icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कन्नौज जिले में हुआ भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कोयले से भरा ट्रक पलटा, 2 लोगों की मौत, चार घायल

Kannauj, Uttar Pradesh:*कन्नौज जिले में हुआ भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कोयले से भरा ट्रक पलटा, 2 लोगों की मौत, चार घायल* कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के भाऊलपुर में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार कोयले से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के दौरान ट्रक ने पहले एक बाइक और स्कूटी को टक्कर मारी, फिर दोनों वाहनों को घसीटते हुए दुकानों में जा घुसा और उसके बाद पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घटना की पुष्टि पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने की है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। *बाइट - विनोद कुमार - एसपी कन्नौज*
0
0
Report

हापुड़ - चार अंतर्राज्य पशु चोर गिरफ्तार, चोरी के आधा दर्जन बकरे व बकरी बरामद।

UMA RAGHAVUMA RAGHAVFollow20m ago
Hapur, Uttar Pradesh:

खबर यूपी के हापुड़ से है जहां हापुड सिटी कोतवाली पुलिस ने चार अंतर्राज्य शातिर पशु चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी के 6 बकरे व बकरी बरामद की गई है। बताया जा रहा है ये शातिर पशु चोर जगह जगह घूम कर बकरा फार्म की रेकी किया करते थे और उसके बाद मौका मिलते ही फार्म से बकरा व बकरियों को चोरी कर लिया करते थे। ये शातिर यूपी में हापुड़ सहित अन्य कई जनपदों व हरियाणा में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके है। ये चारों पशु चोर इतने शातिर हैं कि चोरी में इस्तेमाल की जाने वाली गाड़ी की नंबर प्लेट भी लगातार बदलते रहते थे ताकि पुलिस की पकड़ में ना सके, हापुड सिटी कोतवाली पुलिस की पकड़ में आए इन तो चारों चोरों से चोरी के 6 बकरा व बकरी बरामद किए गए हैं। साथ ही चोरी करने में इस्तेमाल की जाने वाली स्विफ्ट कार भी इन शातिर चोरों के कब्जे से बरामद की गई है।

0
0
Report
Advertisement

बरेली मे प्रेम विवाह के लिए युवती ने अपनाया सनातन धर्म,वैदिक रीति से हुआ विवाह

SHUBHAM KUMAR SINGHSHUBHAM KUMAR SINGHFollow37m ago
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली:बिजनौर की रहने वाली एक युवती ने प्रेम विवाह के लिए सनातन धर्म अपनाकर अपने साथी संग वैदिक रीति-रिवाज से विवाह कर लिया। यह विवाह बरेली के सुभाषनगर क्षेत्र स्थित अगस्त्य मुनि आश्रम में संपन्न हुआ, जहां पंडित केके शंखधार ने विधि-विधान से दोनों का विवाह कराया। जानकारी के अनुसार, युवती की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए बरेली के कुर्मांचल नगर निवासी युवक से हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। इसके बाद दोनों ने साथ जीवन बिताने का निर्णय लिया। विवाह के लिए दोनों ने आश्रम के संचालक से संपर्क किया, जहां सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की गईं। युवती ने स्वेच्छा से सनातन धर्म अपनाने की बात कही, जिसके बाद विधिवत धार्मिक प्रक्रिया के तहत धर्म परिवर्तन कराया गया। इसके बाद मंत्रोच्चार और वैदिक परंपराओं के बीच दोनों विवाह के पवित्र बंधन में बंध गए। इस दौरान आश्रम में सीमित संख्या में लोग मौजूद रहे और पूरे विधि-विधान के साथ शादी संपन्न कराई गई।
0
0
Report

स्मार्ट मीटर बना सिरदर्द फिरोजाबाद में महिलाओं का बिजली घर पर हंगामा आंदोलन की दी चेतावनी

Ashwani SharmaAshwani SharmaFollow50m ago
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद बढ़े बिजली बिल और रिचार्ज सिस्टम से नाराज़ महिला उपभोक्ताओं का प्रदर्शन, दी बड़े आंदोलन की चेतावनी में स्मार्ट मीटर को लेकर विरोध तेज होता जा रहा थाना उत्तर गंगा नगर स्थित बिजली घर पर रविवार महिला उपभोक्ताओं ने घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बिजली के बिलों में भारी बढ़ोतरी हो रही है और रिचार्ज सिस्टम के चलते उन्हें लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने साफ चेतावनी दी है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। बिजली घर परिसर में प्रदर्शन कर रही ये महिलाएं विद्युत उपभोक्ता हैं, जो स्मार्ट मीटर से परेशान होकर सड़कों पर उतर आई हैं। महिलाओं का कहना है कि जब से विभाग ने स्मार्ट मीटर लगाए हैं, तब से बिजली का खर्च काफी बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि अब बिजली व्यवस्था मोबाइल रिचार्ज की तरह हो गई है, जिससे उन्हें रोजमर्रा की जिंदगी में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
0
0
Report

फिरोजाबाद में कांच के गोदाम से चोरी किए हुए 12 बोरे कांच से भरे हुए एक ट्रीरी बरामद4 चोर गिरफ्तार

Ashwani SharmaAshwani SharmaFollow57m ago
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद थाना रामगढ़ पुलिस टीम द्वारा काँच के गोदाम से काँच से भरे हुए प्लास्टिक कट्टे (बोरी) चोरी करने वाले 04 अभियुक्तों को चोरी किये गये काँच से भरे 12 प्लास्टिक कट्टे (बोरी), चोरी में प्रयुक्त 01 टिर्री (ई-रिक्शा लोडर) बरामदगी सहित किया गया गिरफ्तार थाना रामगढ़ पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर कांच के गोदाम से काँच से भरे हुए 12 प्लास्टिक कट्टे चोरी करने के सम्बन्ध में थाना रामगढ़ मुकदमा दर्ज है 04 अभियुक्तों 01.मुजाहिद पुत्र इस्तकबाल 02.फारूख उर्फ बाबू पुत्र मौहम्मद आजम, 03.अरसद पुत्र रहमत अली, 04.मौहम्मद कैफ पुत्र नदीम को आज दिनांक 12.04.2026 को भीकनपुर तिराहा के पास से थाना रामगढ़ जनपद फिरोजाबाद से गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों के कब्जे से 12 अदद प्लास्टिक के कट्टे मय काँच भरे हुये तथा चोरी करने में प्रयुक्त 01 टिर्री (ई-रिक्शा लोडर) बरामद हुए हैं । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 226/26 धारा बीएनएस0 में धारा 317(2) बीएनएस0 की बढ़ोत्तरी कर गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
0
0
Report
Advertisement

मिशन शक्ति केंद्र पर महिला जन जागृति अभियान चलाया मिशन शक्ति अभियान 5 के तहत महिलाओं को किया जागरूक

Vishnu SharmaVishnu SharmaFollow1h ago
Govardhan, Uttar Pradesh:स्लग मिशन शक्ति केंद्र पर महिला जन जागृति अभियान चलाया मिशन शक्ति अभियान 5 के तहत महिलाओं को किया जागरूक एंकर केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए महिलाओं जागरूक करने के लिए तरह-तरह की योजनाएं चलती रहती हैं वहीं महिलाओं की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था से जागरूक करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मिशन शक्ति कार्यक्रम समय-समय पर आयोजन किया जा रहे हैं इसी के तहत आज मिशन शक्ति केंद्र गोवर्धन थाना परिसर मैं मिशन शक्ति अभियान 5 के तहत महिलाओं को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जहां ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र की सभी महिलाएं कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंची महिला सब इंस्पेक्टर प्रियंका चौधरी महिला सब इंस्पेक्टर सुनीता सिंह, महिला हेड कांस्टेबल साधना चौहान, महिला हेड कांस्टेबल प्रीति गौतम ने महिलाओं को समाज में कानून व्यवस्था की समझ ना होने के कारण हो रही परेशानियां से जागरूक किया वही सोशल मीडिया जैसे इंस्टाग्राम फेसबुक व्हाट्सएप इत्यादि के माध्यम से हो रही महिलाओं के साथ फ्रॉड एवं अन्य गतिविधियों से भी अवगत कराया तथा उनसे किस तरह से बचाव किया जाए इसकी भी जानकारी सभी महिलाओं को दी महिलाओं की सुरक्षा मैं सरकार द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर की बारी की जानकारी देते हुए उन्हें उनके लाभो के भी बारे में बताया कार्यक्रम में पहुंची महिलाओं ने मेला पुलिसकर्मियों द्वारा दी गई जानकारी को प्राप्त कर काफी राहत महसूस की तथा सरकार के द्वारा महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी पाकर उन्हें प्रसन्नता महसूस हुई वही भीड़ में बैठी कुछ महिलाओं ने कहा कि ऐसे अभियानों को सरकार द्वारा समय-समय पर चलाएं रखना चाहिए जिससे कि अंचल क्षेत्र में रहने वाली महिलाएं ऐसी योजनाओं का लाभ उठा सकें तथा उनके साथ हो रहे दुर्व्यवहार के खिलाफ आवाज उठाकर एवं योजनाओं का लाभ उठाकर देश की जागरूक महिला बन सकें
0
0
Report
Advertisement

उन्नाव में 50 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार*

Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव, 12 अप्रैल। कोतवाली सदर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरजनपदीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान करीब 10 लाख रुपये कीमत का 50 किलो गांजा बरामद कर दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 11 अप्रैल की रात संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान करवन मोड़ के पास एक सफेद रंग की वैगनआर कार को रोका गया। जांच के दौरान वाहन में सवार दो युवक घबराए हुए नजर आए। तलाशी लेने पर कार से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जितेंद्र तिवारी उर्फ जीतू (24 वर्ष) और आदर्श कुमार तिवारी उर्फ राज (25 वर्ष) निवासी जनपद कौशांबी के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मध्य प्रदेश से गांजा खरीदकर दिल्ली में बेचने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 50 किलो अवैध गांजा और एक वैगनआर कार (नंबर UP 70 PT 6360) बरामद की है। बरामद गांजे की बाजार कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है। इस मामले में कोतवाली सदर थाने में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। एसपी के निर्देशन में कार्रवाई इस सफलता में कोतवाली सदर पुलिस, स्वाट टीम और सर्विलांस टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।पुलिस का कहना है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
0
0
Report
Advertisement

एसपी ग्रामीण ने गैस एजेंसियों के मालिकों के साथ बैठक की लगातार गैस एजेंसी की शिकायतें आ रही थी

Ashwani SharmaAshwani SharmaFollow3h ago
Firozabad, Uttar Pradesh:फ़िरोज़ाबाद जनपद शिकोहाबाद नगर में लगातार गैस एजेंसियों की शिकायतें आ रही थी कभी केवाईसी को लेकर कभी गैस न मिलने पर लोगों में आक्रोश था इसी के चलते एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी ने गैस एजेंसी मालिकों के साथ की बैठक बैठक में गैस एजेंसी मालिकों को दी सख्त हिदायत अगर उपभोक्ताओं को परेशान किया जाएगा तो आप सब पर सख्त कार्यवाही होगी लगातार अगर किसी ने KYC के नाम पऱ अबैध बसूली की तो उसके खिलाफ होंगी कार्यवाही एसपी ग्रामीण ने कहा व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर या फोन कर कर ग्राहकों को सूचना दी जाए कि उसका नंबर आ गया है वह सिलेंडर ले जाए ताकि इस तरह उपभोक्ताओं को परेशानी या लाइन में खड़े होकर नहीं उठानी पड़े उनके बैठने का और पानी का भी इंतजाम किया जाए शिकोहाबाद के सभी एजेंसी मालिकों को बुलाया गया एक एजेंसी मालिक के न आने पऱ पुलिस भेज कर बुलाया गया कड़ी हिदायत दी गयी इस मौके पऱ सीओ शिकोहाबाद अमरीश कुमार और शिकोहाबाद थाना अध्यक्ष मौजूद रहे
0
0
Report

तहसील में तैनाथ कर्मचारियों का अनोखा कारनामा एक ही बाप के दो बेटों का अलग अलग जाति के प्रमाण पत्र

RavindraRavindraFollow3h ago
Mankehri, Uttar Pradesh:सरीला तहसील में तैनात ज़िम्मेदारो की बड़ी लापरवाही का मामला आया सामने , दो सगे भाइयो के बना दिए दो अलग - अलग जातियों के प्रमाण पत्र , तहसील में तैनात कर्मचारियों का अनोखा कारनामा , एक पिता के दो पुत्रो में एक को दिया पिछड़ा वर्ग जाति प्रमाण पत्र तो दूसरे पुत्र का बना दिया गया अनुसूचित जाती प्रमाण पत्र , बाबूराम रावत के पुत्र संतोष कुमार को 2013 में बने सरकारी अभिलेखों में पिछड़ा वर्ग का दिया गया प्रमाण पत्र तो वहीँ बाबूराम रावत के दूसरे पुत्र वासुदेव रावत को 2023 में दे दिया गया अनुसूचित जाती का प्रमाण पत्र , अनुसूचित जाती का प्रमाण पत्र बनवाकर SC / ST जाती के लोगो की ज़मीनो की खरीद फरोख्त करने का भी आरोप , फ़र्ज़ी जाती प्रमाण पत्र बनवाकर SC / ST एक्ट में झूठे मुक़दमे लिखवाने का भी आरोप , तहसील कर्मचारियों की मिलीभगत से बनवा दिए गए एक पिता के दो पुत्रो के दो अलग - अलग जातियों के प्रमाण पत्र , मामला संज्ञान में आने के बाद SDM सरीला ने कही जांच कर कार्यवाही की बात ....
0
0
Report

एक पिता के दो पुत्रो में एक को दिया पिछड़ा वर्ग जाति प्रमाण पत्र,दूसरे पुत्र का बना दिया गया अनुसूचित

RavindraRavindraFollow4h ago
Mankehri, Uttar Pradesh:सरीला तहसील में तैनात ज़िम्मेदारो की बड़ी लापरवाही का मामला आया सामने , दो सगे भाइयो के बना दिए दो अलग - अलग जातियों के प्रमाण पत्र , तहसील में तैनात कर्मचारियों का अनोखा कारनामा , एक पिता के दो पुत्रो में एक को दिया पिछड़ा वर्ग जाति प्रमाण पत्र तो दूसरे पुत्र का बना दिया गया अनुसूचित जाती प्रमाण पत्र , बाबूराम रावत के पुत्र संतोष कुमार को 2013 में बने सरकारी अभिलेखों में पिछड़ा वर्ग का दिया गया प्रमाण पत्र तो वहीँ बाबूराम रावत के दूसरे पुत्र वासुदेव रावत को 2023 में दे दिया गया अनुसूचित जाती का प्रमाण पत्र , अनुसूचित जाती का प्रमाण पत्र बनवाकर SC / ST जाती के लोगो की ज़मीनो की खरीद फरोख्त करने का भी आरोप , फ़र्ज़ी जाती प्रमाण पत्र बनवाकर SC / ST एक्ट में झूठे मुक़दमे लिखवाने का भी आरोप , तहसील कर्मचारियों की मिलीभगत से बनवा दिए गए एक पिता के दो पुत्रो के दो अलग - अलग जातियों के प्रमाण पत्र , मामला संज्ञान में आने के बाद SDM सरीला ने कही जांच कर कार्यवाही की बात ....
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top