204101
Hathras - किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Hathras, Uttar Pradesh:जनपद हाथरस पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए कोतवाली चंदपा पुलिस ने चंदपा क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने वाले गांव धनीपुर जनपद अलीगढ़ निवासी एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. कोतवाली चंदपा पुलिस द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अमरावती हादसे के बाद अस्पतालों के फायर ऑडिट और जवाबदेही पर जोर
Nanded-Waghala, Maharashtra:ऑन अमरावती दुर्घटना अमरावतीच्या घटनेनंतर मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, आणि आरोग्य मंत्री प्रकाश अबिटकर यांनी सूचना दिलेल्या आहेत. अशा घटना घडल्या नाही पाहिजे, सरकारी किंवा खाजगी रुग्णालयाचे फायर ऑडिट झालं पाहिजे. शासकीय किंवा खाजगी रुग्णालयाचा हलगर्जीपणा सरकार खपवून घेणार नाही. रुग्णालयात जे काही यंत्रणा असायला हव्यात ते स्वतःची जबाबदारी समजून चेक केलं पाहिजे. स्वतःची जबाबदारी समजून रुग्णालयाने या गोष्टीकडे बघितलं पाहिजे एक कंपल्शन म्हणून सरकार तुमच्यावर लादते म्हणून तुम्ही सर्वांनी स्वतःवर जबाबदारी घेऊन ह्या गोष्टी केल्या पाहिजे, छोट रुग्णालय असो किंवा मोठे रुग्णालय असो, जे सरकारने नियम घालून दिलेले आहेत ते पाळले पाहिजे Byte - खा. श्रीकांत शिंदे ---------------------- ऑन जरांगे पाटील आंदोलन सरकारच्या माध्यमातून जरांगे पाटील यांच्यासोबत संवाद नेहमी सुरू आहे. या अगोदर त्यांनी आंदोलन केलं त्याची गंभीर दखल मुख्यमंत्री असताना एकनाथ शिंदे यांनी घेतली होती. आता देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री आहेत ते देखील त्यांच्या मागण्याची दखल घेत आहेत. त्यांच्या मागण्या संदर्भात सरकार अमलबजावणी करण्याचे काम करीत आहे. संवादातून हा विषय नेहमी सुटलेला आहे. यापुढे देखील ज्या काही मागण्या असतील ज्या काही सूचना असतील तपासून घेतल्या जातील. Byte - खा. श्रीकांत शिंदे ---------------------- ऑन संतोष बांगर भावी मंत्री बॅनर हिंगोलीत झळकले. कार्यकर्त्यांची भावना असते की आपला नेता मोठा झाला पाहिजे, कार्यकर्त्याची भावना जरी असली तरी निर्णय मुख्य नेते एकनाथ शिंदे हेच घेत असतात. कार्यकर्ता काम करतो, त्याला पक्षामध्ये संधी असते, ते आपण आतापर्यंत पाहिलं आहे. जो कार्यकर्ता चांगलं काम करतो जो कार्यकर्ता पक्षाला पुढे घेऊन जातो. योग्य वेळी योग्य संधी देण्याचे काम शिंदे साहेब यांनी करून दाखवलं आहे. भविष्यात कार्यकर्त्यांना इन्सेंटिव्ह पाहिजे असतो, आमदार असतो त्याला मंत्री व्हावे वाटते, एक अंबिशन ठेवणं चुकीचं नसतं. प्रत्येकाने अंबिशन ठेवलं पाहिजे सर्वोच्च पदावर कार्यकर्ता कसा जाईल यासाठी प्रयत्न करणं यात काही गैर नाही, कार्यकर्त्यांनी आपला नेता मोठा झाला पाहिजे हे अपेक्षा ठेवली पाहिजे. Byte - खा. श्रीकांत शिंदे0
0
Report
खबर अस्पष्ट बनी है; स्ट्राइक से जुड़ी स्पष्ट जानकारी जारी नहीं
Surajpur, Chhattisgarh:0
0
Report
कुरुक्षेत्र के बारवा में नव विवाहिता की संदिग्ध आत्महत्या; ससुराल पर हत्या का आरोप
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के बारवा में नव विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या - मां के पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप - शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा कुरुक्षेत्र : गांव बारवा में रविवार की देर सायं एक नव विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का कब्जे में लेकर लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल भेजा। मृतक नव विवाहिता शिवानी गांव देवीदासपुरा के बेटी थी। उसकी शादी 8 माह पहले गांव बारवा के युवक हरप्रीत के साथ हुई थी। मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर बेटी की हत्या का आरोप लगया है। मृतक की मौसी ने कहा की उनकी बेटी की हत्या कर शव पंखे पर लटकाया गया है। जब वह पहुंचे तो बैड पर रखी कुर्सी से शिवानी की एक टांग ऊपर और एक नीचे रखी थी। उसका शव पंखे से बंधा था। वहीं मृतक नवविवाहिता के ससुर ने बताया की रविवार को दिन में शिवानी पूरी तरह से खुश थी। दिन में उसका पिता भी आया हुआ था, जो करीब 3 बजे वापस गया। रविवार की शाम को उसका बेटा कुरुक्षेत्र गया हुआ था । जब वह 8 बजे के करीब घर पर गया तो कमरे का दरवाजा बंद था। आवाज लगाने पर भी अंदर से कोई आवाज नहीं आई。 पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.0
0
Report
Advertisement
ACB ने बिजली विभाग के जेईएन को 3 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में एसीबी ने बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी ने विद्युत विभाग के जेईएन को 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। आरोपी ने डाटा ट्रांसफर करने की एवज में घूस मांगी। एसीबी टीमें आरोपी जेईएन के कार्यालय और घर की तलाशी ले रही है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को कम्पनी के प्रतिनिधि ने शिकायत दी कि रामगंज स्थित जेवीवीएनएल सब स्टेशन के जेईएन रिश्वत की मांग कर रहा है। इस पर ब्यूरो के अधिकारियों ने कार्रवाई के निर्देश दिए। शिकायत से जानकारी मिली कि सोलर रिधम एनर्जी सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड सोलर सिस्टम लगाने का काम करती है। कम्पनी ने किसी ग्राहक के आवासीय विद्युत कनेक्शन पर 10 किलोवाट का सोलर सिस्टम लगाने के लिए विद्युत विभाग से लोड क्षमता बढ़वाने का आवेदन किया। इस पर जेईएन मनोज कुमार ने लोड क्षमता बढ़ाने की एवज में 14 अगस्त को 5 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। हालांकि बातचीत के दौरान 3 हजार रुपए में सहमति बनी। इस पर एसीबी टीम ने मांग का सत्यापन कराया। इसके बाद आज सोमवार को एसीबी टीम ने ट्रैप कार्रवाई के लिए जाल बिछाया। इस दौरान आरोपी जेईएन मनोज कुमार को परिवादी से 3 हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपी से रिश्वत राशि बरामद की जा चुकी है। प्रकरण में अन्य व्यक्तियों की भूमिका के बारे में भी पूछताछ की जा रही है。 एसीबी ने मनोज कुमार के कार्यालय से इस केस की फाइल के साथ ही अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं। इनसे पता लगाया जा रहा है कि पहले भी इस तरह के मामलों में कहीं रिश्वत तो नहीं ली गई। इसी तरह आरोपी के घर पर भी सर्च की जा रही है। वहीं टीम आरोपी मनोज कुमार से पूछताछ कर रही है कि वह कब से ऐसा कर रहा है। इस कार्य में उसके साथ कौन कौन शामिल है। फिलहाल पूछताछ जारी है। इधर ब्यूरो की ओर से स्पष्ट किया गया है कि किसी व्यक्ति के विरुद्ध एसीबी में अभियोग, प्राथमिक जांच, परिवाद आदि दर्ज होने पर वह ACB से सीधे संपर्क कर अपना पक्ष रख सकता है। उसकी ओर से रखे गए पक्ष का एसीबी विश्लेषण के बाद ही जांच में निर्णय लिया जाना एसीबी की कार्य प्रणाली का हिस्सा है। यह जानकारी एसीबी के डर से धोखाधड़ी आदि के शिकार होने की संभावना के संदर्भ में महत्वपूर्ण है। आम जनता भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की हेल्पलाइन नम्बर 1064 एवं व्हाट्सएप हेल्पलाइन नम्बर 94135-02834 पर सातों दिन चौबीसों घंटे संपर्क कर शिकायत दे सकते हैं। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी सहायता करेगी।0
0
Report
रक्षाबंधन से पहले जालौन में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी छापेमारी, मिलावटखोरों में हड़क़ंप
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में रक्षाबंधन पर्व से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी छापेमारी, एसडीएम अभिनव कुमार के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग ने की छापेमारी, रक्षाबंधन पर जनता को सुरक्षित और बिना मिलावटी मिठाइयों को लेकर की कार्रवाई, खाद्य विभाग की टीम ने कई दुकानों पर की मिठाइयों की सैंपलिंग की कार्रवाई, दो मिठाई की दुकानों से नमूनें भरकर जांच के लिए भेजे प्रयोगशाला, महाकालेश्वर मिष्ठान भंडार से छैना और वीरेंद्र मिष्ठान भंडार से रिफाइंड सोयाबीन तेल का भरा नमूना, अचानक खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी से मिलावट खोरों में मचा हड़कंप, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र में खाद्य दुकानों पर प्रशासन ने की छापेमारी।0
0
Report
एमबीबीएस इंटर्न्स ने स्टाइपेंड 12k से 30k तक बढ़ाने की मांग तेज की
Saharanpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों के एमबीबीएस इंटर्न्स ने अपने मासिक स्टाइपेंड को 12 हजार रुपये से बढ़ाकर 30 हजार रुपये किए जाने की मांग उठाई है। इस संबंध में इंटर्न्स और मेडिकल छात्रों ने सहारनपुर के जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान को संबोधित ज्ञापन सौंपकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक अपनी मांग पहुंचाने की अपील की। ज्ञापन में कहा गया कि वर्तमान में इंटर्न्स को केवल 12 हजार रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलता है, जो बढ़ती महंगाई के दौर में बेहद कम है। इंटर्न्स अस्पतालों में वार्ड ड्यूटी, इमरजेंसी सेवाएं, नाइट शिफ्ट, मरीजों की निगरानी और अन्य चिकित्सकीय कार्यों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हैं। कई बार उन्हें लगातार लंबे समय तक ड्यूटी भी करनी पड़ती है। इंटर्न्स का कहना है कि मौजूदा स्टाइपेंड से आवास, भोजन, परिवहन, इंटरनेट, पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी जैसे आवश्यक खर्च पूरे करना मुश्किल हो गया है। इसके चलते अधिकांश इंटर्न्स को आज भी अपने परिवार पर आर्थिक रूप से निर्भर रहना पड़ रहा है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि देश के कई राज्यों में एमबीबीएस इंटर्न्स को उत्तर प्रदेश की तुलना में अधिक स्टाइपेंड दिया जा रहा है। ऐसे में उत्तर प्रदेश में भी स्टाइपेंड बढ़ाकर कम से कम 30 हजार रुपये प्रतिमाह किया जाना चाहिए। इंटर्न्स ने जिलाधिकारी से मांग की कि इस विषय को मुख्यमंत्री तक पहुंचाकर जल्द सकारात्मक निर्णय दिलाने में सहयोग किया जाए। उनका कहना है कि इससे भावी चिकित्सकों को आर्थिक राहत मिलेगी और वे बेहतर तरीके से मरीजों की सेवा कर सकेंगे।0
0
Report
Advertisement
साहारनपुर में 100 वर्ष पुरानी इमारत गिरकर मलबा फैल गया; बाइक-एक्टिवा क्षतिग्रस्त
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में रेलवे रोड पर सोमवार दोपहर अचानक अंग्रेजों के जमाने की करीब 100 वर्ष पुरानी तीन मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। गिरने से धूल-धुआं फैल गया, लेकिन इमारत के अंदर उस समय कोई नहीं था, जिससे बड़ी जनहानि टल गई। यह इमारत लगभग छह महीने से बंद पड़ी थी और 1 मार्च से इस्तेमाल नहीं हो रही थी। दोपहर के समय इसका बड़ा हिस्सा सड़क की ओर गिर गया। मलबा हटाने के लिए जेसीबी लगाई गई और इसके नीचे से एक मोटरसाइकिल और एक एक्टिवा क्षतिग्रस्त मिलीं। आसपास की इमारतों को मामूली नुकसान पहुँचा। पड़ोसी ने कहा कि इमारत पुरानी थी और काफी समय से बंद थी; शटर और कुछ हिस्से भी गिरने से क्षतिग्रस्त हुए, पर कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस मौके पर पहुंची; मलबा हटाने का काम जारी है। हादसे के बाद पड़ोस में पुरानी और जर्जर इमारतों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।0
0
Report
तीन दशक पुराने कश्मीरी पंडित हत्याकांडों की जांच तेज, SIA ने कई आरोपी पहचाने
Noida, Uttar Pradesh:तीन दशक पुराने कश्मीरी पंडित हत्याकांडों की जांच तेज, SIA ने कई आरोपी पहचाने0
0
Report
स्वाइन फ्लू से बचने के उपाय: 2 मीटर दूरी और मास्क ही काफी
New Delhi, Delhi:राजधानी में बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के केसेस पर प्रोफेसर डॉक्टर एम वाली ने बताया- अदृश्य दुश्मन है वायरस दिखाई नहीं देता है सड़क का गद्दा दिखाई देता है तो हम अपनी बाइक गाड़ी बचा लेते हैं लेकिन वायरस कैसे देखोगे ऐसा कोई चश्मा नहीं है जो दुश्मन और दृश्य है दिखाई नहीं दे रहा है उससे बचने का तरीका दो है एक तो जो खास रहा है उससे दूरी 2 मीटर की दूरी है बहुत जरूरी और दूसरा मास्क लगाइए अब यह मौसम ऐसा है क्योंकि कोई भीग रहा है बारिश में तो कोई बाहर गर्मी में है कोई अंदर ऐसी में है कोई गर्मी से परेशान है कोई एकदम से गर्मी से एक में आ जाता है तो फिर एकदम से धूप में इज्जत तरीके से मौसम बदल रहा है तो बीमारी ज्यादा फैल रही है एस स्वाइन फ्लू का जो वायरस है अब उसे अंग्रेजी में पग कहते हैं ह्यूमन में आ जाता है यह और यह वहां से आता है तो ज्यादा घातक होता है यहां पर सबकी प्रदूषण की वजह से रेस्पिरेटरी इम्यूनिटी बहुत कम है तो जैसे ही वायरस बॉडी में जाता है अपने आप को मल्टीप्लाई करता है और इस सीजन में ऐसी बीमारी हर साल आती है लेकिन जो बहुत खतरनाक वाले वायरस है यह आएंगे तो ज्यादा प्रकोप होने पर जानलेवा भी हो सकता है अब आज इसका टेस्ट और दवाई मौजूद है वह लेना चाहिए लोगों को बॉडी पेन शुरू होता है गला खराब होता है खांसी होती है इससे कमजोरी भी आती है अच्छा खाना खाएं प्रोटीन खाएं फल खाएं और ठंडा ना खाएं पिए सबको साफ सफाई रखनी चाहिए अपने आसपास और तुलसी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं तुलसी के पत्ते को चबा सकते हैं उसकी चाय पी सकते हैं0
0
Report
Advertisement
हरियाणा के पदक विजेताओं को पंचकूला में 13.97 करोड़ रुपए नकद पुरस्कार
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग *हरियाणा के कॉमनवेल्थ विजेताओं के लिए 26 अगस्त को पंचकूला में होगा सम्मान समारोह* मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और खेल मंत्री गौरव गौतम पंचकुला में पदक विजेताओं और प्रतिभागियों को सम्मानित करेंगे राज्य के 24 खिलाड़ियों को कुल 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये नकद पुरस्कार मिलेंगे कार्यक्रम पहले 7 अगस्त को था, पीएम मोदी की बैठक के कारण स्थगित कर 26 अगस्त किया गया था कॉमनवेल्थ में भारत के 13 स्वर्ण में से 7 स्वर्ण हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते, कुल हरियाणा के 11 पदक सात स्वर्ण विजेताओं को डेढ़-डेढ़ करोड़, दो रजत को 75-75 लाख, दो कांस्य को 50-50 लाख मिलेंगे राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने वाले 13 खिलाड़ियों को प्रोत्साहन स्वरूप साढ़े सात-साढ़े सात लाख रुपये देगी सरकार सिर्फ पदक विजेता ही नहीं, भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले अन्य खिलाड़ियों को भी सम्मान मिलेगा स्वर्ण पदक विजेता सचिन सिवाच, अंकुश पंघाल, साक्षी चौधरी, प्रीति पंवार, प्रिया घनघस, जैस्मिन लंबोरिया, शर्मिला को मिलेगा सम्मान रजत विजेता नीरज चोपड़ा (पानीपत) व नरेंद्र बेरवाल (हिसार), कांस्य सीमा व यशवीर (भिवानी) को भी किया जाएगा सम्मानित समारोह में करीब 2 हजार युवा खिलाड़ी मौजूद रहेंगे, प्रदेश के युवाओं को मिलेगी प्रेरणा हरियाणा सरकार की खेल नीति के तहत पदक विजेताओं और प्रतिभागियों दोनों को दिया जाएगा सम्मान0
0
Report
दिल्ली में बारिश के बीच नीम पेड़ सड़क पर गिरा, बड़ा हादसा टला
Delhi, Delhi:दिल्ली के हरिणगर विधानसभा के अशोक नगर में बड़ा नीम का पेड़ सड़क पर गिरा। अगर दुकानों पर गिर जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। पश्चिमी जिले में बरसात के चलते जगह-जगह जलभराव के साथ मुख्य सड़कों पर पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आईं। अशोक नगर इलाके की मुख्य सड़क पर आज बरसात के कारण बड़ा नीम का पेड़ सड़क पर गिर गया। गनीमत यह रही कि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अगर यह पेड़ दुकानों पर गिर गया होता तो बड़ा हादसा हो सकता था या सड़क से गुजर रहे राहगीर या स्कूटी चालक पर गिर सकता था, पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पेड़ जड़ समेत उखड़ कर सड़क पर आ गिरा, लेकिन लोगों ने दोनों तरफ से सड़क को रोक दिया ताकि कोई बड़ा हादसा न हो सके।0
0
Report
मुजफ्फरनगर में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार की मौत; कार चालक की तलाश
Noida, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर से सड़क हादसे का दर्दनाक वीडियो सामने आया है...तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को इतनी भयंकर टक्कर मारी...कि बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई....सीसीटीवी में कैद ये दर्दनाक हादसा 20 अगस्त का बताया जा रहा है...वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है...और कार सवार की तलाश की जा रही है....0
0
Report
Advertisement
विलेपार्ले Gym में 16 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़, 45 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
Mumbai, Maharashtra:मुंबई के विलेपार्ले पूर्व स्थित पार्लेश्वर व्यायामशाला में 16 वर्षीय किशोरी के साथ कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस मामले में विलेपार्ले पुलिस ने 45 वर्षीय गणेश प्रभाकर देवरुखकर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, घटना 21 अगस्त 2026 को सुबह करीब 11 बजे से 11:20 बजे के बीच हुई। आरोप है कि आरोपी ने किशोरी को व्यायामशाला के कार्यालय में बुलाकर उसका हाथ पकड़ा और उसे अपनी गोद में बैठाया। इसके बाद कथित तौर पर उसे जबरन गले लगाया और उसके साथ अश्लील हरकत की। विलेपार्ले पुलिस स्टेशन में FIR नंबर 873/2026 दर्ज की गई है। FIR में BNS की धारा 75 के साथ POCSO Act की धारा 8 और 12 लगाई गई हैं। FIR के मुताबिक, पुलिस को घटना की जानकारी 21 अगस्त को शाम 6 बजे मिली, जिसके बाद रात 7:53 बजे FIR दर्ज की गई। शिकायतकर्ता पीड़िता की उम्र 16 वर्ष दर्ज है। पीड़ित नाबालिग द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपी ने कथित तौर पर उसके गाल पर चूमा और उससे आपत्तिजनक बात कही। किशोरी द्वारा विरोध करने के बाद आरोपी ने कथित तौर पर घटना के बारे में किसी को नहीं बताने के लिए कहा।0
0
Report
हमीरपुर में पालतू कुत्तों के रजिस्ट्रेशन पर आखिरी चेतावनी, जुर्माने से बचना मुश्किल
Chanwal, Himachal Pradesh:जिन लोगों ने अपने घरों में पालतू कुत्ते पाले हुए हैं और उन्होंने नगर निगम के पास इसका रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया तो आने वाले समय मे उन पर मोटा जुर्माना लगेगा। नगर निगम हमीरपुर ने पालतू कुत्तों के मालिकों को आखिरी चेतावनी देते हुए कहा है कि वह जल्द नगर निगम के कार्यालय में पहुंचकर अपने पालतू कुत्ते का रजिस्ट्रेशन करवा। हमीरपुर शहरी इलाके में पालतू कुत्तों की तादाद सैकड़ो में है लेकिन नगर निगम के पास अभी तक सिर्फ 12 लोगों ने ही इनकी रजिस्ट्रेशन करवाई है। नगर निगम ने रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए कई बार सूचित किया गया मगर शहर के लोग रजिस्ट्रेशन करवाने में दिलचस्पी नहीं दिख रहे हैं जिसका नतीजा है कि नगर निगम के पास भी उनकी पूर्ण सही जानकारी उपलब्ध नहीं है। नगर निगम हमीरपुर के आयुक्त ने बताया कि जिन लोगों ने अपने घरों में पालतू कुत्ते पाले हुए हैं और निगम के कार्यालय में पहुंचकर उनकी रजिस्ट्रेशन नही करवाई है तो जल्द रेजिस्ट्रेशन करवाएं नहीं तो उन पर जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बारे में पहले भी कई बार रजिस्ट्रेशन करवाने को लेकर कहा जा चुका है लेकिन लोग दिलचस्पी नहीं दिख रहे हैं जिसके बाद अब सख्ती से इसका पालन किया जाएगा।0
0
Report
झारखंड में भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा का शुभारम्भ, देवेंद्रनाथ महतो ने किया उद्घोष
Ramgarh Cantonment, Jharkhand:छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो ने 24 संकल्प के साथ झारखंड के सभी 24 जिलों में भर्ती व्यवस्था सुधर यात्रा का शुभारम्भ किया। भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा के तहत देवेंद्र नाथ महतो ने आज झारखंड के सभी 24 जिलों में 24 संकल्प यात्रा का बृहद आगाज नेमरा के लुकैया टॉड स्थित शिबू सोरेन की आदम कद प्रतिमा पर चरण स्पर्श एवं प्रणाम कर किया। इस दौरान भारी बारिश के बीच छात्र नेतागण बड़ी संख्या में मौजूद थे। इस क्रम में देवेंद्र नाथ महतो ने एक सखुआ का पेड़ परिसर में लगाकर उसका संकल्प लेकर 24 जिले में 24 संकल्प के साथ यात्रा का आगाज करते हुए गुरु जी से आशीर्वाद भी लिया। इस क्रम में पत्रकारों से बात करते हुए देवेंद्र नाथ महतो ने बताया कि भर्ती व्यवस्था सुधर यात्रा का शुभारम्भ दिशोम गुरु शिबू सोरेन की धरती से झारखंड के पितामह शहीद निर्मल महतो शेख भिखारी विनोद महतो शहीद चांद भैरव फूलों झानो सहित तमाम शहीदों का सम्मान करते हुए सखुआ वृक्ष का रोपण कर यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं यह सिर्फ यात्रा नहीं है बल्कि झारखंड के नव निर्माण की यात्रा है। बाईट—देवेन्द्र नाथ महतो (छात्र नेता झारखंड) इस यात्रा में शामिल एक महिला छात्र नेत्री में बताया कि जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जो आंदोलन चल रहा था उसमें छात्र बहुत खुश हुए कि उनके आंदोलन सफल हुई लेकिन छात्रों को निराशा हाथ लगी इसे लेकर आज हम लोग शिबू सोरेन के प्रतिमा पर फूल अर्पित कर उनसे आशीर्वाद लेकर आगे की यात्रा आरम्भ कर रहे हैं ताकि छात्रों की भविष्य के साथ खिलवाड़ ना हो……बाईट….पूजा महतो (महिला छात्र नेत्री) फुटेज - 1, बाईट - 2, टोटल फ़ाइल - 30
0
Report
Advertisement
