कही है。0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं में खाद कालाबाजारी रोकने के लिए कंट्रोल रूम और क्विक रिस्पॉंस टीम तैनात
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं झुंझुनूं में खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए कृषि विभाग अलर्ट रबी सीजन से पहले खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने की तैयारी झुंझुनूं, नवलगढ़ और चिड़ावा के एडी कार्यालयों में कंट्रोल रूम स्थापित शिकायतों पर कार्रवाई के लिए क्विक रिस्पॉन्स टीमों का गठन खाद विक्रेताओं का ऑनलाइन निरीक्षण शुरू, अनियमितता पर होगी कार्रवाई रबी सीजन की बुवाई से पहले किसानों को उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कृषि विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले में खाद की कालाबाजारी, जमाखोरी और अनियमित वितरण पर अंकुश लगाने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित करने के साथ क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) का गठन किया गया है। वहीं, उर्वरक विक्रेताओं के दुकान परिसरों का ऑनलाइन निरीक्षण भी शुरू कर दिया गया है। विभाग का दावा है कि रबी सीजन के दौरान जिले में डीएपी और यूरिया की कमी नहीं आने दी जाएगी।कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. मोहन दादरवाल ने बताया कि तापमान अधिक रहने के कारण अब तक बुवाई की गति शुरू नहीं हुई है, लेकिन अगले दो-चार दिनों में सरसों की बुवाई शुरू होने की संभावना है। जिले में सरसों की बुवाई का क्षेत्रफल करीब 1 लाख 40 हजार हेक्टेयर है। ऐसे में किसानों को समय पर खाद उपलब्ध करवाने के लिए विभाग लगातार निगरानी कर रहा है। डॉ. दादरवाल ने बताया कि, झुंझुनूं जिले में रबी सीजन के दौरान डीएपी की अनुमानित मांग 8 हजार मीट्रिक टन रहती है। वर्तमान में निजी क्षेत्र में करीब 3,800 मीट्रिक टन डीएपी उपलब्ध है। हालांकि, सहकारी क्षेत्र में इसकी उपलब्धता में कुछ कमी है। इस संबंध में कृषि आयुक्तालय को अवगत कराया गया है। कृषि आयुक्तालय की ओर से जल्द ही सहकारी क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में डीएपी उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया गया है।उन्होंने कहा कि विभाग का प्रयास है कि पूरे रबी सीजन में जिले में डीएपी और यूरिया की कमी नहीं रहे तथा किसानों को जरूरत के अनुसार उर्वरक मिल सकें।खाद की कालाबाजारी और वितरण में अनियमितताओं की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के लिए जिले के झुंझुनूं, नवलगढ़ और चिड़ावा स्थित तीनों सहायक निदेशक कार्यालयों में कंट्रोल रूम की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक कार्यालय के स्तर पर एक क्विक रिस्पॉन्स टीम भी गठित की गई है।डॉ. दादरवाल ने बताया कि शिकायत मिलते ही संबंधित टीम मौके पर पहुंचकर उसका निस्तारण करेगी और कार्रवाई की रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। जरूरत के अनुसार उर्वरकों के नमूने भी लिए जाएंगे। इससे खाद की गुणवत्ता और वितरण व्यवस्था पर निगरानी रखी जा सकेगी।कृषि विभाग ने प्रत्येक उर्वरक विक्रेता के दुकान परिसर का ऑनलाइन निरीक्षण शुरू कर दिया है। निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टर का संधारण, दुकान के बाहर स्टॉक का प्रदर्शन और उर्वरकों के साथ अन्य उत्पादों की जबरन टैगिंग जैसे बिंदुओं की जांच की जाएगी।डॉ. दादरवाल ने स्पष्ट किया कि यदि किसी विक्रेता के यहां स्टॉक रजिस्टर मेंटेन नहीं करने, स्टॉक प्रदर्शित नहीं करने, जबरन टैगिंग करने या अन्य अनियमितताएं पाई जाती हैं, तो उर्वरक नियंत्रण आदेश के तहत कार्रवाई की जाएगी। विभाग का उद्देश्य किसानों को पारदर्शी तरीके से खाद उपलब्ध करवाना और बुवाई के समय होने वाली परेशानी से बचाना है।0
0
Report
धनबाद में दुर्गा पूजा सुरक्षा के लिए मॉक ड्रिल, होमगार्ड भेजे गए और रूट बदले
Dhanbad, Jharkhand:दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए धनबाद पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी कड़ी में धनबाद पुलिस लाइन में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। सिटी एसपी के नेतृत्व में आयोजित इस मॉक ड्रिल में डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर और ट्रैफिक डीएसपी भी मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस जवानों को भीड़ नियंत्रण, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और असामाजिक तत्वों से निपटने का पूर्वाभ्यास कराया गया। धनबाद में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस लाइन में आयोजित मॉक ड्रिल के जरिए जवानों को आपात स्थिति से निपटने और उपद्रवी तत्वों पर नियंत्रण रखने के तरीके बताए गए। सिटी एसपी ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। सिटी एसपी के मुताबिक, हर बड़े पर्व से पहले पुलिस इस तरह का पूर्वाभ्यास करती है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बाहरी जिलों से 400 होमगार्ड धनबाद पहुंच चुके हैं, जबकि 700 और जवानों के आने की उम्मीद है। जिले में कुल 2760 और 1108 जवानों की तैनाती की जानकारी भी दी गई है। वहीं, दुर्गा पूजा को लेकर एसएसपी और उपायुक्त विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण कर चुके हैं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर आज और कल फ्लैग मार्च निकालने की भी तैयारी है। दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ और वाहनों के दबाव को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। चार रूटों पर डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। रणधीर वर्मा चौक पर नो एंट्री रहेगी और वाहनों को पुराना बाजार की ओर डायवर्ट किया गया है। वहीं, सरायढेला स्थित आविष्कार और थाना मोड़ के पास सप्तमी से दशमी तक नो एंट्री लागू रहेगी। पुलिस प्रशासन ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित रूट का इस्तेमाल करने और पूजा के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की है.0
0
Report
अभय सिंह के भाजपा प्रवेश पर राम विरोध का संकेत, रामचरित मानस जलाने की टिप्पणी
Noida, Uttar Pradesh:अमेठी, उत्तर प्रदेश | समाजवादी पार्टी के विधायक अभय सिंह ने भाजपा में शामिल होने पर कहा, "जो मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का विरोध करें, जो राष्ट्र का विरोध करेंगे, हम लोग उसके विरोधी हो जाएंगे। मर्यादा पुरुषोत्तम राम के बारे में जन-जन तक हिंदी और अवधि में पहुंचाने वाले, तुलसीदास ने राम चरित मानस को लिखा। उस रामचरित मानस को जलाया जाए, फाड़ा जाए। उसके बाद इस घटना पर कोई टिप्पणी न की जाए। उसके बाद दर्शन से रोका जाए। ये सब चीजें ऐसी हैं जो उचित नहीं हैं..."0
0
Report
Advertisement
हरियाणा मंडियों में धान खरीद धांधली पर किसान घेराव, सरकार से कार्रवाई की मांग
Sirsa, Haryana:एंकर रीड संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा व किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा हरियाणा द्वारा राज्य में मंडियों में आज 11 बजे से 2 बजे तक तीन घंटे का मार्केट कमेटियों का घेराव किया गया। किसान संगठनों ने आज सिरसा की मार्किट कमेटी के दफ्तर के बाहर धरना दे दिया और उसके बाद मार्किट कमेटी के मेन गेट को बंद कर दिया। किसानों ने हरियाणा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने सरकार से जल्द से जल्द धान की खरीद सुचारु रूप से करने की मांग की है। इसके साथ ही किसानों ने सरकार को चेतावनी भी दी है है कि अगर सरकार ने किसानों की मांगों को जल्द पूरा नहीं किया तो सरकार के खिलाफ आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। किसानों के रोष प्रदर्शन को देखते सुरक्षा के लिहाज़ से पुलिस का कड़ा पहरा लगाया गया है। वोल 1 मीडिया से बातचीत करते हुए किसानों हंस राज और सुरजीत सिंह ने बताया कि धान की खरीद में रेट, नमी व तोल को लेकर धांधलियां हो रही हैं। सरकारी खरीद एजेंसियां समय पर मंडी में खरीद करने के लिए न पहुंचने की वजह से धान की फ़सल प्राइवेट खरीददारों द्वारा सरकारी रेट 2461रुपये प्रति क्विंटल से भी कम दरों पर खरीद की जा रही है। कई जगह नमी के मानदण्ड में मशीनों से धांधली करके रेट कम दिया जा रहा है। मंडी में डिजिटल डाटा एंट्री के बहाने, प्रति एकड़ उपज ख़रीद निर्धारित करने जैसे बहाने से किसानों को मंडी में परेशान करते हुए लूट की जा रही है। मंडी सचिव की नाक के नीचे दिन दिहाड़े व्यापारी व भ्रष्ट किस्म के कमीशन एजेंट भोले भाले किसानों की लूट कर रहे हैं व मार्किट कमेटियों का अमला मूक दर्शक बना हुआ है। वोल 2 किसानों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि मंडियों में किसानों के साथ लूट हो रही है उसको रोकने के लिए हरियाणा सरकार कोई भी प्रयास नहीं कर रही है। जिसके चलते आज हरियाणा के सभी किसान संगठन हरियाणा की सभी अनाज मंडियों के सचिव कार्यालय का घेराव किया है। मंडियों में पोर्टल व्यवस्था की गई है उसमें सरकार की मंशा बाहर से आने वाले अनाज पर रोक लगाने की है जिसमें सरकार पूरी तरह से असफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि किसान बेवजह परेशान हो रहा है । इसके अलावा नमी के नाम पर किसान को परेशान किया जा रहा है। नमी मौसम की वजह से होती है इसलिए जब मौसम ही नमी वाला है तो 17% प्रतिशत नमी की जगह 20% नमी को मानक बनانا चाहिए । इसके अलावा सरकारी खरीद एजेंसियां मंडी में समय से आकर खरीद नहीं कर रही है जिससे प्राइवेट खरीदार मनमानी करते हुए सस्ते दाम पर फसलों की खरीद कर रहा है। मण्डियों में फसलों की तुलाई को लेकर भी गोल माल हो रहा है कंप्यूटर काँटे से तौलाई करने का आदेश सरकार द्वारा पिछले साल का दिया हुआ है परंतु मंडियों में अभी भी दूसरे काँटों से तुलाई हो रही है। हमारी सरकार से मांग है कि सभी मंडियों में सरकारी कांटे सही हालत में चलने चाहिए। किसानों की धान की फ़सल कम रेट पर खरीदी गई है उनकी भरपाई करते हुए 2461प्रति क्विंटल की दर से करवाई जाए। बाइट हंस राज , किसान। बाइट सुरजीत सिंह , किसान।0
0
Report
जमशेदपुर पोटका अवैध महुआ शराब ठिकानों पर छापा, 12 हजार किलोग्राम जावा महुआ नष्ट
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर पोटका अवैध महुआ शराब ठिकानों पर छापा, 12 हजार किलोग्राम जावा महुआ नष्ट 280 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त फरार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज जमशेदपुर आगामी दुर्गा पूजा त्योहार को देखते हुए उत्पाद विभाग ने अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में पूर्वी सिंहभूम जिले के पटका प्रखंड के कोवाली थाना क्षेत्र के कुन्द्रुकोचा गांव और डुंगरीटोला में छापेमारी की गई। सहायक आयुक्त उत्पाद, पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर घाटशिला प्रक्षेत्र के उत्पाद निरीक्षक के नेतृत्व में नदी किनारे और जंगल में संचालित अवैध महुआ शराब निर्माण स्थलों पर कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान मौके से करीब 12 हजार किलोग्राम किण्वित जावा महुआ बरामद हुआ, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा 280 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब जब्त की गई। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब निर्माण में संलिप्त आरोपी मौके से फरार हो गए। उत्पाद विभाग ने सभी फरार आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
भागलपुर से लापता बहनों को जमालपुर स्टेशन पर सुरक्षित बरामद; आरोपी गिरफ्तार
Munger, Bihar:भागलपुर नाथनगर से लापता थीं 13 और 9 साल की बच्चियां मिली जमालपुर स्टेशन पर। मुंगेर : जमालपुर रेलवे स्टेशन पर सीआईबी टीम ने सतर्कता दिखाते हुए दो नाबालिग बहनों को एक युवक के चंगुल से सुरक्षित बरामद किया। दोनों बच्चियां भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं और 11 अक्टूबर से लापता थीं। मामले में पुलिस ने बांका जिले के अमरपुर निवासी सुरेंद्र दास (22) को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर दोनों बच्चियों को बहला-फुसलाकर और धमकी देकर दिल्ली ले जाने की कोशिश करने का आरोप है। बरामद बच्चियों को सुरक्षित बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के सुपुर्द करने तथा आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीआईबी जमालपुर के इंस्पेक्टर सुधांशु कुमार सुधा को गुप्त सूचना मिली कि जमालपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटفॉर्म संख्या दो पर एक संदिग्ध युवक दो नाबालिग बच्चियों के साथ ट्रेन पकड़ने की फिराक में है। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्लेटफार्म संख्या दो के मध्य स्थित फुट ओवरब्रिज के पास एक युवक को दोनों बच्चियों के साथ ट्रेन का इंतजार करते देख टीम को संदेह हुआ। पूछताछ में युवक ने पहले अलग-अलग बातें बताईं और बच्चियों को अपनी बहन बताते हुए दिल्ली जाने की बात कही। इस दौरान दोनों बच्चियां डरी-सहमी नजर आईं। संदेह गहराने पर महिला आरक्षी पूजा रणवा को बुलाकर बच्चियों से अलग पूछताछ कराई गई।पूछताछ में 13 वर्षीय बी. शना और उसकी नौ वर्षीय बहन खुशनुमा ने बताया कि आरोपी उनका कोई रिश्तेदार नहीं है। दोनों बहनें नाथनगर बाजार गई थीं, जहां से युवक उन्हें बहला-फुसलाकर और धमकी देकर अपने साथ जमालपुर स्टेशन ले आया। उसने दोनों को दिल्ली ले जाने की बात कही थी। इसके बाद टीम ने बच्चियों द्वारा बताए गए पते के आधार पर जानकारी जुटाई और नाथनगर थाने से संपर्क किया। जांच में पता चला कि दोनों बहनें 11 अक्टूबर से लापता थीं और उनके परिजनों ने नाथनगर थाने में गुमशुदगी کی रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सूचना मिलने पर बच्चियों के पिता मोहम्मद परवेज अंसारी भी जमालपुर पहुंचे।सीआईबी टीम के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह राजस्थान में काम करता है और छुट्टी पर घर आया था। नाथनगर बाजार में दोनों बच्चियों को अकेला देखकर वह उन्हें अपने साथ दिल्ली ले जाने की कोशिश कर रहा था। मामले में आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
