icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

चंदौली के राजदरी डैम में तेज बहाव से युवक फंसे, रेस्क्यू से सुरक्षित

Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली..... - पिकनिक स्पॉट पर अचानक बढ़ा जलस्तर, बीच धार में फंसे तीन युवक - नहाने के दौरान अचानक बढ़ा पानी का जलस्तर - तेज बहाव की चपेट में आए तीनों युवक - बीच धार में बड़े पत्थर पर अटककर बचाई जान - युवकों को फंसा देख मौके पर मची अफरा-तफरी - मौजूद लोगों ने शोर मचाकर पुलिस को दी सूचना - मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम - डोरी के सहारे रेस्क्यू कर तीनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला - तीनों युवक वाराणसी और चन्दौली जनपद के निवासी बताए गए - प्रतिबंधित क्षेत्र में पहले से लगा था सूचना बोर्ड - बावजूद इसके प्रतिबंधित क्षेत्र में नहाने पहुंचे थे युवक - सैलानियों की लापरवाही से अक्सर खतरे में पड़ती है जान - ऐसे मामलों में शासन-प्रशासन को करना पड़ता है रेस्क्यू ऑपरेशन - नौगढ़ तहसील क्षेत्र के राजदरी डैम का मामला.
0
0
Report

अमरौहा के द्वापरकालीन मंदिर की छत से युवक ने 60 फीट सरोवर में छलांग

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा में रील के चक्कर में युवक ने द्वापरकालीन श्री वासुदेव तीर्थ मंदिर की छत से 60 फिट गहरे सरोवर में लगाई छलांग, VIDEO वायरल अमरोहा में सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए खतरनाक स्टंट करने का मामला सामने आया है। एक युवक ने शहर के प्रसिद्ध द्वापरकालीन श्री वासुदेव तीर्थ मंदिर की छत से प्राचीन 60 फिट गहरे सरोवर में छलांग लगा दी। युवक के इस स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक मंदिर की छत पर पहुंचने के बाद बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के सरोवर में छलांग लगाता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि युवक ने यह स्टंट सोशल मीडिया रील बनाने के लिए किया। वीडियो सामने आने के बाद धार्मिक स्थल की मर्यादा और आस्था से खिलवाड़ को लेकर लोगों में नाराजगी है। श्रद्धालुओं ने ऐसे खतरनाक स्टंट पर रोक लगाने और युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पर इस तरह की हरकतें न केवल जानलेवा हो सकती हैं, बल्कि मंदिर की गरिमा को भी ठेस पहुंचाती हैं।
0
0
Report

त्रिलोकपुरी में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, पाँच यात्री बाल-बाल बचे

New Delhi, Delhi:पुर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी मे कोंडली चिल्ला गाँव नाला रोड पर तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर और पेड़ से टकराई और आग लग गई कार मे सवार पांच लोग बाल बाल बचे चश्मीदीद के मुताबिक हुंडई औरा कार जो कोंडली नाला रोड पर मयूर विहार की और जा रही थी कार जैसे ही त्रिलोकपुरी 30 ब्लॉक के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी और पेड़ से टकरा गई गाडी मे 5 लोग सवार थे जो समय रहते गाडी से निकल गए जैसे ही निकले गाडी मे आग लग गई और धू धू कर जल उठी जिसके बाद दमकल को सुचना दी गई सुचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाडी ने आग पर काबू पाया गनीमत रही की व्यस्त रोड पर किसी जानमाल का नुक्सान nahi हुआ बाइट -चश्मीदीद
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

Shahpur villagers protest by sowing rice on dilapidated road

Dindori, Madhya Pradesh:एंकर - डिंडोरी के शहपुरा में सड़क की बदहाली से परेशान ग्रामीणों ने शासन और प्रशासन का ध्यान आकर्षण करने के लिए सड़क पर अनोखा प्रदर्शन कर विरोध जताया है। ग्राम पंचायत धनगांव में सड़क की हालत से परेशान ग्रामीणों ने बीच सड़क पर ही धान का रोपा लगा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि जब सड़क चलने लायक नहीं है, तो क्यों न इसी सड़क पर खेती कर ली जाए। तस्वीरों में आप साफ देख सकते हैं कि सड़क किस तरह कीचड़ में तब्दील हो चुकी है। बारिश के बाद करीब तीन किलोमीटर का यह कच्चा रास्ता ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। इसी बदहाल सड़क से धनगांव के ग्रामीणों को शहपुरा आने-जाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। सड़क की समस्या से नाराज ग्रामीण बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और पड़रिया कला से धनगांव जाने वाले रास्ते पर कीचड़ के बीच धान का रोपा लगा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की स्थिति देखकर ऐसा लगता है कि यहां सड़क नहीं, बल्कि खेत तैयार हो गया है। इसलिए उन्होंने विरोध स्वरूप सड़क पर ही धान की रोपाई कर दी। ग्रामीणों के मुताबिक इस बदहाल रास्ते पर कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। कीचड़ और फिसलन के कारण दोपहिया वाहनों से निकलना बेहद मुश्किल हो जाता है। ऐसे में स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को रोजाना जोखिम उठाकर इस रास्ते से गुजरना पड़ता है। सड़क की हालत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि फोर व्हीलर और ऑटो जैसे वाहन भी धनगांव तक पहुंचने में परेशानी का सामना कर रहे हैं। कई बार वाहन कीचड़ में फंसने की स्थिति में पहुंच जाते हैं। ऐसे में किसी आपात स्थिति में ग्रामीणों को शहपुरा तक पहुंचाना भी बड़ी चुनौती बन जाता है। ग्रामीणों ने प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारियों से मांग की है कि पड़रिया कला से धनगांव तक सड़क का जल्द निर्माण कराया जाए या सड़क को आवागमन के योग्य बनाया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की समस्या सिर्फ आवागमन की परेशानी नहीं है, बल्कि यह स्कूली बच्चों की सुरक्षा और ग्रामीणों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा गंभीर मुद्दा है। फिलहाल ग्रामीणों का यह अनोखा विरोध चर्चा का विषय बना हुआ है। सड़क के बीच लगाया गया धान का रोपा जिम्मेदारों को कितना दिखाई देता है और कब तक इस सड़क की तस्वीर बदलेगी, यह देखने वाली बात होगी।
0
0
Report

कन्नौजा ग्राम में विवाद से मौत, पुलिस दर्ज मुकदमा और जांच शुरू

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कन्नौजा में रविवार शाम दो पक्षों के बीच मामूली कहासुनी को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान करीब 55 वर्षीय देवेंद्र शर्मा की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस के मुताबिक, 30 अगस्त की शाम करीब चार बजे ग्राम कन्नौजा में दो पक्ष किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए थे। मारपीट में देवेंद्र शर्मा समेत कुछ अन्य लोग घायल हुए थे। इलाज के दौरान देवेंद्र शर्मा ने दम तोड़ दिया। एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि मामले में वादी की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

दुग्घा में आकाशीय बिजली गिरने से 13 वर्षीय छात्रा की मौत, परिजन शोकाकुल

Khajuria Khurd, Bihar:कैमूर जिले के दुग्घा गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहाँ आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने से 13 वर्षीय बच्ची की असमय मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुग्घा गांव निवासी रामनरेश उरांव की 13 वर्षीय पुत्री सानिया कुमारी, जो आठवीं कक्षा की छात्रा थी, गांव के दक्षिण दिशा में स्थित एक कुएं पर नहाने गई हुई थी। नहाने के दौरान ही अचानक बारिश शुरू हो गई और बादलों की भीषण गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली सीधे उस पर आ गिरी। वज्रपात की चपेट में आने से सानिया गंभीर रूप से झुलस गई। आनन-फानन में परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए अधौरा अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए भभुआ स्थित सदर अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने बताया कि पोस्टमार्टम की कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे के मुआवजे और अन्य कागजी कार्रवाई के लिए प्रशासन से गुहार लगाई जाएगी। इस घटना से दुग्घा गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
0
0
Report

गांव असालतपुर जारई में गिरा गरीब का आशियाना, गृहस्वामिनी ने दी जानकारी

Chandausi, Uttar Pradesh:चंदौसी। संभल की तहसील चंदौसी क्षेत्र के गांव असालतपुर जारई में भारी बारिश के चलते वृद्ध महिला राजवती पत्नी स्वर्गीय लीलाधर का कच्चा मकान शनिवार दोपहर 3:00 बजे के करीब भरभराकर गिर गया। मकान गिरने से अंदर रखा घरेलू सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि हादसे के समय महिला बाल-बाल बच गई। राजवती अपने मकान में अकेली रहती हैं और आर्थिक रूप से बेहद कमजोर बताई जा रही हैं। महिला ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास के लिए आवेदन किया है, लेकिन अभी तक लाभ नहीं मिला। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सहायता और पक्का मकान दिलाने की मांग की है। लेखपाल अर्चित सक्सेना ने बताया कि रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी गई है।
0
0
Report
Advertisement

संभल में थाना कुढ फतेहगढ़ का एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने किया और औचक निरीक्षण

Kurh Fatehgarh, Uttar Pradesh:थाना कुढ़फतेहगढ़ का औचक निरीक्षण किया। एसपी के अचानक थाने पहुंचने पर पुलिस कर्मियों में हलचल मच गई। उन्होंने थाना परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और पुलिसकर्मियों के लिए उपलब्ध विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना कार्यालय, परिसर तथा अन्य व्यवस्थाओं को देखा और संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने थाना परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। एसपी ने पुलिसकर्मियों को आमजन की शिकायतों को गंभीरता से सुनने और उनका नियमानुसार त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देशित किया। उन्होंने पुलिस व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था कायम रखने पर जोर दिया।
0
0
Report

रतनपुर के महामाया मंदिर विवाद में हिन्दू संगठनों की एंट्री से तनाव बढ़ा

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। रतनपुर मां महामाया मंदिर परिसर विवाद में हिन्दू संगठन की एन्ट्री।रतनपुर में बीते दिनों दो गुटों के बीच हुए था विवाद।मंदिर ट्रस्ट ने विवाद में शामिल लोगों को हटाने के लिए जारी किया है नोटिस नोटिस को लेकर प्रदर्शन के दौरान बढ़ा विवाद विवाद में शामिल लोगों को हटाने के लिए जारी नोटिस को लेकर दोनों पक्षों के बीच टकराव की स्थिति बहस के बाद मंदिर ट्रस्ट के सामने जमकर नारेबाजी हिन्दू संगठनों ने ज्ञापन सौंपकर उठाई मांग बाइट - दुर्गेश (हिंदूवादी संगठन) (भगवा कपड़े में) बाइट - अरुण शर्मा (मैनेजिंग ट्रस्टी, महामाया मंदिर ट्रस्ट) (लाइट पिंक कुर्ता में) बाइट - मधुलिका सिंह (एएसपी, बिलासपुर) (वर्दी में)
0
0
Report

सहारनपुर में वीडियो वायरल: पुलिस पर आरोप, मुकदमा दर्ज की पुष्टि

Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में पुलिस पर आरोप लगाने वाला वीडियो वायरल, जांच में सामने आया मुकदमा दर्ज होने का तथ्य सहारनपुर के थाना फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम माजरी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोगों द्वारा पुलिस पर आरोप लगाए जा रहे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्चाधिकारियों ने पूरे प्रकरण की जांच कराई। जांच में सामने आया कि 22 अगस्त 2026 को वादी की तहरीर के आधार पर थाना फतेहपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में छह लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस के अनुसार, नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश और प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि दबिश के दौरान कार्रवाई को प्रभावित करने और अनावश्यक दबाव बनाने के उद्देश्य से वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मामले की निष्पक्ष जांच जारी है। उपलब्ध तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top