Hathras - पुलिस ने शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार, बरामद हुई अवैध हथियार
Hathras, Uttar Pradesh:जनपद हाथरस पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार फरार/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सदर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए 2 अभियुक्तो को सादाबाद गेट तिराहे के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार एक अभियुक्त कब्जे से 1 अवैध तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर, एवं दूसरे अभियुक्त के कब्जे से लाइसेंन्सी रायफल व 2 जिन्दा कारतूस लाइसेंस 315 बोर बरामद हुए है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में सदर कोतवाली पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त भीमा पहलवान शातिर किस्म का अपराधी है। जो पूर्व मे भी जेल जा चुका है, जिसके विरूद्ध कई अभियोग पंजीकृत है ।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
