204101
Hathras- अवैध तमंचा कारतूस सहित पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
Hathras, Uttar Pradesh:पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झारखंड के वित्त मंत्री ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाकर स्कॉट वाहन लौटाया
Ranchi, Jharkhand:झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने अपनी सुरक्षा और स्कॉट वाहन को लौटा दिया है, कहा मुझे मेरी सुरक्षा की चिंता नहीं है, एक एक गाड़ी में ठूस ठूस कर भरने वाले सुरक्षा कर्मियों की चिंता है साथ ही कहा ये सवाल सिस्टम से है, मैं मंत्री रहूं या नहीं एक विधायक के तौर पर भी सिस्टम का सवाल उठाता रहूंगा。0
0
Report
दलित परिवार पर दबंगों का हमला: शराब के अवैध कारोबार के आरोप, 2 घायल
Sagar, Madhya Pradesh:सागर में शराब का विवाद, मारपीट में घायल दलित परिवार के दो सदस्य.. अंकर/ सागर से बड़ी खबर है यहां के गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र के बाबू पूरा में दबंगों का आतंक देखने को मिला है जब यहां एक दलित परिवार के ऊपर हमला हुआ और इस हमले में दो लोग बुरी तरह जख्मी हुए है जिन्हें सागर जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया है। दरअसल बीती शाम बाबू पुरा गांव में रहने वाले पुरुषोत्तम अहिरवाल और उनका परिवार अपने घर में था इसी बीच एक स्कार्पियो गाड़ी उनके घर के सामने रुकी और इन्होंने अहीरवाल परिवार के लोगों को बुलाया धमकाया और जब बात नहीं बनी तो फिर गाडी में आए लोगों ने जमकर मारपीट की जिसमें दो लोग गंभीर घायल हुए है। इस विवाद की वजह गांव में अवैध शराब बेचने को लेकर है पीड़ित दलित परिवार के मुताबिक उनकी गांव में एक छोटी सी किराना दुकान है और गढ़ाकोटा में लायसेंसी दुकान चलाने वाले ठेकेदार का दबाव है कि वो इस किराना दुकान से अवैध शराब बेचें जिसके लिए वो कई महीनों से मना कर रहे है लेकिन ठेकदार नहीं मान रहे और धमका रहे है। बीती शाम भी इसी बात को लेकर कार सवार लोग यहां आए थे और उन्होंने ये हाल किया। इस मामले के कुछ वीडियो भी सामने आए है। वहीं गढ़ाकोटा पुलिस ने इस मामले में आपराधिक मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी के मुताबिक 6 लोगों पर नामजद मामला बना है जिनमें से 3 आरोपियों को पकड़ लिया गया है वहीं तीन की तलाश की जा रही है। बाइट/ नीलेश अहीरवाल ( पीड़ित) बाइट/ मुकेश रैकवार ( आरोपी) बाइट/ शिवम दुबे ( थाना प्रभारी गढ़ाकोटा सागर)0
0
Report
बेगूसराय में टोटो चालक की दर्दनाक मौत, परिजनों के आरोप पर पुलिस जांच
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में एक दर्दनाक सड़क हादसे में टोटो चालक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से टोटो पूरी तरह क्षतिगस्त हो गया। हादसे का सबसे मार्मिक पहलू यह रहा कि घायल चालक कथित तौर पर अंतिम समय तक अपने परिजनों से बात कराने की गुहार लगाता रहा, लेकिन परिवार का आरोप है कि मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने उसे फोन नहीं दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।घटना जीरोमाइल थाना क्षेत्र के जीरो माइल ओवर ब्रिज के पास की है। मृतक की पहचान फुलवरिया थाना क्षेत्र के फुलवरिया गंज निवासी मोहम्मद शमीम के पुत्र मोहम्मद इरशाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि इरशाद शनिवार की रात अपना ई-रिक्शा चार्जिंग पॉइंट पर लगाने जा रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात भारी वाहन ने उनके टोटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टोटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और इरशाद गंभीर रूप से घायल हो गए।परिजनों के अनुसार, घायल अवस्था में इरशाद लगातार अपने घरवालों से बात कराने की गुहार लगाते रहे। उनका आरोप है कि मौके पर मौजूद लोगों में से किसी ने भी उन्हें फोन नहीं दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रही थी, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।मृतक के पिता ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले इरशाद ने परिवार के भरण-पोषण के लिए नया टोटो खरीदा था। रोज की तरह शनिवार को भी वह घर से कमाने निकले थे, लेकिन रात में घर लौटने के बजाय उनकी मौत की खबर पहुंची। रात करीब दो बजे पुलिस ने हादसे की सूचना दी, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और अज्ञात वाहन की पहचान कर उसके चालक के खिलाफ आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।0
0
Report
Advertisement
जमुई खैरा में अवैध बालू खनन के विरोध के बाद बड़ी गिरफ्तारी
Jamui, Bihar:जमुई खैरा थाना क्षेत्र के देवपुर में अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की, हाथापाई, गाली-गलौज और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मूरो शाह उर्फ मुरारी शाह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि खैरा थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने की है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को डायल-112 की पुलिस टीम अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करने देवपुर पहुंची थी। इसी दौरान बालू माफियाओं और उनके सहयोगियों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए हाथापाई, धक्का-मुक्की और गाली-गलौज की थी। सरकारी कार्य में बाधा डालने की इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिससे पुलिस प्रशासन की कार्यशैली को लेकर भी कई सवाल उठे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए जमुई के पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने कड़ा रुख अपनाया और सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का निर्देश दिया। एसपी के निर्देश के बाद खैरा थाना पुलिस ने छापेमारी कर मुख्य आरोपी मूरो शाह उर्फ मुरारी शाह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध अवैध बालू खनन और परिवहन से जुड़े करीब आधा दर्जन मामले पहले से दर्ज हैं। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और उसके अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। गौरतलब है कि इस मामले में पुलिस ने मूरो शाह उर्फ मुरारी शाह, झुंडो पंचायत के मुखिया पति दिनेश यादव उर्फ डीपी यादव, संजय यादव, सूरज साह उर्फ बॉस, चालक अर्जुन कुमार सहित 8 से 10 अज्ञात लोगों के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा, पुलिस के साथ मारपीट तथा अवैध बालू खनन एवं परिवहन से संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। खैरा थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने कहा कि कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अवैध बालू कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा।0
0
Report
सीसीटीवी फुटेज सामने: पूर्व सरपंच हत्या मामले में 2-3 संदिग्ध भागते दिखे
Noida, Uttar Pradesh:पूर्व सरपंच हत्या मामले में सीसीटीवी फुटेज आया सामने घटनास्थल से भागते नजर आ रहे है 2-3 लोग फतेहाबाद के गांव खारखेडी के पूर्व सरपंच की अज्ञात हमलावरों ने गोलियां मारकर कर दी थी हत्या इस मामले में पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी हुई है0
0
Report
गुना में युवक ने वीडियो बनाकर जहर खाकर आत्महत्या की; सास-साले पर आरोप
Morena, Madhya Pradesh:गुना जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 28 वर्षीय युवक ने वीडियो बनाते हुए जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने अपनी पत्नी को वीडियो और मैसेज भेजकर सास, साले और साले की पत्नी पर पत्नी को भड़काने और मानसिक रूप से परेशान करने के आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला गुना जिले के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के रामनगर गांव का है। यहां रहने वाले 28 वर्षीय वल्लभ मीणा खेती-किसानी करते थे। वर्ष 2018 में उनकी शादी साक्षी मीणा से हुई थी और दंपति का एक बच्चा भी है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। करीब दस दिन पहले पत्नी बच्चे को लेकर मायके चली गई थी। वल्लभ ने पत्नी और बच्चे को वापस बुलाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। इसी तनाव के बीच शुक्रवार शाम उन्होंने अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मरने की पुष्टि की। आत्महत्या से पहले वल्लभ ने अपनी पत्नी को एक मैसेज और वीडियो भेजा। मैसेज में उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी को उनके खिलाफ भड़काया गया, जिससे वह उनसे और उनके बच्चे से बात तक नहीं कर पा रहे थे। वीडियो में भी उन्होंने अपनी सास, साले और साले की पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए और इन्हें अपने इस कदम के लिए जिम्मेदार बताया। इसके बाद वीडियो में वह जहरीला पदार्थ खाते हुए दिखाई देते हैं। पुलिस का कहना है कि युवक की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है। शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद सामने आया है। पुलिस वीडियो, मैसेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
झांसी धमना पायक में मामा की हत्या, भांजे-साले गिरफ्तार; तीसरा आरोपी अभी खोज में
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी लहचूरा थाना क्षेत्र के धमना पायक गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है। जमीन विवाद और लगातार टोका-टाकी से नाराज भांजे ने अपने 69 साल के मामा का अपहरण कर साले के साथ मिलकर उनकी हत्या कर दी। आरोपियों ने पहले गला घोंटने और पत्थर से सिर को कुचल कर हत्या की कोशिश की। जब बुजुर्ग की सांसें नही थमी तो कार से पेट्रोल निकालकर मामा जिंदा आग के हवाले कर दिया। इसके बाद शव को मध्य प्रदेश के जंगल में फेंककर फरार हो गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी प्रीतम और उसके साले गोलू को अरेस्ट कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद कर ली गई है। पुलिस तीसरे आरोपी अनुज की तलाश में जुटी है। वी/ओ.1-दरअसल महोबा जिले के महोबकंठ थाना क्षेत्र के दिदवारा गांव निवासी नेपाल सिंह पिछले करीब 30 साल से झांसी के धमना पायक गांव में रह रहे थे। उन्होंने विवाह नहीं किया था। उन्होंने अपनी सारी संपत्ति भांजे प्रीतम बहन सुधा देवी और बहनोई के नाम कर दी थी। प्रीतम के हिस्से में आई करीब 30 बीघा जमीन वह पहले ही बेच चुका था। अब वह अपनी मां के नाम की प्रॉपर्टी भी बेचना चाहता था, मामा नेपाल सिंह इसका विरोध करते थे। ये बात उसे पसंद नहीं थी। इस वजह से उसने मामा की हत्या की योजना बनाई और 28 जून की रात मामा घर के बाहर सोए थे। तभी वह साले के साथ कार से आया और मामा को चद्दर समेत कार में डालकर लगभग 30 किलोमीटर दूर जंगल में ले गया। इस दौरान रास्ते में मामा गला भी दबाया। उसके बाद जंगल में लेजाकर पत्थर से सिर कूचला और पेट्रोल डालकर मामा को जिंदा जला दिया। 2 जुलाई को शव मिलने के बाद पुलिस एक्टिव हुई और केस दर्ज करने के बाद सीसीटीवी से आरोपियों का सुराग मिलने पर भांजा और उसके साले को गिरफ्तार कर लिया। उनसे हत्या में इस्तेमाल कार भी बरामद कर ली। कार्रवाई करके दोनों को जेल भेज दिया है और तीसरे साथी की तलाश में पुलिस जुटी है。0
0
Report
NDA-आरएलडी बैठक: 2027 के चुनाव में NDA की वापसी की तैयारी
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की रणनीति पर NDA की अहम बैठक के बारे में RLD नेता त्रिलोक त्यागी ने कहा, "जिस प्रकार सभी राजनीतिक दल मिलकर सरकार चला रहे हैं और उसी तरह हमें आगे मिलकर चुनाव लड़ना है और 2027 का चुनाव जीतना है। NDA को फिर से सत्ता में लाना है, उसी संबंध में आज की ये बैठक है..." उन्होंने आगे कहा, "...अभी हम(NDA) लोग सभी सीटों पर लड़ने की तैयारी कर रहे हैं हालांकि हर जगह चुनाव चिन्ह अलग होगा...पश्चिम से लेकर पूर्व तक RLD के कार्यकर्ता हैं... हम RLD का प्रभाव क्षेत्र बढ़ा रहे हैं। RLD के मदद से फिर से NDA की सरकार प्रदेश में बनेगी, मैं ये बता सकता हूं।"0
0
Report
जहानाबाद में विवाहिता की मौत: ससुराल पर हत्या का आरोप, पोस्टमार्टम जारी
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद के झुनाठी गांव में एक विवाहिता शीतल कुमारी की संदिग्ध मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस के पास जमकर हंगामा किया। लोगों ने शव को अस्पताल मोड़ के समीप सड़क पर रखकर जाम लगाया। मामले की सख्तावश्यकता के चलते एफएसएल की टीम ने भी मौके पर जाकर साक्ष्य एकत्र किए। परसबिगहा थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्थ के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। विवाहित दम्पति का एक वर्ष का बेटा भी है। मायके पक्ष के अनुसार शादी के शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य था, लेकिन पिछले कुछ समय से शीतल ससुराल में प्रताड़ित हो रही थी और दहेज के लिए आभूषणों की मांग भी की जाती थी। पति का अपनी मामी के साथ अवैध संबंध का भी आरोप लगाया गया है, जिसे लेकर विवाद बढ़ा था। प्रताड़ना के कारण शीतल की मौत बताई जा रही है। घटना के बाद परिजन जब गांव पहुंचे तो पाया कि ससुराल के सभी लोग फरार थे। थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पोस्टमार्टम के लिए शव सदर अस्पताल भेज दिया गया। आगे की जांच पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी।0
0
Report
Advertisement
पुलिस ने 4 घंटे में गुमशुदा बालक को परिजनों से मिलाया, गहमर पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना
Bhadaura, Uttar Pradesh:सेवराई (गाजीपुर)। थाना गहमर पुलिस ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए गुमशुदा 12 वर्षीय बालक को महज चार घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से परिवार में खुशी का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार 5 जुलाई 2026 को जाकिर अंसारी (12 वर्ष), पुत्र मोहम्मद जावेद अंसारी, निवासी थाना गहमर क्षेत्र, किसी कारणवश घर से लापता हो गया था। तलाश के दौरान बालक भदौरा रेलवे स्टेशन के पास मिला। सूचना मिलते ही थाना गहमर पुलिस ने तत्काल बालक को अपनी अभिरक्षा में लेकर उसके परिजनों का पता लगाया। पुलिस ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसी दिन बालक को सकुशल उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया। अपने बच्चे को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और थाना गहमर पुलिस की त्वरित एवं सराहनीय कार्यशैली की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। क्षेत्रीय लोगों ने भी गुमशुदा बालक को कम समय में खोज निकालने और सकुशल परिजनों तक पहुंचाने के लिए गहमर पुलिस की कार्यकुशलता की सराहना की।0
0
Report
चिंतन शिविर 3.0 में योग से सुबह, सीएम साय बोले स्वस्थ जीवन का संदेश
Noida, Uttar Pradesh:चिंतन शिविर 3.0: योग से हुई नई सुबह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिया स्वस्थ और संतुलित जीवन का संदेश रायपुर, 05 जुलाई 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने चिंतन शिविर 3.0 के दूसरे दिन की शुरुआत योगाभ्यास के साथ की। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) नवा रायपुर के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित विशेष योग सत्र में उन्होंने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि योग भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर है, जो स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है। उन्होंने कहा कि नियमित योग न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है, बल्कि व्यक्ति को प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित करने की प्रेरणा भी देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सुशासन और प्रभावी निर्णय क्षमता के लिए शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से चिंतन शिविर के दौरान दिन की शुरुआत योग से की गई, ताकि सकारात्मक ऊर्जा और एकाग्रता के साथ राज्य के विकास से जुड़े विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श किया जा सके। उन्होंने कहा कि योगाभ्यास के इस सामूहिक आयोजन से चिंतन शिविर 3.0 में सकारात्मक ऊर्जा के साथ अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली के संदेश को नई दिशा मिलेगी । योग सत्र में उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल, उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव तथा आईआईएम रायपुर के अधिकारी भी उपस्थित थे。0
0
Report
मुंबई-गोवा हाईवे पर पानी से यातायात ठप, नागोठणे के पास स्थिति तनावपूर्ण
Noida, Uttar Pradesh:मुंबई-गोवा हाईवे पर यातायात पूरी तरह ठप नागोठणे के पास सुकेली खिंड में हाईवे पर पानी कोंकण की ओर जाने वाला और मुंबई की ओर आने वाला यातायात पूरी तरह ठप दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें हाईवे विभाग के सड़क काम और नाला सफाई की पोल खुली पानी कम होने तक इंतजार करने की नौबत कल इसी तरह कर्नाला खिंड में बांधणवाड़ी में सड़क ने नदी का रूप ले लिया था और हाईवे पर यातायात अस्त-व्यस्त हो गया था। आज सुकेली खिंड में पानी सड़क पर बहने लगा, जिससे हाईवे विभाग के काम की पोल खुल गई है।0
0
Report
Advertisement
राम मंदिर दान घोटाले में दोषियों को जेल, मौत की सज़ा संभव: महंत दिनेन्द्र दास
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या, उत्तर प्रदेश: राम मंदिर के लिए दिए गए दान में कथित हेराफेरी के मामले पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य महंत दिनेन्द्र दास महाराज कहते हैं, “प्रशासन ने जो कार्रवाई की है, वह सही है। जो भी फ़ैसला आएगा, वह सही होगा... मुख्यमंत्री ने यह पक्का किया कि दोषी पकड़े जाएं, वरना शायद वे कभी नहीं पकड़े जाते। अगर प्रशासन इसी तरह कार्रवाई करता रहा, तो ऐसी चोरियां बंद हो जाएंगी। इस मामले में जो भी दोषी पाया जाए, उसे जेल भेजना सही है यहां तक कि उन्हें मौत की सज़ा भी मिलनी चाहिए। राम मंदिर से चोरी करना एक बहुत बड़ा अपराध है। एक बार जब उन्हें जेल हो जाएगी और वे सज़ा पाएंगे, तो सब ठीक हो जाएगा... पूजा-पाठ ठीक से चल रहा है... रस्में समय पर पूरी की जाती हैं... अब दान को लेकर पूरी पारदर्शिता है। कोई भी पैसा नहीं लेता... जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे हटा दिया जाएगा और उन्हें सज़ा दिलाने की पूरी कोशिश की जाएगी…0
0
Report
जोबट पुलिस की अब तक की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब से भरे ट्राले जप्त
Alirajpur, Madhya Pradesh:जोबट पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब से भरे 2 बड़े ट्राले पुलिस ने किए जप्त, जप्त की गई शराब की अनुमानित कीमत 2 करोड़ रुपये से अधिक, मौके से दो आरोपी वाहन चालक गिरफ्तार, जोबट पुलिस थाने में शराब की पेटियों की गिनती लगातार जारी इस वक्त की एक बहुत बड़ी और सनसनीखेज ख़बर मध्य प्रदेश के जोबट से आ रही है। जहाँ जोबट पुलिस ने अवैध तस्करी के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी करके अवैध शराब से भरे 2 विशालकाय ट्रालों को जप्त किया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इन ट्रालों में बेहद महंगी विदेशी शराब भरी हुई थी, जिसकी अनुमानित लागत 2 करोड़ रुपये से भी ज़्यादा आंकी जा रही है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों ट्रालों के चालकों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल दोनों आरोपियों से सख्त पूछताछ की जा रही है कि शराब कहाँ से लाई जा रही थी और इसे कहाँ खपाने की तैयारी थी। इस वक्त जप्त की गई शराब की गिनती जोबट पुलिस थाने में कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है।0
0
Report
राजनांदगांव में तेज बारिश से किसान-नागरिक राहत, ऑरेंज अलर्ट जारी
Rajnandgaon, Chhattisgarh:राजनांदगांव में लंबे इंतजार के बाद बीती शाम से लगातार तेज बारिश का दौर शुरू है बारिश ने किसानों के चेहरों पर रौनक ला दी वही आम लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। जिले भर में आने वाले 48 घंटों तक अच्छी बारिश होने की संभावना बताई जा रही है बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जिले को ऑरेंज अलर्ट पर रखा है। बारिश की वजह से शहरी क्षेत्रों में निचले इलाकों में जल भराव की संभावना को देखते हुए प्रशासन अलर्ट है।0
0
Report
Advertisement
