204101
हाथरसः पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को किया गिरफ्तार, दो गैस सिलेंडर और एक धारदार हथियार बरामद
Tehra, Uttar Pradesh:हाथरस की सदर कोतवाली पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर किला खाई कच्चे रास्ते के पास से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए दो गैस सिलेंडर और एक चाकू बरामद हुआ है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली कैंसर अस्पताल से महंगी दवाओं की चोरी: FIR दर्ज
New Delhi, Delhi:दिल्ली के कैंसर अस्पताल में मरीजों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली महंगी दवाएं चोरी होने का मामला सामने आया है. शाहदरा जिला दिलशाद गार्डन स्थित दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में दवाएं गायब होने की शिकायत के बाद शाहदरा जिला पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. शिकायत में कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाले निमोटुजुमैब इंजेक्शन के चार यूनिट गायब होने की बात कही गई है. वहीं, करीब 35 हजार यूनिट सोफोसबुविर दवा चोरी होने की जानकारी भी सामने आई है, हालांकि पुलिस के मुताबिक मूल शिकायत में इस दवा का जिक्र नहीं है. डीसीपी ने मामले में जल्द गिरफ्तारी की बात कही है. पूर्वी दिल्ली के दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट से महंगी दवाएं गायब होने का मामला सामने आने के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और दवाओं के रखरखाव पर सवाल खड़े हो रहे हैं. अस्पताल की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, 6 अक्टूबर को कीमो डे केयर विभाग में रखे रेफ्रिजरेटर से कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाले निमोटुजुमैब इंजेक्शन के चार यूनिट गायब मिले. इस संबंध में अस्पताल के विभागाध्यक्ष एवं एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पंकज त्यागी की ओर से शिकायत दर्ज कराई गयी थी. पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. निमोटुजुमैब एक मोनोक्लोनल एंटीबॉडी दवा है, जिसका इस्तेमाल सिर और गर्दन सहित कुछ प्रकार के कैंसर के इलाज में किया जाता है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, निजी बाजार में इसके एक इंजेक्शन की कीमत लाखों रुपये तक हो सकती है. हालांकि, अस्पताल ने पुलिस को दी गई शिकायत में चोरी हुई दवा की कीमत का उल्लेख नहीं किया है. इस मामले में करीब 35 हजार यूनिट सोफोसबुविर दवा गायब होने की जानकारी भी सामने आई है. यह दवा हेपेटाइटिस-सी के उपचार में इस्तेमाल होती है. हालांकि, पुलिस का कहना है कि अस्पताल की मूल शिकायत में सोफोसबुविर का उल्लेख नहीं है. जांच के दौरान इस दवा के गायब होने के आरोपों की भी पड़ताल की जाएगी. बाइट – राजेंद्र प्रसाद मीणा, डीसीपी, शाहदरा जिला अस्पताल प्रशासन से जवाब का इंतजार पुलिस थाना जीटीबी एन्क्लेव में एफआईआर संख्या 267/2026 दर्ज की गई है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि दवाएं किन परिस्थितियों में गायब हुईं और इस मामले में किसी की लापरवाही या मिलीभगत तो नहीं है. हालांकि, अभी तक किसी की संलिप्तता प्रमाणित नहीं हुई है. अब जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि अस्पताल से दवाएं कैसे गायब हुईं और इसके लिए कौन जिम्मेदार है.0
0
Report
पंचायत चुनाव तीन महीनों में: कांग्रेस अध्यक्ष का स्वागत, लोकतंत्र की जीत
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के तीन महीने के अंदर पंचायत चुनाव कराने के आदेश पर कहा, "मैं इस फैसले का स्वागत करती हूं और मैं इसको लोकतंत्र की जीत बताती हूं...हमारी पंचायत विकास की, हमारे संविधान का अंतिम पायदान है, समाज की रीढ़ है और अगर इसी को कमजोर कर दिया जाएगा, इसका अस्तित्व समाप्त करने का जो प्रयास किया गया, मैं मानती हूं कि इससे दुखद कुछ और नहीं हो सकता था...सरकार को चुनाव कराने में क्या डर था? नियमित समय में चुनाव होता और पंचायत के जो पद हैं वो काम करते, तो बेहतर विकास होता...हम इस फैसले का स्वागत करते हैं और उम्मीद है कि सरकार 3 महीने के अंदर पंचायत चुनाव कराएगी..."0
0
Report
यवतमाल महावितरण कार्यालय में बिजली आपूर्ति मुद्दे पर हंगामा, समीर लेनगुरे पर मामला दर्ज
Yavatmal, Maharashtra:यवतमाळच्या झरी-जामणी येथील महावितरणच्या उपविभागीय कार्यालयात कृषी पंपांच्या वीजपुरवठ्याच्या प्रश्नावरून वाद झाल्याने शिवसेना उद्धव बाळासाहेब ठाकरे पक्षाचे युवा सेना जिल्हाप्रमुख समीर लेनगुरे यांनी महावितरणच्या कार्यालयात राडा घातला आहे. अभियंत्या पुढील टेबल लेनगुरे यांनी फेकला शिवाय खुर्ची देखील फेकली. यावेळी मारहाण केल्याचा देखील आरोप अभियंता राजेश जीझीलवार यांनी केला आहे. याप्रकरणी जिल्हाप्रमुख समीर लेनगुरे यांच्याविरुद्ध शासकीय कामात अडथळा आणणे, कार्यालयीन साहित्याचे नुकसान करणे आणि धमकी दिल्याच्या आरोपांवरून गुन्हा दाखल करण्यात आला. उपकार्यकारी अभियंता राजेश जिझीलवार यांच्या तक्रारीनुसार मुकुटबन पोलिसांनी गुन्हे दाखल केले आहेत.0
0
Report
Advertisement
बोकारो चंद्रपुरा: 40 लाख के जेवरात चोरी, तीन गिरफ्तार
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के चंद्रपुरा में 40 लाख के जेवरात चोरी मामले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार। बताये चले कि बोकारो जिले के चंद्रपुरा स्थित डीवीसी कॉलोनी में दिनदहाड़े हुई करीब 40 लाख रुपये के जेवरात और एक लाख रुपये नकद की चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक विधि-विरुद्ध किशोर भी शामिल है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के कई आभूषण बरामद किए हैं। दरअसल, 29 सितंबर 2026 को चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के डीवीसी कॉलोनी स्थित क्वार्टर संख्या एफ/डी-05 में अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इस दौरान करीब 40 लाख रुपये के जेवरात और एक लाख रुपये नकद चोरी होने की बात सामने आई थी। मामले में चंद्रपुरा थाना कांड संख्या 112/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(3) और 305 में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले के त्वरित उद्भेदन के लिए बोकारो पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से चोरी के कुछ चांदी के आभूषण और 5,500 रुपये नकद बरामद किए गए थे। इसके बाद आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने 13 अक्टूबर को छापेमारी कर मोहम्मद दानिश, शाहिल उर्फ कारू और एक विधि-विरुद्ध किशोर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, इनकी निशानदेही पर चोरी के अन्य आभूषण भी बरामद किए गए है पुलिस ने बरामद सामान में सोने के रंग के चार कड़े, 11 कंगन, 24 चूड़ियां, एक मंगलसूत्र, 17 अंगूठियां, गले का हार, कान के झुमके तथा अन्य आभूषण शामिल होने की जानकारी दी है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.0
0
Report
NGT के बावजूद दामोदर नदी में अवैध बालू खनन जारी, मजदूर की मौत
Dhanbad, Jharkhand:राज्य में NGT ने नदी से बालू खनन पर रोक लगा दी है, लेकिन नदी घाटों से बालू खनन जारी है. धनबाद में दामोदर और बराकर नदियों से अवैध तरीके से ट्रैक्टर से बालू ढुलाई हो रही है. बारिश के कारण नदियों में पानी का जल स्तर बढ़ गया है, जिससे हादसा का आशंका बना रहता है. महुदा थाना क्षेत्र में खनन और प्रशासन की लापरवाही के चलते अवैध रूप से बालू खनन करने वाले तस्करों के कारण एक मजदूर जितेंद्र राय की मौत हो गई. तेलमच्चो डोंगाघाट पर बालू लोडिंग के दौरान दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 36 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई. हादसे के बाद परिजन और जनप्रतिनिधियों ने अवैध बालू कारोबार और प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाए. लोहपट्टी निवासी जितेंद्र राय को बालू लोड करने के लिए बुलाने की बात सामने आई. ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को गड्ढे में ले गया, जिससे मजदूर संतुलन बिगड़ने के कारण गहरे पानी में डूब गया. मौके पर मौजूद लोगों ने मजदूर को नदी से बाहर निकाला और नजदीकी दामोदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पूर्व जिला परिषद सदस्य सुभाष राय ने NGT की रोक के बावजूद दामोदर नदी में अवैध बालू ढुलाई जारी रहने का आरोप लगाया. उन्होंने दोषियों पर कार्रवाई, अवैध बालू खनन रोक और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है. साथ ही कार्रवाई नहीं होने पर थाने के सामने धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है. सवाल उठता है कि NGT के रहते भी दामोदर नदी में अवैध बालू ढुलाई कैसे हो रही है? इसपर स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन रोक क्यों नहीं लगा पा रहा है और मजदूर की मौत के लिए जिम्मेदारी किसकी तय होगी?0
0
Report
अनिल राजभर बोले- अखिलेश गुमराह, चुनाव आयोग ही फैसला करेगा; सहयोग जारी
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: मंत्री अनिल राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा पंचायत चुनाव में देरी पर दिए बयान पर कहा, "समाजवादी पार्टी और समाजवादी पार्टी के नेता को ये पता नहीं है, या जानबूझकर और हमेशा जिस तरह से नौटंकी करते हैं, जनता को गुमराह करने की कोशिश करते हैं, वही कर रहे होंगे। सरकार के अधिकार और चुनाव आयोग के अधिकार अलग-अलग हैं। चुनाव कराने का अधिकार चुनाव आयोग के पास है। ये चुनाव आयोग को फैसला करना है, सरकार से क्या लेना-देना है? सरकार तो सहयोग करने के लिए 24 घंटे तैयार है..." लखनऊ, उत्तर प्रदेश: मंत्री अनिल राजभर ने पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर कहा, "चुनाव आयोग के जो आदेश-निर्देश होंगे, चुनाव आयोग का जो फैसला होगा, सरकार सहयोग करने के लिए 24 घंटा तैयार है। पहले भी हम तैयार थे, आज भी तैयार हैं, कल भी तैयार रहेंगे। किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है। चुनाव आयोग फैसला कर ले, हमें कोई एतराज नहीं है."0
0
Report
Advertisement
राजगढ़ में चोरों का आतंक: CCTV में कैद 12 बैटरियाँ तीन जगहों से चोरी
Rajgarh, Rajasthan:राजगढ़ में चोरों का आतंक, तीन जगहों से 12 बैटरियाँ चोरी; CCTV में कैद हुई वारदात राजगढ़। थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने तीन अलग-अलग स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए ई-रिक्शा और बसों से कुल 12 बैटरियाँ पार कर लीं। सुबह चोरी का पता चलने पर पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थलों का जायजा लिया। वहीं, तीनों स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों में चोरी की वारदात कैद हो गई। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है。 राजगढ़ कस्बे के गोला का मोहल्ला निवासी लखन साहू ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह अपना ई-रिक्शा घर के बाहर खड़ा करके चले गए थे। सुबह जब ई-रिक्शा को चार्जिंग पर लगाने के लिए उठाया तो उसमें लगी चारों बैटरियाँ गायब मिलीं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर चोरी की वारदात सामने आई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी。 इसी तरह विनोद खंडेलवाल ने बताया कि वह अपना गोदाम बंद करके चले गए थे। गोदाम के बाहर उनका लोडिंग ई-रिक्शा खड़ा था। अज्ञात चोर रात के दौरान ई-रिक्शा में लगी चारों बैटरियाँ चोरी कर ले गए। सुबह पड़ोसियों से इसकी जानकारी मिलने पर उन्होंने राजगढ़ थाने में सूचना दी。 वहीं, कारोठ निवासी राजू सैनी ने बताया कि अज्ञात चोर उनकी दो बसों से चार बैटरियाँ चोरी कर ले गए। सुबह उठने पर घर के बाहर खड़ी बस का टूल बॉक्स खुला मिला और उसमें लगी दोनों बैटरियाँ गायब थीं। इसके बाद उन्होंने पास में खड़ी दूसरी बस को देखा तो उसका टूल बॉक्स भी खुला हुआ था और उसमें से भी दोनों बैटरियाँ गायब मिलीं। दोनों बसों से कुल चार बैटरियाँ चोरी होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी。 तीनों घटनाओं में कुल 12 बैटरियाँ चोरी होने से क्षेत्र में वाहन मालिकों की चिंता बढ़ गई है। पुलिस ने घटनास्थलों का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं。0
0
Report
झुंझुनूं के छह पंचायत समितियों में दूसरे दिन 84 नामांकन, दो दिनों में 90 पर्चे
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं - झुंझुनूं जिले की छह पंचायत समितियों में नामांकन प्रक्रिया जारी - दूसरे दिन छह पंचायत समितियों में कुल 84 नामांकन दाखिल - चिड़ावा में सर्वाधिक 22, सूरजगढ़ में सबसे कम छह नामांकन - झुंझुनूं में 11, सिंघाना में 16 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे - पिलानी में 15 और बुहाना में 14 नामांकन प्रस्तुत हुए - पहले दिन छह नामांकन, दो दिनों में अब तक कुल 90 पर्चे - कांग्रेस-भाजपा ने अभी तक किसी पंचायत समिति के उम्मीदवार घोषित नहीं किए पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जिले की छह पंचायत समितियों में सदस्य पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। दूसरे दिन नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवारों की संख्या में तेजी देखने को मिली। झुंझुनूं, चिड़ावा, सूरजगढ़, सिंघाना, पिलानी और बुहाना पंचायत समितियों में दूसरे दिन कुल 84 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। पहले दिन इन छह पंचायत समितियों में केवल 6 नामांकन दाखिल हुए थे। इस तरह दो दिनों में अब तक कुल 90 नामांकन प्रस्तुत किए जा चुके हैं। दूसरे दिन चिड़ावा पंचायत समिति में सर्वाधिक 22 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। सिंघाना में 16, पिलानी में 15, बुहाना में 14, झुंझुनूं में 11 और सूरजगढ़ में 6 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे। कुल 84 नामांकनों में चिड़ावा की हिस्सेदारी करीब 26 प्रतिशत रही। वहीं, सूरजगढ़ में सबसे कम नामांकन दर्ज किए गए। पहले दिन छह पंचायत समितियों में महज 6 नामांकन हुए थे। इनमें चिड़ावा पंचायत समिति में सर्वाधिक 4 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए थे। झुंझुनूं, पिलानी और बुहाना पंचायत समितियों में पहले दिन नामांकन का खाता तक नहीं खुला था। दूसरे दिन स्थिति बदल गई और सभी छह पंचायत समितियों में उम्मीदवारों ने नामांकन प्रस्तुत किए। पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन नामांकन की संख्या में 78 की बढ़ोतरी हुई। पंचायत समिति सदस्य चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज होने लगी हैं। हालांकि, जिले की किसी भी पंचायत समिति के लिए कांग्रेस और भाजपा ने अभी तक अपने अधिकृत उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। ऐसे में संभावित प्रत्याशी की गतिविधियां जारी हैं। दोनों प्रमुख दलों की सूची सामने आने के बाद नामांकन की तस्वीर और स्पष्ट होने की उम्मीद है। झुंझुनूं एसडीएम रामकरण सिंह ने बताया कि नामांकन पत्र जमा करवाने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी प्रतिदिन सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक नामांकन पत्र प्रस्तुत कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 17 अक्टूबर को होगी, जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर तय की गई है। इस दिन अपराह्न 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। नाम वापसी की अवधि समाप्त होने के तुरंत बाद चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा तथा चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। अब सभी की नजरें नामांकन के अंतिम दिन और कांग्रेस-भाजपा की प्रत्याशी की घोषणा पर टिकी हैं। बाइट : रामकरण सिंह, एसडीएम, झुंझुनूं0
0
Report
SIR पूरे होने पर पात्र मतदाताओं के फॉर्म 6 भरवाने का निर्वाचन आयोग अभियान
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने SIR को लेकर कहा, "भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश प्राप्त हुए हैं कि जिन राज्यों में SIR पूरा हो गया है, उसमें एक विशेष अभियान चलाया जाए। जिसमें ऐसे नाम, जो SIR शुरू होने से पहले प्रदेश की मतदाता सूची में थे, लेकिन SIR शुरू होने के बाद ये नाम मतदाता सूची में नहीं है... इस अभियान में ऐसे पात्र मतदाता, जो मतदाता सूची में आने की पात्रता रखते हैं लेकिन उनका नाम नहीं है, उनका भी फॉर्म 6 भरवा सकते हैं..."0
0
Report
Advertisement
गजनीपुरा गौशाला निरीक्षण: 320 गौवंश पाए गए
Pali, Rajasthan:गजनीपुरा गौशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, 320 गौवंश मिले खीवाड़ा। गजनीपुरा गांव में नायब तहसीलदार खिंवाड़ा अंशुमन बोहरा के नेतृत्व में टीम ने श्रीराम गौसेवा समिति गौशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने गौशाला में संधारित गौवंश की गणना की तथा उनके लिए चारे, पानी और छाया सहित उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण में गौशाला में कुल 320 गौवंश पाए गए। इस दौरान गौशाला अध्यक्ष मोहन (ताराराम) चौधरी, डॉ. नरेश कुमार पशु चिकित्साधिकारी, जयदीप सिंह चौहान पशुधन निरीक्षक , ढलाराम, अशोक नायक, जगदीश अणकीया, नरसिंहींराम, पदमसिंह एवं कानाराम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।0
0
Report
भाजपा की ऐतिहासिक जीत: CM शर्मा की रणनीति और फ्लोर मैनेजमेंट का कमाल
Jaipur, Rajasthan:नगरीय निकाय चुनाव में मिले ऐतिहासिक जनादेश के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को मंत्रियों ने दी बधाई सीएम ने कहा - विजय साझा प्रयासों का परिणाम पंचायती राज चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने के लिए बनी रणनीति मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निकाय चुनावों की तर्ज पर आगामी पंचायती राज चुनावों में भी प्रचंड जीत दर्ज करने के लिए बुधवार को मंत्रिपरिषद के सदस्यों के साथ विस्तृत चर्चा की। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने प्रेस वार्ता में कहा कि ग्रामीण लोगों का जीवन सम्मानजनक एवं सुविधाजनक बनाना हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। हमारी डबल इंजन की सरकार इसी सोच के साथ काम कर रही है। हमारा मानना है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब हमारे गांव विकसित होंगे, गांवों में बुनियादी सुविधाएं मजबूत होंगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था आत्मनिर्भर बनेगी। उन्होंने कहा कि आगामी पंचायती राज चुनाव गांवों के भविष्य और विकास की दिशा तय करने का महत्वपूर्ण अवसर हैं। इन चुनावों में ऐसे जनप्रतिनिधि चुने जाएं, जो गांव की वास्तविक समस्याओं को समझें और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध हों। इसके लिए उन्होंने ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद स्तर पर ‘ट्रिपल इंजन’ सरकार बनाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांवों के विकास की योजनाएं गांव के लोगों की जरूरतों के अनुरूप बनें और विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इसी विचार को धरातल पर उतारने के लिए प्रदेश सरकार ने विकसित गांव, विकसित वार्ड अभियान चलाया। ग्राम सभाओं के माध्यम से चौपालों पर बैठकर किसानों, पशुपालकों, महिलाओं और बुजुर्गों से उनकी जमीनी आवश्यकताओं के सुझाव लिए गए। उसके आधार पर ग्राम विकास संकल्प पत्र प्रस्तुत किया है जो प्रदेश के ग्रामीणों की आकांक्षाओं, सुझावों और सामूहिक संकल्प का प्रतिबिंब है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के प्रेरणादायी सेवाकाल को समर्पित सेवा संकल्प रथ प्रदेश में संचालित किए जा रहे हैं। इन रथों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाई जा रही है और यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है कि प्रत्येक पात्र परिवार को योजनाओं का लाभ मिले। ‘मुख्यमंत्री की सफल रणनीति और फ्लोर मैनेजमेंट से मिली शानदार जीत’ मंत्रिपरिषद की औपचारिक बैठक के बाद विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने हाल ही संपन्न हुए नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिले ऐतिहासिक जनादेश के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इसके बाद सभी मंत्रियों ने भी मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि निकाय चुनावों में भाजपा को मिली शानदार जीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सफल रणनीति और बेहतरीन फ्लोर मैनेजमेंट का परिणाम है। जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह विजय सभी के साझा प्रयासों का परिणाम है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के 309 नगरीय निकायों में से 202 में भाजपा के बोर्ड बने हैं। 10 नगर निगमों में से 9 में भाजपा के महापौर निर्वाचित हुए हैं। वहीं 30 नगर परिषदों और 163 नगर पालिकाओं में भाजपा के निकाय प्रमुख चुने गए हैं। प्रदेश के 9 जिलों में कांग्रेस अपना खाता तक नहीं खोल सकी।0
0
Report
भीलवाड़ा के रायपुर में पिकअप-ट्रक भिड़ंत, दर्जन भर मछुआरे घायल
Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा के रायपुर क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा पिकअप ट्रक की आपस में टक्कर लगने के बाद पलटी पिकअप में बैठे एक दर्जन भर मछली पकड़ने का कार्य करने वाले मछुवारे घायल हो गए जिन्हें सूचना के बाद भीलवाड़ा जिला महात्मा गांधी चिकित्सालय में तीन 108 के जरिए लाया गया , बताया जा रहा हैं कि भीम से रायपुर सड़क मार्ग से रायपुर क्षेत्र के एक तालाब पर मछली पकड़ने के लिए मछुवारे पिकप में सवार होकर जा रहे थे इसी दौरान उन्हीं के साथ चल रहे पीछे ट्रक जिसमें सामान भरा हुआ था उसके ब्रेक फेल हो गए जिससे उसने आगे चल रहे पिकअप को टक्कर मार दी जिससे पिकप पलट गई और ट्रक सड़क से नीचे उतर कर एक खेत की दीवार से जा टकराया , दुर्घटना की सूचना पर रायपुर पुलिस मौके पर पहुंची वही रायपुर सहित अन्य चिकित्सालयों में तैनात 108 गाड़ियां मौके पर पहुंची जिनसे घायलों को भीलवाड़ा महात्मा गांधी चिकित्सालय पहुंचाया गया रायपुर से 108 पायलट चेतन कुमार ने घायलों को पहुंचाया। जिनमें 7 को चोटे आई वही 5 को प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई ।0
0
Report
Advertisement
दो माह से खराब केसर फीडर, अधिकारियों को हटाने की मांग
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। केसर इंडस्ट्रियल फीडर की ट्रॉली दो माह से खराब होने पर बहेड़ी राइस मिलर्स एसोसिएशन ने विद्युत विभाग के अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई है। एसोसिएशन ने मुख्य अभियंता, विद्युत विभाग बरेली को पत्र भेजकर संबंधित एसडीओ और जेई के स्थानांतरण की मांग की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष नईम अहमद की ओर से अधिशासी अभियंता बहेड़ी के माध्यम से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि फीडर की ट्रॉली ठीक कराने के लिए पदाधिकारी लगातार अधिकारियों से संपर्क कर रहे हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि एसएसओ से लेकर एसडीओ तक उनकी शिकायत पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। एसोसिएशन ने मांग की है कि संबंधित अधिकारियों को तत्काल हटाकर फीडर की ट्रॉली दुरुस्त कराई जाए, ताकि विद्युत आपूर्ति सुचारु हो सके। साथ ही अतिरिक्त लाइन के माध्यम से बहेड़ी की राइस मिलों, अन्य औद्योगिक इकाइयों और आरा मशीनों को बिजली उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई है।0
0
Report
नाथद्वारा ADJ कोर्ट के आदेश पर राजसमंद कलेक्टर की चल संपत्ति कुर्क, 72 लाख वसूली वारंट
Jaipur, Rajasthan:राजसमंद से बड़ी खबर नाथद्वारा ADJ कोर्ट के आदेश पर राजसमंद जिला कलेक्टर की चल सम्पत्ति कुर्क करने पहुँची कोर्ट टीम प्रकरण संख्या 7/26 कर्णसिंह बनाम नगरपालिका नाथद्वारा में 72,21,952 रुपये ब्याज सहित की वसूली के लिए पहुँचा कुर्की वारंट राजसमंद जिला एवं सेशन न्यायालय के सेल अमीन राधेश्याम व प्रोसेर्वर नानलाल भील पहुँचे जिला कलेक्टर कार्यालय। नाथद्वारा में वर्ष 2017 में क़रीब 8 किमी पाइपलाइन बिछाने का भुगतान नही हुआ नाथद्वारा नगरपालिका ने फर्म को करीब 8 किलोमीटर पाइपलाइन डालने का लगभग 78 लाख का वर्क ऑर्डर दिया गया था फर्म ने मार्च 2018 में ही कार्य पूर्ण कर दिया लेकिन भुगतान नहीं होने से कोर्ट पहुँचा था पीड़ित0
0
Report
सीमा पार से आए RDX-IED: बम निरोधक दस्ते ने विस्फोटक नष्ट कर दिया
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्री गंगानगर के रावला से खबर सीमा पार से आए RDX व IED का मामला सुरक्षा एजेंसियो ने RDX व IED को करवाया नष्ट विस्फोटक नष्ट करने जयपुर से पहुंची बम निरोधक दस्ते (BDS) की टीम एसपी हरिशंकर व CID ASP दीक्षा कामरा ने भी मौके का किया निरीक्षण गांव 12 KND के बॉर्डर क्षेत्र में ड्रोन से गिराए गए थे विस्फोटक और हथियारों के पैकेट ANTF IG विकास कुमार की टीम ने किया था मामले का खुलासा सुरक्षा एजेंसियों की मौजूदगी में विस्फोटक सामग्री नष्ट करने की प्रक्रिया की पूरी बरामद डेटोनेटर को ब्लास्ट कर किया गया नष्ट डेटोनेटर नष्ट करने के लिए मौके पर खोदा गया था करीब 5 फीट गहरा गड्ढा बम निरोधक दस्ते की निगरानी में हुई कारवाई मौके पर सुरक्षा एजेंसियां तैनात पूरे इलाके में चल रहा है सर्च0
0
Report
Advertisement
