204101
Hathras - पुलिस ने फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस पुलिस अधीक्षक द्वारा फरार वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सदर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए एक अभियुक्त को नगला धन सिंह मोड नहरोई की तरफ से गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुए है। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उदयपुर गैंगआउट हादसे में मासूम की मौत: तेज कार ने स्कूटी को मारी, फरार अपराधी
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर उदयपुर के गोगुंदा से खबर, आकियावड के पास तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, हादसे में स्कूटी सवार एक मासूम की हुई मौत, दंपति सहित एक अन्य युवक हुआ गंभीर घायल, हादसे के बाद कार सवार लोग हुए फरार, एंबुलेंस से तीनों घायलों को पहुंचाया गोगुंदा अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को उदयपुर रेफर किया, पुलिस ने शव को गोगुंदा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, पुलिस कर रही कार चालकों की तलाश,0
0
Report
सुजानगढ़ में नाकाबंदी तोड़कर बदमाशों ने पुलिस गाड़ी को टक्कर, 2 पुलिस समेत 3 घायल
Churu, Rajasthan:नाकाबंदी तोड़ पुलिस वाहन को मारी टक्कर, हादसे एस आई समेत 2 पुलिसकर्मी घायल, तीन बदमाश भी हुए घायल बदमाशों की गाड़ी से देशी कट्टा बरामद, 1 आरोपी गिरफ्तार बीएनएस और आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज, आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस सुजानगढ़। सुजानगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस नाकाबंदी तोड़कर जान से मारने की नीयत से सदर थाना पुलिस की सरकारी गाड़ी को भीषण टक्कर मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात में सदर थाने की उप निरीक्षक गीतारानी और चालक देवाराम (कांस्टेबल) घायल हो गए। वहीं टक्कर के बाद बोलेरो कैम्पर गाड़ी के पलट जाने से उसमें सवार 3 बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस जाप्ते के साथ सीकर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक देशी कट्टा, 5 मोबाइल फोन और बिना नंबर की कैम्पर गाड़ी बरामद की है। जिला पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम के निर्देशन में संदिग्धों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सदर थाना पुलिस टीम गश्त पर थी। सीआई मुकेश कुमार ने बताया कि गोपालपुरा रोड़ पर सडक़ किनारे बिना नंबर की बोलेरो कैम्पर में 4 संदिग्ध युवक बैठे दिखे। सदर थाने की पुलिस को देखते ही बदमाश मेगा हाईवे पर छापर की तरफ भागने लगे। सामने सुजानगढ़ थाने की नाकाबंदी देख आरोपियों ने गाड़ी वापस मोड़ी और पीछा कर रहे सदर थाना पुलिस के वाहन को जान से मारने की नीयत से सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सरकारी बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई और बदमाशों की कैम्पर गाड़ी पलट गई दुर्घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी दरजाराम बोस, सदर थानाधिकारी मुकुट बिहारी मीणा और कोतवाली थानाधिकारी मुकेश कुमार पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला। दोनों वाहनों को क्रेन की मदद से सदर थाने पहुंचाया गया। कैम्पर की तलाशी लेने पर पुलिस को एक देशी कट्टा, 5 मोबाइल फोन, 1 अतिरिक्त नंबर प्लेट और घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की कैम्पर बरामद हुई। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राकेश बावरी, निवासी कटराथल (सीकर) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी दादिया थाने में दहेज हत्या का मामला दर्ज है। हादसे के बाद सद्दाम कादरी और टीम हारे का सहारा के संयोजक श्याम स्वर्णकार, नवरत्न बिजारणिया, मनोज प्रजापत तथा राहगीरों ने घायलों को सुजानगढ़ के राजकीय बगडिया उप जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉ. नेहा माली, अमित और रामरख की टीम ने आपातकालीन वार्ड में इलाज शुरू किया। हादसे में कैम्पर में सवार कमलेश पुत्र महेंद्र सिंह (26) निवासी मुंडवाड़ा, अशोक मीणा पुत्र राजू मीणा (24) निवासी सांगरवा और रमन पुत्र जुगल किशोर बलाई (23) निवासी चंदपुरा (सभी सीकर निवासी) को गंभीर चोटें होने के कारण 108 एंबुलेंस से पुलिस सुरक्षा में सीकर रेफर कर दिया गया। एसआई गीतारानी की रिपोर्ट पर सुजानगढ़ के कोतवाली थाने में आर्म्स एक्ट, सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम और बीएनएस की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों की गतिविधियां अत्यंत संदिग्ध पाई गई हैं। पुलिस उनके आपराधिक रिकॉर्ड की गहनता से जांच कर रही है कि वे सुजानगढ़ में किस बड़ी वारदात को अंजाम देने की नीयत से आए थे। अस्पताल में भर्ती अन्य आरोपियों के स्वस्थ होने के बाद उनसे कड़ी पूछताछ की जाएगी।0
0
Report
15 घंटे में गिरफ्तार: तंत्र-मंत्र के झांसे से नर्स के साथ दुष्कर्म-धोखाधड़ी का मुख्य आरोपी पकड़ा गया
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिले के लालघाटी थाना क्षेत्र में तंत्र-मंत्र का झांसा देकर एक नर्स से दुष्कर्म, ब्लैकमेल और धोखाधड़ी करने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के महज 15 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी साकिर उर्फ राजू शाह (44) निवासी बड़ावदा, जिला उज्जैन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4.46 लाख रुपये नकद, करीब 90 हजार रुपये कीमत की स्कूटी, मोबाइल, पीड़िता का ड्राइविंग लाइसेंस तथा अन्य सामान जब्त किया है। मामले में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार पीड़िता की आरोपी से 3 जुलाई को ट्रेन यात्रा के दौरान पहचान हुई थी। आरोपी ने खुद को तंत्र-मंत्र जानने वाला बताकर पीड़िता को विश्वास में लिया और उसके परिवार पर जादू-टोना तथा अनिष्ट होने का डर दिखाया। अगले दिन वह शाजापुर स्थित पीड़िता के किराये के मकान पर पहुंचा और कथित धार्मिक प्रक्रिया के बहाने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद लगातार ब्लैकमेल कर कई बार दुष्कर्म किया तथा अपने एक साथी से भी पीड़िता के साथ दुष्कर्म कराया। आरोपी ने अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें वायरल करने की धमकी दी और करीब 4.10 लाख रुपये, सोने का मंगलसूत्र तथा बाद में स्कूटी भी अपने कब्जे में ले ली। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उसकी दो महिला सहकर्मियों को भी तंत्र-मंत्र के नाम पर बुलाकर उनके साथ अश्लील हरकत करने का प्रयास किया। विरोध करने पर दोनों वहां से चली गईं। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता से 50 हजार रुपये और मांगे तथा वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा। थाना प्रभारी अर्जुन सिंह मुजाल्दे ने बताया कि आरोपी के पास से पीड़िता के बुर्के में कुछ फोटो भी मिले हैं। इन्हीं तथ्यों के आधार पर मामले में धर्म परिवर्तन से जुड़े पहलू की जांच शुरू की गई है और संबंधित धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। पुलिस फरार आरोपी की तलाश के साथ पूरे घटनाक्रम और संभावित धर्मांतरण के एंगल की भी जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
प्रभा सिनेमा में अचानक लगी भीषण आग
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के सिविल लाइंस स्थित प्रभा सिनेमा में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर-दूर तक धुएं का गुबार दिखाई देने लगा। हालांकि समय रहते दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। बरेली के शहर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइंस स्थित प्रभा सिनेमा में गुरुवार को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और सिनेमा परिसर से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत रेस्क्यू और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल फायर विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है। शुरुआती तौर पर आग के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आग लगने की असली वजह सामने आएगी।0
0
Report
गृह मंत्री की गैर-mौजूदगी पर विपक्ष ने सदन में हंगामा, इस्तीफे की मांग
Noida, Uttar Pradesh:गृह मंत्री न तो संसद में आए हैं, न ही उन्होंने कोई बयान दिया है और न ही माफ़ी मांगी है, जिससे उनकी ग़ैर-मौजूदगी पर सवाल उठ रहे हैं और उनके इस्तीफ़े की मांग हो रही है। बहस में हिस्सा लेने या बयान देने से इनकार करने पर प्रदर्शनकारियों ने सदन से वॉकआउट किया है।0
0
Report
चुरहट में नवजात शिशु की मौत, पानी भरे ड्रम में शव मिलने से हड़कंप
Sidhi, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग :सीधी जिले के चुरहट थाना क्षेत्र के ग्राम भेलकी में दो दिन की नवजात बच्ची का शव घर में पानी से भरे नीले ड्रम से मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।बताया जा रहा है कि बच्ची का जन्म 26 जुलाई को हुआ था और 28 जुलाई को उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुरहट से छुट्टी मिलने के बाद घर लाया गया था। इसके बाद संदिग्ध परिस्थितियों में उसका शव पानी से भरे ड्रम में मिला सूचना पर डायल-112 और चुरहट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुरहट भेजा गया है। पुलिस मौत के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
जनकपुरधाम में हिंसक प्रदर्शन के बीच कर्फ्यू, हिंदू राष्ट्र की मांग तेज
Madhubani, Bihar:नेपाल के सुनसरी जिला में कांवरिया हत्या के बिरोध में नेपाल के जनकपुरधाम में हुआ उग्र प्रदर्शन, जनकपुर में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा। रविवार को सुनसरी जिला के देवानगंज में मध्य रात्रि में कांवरिया जत्था पर मुस्लिम समुदाय द्वारा पत्थरबाजी के उत्पन्न हिंसा के बाद हुई गोली वारी से जय प्रकाश मेहता (24) कांवरिया की मृत्यु हो गयी थी, वही एक दर्जन से अधिक कांवरिया गंभीर रूप से घायल हो गये। इस घटना के बाद पूरा मधेश में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। गुरुवार को जनकपुरधाम में हिन्दू सम्राट सेना, नेपाल हिंदू स्वयं सेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद साधु संत और आम नागरिकों ने व्यापक विरोध प्रदर्शन किया। जनकपुरधाम के जानकी चौक, राम चौक, जनक चौक, रामानंद चौक, मिल्स एरिया, पिड़ारी चौक सहित अन्य क्षेत्रों में युवाओं ने उग्र प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री बालेन्द्र साह, गृहमंत्री का पुतला फूंक कर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी नेपाल को हिंदू राष्ट्र की घोषणा, मुस्लिम आयोग को भंग करने, रोहिंग्या तथा बंग्लादेशी घुसपैठियों मुस्लिम को नेपाल से बाहर निकालने जैसे नारे लगा रहे थे। नेपाल के धनुषा जिला प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए जगह जगह बल का प्रयोग किया। स्थित बेकाबू होते देख सुरक्षा बलों ने दर्जनों आंसू गैस के गोली दागे है। स्थिति को बिगड़ते हुए देख जिला प्रशासन धनुषा ने जनकपुरधाम नगरपालिका में अनिश्चितकाल के लिए तीन बजे से कर्फ्यू लगा दिया है। पूर्व पश्चिम राजमार्ग सोमवार से ही बंद है। आज से जनकपुरधाम से जटही, भिट्ठा मोड़, सम्सी आदि सीमा तक भी बस परिचालन बंद हो गया है। जनकपुरधाम के दशरथ नगर में मुस्लिम समुदाय द्वारा हमला किए जाने से तीन लोग घायल हुए हैं जिसमें एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है। सभी घायलों की चिकित्सा प्रादेशिक अस्पताल में चल रही है। कर्फ्यू के बाद भी प्रदर्शनकारियों का प्रदर्शन जारी है। जनकपुरधाम में भी सेना का परिचालन किया गया है। इधर सिरहा में पुलिस की गोली से एक युवक की मृत्यु हो गयी है वही तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। सिरहा में प्रदर्शनकारियों ने एक व्यवसायिक प्रतिष्ठान को आग के हवाले कर दिया है। लहान, गोल बाजार, वीरगंज, इनरवा, विराटनगर, चंद्र निगाह पुर सहित पूरे मधेश के सभी शहरों में उग्र प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनकारी नेपाल को हिन्दू राष्ट्र की मांग कर रहे हैं और सनातनी एक हो के नारे लगा रहे हैं। साथ ही बांग्लादेशी रोहिंग्या मुस्लिम को देश से निकालने की नारेबाजी कर रहे हैं।0
0
Report
लोहरदगा में हथियारबंद लूट: ज्वेलर्स मालिक ने संघर्ष किया, CCTV कैद
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा - लोहरदगा सदर क्षेत्र में दो अपराधी हथियार के बल पर दो दुकानों में लूटपाट का काम किया। हालांकि अपर बाजार स्थित खत्री ज्वेलर्स के दुकानदार ने हिम्मत दिखाकर अपराधी का हथियार छीन लिया। इसके बाद आरोपियों ने सदर थाना क्षेत्र के पतरा टोली स्थित पेट्रोल पंप में हथियार दिखाकर पैसा लूटने का काम किया। आरोपियों की यह करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। आरोपियों के विरुद्ध सदर थाना में मामला दर्ज कराया गया है। बताया गया की लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों का पूर्व रिकॉर्ड भी रहा है। और ये जेल भी जा चुका है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर कारवाई में जुट गई है। सदर पुलिस अपराधियों पर अंकुश लगाने में लगातार विफल साबित हो रही है। कहा जा रहा है कि इन्ही अपराधियों ने प्रिया स्टोर के मालिक शुभम कुमार साहू की गोली मारकर हत्या की है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले पर कुछ भी कहने से बच रही है।0
0
Report
पटना से आई बम-डॉग स्क्वॉड ने मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट की सुरक्षा कड़ी कर दी
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट में पटना से आई बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीम ने कोर्ट परिसर की रूटीन जांच पड़ताल की। इस दौरान अदालत के चेम्बर से लेकर परिसर में खड़ी बाइक तक और आने-जाने वाले लोगों की सुरक्षा की जांच की गई। डॉग स्क्वॉड की टीम की दो टीम और बम स्क्वॉड की तीन टीम पटना से मुजफ्फरपुर पहुंचकर चप्पे-चप्पे की जांच कर गईं। जांच के दौरान न्यायिक कार्य सुचारू रूप से चलता रहा। इस मौके पर अधिवक्ताओं और पैरवीकारों की हैरानी भी देखने को मिली। डीएसपी विक्रम सिंह ने बताया कि यह एक रूटीन सुरक्षा जाँच है, जो मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट में अधिक होने के कारण की जाती है।0
0
Report
Advertisement
उदयपुर: पंचवटी के नवीन ज्वैलर्स से करोड़ों के आभूषण चोरी, सीसीटीवी में 3-4 चोर
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर लगातार बदमाशो के हौसले बुलंद होते जा रहे है। बदमाशो ने शहर में एक बार फिर चोरी की बडी वारदात को अंजाम दिया। जहां उन्होंने पंचवटी इलाके में स्थित नवीन ज्वैलर्स शोरूम को निशाना बनाते हुए करीब 1 करोड़ रुपए मूल्य के सोने-चांदी और हीरो के आभूषण चुरा फरार हो गए। चोर शो रूम का शटर और कांच तोड़कर अंदर घुसे। चोरी की वारदात को अंजाम दे कर फरार हो गए। वारदात शो रूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। जिसमें 3 से 4 बदमाश नजर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही हाथीपोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका मुवायना कर मामला दर्ज किया। पुलिस सीसीटीवी फुटेजनके आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी है।0
0
Report
रविदास जयंती पर कलश यात्रा: CM शर्मा ने किया गंगाजल पूजन
Jaipur, Rajasthan:जयपुर गुरु रविदास जयंती वर्ष पर कलश यात्रा, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया गंगाजल कलश का पूजन गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। काशी विश्वनाथ से लाए गए गंगाजल के कलशों के साथ निकली यह यात्रा राजापार्क स्थित श्री राम मंदिर पहुंची, जहां भाजपा पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, डिप्टी मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, भाजपा नेता अशोक परनामी, विधायक कालीचरण सराफ, विधायक गोपाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। डिप्टी मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा स्वयं गंगाजल कलश लेकर मंदिर पहुंचे। उनके पहुंचते ही मंदिर परिसर के बाहर आतिशबाजी की गई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आदर्श नगर स्थित श्री राम मंदिर में काशी विश्वनाथ से लाए गए गंगाजल के कलश का विधि-विधान से पूजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संत रविदास जी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा से हमारी संस्कृति और विचारों को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा तथा संत रविदास जी का संदेश घर-घर तक पहुंचेगा।0
0
Report
पवन खेड़ा: सत्र बहिष्कार पर गृहमंत्री के कदम गैरजिम्मेदार
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: PAWAN KHERA ON SESSION/ OPPOSITION WALKOUT दिल्ली: कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा, "गैरजिम्मेदाराना हरकत गृहमंत्री की है, पैलेट गन चलवाते हो, कील लगी लाठियां चलवाते हो और सदन में आने की हिम्मत नहीं है। बताइए कौन गैरजिम्मेदाराना है?"0
0
Report
Advertisement
सिरोही में दलपतजी मंडवारिया की स्मृति पर डीएमपी ने 4 हजार पौधे रोप दिए
Sirohi, Rajasthan:सिरोही में राज्यमंत्री ओटाराम देवासी और जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने मंडवारिया में डीएमपी सेवा फाउंडेशन की ओर से स्वर्गीय दलपतजी मंडवारिया की स्मृति में वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। पहले चरण में 4 हजार पौधे लगाने का संकल्प लिया गया है। इस अवसर पर राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि स्व. दलपतजी के समाजसेवा और पर्यावरण संरक्षण के कार्य हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे तथा सभी से हरियालो राजस्थान अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। वहीं जिला कलेक्टर ने पौधारोपण के साथ उनके संरक्षण पर भी जोर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजजन एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।0
0
Report
दौसा में संत रविदास कलश यात्रा से समरसता का संदेश
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा संत रविदास जी महाराज की कलश यात्रा पहुंची दौसा यात्रा का जगह जगह किया गया स्वागत डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा लेकर पहुंचे कलश महवा में विधायक राजेंद्र मीणा के नेतृत्व में हुआ स्वागत सिकराय क्षेत्र में विधायक विक्रम बंशीवाल ने किया स्वागत जिला मुख्यालय पर लालसोट विधायक रामबिलास मीणा,जगमोहन मीणा, कन्हैयालाल मीणा,राजकुमार जायसवाल ,भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी रेला सहित अन्य ने किया स्वागत संत रविदास की जन्मस्थली वाराणसी की मिट्टी से भरे कलश को लेकर समरसता संदेश यात्रा डिप्टी सीएम प्रेमचंद बेरवा और भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी के नेतृत्व में दौसा पहुंची जहां महवा विधायक राजेंद्र मीणा , सिकराय विधायक विक्रम बंशीवाल, लालसोट विधायक रामविलास मीणा , भाजपा नेता जगमोहन मीणा , कन्हैया लाल मीणा , जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रेला सहित सैकड़ो की तादाद में भाजपाई मौजूद रहे कलश यात्रा के सोमनाथ सर्किल पहुंचने पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया साथ ही सोमनाथ महादेव मंदिर में भी कलश लेकर पहुंचे जहां विधि विधान से पूजा अर्चना की गई डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने कहा यह समरसता का संदेश देने वाली यात्रा है संत रविदास महाराज का यही संदेश था कि कोई छोटा नहीं कोई बड़ा नहीं कोई जाति नहीं कोई पाती नहीं सब समरसता के साथ रहे इसी को लेकर यह यात्रा निकाली जा रही है बाइट प्रेमचंद बैरवा डिप्टी सीएम राजस्थान बाइट भूपेंद्र सैनी प्रदेश महामंत्री भाजपा0
0
Report
चमोली पुलिस ने बद्रीनाथ धाम से सोने का मुकुट चोर को गिरफ्तार किया
Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड | चमोली पुलिस ने बद्रीनाथ धाम में ब्रह्मर्षि साधना संघ आश्रम मंदिर से भगवान नारायण का सोने का रत्न जड़ित मुकुट, जिसकी कीमत करीब 5 लाख रुपये है, चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किया गया सोने का मुकुट, 4,500 रुपये कैश और जुर्म में इस्तेमाल किया गया बैग बरामद किया है: चमोली पुलिस0
0
Report
Advertisement
