204101
Hathras - जुआ खेल रहे पांच अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Hathras, Uttar Pradesh:जनपद हाथरस पुलिस अधीक्षक चिरंजीवी नाथ सिंह के आदेशानुसार जनपद में जुआ/सट्टे की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे, अभियान के क्रम में कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, अभियुक्तों के कब्जे से 13,400 नगद व 52 पत्ता ताश की गड्डी बरामद हुई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जयपुर के भांकरोटा में 46 वर्षीय चरवाहे की हत्या, पुलिस जांच जारी
Jaipur, Rajasthan:जयपुर vishnu भांकरोटा से बड़ी खबर जयसिंहपुरा में बीड़ की ढाणी के पास 46 वर्षीय चरवाहे की हत्या ! हत्या की सूचना से क्षेत्र में सनसनी, पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान कालूराम बागरिया (46) के रूप में हुई मृतक कालूराम गुढ़ा साईपुरा, मौजमाबाद का निवासी था। शरीर पर गहरी चोटों के निशान मिले, हत्या की आशंका। भांकरोटा थाना पुलिस और डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। मृतक के साथ भेड़ चराने वाले व्यक्ति को हिरासत में लिया पुलिस मृतक और घटना के बारे में कर रही पूछताछ मृतक कालूराम रात में भेड़ों के पास ही सो रहा था। परिजनों को सूचना देकर भांकरोटा थाने बुलाया गया۔ पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही0
0
Report
भोपाल: ईरानी गैंग मास्टरमाइंड काला ईरानी गिरफ्तार, खुलासे की धूम
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल ईरानी गैंग का मास्टरमाइंड काला ईरानी गिरफ्तार निशातपुरा पुलिस ने घर से दबोचा काला ईरानी का बेटा भी पकडाया पुलिस से हुई झूमाझटकी लंबे समय से थी पुलिस को दोनों की तलाश0
0
Report
आजमगढ़: विधानसभा अध्यक्ष ने आलम बदी के निधन पर श्रद्धांजलि दी
Noida, Uttar Pradesh:आजमगढ़ | उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने सपा के वरिष्ठ नेता और विधायक आलम बदी के निधन पर कहा, "...पिछले 30 वर्ष से वे विधानसभा के सदस्य थे... पांच चुनाव वे लगातार चुनाव जीते... वे बहुत विनम्र थे और अपनी बातों को बहुत अच्छे से कहते थे... वे मेरे लिए वरिष्ठ अभिभावक के तौर पर थे... आज मैं उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करने उनके आवास पर पहुंचा हूं।"0
0
Report
Advertisement
मधेपुरा के सिंहेश्वर में पंचायत विकास दिवस ने सुशासन और जनभागीदारी का उत्साह दिखाया
Madanpur, Bihar:मधेपुरा के सिंहेश्वर प्रखंड अंतर्गत जजहट सबैला पंचायत में रविवार को पंचायत विकास दिवस उत्साह और जनसहभागिता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान सुशासन युक्त पंचायत विषय पर पंचायत के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई। मुखिया चाँदनी खातून ने पंचायत के समावेशी विकास के लिए सभी से सहयोग की अपील की। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का सामूहिक प्रसारण भी किया गया। जिला पदाधिकारी ने तीन टीबी मरीजों को फूड बास्केट, पांच लाभुकों को मनरेगा जॉब कार्ड और पांच लाभुकों को आयुष्मान भारत कार्ड वितरित किया। उन्होंने कहा कि टीबी पूरी तरह उपचार योग्य बीमारी है और मरीजों के साथ किसी तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभुकों से जीवन प्रमाणीकरण कराने तथा प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत सोलर ऊर्जा अपनाने की भी अपील की। कार्यक्रम के अंत में डीएम ने पंचायत परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के जिला व प्रखंड स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। बाइट - अभिषेक रंजन, डीएम, मधेपुरा0
0
Report
गणेश साहनी हत्याकांड: बिट्टू कुमार समेत सहयोगी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर के चर्चित गणेश साहनी हत्याकांड का मुख्य आरोपी अपने सहयोगी के साथ गिरफ्तार. दो पिस्टल, 13 जिंदा कारतूस, दो मैगजीन और एक मोटरसाइकिल पुलिस ने पास से किया बरामद. कई कांडों का अभियुक्त है गिरफ्तार बिट्टू. समस्तीपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के चर्चित गणेश साहनी हत्याकांड के वांछित एवं अन्य कांडों में फरार चल रहे कुख्यात अपराधी और उसके एक सहयोगी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दोनों के पास से दो पिस्टल, तेरह जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल और दो मैगजीन पुलिस ने बरामद किया है. गिरफ्तार दोनों अपराधियों की पहचान समस्तीपुर जिले की हलई थाना क्षेत्र के इंदवारा और करनैल बाजितपुर निवासी बिट्टू कुमार और अंशु कुमार के रूप में हुई है. गिरफ्तार अपराधी बिट्टू कुमार पर पूर्व से ही उस पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. फरवरी 2026 को ताजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मिर्ज़ापुर निवासी गणेश साहनी को अपराधियों ने दिनदहाड़े ताजपुर बख्तियारपुर फोरलेन पर गोली मारकर हत्या कर दिया था. इस मामले में मुख्य आरोपी के रूप में बिट्टू शामिल था. हाल ही थाना क्षेत्र के लोदीपुर नारायणपुर में हो रहे महायज्ञ के दौरान अपराध कमी बिट्टू और उसके सहयोगी अंशु कुमार ने मेले में जान से मारने की नीयत से फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था इस मामले में पुलिस ने दोनों पर वेनस एवं आर्म्स एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया. घटना के संबंध में समस्तीपुर एसपी अरविंद प्रताप का बताना है कि पुलिस ने दो अलग-अलग कांडों के अभियुक्त की गिरफ्तारी की है जिसमें ताजपुर थाना क्षेत्र में गणेश साहनी हत्याकांड का आरोप मुख्य आरोपी बिट्टू कुमार और हल थाना क्षेत्र के द्वारा में जान मारने की नीयत से दिनदहाड़े की गई फायरिंग मामले में उसके सहयोगी अंशु कुमार की गिरफ्तारी की गई है. खास के बिट्टू कुमार जिसका आपराधिक इतिहास पूर्व में भी रहा है और उसके सहयोगी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है. पुलिस दोनों को मेफिकल फिटनेस के बाद जेल भेजेंने की तैयारी में जुटी हैं.0
0
Report
एकलव्य आवासीय स्कूल हॉस्टल में छात्रा ने फांसी लगाई, अस्पताल में मौत
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-पाटी की एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के हॉस्टल में छात्रा ने लगाई फांसी अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत पुलिस जुटी जांच में पाटी थाना क्षेत्र के स्थानीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा ने संदिग्ध एवं अज्ञात कारणों के चलते अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली घटना आज सुबह 11 बजे की बताई जा रही है घटना की सूचना मिलते ही आनन-फानन में छात्रा को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया जानकारी के अनुसार,एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के बालिका छात्रावास में रह रही छात्रा गुरुवार को घर से छात्रावास में आई थी सुबह स्कूल भी गई थी जिसके बाद छात्रा हॉस्टल में पाठ्य सामग्री लेने के लिए कहकर गई थी लेकिन समय बीत जाने के बाद तक जो वापस नही आई जिसके बाद शिक्षकों व अन्य स्टाफ के लोगों ने छात्रावास में जाकर देखा तो वह फांसी के फंदे पर लटकी मिली स्टाफ द्वारा छात्रा को बदहवास हालत में तुरंत फंदे से उतारकर पाटी सीएचसी शासकीय अस्पताल ले जाया गया जंहा डॉक्टरों ने स्वास्थ्य जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया मामले को लेकर पुलिस विवेचना जारी है0
0
Report
Advertisement
झांसी टोल प्लाजा विवाद का वीडियो वायरल: दबाव बनाने की कोशिश?
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के एक टोल प्लाजा पर टोल टैक्स को लेकर ऐसा हंगामा हुआ, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो कई सवाल खड़े कर रहा है। क्या टोल टैक्स को लेकर हुआ विवाद सिर्फ बहस तक सीमित था या फिर वाकई दबाव बनाने की कोशिश की गई?0
0
Report
कोटड़ी सिमारला में बीपीएल परिवार के घर चोरी, लाखों का सामान गायब
Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर पिता अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे थे, पीछे से चोर ले उड़े बेटियों के शादी के गहने, BPL परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, दो बेटियों की शादी के लिए जोड़े थे गहने, अज्ञात चोर तोड़ ले गए परिवार के अरमान कोटड़ी सिमारला का है मामला, ताले तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण, नकदी सहित लाखों का सामान पार, रो-रोकर बेहाल हुईं महिलाएं, बीमार पिता के इलाज के बीच चोरों का वार, चोरों ने दिया दर्द पर दर्द, कोटड़ी सिमारला निवासी शंकरलाल वर्मा के मकान को बनाया निशाना, पिता की किडनी खराब होने से पूरा परिवार अस्पताल गया था, लौटे तो मिले घर के ताले टूटे एंकर श्रीमाधोपुर इलाके के थोई थाना क्षेत्र के कोटड़ी सिमारला गांव में चोरों ने एक बीपीएल परिवार के घर को निशाना बनाकर उनकी वर्षों की जमा-पूंजी पर हाथ साफ कर दिया। परिवार के मुखिया शंकरलाल वर्मा की किडनी खराब होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके इलाज के लिए पूरा परिवार अस्पताल गया हुआ था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने सूने मकान के कमरों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। परिजन अस्पताल से लौटकर घर पहुंचे तो कमरों के ताले टूटे मिले और अंदर रखा सामान बिखरा पड़ा था। चोरी का पता चलते ही परिवार में कोहराम मच गया। महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बताया जा रहा है कि परिवार ने अपनी दो बेटियों की शादी के लिए वर्षों से सोने-चांदी के आभूषण बड़ी मुश्किल से जोड़कर रखे थे। पीड़ित परिवार के अनुसार चोर एक सोने का मंगलसूत्र, एक मांङ टीका, सोने के कानों के बाटे, एक चांदी की तागड़ी, दो जोड़ी चांदी की पायजेब, दो चांदी के सिक्के, कांसे के बर्तन, करीब 75 किलो गेहूं, ₹10 हजार की नकदी सहित अन्य घरेलू सामान चोरी कर ले गए। फिलहाल पीड़ित के भतीजे ने थोई थाने में मामला दर्ज करवाया है।0
0
Report
सूरौठ में जलभराव-गड्ढे: धंधावली टोल प्लाजा के पास सड़क हादसों का खतरा बढ़ा
Karauli, Rajasthan:सूरौठ थाने के पास जलभराव और गड्ढों से बढ़ा हादसों का खतरा। जिला करौली हिंडौन-बयाना मेगा हाईवे पर सूरौठ थाना और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास सड़क पर जलभराव और गहरे गड्ढों के कारण राहगीरों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि धंधावली टोल प्लाजा पर वाहनों से पूरा टोल वसूला जा रहा है, लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं होने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। समस्या का जल्द समाधान नहीं होने पर टोल प्लाजा पर प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है। कांग्रेस जिला प्रवक्ता पुरुषोत्तम बंशीवाल और स्थानीय निवासी मोहन मीना ने बताया कि धंधावली टोल प्लाजा से करीब डेढ़ किलोमीटर आगे, सूरौठ थाना और सीएचसी के निकट सड़क पर दो से ढाई फीट तक पानी भरा हुआ है। बारिश के दौरान गहरे गड्ढे पानी में छिप जाने से दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों के लिए यह मार्ग बेहद जोखिमपूर्ण बन गया है。 उन्होंने बताया कि अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों, एंबुलेंस और अन्य वाहनों को जलभराव के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग अत्यंत व्यस्त है, जहां प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं, लेकिन सड़क की मरम्मत और पैचवर्क नहीं कराया जा रहा। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि लगभग हर घंटे कोई न कोई वाहन जलभराव या गड्ढों में फंस जाता है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। उनका आरोप है कि इस समस्या की जानकारी कई बार संबंधित अधिकारियों को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से सड़क की तत्काल मरम्मत कर जलभराव की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो धंधावली टोल प्लाजा पर प्रदर्शन कर आंदोलन शुरू किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
जगन्नाथ यात्रा के सफल आयोजन पर श्री खाटू श्याम मंदिर सेवा समिति ने जताया आभार
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव, 26 जुलाई। शुक्लागंज स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर सेवा समिति, गोपीनाथपुरम ने जगन्नाथ यात्रा के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन पर श्रद्धालुओं, प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, मीडिया कर्मियों तथा सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। समिति द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि इस वर्ष भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा के कारण पहली बार खाटू श्याम मंदिर परिसर से रथयात्रा का आयोजन नहीं हो सका। इसके बावजूद समिति के सदस्यों, स्वयंसेवकों और नगरवासियों के सहयोग से सेवा कार्य पूरी श्रद्धा, अनुशासन और उत्साह के साथ संपन्न हुए। विज्ञप्ति में कहा गया कि यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भारी भीड़ और मौसम की चुनौतियों के बावजूद प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग तथा समाजसेवियों के समन्वित प्रयासों से सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित रहीं। समिति ने सभी विभागों एवं सहयोगियों के प्रति विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया। समिति के अध्यक्ष अवधेश कुमार बाजपेई ने नगरवासियों से भविष्य में भी धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में इसी प्रकार सहयोग और सेवा भावना बनाए रखने की अपील की। साथ ही कहा कि जनसहयोग और सामूहिक सहभागिता से ही ऐसे धार्मिक आयोजन सफल एवं भव्य रूप से संपन्न हो पाते हैं।0
0
Report
सारण में उपद्रवियों पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 350 से अधिक की पहचान
Chapra, Bihar:सारण में उपद्रवियों पर प्रशासन की सख्ती, 350 से अधिक लोगों की पहचान; सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी 25 जुलाई को बंद और प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा, आगजनी, पथराव और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की घटनाओं के बाद सारण जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए जिला पुलिस की विशेष टीम लगातार काम कर रही है। पुलिस के अनुसार, आईटीBP, एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम पूरे मामले की जांच में जुटी है। उपद्रवियों की पहचान ड्रोन कैमरे, सीसीटीवी फुटेज, मीडिया के वीडियो और जिला प्रशासन द्वारा तैयार किए गए वीडियो के आधार पर की जा रही है। अब तक करीब 350 लोगों की स्पष्ट पहचान की जा चुकी है, जबकि अन्य लोगों की पहचान और तलाश जारी है। बता दें कि शनिवार को छपरा शहर में प्रदर्शन के दौरान कई स्थानों पर हिंसा हुई थी। पंकज सिनेमा रोड से शुरू हुआ पथराव खनुआ नाला, डाकबंगला रोड, जोगनिया कोठी, नगरपालिका चौक और थाना चौक तक फैल गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच कई जगह झड़प भी हुई। हंगामे के दौरान पुलिस पर जमकर पथराव किया गया, जिसमें करीब 18 पुलिसकर्मी और प्रशासनिक अधिकारी घायल हो गए। घायलों में सदर डीएसपी दृष्टि पाठक की हालत सबसे गंभीर बताई गई। उपद्रवियों ने तरैया थाना की एक पुलिस गाड़ी में भी आग लगा दी, जिससे सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा। घटना के बाद जिले में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और लगातार गश्त की जा रही है। पुलिस का कहना है कि कानून हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इधर, साइबर टीम को इंटरनेट मीडिया पर विशेष निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अफवाह फैलाने, भ्रामक पोस्ट साझा करने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने छात्रों और अभिभावकों से शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को भड़काने, अफवाह फैलाने या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास करने वालों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास न करें। यदि कोई संदिग्ध सूचना मिले तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 9031036406 पर दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।0
0
Report
पीएम मोदी ने Vibrant Village कार्यक्रम के तहत जौनपुर के युवाओं से संवाद किया
Noida, Uttar Pradesh:इस आईडी में पीएम मोदी ने विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से यूपी के जौनपुर के गांव के युवाओं से संवाद किया है। वह इस आईडी में रिकॉर्ड हुआ है।0
0
Report
Advertisement
दमोह के शराबी फारेस्ट गार्ड का वीडियो वायरल, विभाग ने सस्पेंड कर दिया
Damoh, Madhya Pradesh:शराब के नशे में चूर पन्ना टाइगर रिजर्व का फारेस्ट गार्ड, वीडियो हुए वायरल तो विभाग में किया सस्पेंड.. एंकर/ देश दुनिया में प्रसिद्ध पन्ना टाइगर रिजर्व के बफर जोन मडियादो में अमझिर बीट का एक फारेस्ट गार्ड इन दोनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है और इस फास्टेस्ट गार्ड की करतूत जो भी देख रहा है वो हैरान है। दरअसल फारेस्ट गार्ड सूर्यकांत ऊईके फारेस्ट की अमझिर चेक पोस्ट पर पदस्थ है और शराब का आदी होने की वजह से आए दिन स्थानीय लोगों को परेशान करता है। लोगों ने इस फास्टेस्ट गार्ड की करतूतों को कैमरों में कैद किया और वीडियो सोशल मीडिया कर वायरल कर दिए। इन अलग अलग वीडियो में एक में वर्दी पहने हुए बबाल काट रहा है तो गाली गलौच पर आमादा है वहीं एक वीडियो में बिना वर्दी के राह से निकलती महिलाओं के साथ बदतमीज़ी कर रहा है और यहां मारपीट तक की स्थिति बन गई। वीडियोज वायरल होने के बाद दमोह के डीएफओ ने टाइगर रिजर्व के अफसरों को सूचना और रिपोर्ट भेजी और इस शराबी फारेस्ट गार्ड को सस्पेंड कर दिया गया है। बाइट/ ईश्वर जरांडे ( डीएफओ दमोह)0
0
Report
उत्तराखंड के चोर दमोह में गिरफ्तार, मंदिर चोरी गैंग का खुलासा
Damoh, Madhya Pradesh:उत्तराखंड के चोर एमपी में देते थे चोरी की वारदातों को अंजाम, अब दमोह में धरे गए... एंकर/ एमपी के दमोह जिले के पथरिया पुलिस थाना में एक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा तो इन चोरों का ट्रैक रिकॉर्ड पुलिस को भी हैरान कर गया ये चोर साधारण चोर नहीं बल्कि शातिर अपराधी निकले जिनके खिलाफ देश के कई राज्यों में आपराधिक मामले दर्ज है और बड़े अपराधों के साथ चोरी इनका पसंदीदा अपराध है और उसमें भी मंदिरों की चोरी इन्हें बड़ा सुकून देती है। दरअसल पथरिया में बीती 22 मई को जैन समाज के प्रसिद्ध मंदिर विरागोदय तीर्थ क्षेत्र में चोरी की बड़ी वारदात हुई जिसमें चोरों ने मंदिर की दान पेटी पर हांथ साफ किया। घटना यहां लगे कैमरों में कैद हो गई और पथरिया पुलिस ने इसी आधार पर चोरों की तलाश शुरू की और दो चोर पुलिस की गिरफ्त मै आ गए। ये चोर उत्तराखंड के रहने वाले है। पुलिस ने जब इनसे पूंछतांछ की तो चोरों ने बताया कि वो एक बड़े चोर गिरोह के सदस्य हैं और देश के अलग अलग राज्यों में मंदिरों को अधिकतर निशाना बनाते है यहां भी उन्होंने विशाल मंदिर देखा तो उन्होंने चोरी की। फिलहाल पुलिस ने मंदिर चोरी का खुलासा किया है और चोरों से पूछताछ की।0
0
Report
छतरपुर बमीठा में तेज रफ्तार कार-बाइक हादसे में एक की मौत, दूसरा घायल
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के बमीठा में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। कार और बाइक की भिड़ंत में दर्दनाक हादसे एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल है। हादसा बमीठा-पन्ना रोड पर पेट्रोल पंप के पास हुआ। पलकोंहा निवासी दो सगे भाई मोटरसाइकिल से बमीठा से घर जा रहे थे। तभी पन्ना की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को 108 से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
