204101
Hathras- अवैध देशी शराब सहित एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
Hathras, Uttar Pradesh:पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अवैध शराब निर्माण/बिक्री पर रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सदर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से 18 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद हुई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भागलपुर उपद्रव: प्रशासन ने मोर्चा संभाला, उपद्रवियों की गिरफ्तारी तेज
Naya Chak, Bihar:भागलपुर में उपद्रव के बाद जिलाधिकारी और एसएसपी ने संभाला मोर्चा कई उपद्रव्यों को डिटेन किया गया। तिलकमांझी से मनाली चौक और समाहरणालय तक दौड़ा दौड़ा कर ऊपर द्रव्यों को हिरासत में लिया गया। कुछ देर पहले तिलका मांझी चौक पर हजारों असामाजिक तत्वों ने पुलिसकर्मियों और पत्रकारों को बनाया था निशाना, ज़ी मीडिया संवाददाता के कमर पर और ईंट से किया गया हमला जिलाधिकारी अलंकार पांडे और एसएसपी प्रमोद यादव पर भी किया गया था पथराव, SSP ने भी उपद्रवियों को दौड़ाया एसएसपी प्रमोद कुमार यादव से ज़ी मीडिया संवाददाता अश्वनी ने की बातचीत。0
0
Report
बाबा बैद्यनाथ मंदिर विकास कोष से 17 लाख रुपये निकासी, विदेशी मुद्रा मिली
Deoghar, Jharkhand:देवघर。 बाबा बैद्यनाथ मंदिर परिसर में स्थापित विकास कोष को खोला गया। मंदिर प्रभारी सह एसडीओ रवि कुमार के निर्देश पर बाबा मंदिर मजिस्ट्रेट राहुल कुमार की निगरानी में यह प्रक्रिया पूरी की गई। करीब दो माह बाद मंदिर परिसर में लगे 18 विकास कोष से श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि निकाली गई। दानपात्रों से बड़ी मात्रा में नोट और सिक्के निकलने के कारण उनकी गिनती के लिए मंदिर के सभी कर्मियों को लगाया गया। सुबह लगभग 10 बजे शुरू हुई गिनती का कार्य शाम करीब 5:30 बजे संपन्न हुआ। गिनती के बाद विकास कोष से कुल 17,67,086 रुपये की प्राप्ति हुई। नकद राशि के अलावा दानपात्र से विदेशी मुद्रा भी मिली। इसमें 21 अमेरिकी डॉलर, 17 रियल तथा 1,630 नेपाली रुपये शामिल हैं। मंदिर प्रशासन के अनुसार श्रद्धालुओं की आस्था के कारण विकास कोष में लगातार अच्छी मात्रा में दान प्राप्त हो रहा है। इस राशि का उपयोग बाबा मंदिर परिसर के विकास, सुविधाओं के विस्तार और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध कर कराने में किया जाएगा। इस दौरान राज नारायण श्रृंगारी, शशि मिश्र, रमेश कुमार मिश्र, प्रदीप झा, संजय मिश्र, संबोध कुमार, संतोष पांडेय, उपेंद्र तथा भोला भंडारी सहित मंदिर प्रशासन के अन्य कर्मी मौजूद रहे।0
0
Report
भिवाड़ी में डिलीवरी बॉय पर मारपीट: पगड़ी उतरने से सिख आक्रोश, आरोपी गिरफ्तार
Bagheri Kalan, Rajasthan:भिवाड़ी में ब्लिंकिट के डिलीवरी बॉय के साथ कथित मारपीट के मामले ने आज तूल पकड़ लिया. युवक के साथ मारपीट के दौरान उसकी पगड़ी उतरने का आरोप लगने से सिख समाज में भारी आक्रोश फैल गया. बड़ी संख्या में समाज के लोग गुरुद्वारे में एकत्र हुए और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की. भिवाड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत घटना घटी, जहां ब्लिंकिट के डिलीवरी बॉय पार्सल देने के लिए लोकेशन पर पहुंचा था. आरोप है कि इसी दौरान निजी होटल संचालक से बाइक पार्किंग को लेकर बहस बढ़ गई और उसने युवक के साथ मारपीट कर दी. हादसे के बाद युवक गुरुद्वारे पहुँच गया और समाज के लोगों को पूरी जानकारी दी. सूचना मिलते ही गुरुद्वारे में बड़ी संख्या में समाज के लोग एकत्र हुए और घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की.0
0
Report
Advertisement
BOI अधिकारी संघ राजस्थान की 13वीं आमसभा में आगामी नीति-कार्ययोजना पर चर्चा
Jaipur, Rajasthan:बैंक ऑफ इंडिया ऑफिसर्स एसो.राज.यूनिट की 13वीं वार्षिक आमसभा, वार्षिक लेखा-जोखा, वार्षिक प्रतिवेदन, विगत वर्ष की संगठनात्मक और कल्याणकारी गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया गया. अधिकारियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई. आगामी वर्ष के लिए संगठन की कार्ययोजना, प्राथमिकताओं और भावी नीतियों का निर्धारण किया गया. BOI ऑफिसर्स एसो.के राष्ट्रीय महासचिव निलेश पवार, ऑल इंडिया सेंट्रल बैंक ऑफि.फेड.के महासचिव अरविंद मीणा और विभिन्न राज्यों से संगठन के प्रतिनिधि शामिल हुए, राजस्थान से करीब 600 बैंक अधिकारी अधिवेशन में शामिल हुए. राजस्थान इकाई की 13वीं वार्षिक आमसभा का आयोजन आज जयपुर में हुआ. इस वार्षिक आमसभा में राजस्थान के विभिन्न जिलों और शाखाओं से 600 से अधिक बैंक अधिकारियों ने भाग लेकर संगठन के प्रति एकजुटता का परिचय दिया. फेडरेशन ऑफ बैंक ऑफ इंडिया ऑफिसर्स एसोसिएशन के महासचिव निलेश पवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. निलेश पंवार ने बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह, अधिकारियों के लिए पारदर्शी और न्यायसंगत PLI योजना, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के विलय समेत बैंकों के निजीकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संगठन की स्पष्ट एवं दृढ़ भूमिका प्रस्तुत की. उन्होंने अधिकारियों से संगठित रहकर अपने अधिकारों और बैंकिंग उद्योग के हितों की रक्षा के लिए लगातार संघर्षरत रहने का आह्वान किया. महासचिव महेश मीणा ने बताया कि सामान्य सभा में वार्षिक लेखा-जोखा, वार्षिक प्रतिवेदन और विगत वर्ष की संगठनात्मक समेत कल्याणकारी गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया गया. सभा में संगठन की गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और बैंक अधिकारियों से जुड़े विभिन्न सेवा सहित कल्याणकारी मुद्दों पर भी चर्चा की गई. संगठनात्मक कार्यो की सराहना करते हुए कुछ जिलों में समस्याएं रखीं, जिन्हें दूर करने का आश्वासन दिया गया. राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों ने भी बताया कि समय-समय पर राष्ट्रीय संगठन स्तर पर सरकार के सामने समस्याएं रखी जाती हैं तो उनका निराकरण हुआ है. संगठन के स्तर पर जनरल एनुवल मीटिंग होने से अपनी अपनी समस्याएं रखने का मौका मिलता है. ऑल इंडिया सेंट्रल बैंक ऑफिसर्स फेडरेशन के महासचिव अरविंद मीणा ने BOI राजस्थान की सराहना करते हुए कहा कि संगठन की ताकत ही हर कार्मिक और ऑफिसर्स को मजबूत बनाती है.0
0
Report
हरियाणा में SIR इम्यूनेरेशन ड्राफ्ट लिस्ट के सुधारों की बारीकी चेक करें
Chandigarh, Chandigarh:SIR पर हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए श्रीनिवास की प्रेस कॉन्फ्रेंस 15 जून से SIR की शुरुआत हुई जिसमें लोगो को इम्युनरेशन (ENUMERATION) फार्म दिया गए 24 जुलाई को ENUMERATION फेस खत्म हुआ है इलेक्टोरल रोल ERROR फ्री रहे उसको लेकर इन्यूुमरेशन फॉर्म पहला कदम था-- ए श्रीनिवास 20 हजार बूथ लेवल अधिकारियों ने इस फेस को कामयाब करने का काम किया है-- ए श्रीनिवास ENUMERATION फेस के बाद 1 करोड़ 72 लाख 71 हजार 361 वोटर्स है जिसमें 33 लाख 84 हजार 568 वोटर्स का डाटा नहीं मिला है-- ए श्रीनिवास जिससे 9.36 लाख लोग नहीं मिले और 7.6 लाख लोगो की मृत्यु हो चुकी है 1 लाख लोग REFUSE TO SIGN कैटेगरी में आते है समेत अन्य कैटेगरी में लोगो नहीं मिले-- ए श्रीनिवास ए श्रीनिवास ने कहा इस ड्राफ्ट रोल को हर एक पार्टी को दिया जाएगा 31 जुलाई को ड्राफ्ट लिस्ट को वोटर्स जरूर चेक करें ताकि कोई गलती नही रहे अगर कोई गलती है तो फॉर्म 8 के माध्यम से एप्लीकेशन देकर वो गलतियों को ठीक करवा सकते है नए इलेक्टर्स फॉर्म 6 के माध्यम से अपनी अर्जी दे सकते है करीब 1500 अधिकारी इस फेस में काम करेंगे-- ए श्रीनिवास 31 जुलाई से 31 अगस्त तक क्लेम एंड ऑब्जेक्शन फेस चलाया जाएगा इसके साथ- साथ नोटिस फेस भी चलाया जाएगा 26.3 लाख लोगो को नोटिस दिया जाएगा BLO इस नोटिस पर रिपोर्ट बनाएंगे जिसके बाद ERO ये फैसला करेंगे व्यक्ति का नाम जोड़ा जाएगा या नहीं बिना किसी की बात सुने किसी का नाम नहीं काटा जाएगा-- ए श्रीनिवास अगर कोई व्यक्ति ERO के फैसले से असंतुष्ट है तो वे आगे अपील कर सकते है 20 लाख लोग absent और permanently shifted में आते है-- ए श्रीनिवास0
0
Report
रोडवेज बस में लापरवाही, छात्रा घायल; परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग
Jhunjhunu, Rajasthan:छात्रा ने परिचालक पर लापरवाही का लगाया आरोप पीरू सिंह सर्किल जाने की बात कहकर बस में बैठाने का आरोप चलती बस से उतरते समय छात्रा गिरकर घायल हादसे में छात्रा के हाथ-पैर में आई चोट गिरने से मोबाइल फोन भी हुआ क्षतिग्रस्त छात्रा ने रोडवेज अधिकारियों से की शिकायत परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की उठाई मांग रोडवेज बस में सफर के दौरान एक छात्रा के साथ कथित लापरवाही का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा अनीशा ने आरोप लगाया कि वह बड़ागांव कॉलेज से झुंझुनूं डिपो की रोडवेज बस में सवार हुई थी। बस में चढ़ने से पहले उसने परिचालक से पूछा कि क्या बस शहीद पीरू सिंह सर्किल जाएगी, जिस पर परिचालक ने हां में जवाब दिया। छात्रा का आरोप है कि बाद में गुढ़ा मोड़ के पास परिचालक ने बताया कि बस सर्किल नहीं जाएगी। इस पर उसने 50 का किराया वापस कर नियमानुसार किराया काटकर बाकी राशि लौटाने और उसे वहीं उतारने का आग्रह किया। आरोप है कि परिचालक ने किराया वापस नहीं किया और बस आगे बढ़ा दी।छात्रा के अनुसार उसने बस रोकने का अनुरोध किया। बस की रफ्तार कुछ कम होने पर उसने उतरने का प्रयास किया, लेकिन तभी बस अचानक आगे बढ़ गई, जिससे वह सड़क पर गिर गई। हादसे में उसके हाथ और पैर में चोटें आईं तथा हाथ में रखा मोबाइल फोन भी क्षतिग्रस्त हो गया।घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने छात्रा को संभाला और प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई। बाद में छात्रा अपने परिजनों के साथ झुंझुनूं रोडवेज डिपो पहुंची, जहां अधिकारियों से पूरे मामले की शिकायत की गई। छात्रा का कहना है कि उसने और उसके परिजनों ने संबंधित अधिकारियों से परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।फिलहाल इस मामले में रोडवेज अधिकारियों की ओर से शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। वहीं, छात्रा ने दोषी कर्मचारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है。0
0
Report
Advertisement
झाँसी रेलवे स्टेशन के फूड प्लाजा में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू
Jhansi, Uttar Pradesh:झाँसी रेलवे स्टेशन पर आज हुई घटना की सूचना प्राप्त होते ही स्टेशन पर उपस्थित Dy. SS (C), मुख्य टिकट निरीक्षक (Head TTE) एवं स्टेशन स्टाफ ने तत्परता एवं सतर्कता का परिचय देते हुए फूड प्लाज़ा से सभी गैस सिलेंडरों को तत्काल सुरक्षित स्थान पर हटवा दिया तथा फायर ब्रिगेड को तुरंत सूचना दी।आग केवल फूड प्लाज़ा की चिमनी (एग्जॉस्ट डक्ट) तक ही सीमित रही, जो यात्री आवागमन क्षेत्र से पृथक स्थान पर स्थित है। इस कारण घटना में किसी भी यात्री, फूड प्लाज़ा कर्मचारी अथवा रेलवे कर्मचारी को कोई चोट नहीं पहुँची। रेलवे कर्मचारियों एवं फायर ब्रिगेड की त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई से लगभग 15 मिनट के भीतर आग पर पूर्णतः काबू पा लिया गया तथा स्थिति शीघ्र ही सामान्य कर दी गई।0
0
Report
नीलगाय गोलीकांड: बनगोठड़ी खुर्द में ग्रामीण दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
Jhunjhunu, Rajasthan:पिलानी, झुंझुनूं बनगोठड़ी खुर्द में नीलगाय को गोली मारने का मामला घायल नीलगाय ने बाबा बनदेव मंदिर परिसर में तोड़ा दम वन्यजीव की मौत से ग्रामीणों में भारी आक्रोश ग्रामीणों ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की उठाई मांग पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का किया मुआयना नीलगाय को गोली मारने के मामले की जांच शुरू दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की ग्रामीणों ने की मांग झुंझुनूं जिले के बनगोठड़ी खुर्द गांव में वन्यजीव के शिकार का मामला सामने आया है। आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने एक नीलगाय (रोज) को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल नीलगाय किसी तरह गांव स्थित बाबा बनदेव मंदिर परिसर तक पहुंची, जहां उसने दम तोड़ दिया।घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में एकत्र हो गए और घटना को लेकर गहरा आक्रोश जताया। ग्रामीणों ने इसे अमानवीय कृत्य बताते हुए दोषियों की जल्द पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ग्रामीणों का कहना है कि जिस प्रकार मनुष्यों को इस धरती पर जीने का अधिकार है, उसी प्रकार वन्यजीवों को भी जीवन का समान अधिकार है। उनका आरोप है कि फसलों की सुरक्षा के नाम पर कुछ लोग करंट लगाकर या गोली मारकर वन्यजीवों का शिकार कर रहे हैं, जो गंभीर और निंदनीय है।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, वन विभाग की टीम को भी सूचना दी गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर उनके खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो。0
0
Report
8 साल से भटकती छात्रा का आधार जेंडर बदला: चिकित्सा टीम से जांच शुरू
Shamli, Uttar Pradesh:शामली जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र में अधिकारियों की लापरवाही के चलते एक छात्रा को पिछले 8 सालों से दर-दर भटकना पड़ रहा है। जहां पीड़ित छात्रा ने आधार कार्ड में अपडेट कराते हुए कुछ परिवर्तन कराया था, जिसमें लापरवाही के चलते उसका जेंडर ही बदल दिया गया। पीड़िता शामली से लेकर मेरठ, दिल्ली और लखनऊ तक चक्कर लगा चुकी है। शामली स्वास्थ्य विभाग ने अब टीम बनाकर मेडिकल परीक्षण करने के बाद आधार कार्ड में परिवर्तन की बात कही है. मामला शामली जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र के सिटी के गांव बलुआ का है जहाँ तैय्यब की बेटी फातमा ने 2018 में आधार कार्ड में स्कूल के कहने पर कुछ परिवर्तन कराया था और उसी दौरान इसका जनसेवा केंद्र द्वारा ही जेंडर बदल दिया गया, जिसका उनको 2022 में पता चला। जब उसका बैंक खाता सीज कर दिया और आधार कार्ड अपडेट कराने की बात सामने आई तो उसका खुलासा किया। इसके बाद पीड़ित छात्रा अपने पिता तैय्यब के साथ अधिकारी के ऑफिस के चक्कर लगा रही है। पीड़ित छात्रा का आरोप है कि सीएमओ ऑफिस व जिला अधिकारी ऑफिस ओ अन्य शामली के उच्च अधिकारी से लेकर मेरठ, लखनऊ और दिल्ली सब जगह अधिकारियों के ऑफिस के चक्कर लगा चुके हैं। अब मामला मीडिया में आने पर स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टर की टीम बनाकर मेडिकल परीक्षण करके कार्यवाही का भरोसा दिया है। पीड़ित छात्रा व उसके पिता तैय्यब ने बताया कि आधार में परिवर्तन कराने के दौरान सैनी जनसेवा केंद्र पर गयी थी जहाँ अब उसका परिवर्तन करने के दौरान जेंडर ही बदल दिया। उसी में सही कराने के लिये करीब 8 साल से न्याय के लिए भटक रही हूं, कई बार अधिकरी से मिल चुकी हूं, पर अब तक नहीं हुआ है। मेरा खाता भी बंद हो गया है और अब ITI कर रही हूं उसमें में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिये साइन करना पड़ते हैं, जबकि अंगूठा का मैच नहीं होता, आदि.0
0
Report
Advertisement
नीट पेपर लीक के विरोध में असपा ने बिजनौर में किया भारी प्रदर्शन
Moradabad, Uttar Pradesh:नीट पेपर लीक मामले को लेकर आजाद समाज पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने बिजनौर कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन के दौरान छात्रों पर कथित लाठीचार्ज का विरोध किया और राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा. आजाद समाज पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नुमाइश ग्राउंड परिसर पहुंचकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों ने नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की. मीडिया से बातचीत में रावित गौतम ने कहा कि पार्टी प्रमुख एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद छात्रों की आवाज संसद और सड़क दोनों जगह उठा रहे हैं. इसके समर्थन में बिजनौर में भी धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया. कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की और निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. प्रदर्शन के बाद असपा प्रतिनिधिमंडल ने उप जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा. इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.0
0
Report
हाईटेक कार ने सबको हैरान कर दिया, जानिए वजह
Noida, Uttar Pradesh:हाईटेक कार ने सबको हैरान कर दिया, जानिए वजह0
0
Report
सीवान में हिंसक प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव से कई जवान घायल
Siwan, Bihar:बिग ब्रेकिंग सीवान।सीवान- सीवान में प्रदर्शन हुआ हिंसक,प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया पथराव,पत्थरबाजी में कई पुलिसकर्मी हुए घायल, एसपी पूरन कुमार झा की भी घायल होने की मिल रही सूचना, स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज, डीएम विवेक रंजन मैत्रेय और एसपी पूरन कुमार झा हेलमेट पहनकर संभाले हुए थे कमान,मौके पर भारी पुलिस बल तैनात, हालात पर रखी जा रही है नजर。0
0
Report
Advertisement
किसानों के लिए भाजपा की नई टिफिन चौपाल से यूपी में प्रचार-यात्रा तेज
Noida, Uttar Pradesh:इस स्टोरी पर वाक थ्रू इस आईडी विशाल का वॉक थ्रू है बीजेपी ऑफिस है मोदी की मन की बात और टिफिन चौपाल से किसान को साधने की तैयारी एंकर--विधान सभा चुनाव में किसानों की सबसे अहम भूमिका होगी, जिन्हें साधने के लिए भाजपा नई रणनीति के साथ बढ़ रही है। रविवार को मोदी के मन की बात को सुनने के लिए पहली बार किसान मोर्चा हर जिले में एक बड़ी स्क्रीन लगाएगा, जहां एक हजार लोग एकत्रित होेंगे。 वीओ--विधान सभा चुनाव से पहले भाजपा किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश में किसानों को साधने के लिए नई रणनीति पर काम कर रहा है।भाजपा किसान मोर्चा नए सिरे से ग्रामीण क्षेत्रों में जनाधार मजबूत करने में जुटा है। मन की बात के बाद किसानों के बीच टिफिन चौपाल आयोजित होगी। किसान अपने-अपने घर से टिफिन लेकर आएंगे, जहां सामूहिक रूप से भोजन करते हुए यह संदेश देने का प्रयास होगा कि पार्टी भेदभावरहित समाज के लिए प्रयासरत है। पश्चिम उत्तर प्रदेश से किसान आंदोलन की चिंगारी उठती रही है, जहां गांवों में चौपालों का क्रम लंबा चलेगा。 बाईट--अवनिश त्यागी भाजपा प्रवक्ता ग्राफ़िक्स इन किसान मोर्चा के जरिए सभी जातियों को साधने का प्रयास है। शहरी सीटों पर पार्टी हमेशा मजबूत रही है लेकिन 2022 विधान सभा एवं 2024 लोकसभा चुनाव में ग्रामीण क्षेत्रों में जनाधार खिसका है। तब सपा के पीडीए की छतरी के नीचे किसानों की बड़ी संख्या आ गई थी।ऐसे में अब भाजपा नए सिरे से किसानों में पैठ बनाने में जुट गई है।0
0
Report
बेमबर्ग कैसल: इतिहास के पन्नों से खुला नया राज!
Noida, Uttar Pradesh:बेमबर्ग कैसल0
0
Report
सपोटरा की अन्नपूर्णा रसोई में शराब पार्टी का आरोप; CCTV में कैद
Karauli, Rajasthan:क्या सपोटरा में अन्नपूर्णा रसोई बनी शराब पार्टी का अड्डा! रात 8 बजे बाद जाम छलकाने का आरोप, CCTV में कैद हुई कथित शराब पार्टी, शराब की बोतलें, शराब से भरा गिलास और नमकीन के पाउच मिलने सहित कैमरे पर पर्दा डालने का भी आरोप, वीडियो सामने आने के बाद भी कार्रवाई नहीं, क्या जिम्मेदार अधिकारी करेंगे कार्रवाई, लोग बोले गरीबों के भोजन की रसोई या शराब पार्टी का ठिकाना0
0
Report
Advertisement
