icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सीतापुर जनपद के थाना रेउसा क्षेत्र के खरौहा गांव में हुए चर्चित हत्याकांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक खु

RKRamendr KumarFollow1m ago
Bamhnawa, Uttar Pradesh:सीतापुर जनपद के थाना रेउसा क्षेत्र के खरौहा गांव में हुए चर्चित हत्याकांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई को रेउसा पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों को बहराइच रोड स्थित शेखनपुरवा पुलिया के पास से धर दबोचा, जिससे मामले का पर्दाफाश हो सका। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रोजअली पुत्र हलीम और रेशमा पत्नी अनीस, निवासी ग्राम खरौहा शामिल हैं। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू तथा घटना के समय पहने गए कपड़े भी बरामद कर लिए हैं, जो मामले में अहम साक्ष्य माने जा रहे हैं। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि रोजअली और रेशमा के बीच पिछले करीब पांच वर्षों से प्रेम संबंध थे। मृतक हसीन को इस संबंध की जानकारी हो गई थी, जिसका वह लगातार विरोध कर रहा था। आरोपियों को आशंका थी कि हसीन इस बात को परिवार और समाज के सामने उजागर कर देगा, जिससे उनकी बदनामी हो सकती है। इसी भय के चलते दोनों ने मिलकर हसीन की हत्या की साजिश रची और उसे अंजाम दे दिया। घटना के खुलासे के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी
0
0
Report

अंबिकापुर में उरांव समुदाय ने सरहुल पर्व धूमधाम से मनाया, प्रकृति पूजा शुरू

Kusu, Chhattisgarh:अंबिकापुर में उरांव समुदाय ने सरहुल पर्व धूमधाम से मनाया, प्रकृति पूजा शुरू. सरहुल पर्व जिसे प्रकृति का पर्व भी कहा जाता है, आदिवासियों के लिए यह पर्व बहुत महत्वपूर्ण होता है और इसे बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। अंबिकापुर में सरहूल पर्व को उरांव समुदाय के लोगों द्वारा बड़े धूमधाम से मनाया गया। सरहुल पर्व के दिन पूरे शहर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में उरांव युवक-युवतियां सरहूल नृत्य कर झूमते दिखाई दिए। शोभायात्रा के बाद आदिवासी समाज के सभी लोग प्रकृति के बीच एक जगह इकट्ठा हुए और सरना पूजा में धरती की पूजा की गई। पूजा के बाद उरांव समाज के वरिष्ठ लोगों ने समाज की भलाई और एक जुटता का संदेश दिया। छत्तीसगढ़ के उरांव समुदाय के लोग इस पर्व को खद्दी पर्व भी कहते है। इसी पर्व के साथ आदिवासियों का नववर्ष भी शुरू होता है। सरहूल दो शब्दों से मिला है: सर (सरई या साल के पेड़ या फूल) और हूल (क्रांति); सरहूल को फूलों की क्रांति के नाम से भी जाना जाता है। अंबिकापुर में सरहूल पर्व के दौरान हिंदू उरांव समुदाय में यह त्योहार प्रकृति का पर्व है। इस दिन सरना पूजा होती है, जिसे धरती पूजा, कठोरी पूजा, महादानी पूजा भी कहा जाता है। बैगा ने बताया कि यह प्रकृति की पूजा में महादेवल पार्वती की भी पूजा होती है।
0
0
Report

बीकानेर दौरे में डीजीपी ने फौरी निर्देश दिए: सुरक्षा, स्वास्थ्य और गश्त पर जोर

Bikaner, Rajasthan:डीजीपी राजीव शर्मा का बीकानेर दौरा, पुलिस लाइन, सीसीटीएनएस सेंटर और अश्व बल शाखा का निरीक्षण, जवानों की डाइट और सुविधाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश, विशेष स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन, बड़ी संख्या में हुआ हेल्थ चेकअप, जनता से खराब व्यवहार पर सख्ती, “बर्दाश्त नहीं” साफ संदेश, महिला सुरक्षा, साइबर क्राइम और नशे पर फोकस, बीट सिस्टम मजबूत करने और गश्त बढ़ाने के निर्देश। Intro - राजस्थान पुलिस के मुखिया डीजीपी राजीव शर्मा आज बीकानेर के दौरे पर रहे जहाँ डीजीपी राजीव शर्मा ने पुलिस व्यवस्था, जवानों की सुविधाओं और कानून व्यवस्था को लेकर बड़ा मैसज दिया वही डीजीपी ने पुलिस लाइन, सीसीटीएनएस ट्रेनिंग सेंटर और अश्व बल शाखा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कक्षों, रिकॉर्ड्स और व्यवस्थाओं की गहन जांच की और अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान डीजीपी ने पुलिस लाइन मेस का भी जायजा लिया और जवानों को मिलने वाली डाइट के बारे में जानकारी लेते हुए पौष्टिक भोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मोटर शाखा में वाहनों की उपलब्धता और जरूरतों की समीक्षा की। इस मौके पर पुलिस लाइन में आयोजित विशेष स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन भी किया गया, जिसमें कई विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा बड़ी संख्या में पुलिस जवानों का हेल्थ चेकअप किया गया। डीजीपी ने जवानों के हेल्थ कार्ड बनाने के निर्देश भी दिए। मीडिया से बातचीत में डीजीपी राजीव शर्मा ने स्पष्ट कहा कि थानों में आमजन के साथ खराब व्यवहार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने कहा कि राजस्थान को पुलिसिंग में मॉडल स्टेट बनाना लक्ष्य है और थाना स्तर पर फ्रेंडली माहौल बनाना जरूरी है महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और नशे पर लगाम लगाने को प्राथमिकता बताते हुए उन्होंने बीट सिस्टम मजबूत करने और गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि बदलते दौर में तकनीक पुलिस की बड़ी ताकत है, ऐसे में साइबर अपराध से निपटने के लिए विशेष ट्रेनिंग जरूरी है। डीजीपी ने अधिकारियों को लंबित मामलों के जल्द निस्तारण और पदोन्नति प्रक्रियाओं को तेज करने के निर्देश भी दिए।
0
0
Report
Advertisement

अलवर के घर में 8–10 फुट लंबा घोड़ा पछाड़ सांप पकड़ा गया, रेस्क्यू सफल

Alwar, Rajasthan:अलवर के धोली धूप जटियाना गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक घर के अंदर लकड़ियों के बीच करीब 8 से 10 फुट लंबा घोड़ा पछाड़ सांप दिखाई दिया। जानकारी के अनुसार, मकान मालिक चूल्हा जलाने के लिए लकड़ियाँ लेने गया था, तभी अचानक सांप बाहर निकल आया और आक्रामक होकर उसकी ओर बढ़ने लगा। घटना की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया। इसके बाद तुरंत रेस्क्यू टीम को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने काफी मशक्कत के बाद सांप को काबू में किया। इस दौरान सांप बेहद आक्रामक हो गया और टीम के सदस्यों पर भी हमला करने की कोशिश करने लगा। हालांकि, टीम ने सतर्कता बरतते हुए सुरक्षित तरीके से सांप को पकड़ लिया। बाद में रेस्क्यू टीम ने सांप को जंगल में छोड़ दिया, जिससे गांव वालों ने राहत की सांस ली।
0
0
Report

गुड फ्राइडे पर क्षमा का संदेश: परिवारों के तनाव दूर करने का महापर्व

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। ईश्वर और मानवता के बीच क्षमा से रिश्तों को जोड़ने का महापर्व गुड फ्राइडे ।परिवारों में बढ़ते तनाव और अलगाव का समाधान है यीशु का क्षमा मंत्र... बिलासपुर। ईसाई समुदाय द्वारा गुड फ्राइडे का पर्व अत्यंत श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाने की तैयारियाँ जोरों पर हैं। इस विशेष अवसर पर धार्मिक गुरुओं ने संदेश देते हुए कहा कि गुड फ्राइडे केवल शोक का दिन नहीं, बल्कि मानवता के उद्धार और ईश्वर के साथ टूटे हुए रिश्तों को पुन: जोड़ने का उत्सव है। उन्होंने बताया कि प्रभु यीशु मसीह ने इस दिन मानव जाति के पापों के लिए स्वयं को सूली पर समर्पित कर दिया था। वीडियो के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि इसे गुड इसलिए कहा जाता है क्योंकि प्रभु यीशु ने अपने बलिदान से मनुष्य और ईश्वर के बीच पाप के कारण आई दूरी को समाप्त कर एक नया रिश्ता कायम किया। सूली पर चढ़ते समय उनके द्वारा कहे गए सात वचनों में क्षमा का संदेश सबसे महत्वपूर्ण है, जहाँ उन्होंने अपने उत्पीड़कों के लिए भी ईश्वर से प्रार्थना ki। आज के दौर में जहाँ परिवारों में अलगाव, बढ़ते तलाक और मानसिक तनाव जैसी समस्याएँ विकराल रूप ले रही हैं, वहाँ क्षमा का यह सिद्धांत रिश्तों को नई मजबूती दे सकता है। यदि लोग एक-दूसरे को माफ करना सीख लें, तो न केवल मानसिक रोगों में कमी आएगी बल्कि नए दंपत्ति भी खुशहाल जीवन व्यतीत कर सकेंगे। गिरजाघरों में इस दिन के लिए विशेष प्रार्थना सभाओं और झाँकियों की तैयारी की गई है, जहाँ भक्त मौन रहकर और प्रार्थना के माध्यम से प्रभु यीशु के त्याग को याद करेंगे।
0
0
Report

मुरैना में हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी, अवैध कट्टा बरामद

Morena, Madhya Pradesh:मुरैना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या और अवैध हथियार रखने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक अवैध कट्टा भी बरामद किया गया है। मुरैना पुलिस की माताबसैया थाना टीम ने हत्या के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला 31 मार्च का है, जब फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके पुत्र के साथ मारपीट कर जानलेवा हमला किया गया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश में जुट गई। लगातार प्रयासों के बाद 1 अप्रैल को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि बाकी दो आरोपियों को 2 अप्रैल को दबिश देकर पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक अवैध 315 बोर का कट्टा भी बरामद किया गया है。
0
0
Report
Advertisement

जालौन: उरई कोतवाली में दरोगाओं के आवासों से चोरी, लाख नकद-जेवरात ले गए बदमाश

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन यूपी के जालौन से चोरी की हैरान करने वाली वारदात आई सामने, चोरों ने उरई कोतवाली परिसर में दो दरोगाओं के सरकारी आवास में चोरी की वारदात को दिया अंजाम, चोरों ने कालपी कोतवाली में तैनात SSI उदयप्रताप सिंह व झांसी में तैनात दरोगा अशोक यादव के आवासों को बनाया निशाना, शातिर चोरों ने उरई कोतवाली परिसर में बने आवासों में ग्राइंडर मशीन से काटी अलमारी, चोरों ने पुलिसकर्मियों के आवासों से करीब तीन लाख कैश और लाखों की बेशकीमती जेवरात किए चोरी, चोरों को पकड़ने वाली पुलिस के घर ही शातिर चोरों ने की चोरी की वारदात, पीड़ित SSI उदयप्रताप सिंह ने उरई कोतवाली पुलिस को दी लिखित तहरीर, मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों की तलाश में जुटी, बैखौफ चोरों का साहस देखिए कोतवाली परिसर में घुसकर दरोगाओं के घर में ही कर डाली चोरी, जालौन के उरई कोतवाली परिसर का मामला।
0
0
Report

कानपुर में स्वास्थ्य विभाग पर भ्रष्टाचार के आरोप: CMओ पर सवाल उठे

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप ,CMO पर गंभीर सवाल कानपुर में स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के कटघरे में है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट खिलाड़ी उत्कर्ष द्विवेदी ने अपनी मां की मौत के बाद निजी अस्पताल और स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि चकेरी स्थित कैलाश मेडिकल सेंटर में इलाज के नाम पर अवैध वसूली की गई, लापरवाही बरती गई और विरोध करने पर उनके खिलाफ फर्जी रंगदारी का मुकदमा दर्ज कर दिया गया। इतना ही नहीं, पीड़ित ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर भी अस्पताल प्रबंधन को संरक्षण देने और शिकायत पर कार्रवाई न करने के आरोप लगाए हैं रायपुरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले प्रोफेसनल क्रिकेटर उत्कर्ष द्विवेदी ने प्रेसवार्ता कर बताया कि 21 जुलाई 2025 को खून की कमी होने के चलते चकेरी के शिवककटरा स्थित कैलाश मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया था। आरोप है कि अस्पताल ने इलाज के नाम पर भारी रकम वसूली गयी और भर्ती होने के महज 13 घंटे के भीतर उनकी मौत हो गईं. आरोप है कि मौत होने के बाद भी मरीज का शव इलाज के नाम पर वेल्टिनेशन पर रख कर इलाज का हवाला देते रहे विरोध करने के तीन घंटे बाद शव परिजन के हवाले कर दिया और इलाज से लेकर मौत तक कोई भी पेपर नही दिये गए. वही पीड़ित ने जब इस पूरे मामले को लेकर स्वास्थ विभाग से लेकर प्रशनिक अधिकारियों तक शिकायत की गई मगर किसी प्रकार की कोई कारवाई नही कि गई वही कारवाई की वजाय उल्टा आपसी मिली भगत के चलते पीड़ित पर ही रंगदारी का फर्जी मुकदमा दर्ज करवा दिया, जिसके चलते अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी का कैरियर गांव पर लगा हुआ है ना तो उसे इंसाफ मिल रहा है और ना ही समझ में मान सम्मान मिल रहा है ऐसे में वह लगातार इंसाफ पाने के लिए अधिकारियों के दरवाजे खटखटा रहा है उनका यह भी आरोप है कि सचाई समाज के सामने लाने के उद्देश्य आरटीआई के माध्यम से जवाब मांगा गया तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए अब पीड़ित का कहना है कि अस्पताल प्रबंधन पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है और उसको बचाने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा संरक्षण दिया जा रहा है वही उनका कहना है कि सीएमओ हरि दत्त नेवी द्वारा आपसी समझौता करने का दबाव बनाया गया है पीड़ित का दावा है कि CMO कार्यालय से चंद कदमों की दूरी पर संचालित कैलाश मेडिकल सेंटर मानकों के विपरीत चल रहा है, फिर भी उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं कानपुर के चर्चित किडनी कांड को लेकर पीड़ित ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग की नाक के नीचे इतने बड़े मानव तस्करी का खुलासा जिम्मेदार अधिकारियों की पोल खोलने के लिए काफी है, पीड़ित ने मांग की है कि पूरे मामले मे स्वास्थ विभाग के अधिकारियों की भूमिका की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।
0
0
Report

कुरुक्षेत्र के हनुमान मंदिर में 56 भोगों के साथ हनुमान जयंती मनाई गई

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र :- जिलेभर में धूमधाम से मनाई जा रही हनुमान जयंती। कुरुक्षेत्र के श्री दक्षिणमुखी प्राचीन हनुमान मंदिर में हनुमान जी को लगाया गया 56 प्रकार का भोग। विदेशी पर्यटकों से लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी कर चुके है मंदिर बेहतर कार्यशैली की सराहना। पवित्र ब्रह्मसरोवर तट पर स्थित श्री दक्षिणमुखी प्राचीन हनुमान मंदिर देश ही नहीं बल्कि विदेशी श्रद्धालुओं के लिए भी आस्था का केंद्र बना हुआ है। इस मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव आज बड़े धूमधाम से मनाया गया और हनुमान जी को 56 तरह का भोग लगाया गया, इस आयोजन को लेकर मंदिर की ओर से पिछले कईं दिनों से तैयारियां की जा रही थी। कार्यक्रम के दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु सवामनी लड्डुओं का भोग लगाने के लिए सुबह से ही मंदिर पहुंचना शुरू हो गए थे। परंपरा के मुताबिक इस मंदिर में मन्नत पूरी होने पर सवा मनी लड्डू चढ़ाए जाने की परंपरा काफी पुरानी हैं, जिसे मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालु बखूबी निभाते हैं। मंदिर के प्राचीन होने के चलते इसकी मान्यता काफी ज्यादा बताई जाती हैं। मंदिर में पहले से स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा 25 अप्रैल 2008 को दो भागों में विखंडित हो गई, जिसमें से स्वतः प्रकट हनुमान जी के 16वीं शताब्दी के स्वरूप की झलक मिलती है, जिससे इस मंदिर के प्राचीन होने के प्रमाण भी मिलते हैं। इस मंदिर में दर्शनों के लिए विदेशों से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं। मंदिर के संरक्षक व राष्ट्रपति अवॉर्डी पंडित प्रेम कुमार शर्मा ने बताया कि हनुमान जयंती के अवसर पर हनुमान जी को 56 तरह के व्यजंनों का भोग लगाया गया और इस दौरान श्रदालुओं ने कईं लड्डुओं की सवामनियां भी अर्पित की है। इसके अलावा सुंदरकांड का पाठ और दोपहर तथा रात को भंडारें का आयोजन भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस मंदिर की खासियत की बात करें तो मंदिर में जरूरतमंदों की सहायता के लिए चलाए जा रहे भंडारे की सराहना विदेशी भी कर चुके हैं, जिसके चलते वे अपने विचार मंदिर की विजिटर बुक में भी दर्ज कर चुके है। हालांकि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी मंदिर की बेहतर कार्यशैली को लेकर अपने विचार विजिटर बुक में दर्ज करवा चुके हैं। मंदिर के मुख्य पुजारी हिमांशु शर्मा ने बताया कि एक ऐसा मंदिर है जहां पर कोई मूर्ति को स्थापित नहीं किया गया है बल्कि स्वयं प्रकट हुई है भगवान बजरंगबली की मूर्ति और लोग दूर दराज से पहुंचकर भगवान बजरंगबली की पूजा करते हैं और प्रसाद चढ़ाते हैं आज देश भर में हनुमान जन्मोत्सव मनाया जा रहा है
0
0
Report
Advertisement

महबूबा मुफ्ती ने अरहामा मुठभेड़ को फ़र्ज़ी बताया, सरकारी narrative पर सवाल उठाए

Chaka, महबूबा ने अरहामा मुठभेड़ पर सवाल उठाए, आरोप लगाया कि यह एक फ़र्ज़ी मुठभेड़ थी; जिसे आतंकवादी बताकर मारा गया, वह एक आम नागरिक था。 PDP प्रमुख महबूबा मुफ़्ती ने अरहामा मुठभेड़ (गांदरबल) की सच्चाई पर सार्वजनिक रूप से सवाल उठाए हैं। यह मुठभेड़ 31 मार्च से 1 अप्रैल, 2026 के बीच हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया है कि यह मुठभेड़ "फ़र्ज़ी" थी और जिस व्यक्ति को मारा गया—जिसकी पहचान राशिद अहमद मुग़ल के रूप में हुई है—वह एक आतंकवादी नहीं, बल्कि एक बेकसूर आम नागरिक था。 PDP प्रमुख मुफ़्ती ने मारे गए 29 वर्षीय राशिद मुग़ल को एक अनाथ बताया, जो एक NGO चलाता था। गांदरबल के लार में रहने वाले उसके परिवार का भी यही कहना है कि आतंकवाद से उसका कोई लेना-देना नहीं था; वह पोस्ट-ग्रेजुएट (M.Com) था और पार्ट-टाइम कंप्यूटर ऑपरेटर के तौर पर काम करता था。 उन्होंने सरकारी बयानों में विरोधाभासों की ओर इशारा करते हुए कहा कि सेना ने पहले दावा किया था कि मरा गया व्यक्ति एक "विदेशी आतंकवादी" है, लेकिन बाद में उसे आतंकवाद से जुड़ा एक स्थानीय व्यक्ति बताया。 मुफ़्ती ने अधिकारियों की इस बात के लिए आलोचना की कि उन्होंने परिवार को शव भी नहीं सौंपा, और इसके बजाय उसे बारामूला में ही दफ़ना दिया गया। उन्होंने इस घटना की तुलना पिछली विवादित मुठभेड़ों—जैसे कि अमशीपोरा फ़र्ज़ी मुठभेड़—से करते हुए जवाबदेही की कमी को उजागर किया。 भारतीय सेना ने कहा कि "ऑपरेशन अरहामा" 31 मार्च को शुरू किया गया था। यह ऑपरेशन, इलाके में हथियारबंद लोगों की मौजूदगी के बारे में मिली एक खास खुफिया जानकारी के आधार पर चलाया गया था। सेना का दावा है कि शुरुआती गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया और ऑपरेशन के दौरान मरे गए व्यक्ति के पास से एक हथियार भी बरामद किया गया। हालाँकि, सुरक्षा बलों ने मारे गए व्यक्ति की पहचान सार्वजनिक नहीं की है, जिसे सेना आतंकवादी बता रही है。 जहाँ एक ओर सेना इस ऑपरेशन को पूरी तरह सही ठहरा रही है और कह रही है कि "सच सामने आएगा," वहीं जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा है कि वे मारे गए व्यक्ति के रिकॉर्ड की जाँच करेंगे।
0
0
Report

दमोह में अवैध शराब तस्करी रोकथाम जारी: कार-बाइक से भारी शराब जब्त

Damoh, Madhya Pradesh:कहीं कार तो कहीं बाइक से जब्त हुई अवैध शराब.. एंकर/ दमोह जिले में अवैध शराब की तश्करी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जिले में लगातार शराब की तश्करी हो रही है और पुलिस इसे रोकने की कोशिश में जुटी है। फिर जिले के दो थाना क्षेत्रों में अवैध शराब जब्त हुई है। पहला मामला जिले के हटा का है जहां पुलिस ने लुहारी इलाके से एक कार से बड़ी मात्रा में शराब जब्त की है, यहां एक लग्जरी कार में शराब ले जाई जा रही थी और पुलिस ने पीछा किया तो कार चालक कार को छोड़कर फरार हो गया वहीं दूसरे मामले में दमोह देहात थाना की सागर नाका चौकी पुलिस ने खबेना गांव से 11 पेटी अवैध शराब जब्त की ये शराब एक बाइक से ले जाई जा रही थी। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बाइट/ सुधीर बेगी ( थाना प्रभारी हटा दमोह)
0
0
Report

मध्यप्रदेश के छींद धाम में भक्तों की आस्था चारों ओर

Raisen, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के रायसेन जिला मुख्यालय से 90 किमी दूर भोपाल जबलपुर रोड पर बरेली तहसील में हैं बजरंगवली का प्रसिद्द स्थान छीन्द धाम, जो राजधानी भोपाल से 130 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है । यहाँ पर हर भक्त की मनोकामनाए पूर्ण होती है। भारत के हर प्रान्त से यहाँ भक्तो के आने का सिलसिला साल भरा लगा रहता हैं। जो हनुमान जयंती के अवसर पर ओर ज्यादा देखा जाता हैं। इस धाम का चमत्कार सुनकर आतें है भक्त जो यहाँ से झोली भरकर ले जाते है । यहाँ खास बात यह भी है कि यहा पर भक्तो की मनोकामनाए पत्र सन्देश द्वारा भी पूर्ण होती हैं । कहाँ जाता है की यहाँ पर कोई ऐसा भक्त नहीं जिसे यहा से कुछ न मिला हो यहाँ पर सभी की झोली बिन मागे ही भर जाती है। यहा पर चना गुड नारियल, मिठाई का प्रसाद यहाँ पर चढ़ाया जाता हैं । इस स्थान पर बजरंग बलि के मंदिर की स्थापना 1965 में हुई थी जब मूर्ती मात्र एक फिट की थी लेकिन चमत्कारों का सिलसिला बढ़ता रहा और लोगो की आस्था की गंगा बहती रही और बजरंगवली की मूर्ती भी बढ़ती गई जो आज पांच फिट ऊंची हैं । जब इस मूर्ती की स्थापना स्वर्गीय धन्नुलाल जी रघुवंशी ने की थी तभी से ही उनके परिवार के लोग पुजारियों के साथ इस मंदिर का रख रखाव करतें हैं । इस मंदिर का इतिहास 500 वर्ष पुराना है वही मंदिर का निर्माण 1965 में हुआ था । जब से आज तक यहा पर आस्था का जन सैलाब बढता चला जा रहा हैं । यहाँ पर जो भी भक्त 5 मगलवार या शनिवार को आता है और सुवह चार बजे की और सायं आठ बजे की आरती में सामिल होता है उसकी सभी मनोकामनाए पूरी हो जाती है । इस मंदिर की विशेषता है की इस स्थान पर हनुमान जी कि दक्षिण मुखी मूर्ति विराजमान है जिसे शस्त्रो के अनुसार सिद्ध माना गया है । वही हनुमान जी के इस दरबार मे उनके सामने है राम दरवार जहा विराजमान है श्रीराम सीता और लक्ष्मण । इस सिद्ध धाम की कई विशेषता है यहाँ पर भक्त धन धान, संतान ,यश,स्वास्थ्य लाभ की मनोकामनाए लेकर आते हैं। लोगो की आस्था का अंदाजा इस बात से भी यहाँ लगाया जा सकता है कि यहा कई ला इलाज बिमारियां भी दर्शन मात्र से दूर हो जाती हैं । मनोकामना पूरी होने पर लोग यहाँ पर भंडारा कराते है। लोग यहाँ पर 5 ओर 11 मंगलवार की रपट करतें हैं । हर मंगलवार और शनिवार को यहाँ पर सुबह चार बजे से भक्तो का जमावड़ा लग जाता है। इसके अलावा भी प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की यहा भीड़ बनी रहती है।
0
0
Report
Advertisement

HSGMC के पूर्व प्रधान दादूवाल ने मीरी-पीरी संस्थान चाबी कमेटी के हवाले करने की मांग

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र:- हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंटी कमेटी (HSGMC) के पूर्व प्रधान एवं नॉमिनेटेड मेंबर बलजीत सिंह दादूवाल ने मीरी-पीरी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च चेरिटेबल ट्रस्ट शाहाबाद पर फिर से कमेटी का दावा ठोका। आज कमेटी के हेड ऑफिस में दादूवाल ने मेंबर, पूर्व मेंबर और संगत के साथ मीटिंग की। दादूवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने 7 अप्रैल को अपना कठ (सब इकट्‌ठा होंगे) बुलाया है। इसमें SGPC के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी भी शामिल होंगे। वे प्रधान धामी से अपील करते हैं कि उस दिन मीरी-पीरी संस्थान की चाबी और सेवा संभाल HSGMC के हवाले कर दें。 अगर वे संस्थान की सेवा संभाल कमेटी को सौंपते हैं, तो उनको सिरोपा भेंट करके सम्मानित करेंगे। भले ही वे कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह झींडा को चाबियां सौंप दें, लेकिन प्रधान झींडा उनसे चाबियां नहीं लेंगे। आरोप लगाते हुए कहा कि वे पहले ही बादल परिवार के साथ मिलकर संगत को गुमराह कर रहे हैं। दादूवाल ने कहा कि 20 मार्च को मीरी-पीरी संस्थान में कमेटी के मीत प्रधान (जूनियर प्रधान) गुरबीर सिंह तलाकौर पर जानलेवा हमला किया गया। उनकी दस्तार उछाली गई, लेकिन पुलिस ने 8 दिन बाद 28 मार्च को FIR दर्ज की। हालांकि उसके बाद भी हमला करने वाले गिरफ्तार नहीं किए गए। वे जल्द ही SP से मिलकर उनकी गिरफ्तारी की मांग करेंगे.
0
0
Report

खेड़ली में हनुमान जयंती शोभायात्रा ने श्रद्धालुओं का किया जोरदार स्वागत

Alwar, Rajasthan:खेड़ली में हनुमान जयंती पर भव्य शोभायात्रा, श्रद्धालुओं ने किया जोरदार स्वागत खेड़ली, अलवर पवनपुत्र श्री हनुमानजी की जयंती के अवसर पर खेड़ली कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। हर वर्ष की भांति इस बार भी शोभायात्रा का शुभारंभ प्राचीन चेतराम वाली बगीची स्थित हनुमानजी मंदिर से किया गया। शोभायात्रा में मां दुर्गा, सीताराम, राधे-कृष्ण और शिव परिवार की आकर्षक झांकियां सजाई गईं, जिन्होंने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। मंदिर के महंत महेश चंद शर्मा के नेतृत्व में निकली इस यात्रा का कस्बे में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। हनुमान जयंती की पूर्व संध्या पर मंदिर परिसर में 151 संगीतमय सुंदरकांड पाठ और भजन संध्या का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा खेड़ली कस्बे के मुख्य बाजारों और प्रमुख मार्गों से होते हुए निकली। इसके साथ ही खेड़ली से सुप्रसिद्ध घाटा भावर हनुमान मंदिर तक विशाल पदयात्रा भी आयोजित की गई। वहीं क्षेत्र के श्रीरामझरोखा हनुमान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
0
0
Report

स्टेट हाईवे पर ट्रकों की भिड़ंत से जाम, पुलिस क्रेन से क्लियरिंग के प्रयास

Damoh, Madhya Pradesh:स्टेट हाइवे पर भिड़े दो ट्रक ट्रैफिक हुआ जाम. एंकर/ दमोह जबलपुर स्टेट हाइवे पर एक बार फिर घंटों से जाम के हालात बने हुए है और पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से जाम को क्लियर करने के जुटी है. दरअसल सिग्रामपुर के पास दो ट्रकों की आपस में भिड़ंत हो गई और दोनों ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए. क्षतिग्रस्त ट्रक बीच सड़क पर पड़े हुए है जिससे सड़क पूरी तरह से जाम है और इस जाम को क्लियर करने के लिए जबेरा और सिग्रामपुर की पुलिस लगातार कोशिश कर रही है , क्रेन बुलाई गई है और देर शाम तक ट्रैफिक जाम खत्म होने की उम्मीद है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top