Hathras - रेलवे स्टेशन के पास हुई युवक की हत्या की घटना से संबंधित 2 बाल अपचारियों को पुलिस ने निगरानी में लिया
Hathras, Uttar Pradesh:जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के मेंडू रेलवे स्टेशन के पास बोरी में बंद एक युवक का शव मिलने के बाद पुलिस ने सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया था. पुलिस अधीक्षक के निर्देशन ने कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने युवक हत्या करने वाले 2 बाल अपचारियों को मात्र 48 घंटे के भीतर पुलिस निगरानी में लिया गया है. बाल अपचारियों की निशानदेही पर आलाकत्ल लोहे की आरी, रक्त रंजित लोहे की सरिया, रक्त रंजित सीमेन्ट कंकरीट के टुकडे, पोलीथिन पैकेट मे सादा सींमेन्ट कंकरीट, एक रंक्त रंजित सफेद धातु का कडा, एक जोडी चप्पल, एक लकडी की बल्ली रंक्त रंजित, एक रक्त रंजित रक्त का टुकडा, एक मैकडबल मार्का शराब खाली बोतल बरामद हुए हैं. दोनो बाल अपचारियों के सम्बन्ध में पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
