icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

ऑपरेशन आघात: रायगढ़ में ड्रग कारोबारियों के खिलाफ बड़ी पुलिस कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार

Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ ब्रेकिंग, ऑपरेशन आघात” के तहत नशे के कारोबारियों पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार साइबर थाना और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने बीड़पारा और रामलीला मैदान क्षेत्र में दी दबिश। बीड़पारा से 6.168 किलो गांजा के साथ इरशाद खान और मोहम्मद वसीम गिरफ्तार, ओडिशा से गांजा लाकर बिक्री करने का खुलासा। रामलीला मैदान के पास नाबालिगों और युवकों को नशीले बुट्रम इंजेक्शन बेचते सूरज पंडित और विमल केरकेट्टा पकड़े गए। आरोपियों की निशानदेही पर सप्लायर सरोज उर्फ बबलू यादव को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। कार्रवाई में 24 बुट्रम इंजेक्शन, 2 सिरिंज, ₹7,570 नगद, मोबाइल और अपाचे बाइक जब्त। गांजा तस्करों पर एनडीपीएस एक्ट तथा इंजेक्शन कारोबारियों पर बीएनएस व जेजे एक्ट के तहत मामला दर्ज। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चल रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत नशे के कारोबारियों पर लगातार कार्रवाई जारी।
0
0
Report

मान्सून पूर्व: मराठवाडा के जिलों को आपदा नियंत्रण और नाले सफाई के निर्देश

Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:आगामी मान्सूनच्या पार्श्वभूमीवर मराठवाड्यातील सर्व जिल्हा प्रशासनांनी आपत्ती व्यवस्थापन, पूरनियंत्रण, आरोग्य सेवा, वीजपुरवठा आणि नागरी सुविधांबाबत आवश्यक ती पूर्वतयारी करून सज्ज राहावे असे आदेश विभागीय आयुक्तनी दिले आहेत, छत्रपाती संभाजी नगरात मान्सूनपूर्व आढावा बैठक पार पडली, शहरी व ग्रामीण भागातील पावसाच्या पाण्याचा निचरा सुरळीत होण्यासाठी नालेसफाईची सर्व कामे वेळेत पूर्ण करावीत. दरवर्षी पाणी साचणाऱ्या ठिकाणांची विशेष पाहणी करून कायमस्वरूपी उपाययोजना करण्याच्या सूचना विभागीय आयुक्तांनी दिल्या. नदीकाठच्या गावांमध्ये सतर्कता वाढविणे, पूरस्थिती निर्माण झाल्यास स्थलांतरासाठी सुरक्षित ठिकाणांची तयारी ठेवणे तसेच बचाव पथकांना सज्ज ठेवण्याच्या सूचना जिल्हाधिकाऱ्यांना देण्यात आल्या. पूरप्रवण गावांची अद्ययावत यादी तयार ठेवण्याचे निर्देशही यावेळी देण्यात आले.
0
0
Report

पूर्वी प्रशांत में नार्को-ट्रैफिकिंग पोत पर घातक हमला; एक आतंकी मारा गया

Noida, Uttar Pradesh:26 मई को SOUTHCOM कमांडर जनरल फ्रांसिस एल. डोनोवन के निर्देश पर जॉइंट टास्क फोर्स साउदर्न स्पेयर ने Designated Terrorist Organizations के द्वारा संचालित एक पोत पर घातक गतिशील हमला किया। खुफिया जानकारी से पुष्ट हुआ कि पोत पूर्वी प्रशांत में ज्ञात नार्को-ट्रैफिकिंग मार्गों से गुजर रहा था और नार्को-ट्रैफिकिंग ऑपरेशनों में लगा था। इस कार्रवाई में एक पुरुष नार्को-आतंकवादी मारा गया, और दो बचे। इसके बाद यूएस SOUTHCOM ने तुरंत यूएस कोस्ट गार्ड को बचाव के लिए खोज और बचाव प्रणाली सक्रिय करने की सूचना दी। कोई अमेरिकी सैन्य बल हताहत नहीं हुआ।
0
0
Report
Advertisement

बिहार के निजी स्कूल वाहनों का पंजीकरण जून से पोर्टल पर अनिवार्य

Patna, Bihar:बिहार में जून से निजी स्कूलों में चलने वाली छोटी-बड़ी गाड़ियों का निबंधन अनिवार्य किया जाएगा। परिवहन विभाग ने निबंधन के लिए पोर्टल बनाया है, जिस पर सभी स्कूली गाड़ियों का निबंधन कराना अनिवार्य होगा पोर्टल पर निबंधित गाड़ियों का पूरा डेटाबेस स्कूलवार रहेगा। इससे अभिभावक स्कूलों की गाड़ियों के संबंध में जानकारी ले पाएंगे। गाड़ी मालिक का नाम, ड्राइवर और कंडक्टर का नाम, किस स्कूल की गाड़ी है, गाड़ी किस मार्ग पर चल रही है – इस संबंध में पूरी जानकारी रहेगी। वहीं, गाड़ियों में कितने बच्चे हर दिन स्कूल से आते-जाते हैं, इसकी भी पूरी जानकारी रहेगी, ताकि स्कूली बच्चे सुरक्षित सफर का आनंद लेते हुए स्कूल से घर पहुंचे। पोर्टल पर गाड़ियों के डिटेल देना अनिवार्य होगा। इसके बाद ऑनलाइन गाड़ियों से जुड़े सभी कागजातों की जांच की जाएगी। गाड़ी का फिटनेस, प्रदूषण प्रमाण पत्र, परमिट, पैनिक बटन, लोकेशन जीपीएस, इंश्योरेंस, बैठने की पूरी क्षमता की जानकारी पोर्टल पर रहेगी।
0
0
Report

मनौना धाम से अपहृत डेढ़ वर्षीय बच्चा सकुशल बरामद, पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

Lalit KumarLalit KumarFollow13m ago
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के थाना आंवला क्षेत्र स्थित मनौना धाम से 24 मई को अपहृत डेढ़ वर्षीय बच्चे को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी बच्चे को बाइक से दिल्ली ले जाकर बेचने की फिराक में थे। फुलासी तिराहे के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जबकि एक हेड कांस्टेबल घायल हो गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान योगेश कन्नौजिया और पवन चंदेल निवासी शाहजहांपुर के रूप में हुई है। उनके कब्जे से दो तमंचे, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद हुई है। घायल बदमाशों और पुलिसकर्मी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया
0
0
Report
Advertisement

हनुमंत विहार पत्थरबाजी: एक पक्ष का आरोप, परिवार पर हमला; CCTV में कैद वारदात

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर हनुमंत विहार में वर्चस्व की लड़ाई में पत्थरबाजी - एक दिन पहले तोड़ा हाथ -पुलिस से शिकायत करने पर घर पर पथराव हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के aqueleُم–उस्मानपुर में विवाद को लेकर पत्थरबाजी की गई। एक पक्ष के एक युवक का आरोप है कि उन पर पत्थरबाजी करने वालों ने ही एक दिन पहले उसका हाथ तोड़ा था, मंगलवार को उसके परिवार पर 15-20 युवकों के साथ हमला बोल दिया। आरोपियों ने ईंट-पत्थर से हमला कर दो के सिर फोड़ दिए। हमले में तीन-चार और लोगों को चोट आई है। वहीं, सार्वजनिक जगह पर हुए पथराव से हड़कंप मच गया। मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
0
0
Report

वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के अंतर्गत ग्रामीण जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम चले

Begun, Rajasthan:#चित्तौड़गढ़ - एंकर - राज्य सरकार के निर्देशानुसार चल रहे वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 के तहत जिलेभर में विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के माध्यम से ग्राम पंचायतों में नुक्कड़ नाटक, ग्राम सभाएं, जल संरचनाओं का अवलोकन और पौधारोपण की तैयारियां करवाई गई। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक ने बताया कि 34 ग्राम पंचायतों में जल संरक्षण का संदेश दिया गया। वहीं 74 अमृत सरोवरों सहित अन्य जल संरचनाओं का निरीक्षण भी किया गया। हरियालो राजस्थान अभियान के तहत पौधारोपण की तैयारियां शुरू हुई हैं तथा जल संरक्षण कार्यों को जनआंदोलन का स्वरूप देने पर जोर दिया गया।
0
0
Report
Advertisement

औरंगाबाद के रफीगंज में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस हिरासत में आरोपी

Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:औरंगाबाद के रफीगंज मे एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अब्दुलपुर मोहल्ले में 20 वर्षीय युवक मो. फैज की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक शख्स को हिरासत में लेकर इस हत्या की जांच शुरू कर दी है। मृतक मो. सदीक का 20 वर्षीय पुत्र था। परिजनों के मुताबिक मंगलवार की रात करीब 8 बजे मोहल्ले से कुछ युवक उसे बुलाकर राजा बगीचा की ओर ले गए थे। कुछ देर बाद परिजनों को सूचना मिली कि मो. फैज पर चाकू से कई वार किए गए हैं। वारदात में उसके साथ मौजूद एक अन्य युवक पर भी हमला किए जाने की बात परिजनों द्वारा बताई गई है। गंभीर हालत में स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर फैलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल देखा जा रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्या के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। वहीं घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है।
0
0
Report

बालोद में 65 लाख नकद के साथ क्रेटा कार जब्त, टैक्स चोरी का संदेह

Raipur, Chhattisgarh:बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना पुरूर पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए वाहन चेकिंग के दौरान एक क्रेटा कार से भारी मात्रा में नगद राशि—कुल 65,00,000 रुपये (पैंसठ लाख रुपये) बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके पर ही नकद रकम और प्रयुक्त वाहन को जप्त कर लिया है। इस बड़ी कार्रवाई से इलाके के संदिग्ध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है पैसा अमित जैन का बताया जा रहा है जो बालोद शहर के आर बी एजेंसी का संचालक है, सूत्र बताते हैं कि जमीन की खरीदी बिक्री का यह पैसा है जिसके संबंध में दस्तावेज प्रस्तुत कर पाने में व्यापारी नाकाम रहा। मुखबिर की सूचना पर मरकाटोला घाट में घेराबंदी जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि कांकेर की ओर से पुरूर की तरफ आ रही एक सफेद रंग की क्रेटा कार (क्रमांक CG-24-T-9998) में भारी मात्रा में कैश ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुरूर थाना प्रभारी उप निरीक्षक जोगेंद्र साहू के नेतृत्व में टीम एक्टिव हुई और एनएच-30 मार्ग स्थित मरकाटोला घाट क्षेत्र में एमसीपी (मोबाइल चेक पोस्ट) लगाकर संदिग्ध वाहन की निगरानी शुरू कर दी। कुछ ही समय बाद संदिग्ध कार को रोककर जब जांच की गई, तो उसमें दो लोग सवार मिले। पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान अमित जैन (उम्र 42 वर्ष, निवासी बालोद) और लच्छू ठाकुर (उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम तरौद, जिला बालोद) के रूप में बताई। magistrate और बैंक कर्मियों के सामने हुई गिनती संदिग्ध के आधार पर कार की विधिवत तलाशी कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, बैंक कर्मचारियों और गवाहों की मौजूदगी में ली गई। तलाशी के दौरान गाड़ी के भीतर से कुल 65 लाख रुपये नकद बरामद हुए। जब पुलिस ने दोनों आरोपियों से इस बड़ी रकम के संबंध में वैध दस्तावेज या सबूत मांगे, तो वे कोई भी संतोषजनक जवाब या कागज पेश नहीं कर सके। प्रारंभिक जांच में मामला टैक्स चोरी और अवैध रूप से नगदी के परिवहन का पाए जाने पर पुलिस ने रकम और कार को जप्त कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश कुमार पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में की गई। ग्राउंड पर इसका नेतृत्व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गुरूर माया शर्मा और थाना प्रभारी पुरूर उप निरीक्षक जोगेंद्र साहू ने किया। इस टीम में मुख्य रूप से प्रधान आरक्षक विश्वजीत साहू, आरक्षक पुष्कर तिवारी, धर्मेंद्र टांडेकर, महेंद्र जैन, मनोज मेश्राम, किशोर साहू और संदीप यादव सहित समस्त पुलिस स्टाफ की सक्रिय भूमिका रही, जिनकी सजगता की वरिष्ठ अधिकारियों ने सराहना
0
0
Report
Advertisement

चित्तौड़गढ़ में स्वच्छता-हरित योजना से शहर में बदलाव

Begun, Rajasthan:#चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ शहर को स्वच्छ, सुंदर और हरित बनाने के उद्देश्य से जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में नगर परिषद, यूआईटी, पीडब्ल्यूडी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। शहर के पार्कों, डिवाइडरों, प्रमुख सड़कों और प्रवेश द्वारों के सौंदर्यीकरण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिला कलक्टर ने बड़े स्तर पर पौधारोपण करने और कम रख-रखाव वाले पौधों का चयन करने के निर्देश दिए। साथ ही सीएसआर के माध्यम से पार्क, सर्कल और स्टेडियम विकसित करने की योजना पर भी मंथन हुआ। नगर परिषद को शहर की साफ-सफाई और नालों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
0
0
Report

आवारा कुत्तों के आतंक से ग्रामीण दहशत, प्रशासन से मदद की गुहार

Barh, Bihar:बाढ़ अनुमंडल के मुबारकपुर गांव में लोग आवारा कुत्तों के आतंक से खौफ में हैं। ग्रामीण रात रात भर जागकर अपने पशुओं की रक्षा करने में जुटे हैं। आवारा कुत्ते अभी तक गांव में एक बछड़ा और तीन बकरियों को निशाना बना चुके हैं। रात को गली में इधर उधर घूमते आवारा कुत्ते झुंड में हमला करते हैं। कुत्तों के डर से गांव में बच्चे-बुजुर्ग और महिलाएं घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने कुत्तों से छुटकारा पाने के लिए प्रशासन से भी इसकी गुहार लगाई, लेकिन उनके पास भी इन कुत्तों से निजात दिलाने का कोई उपाय नहीं है। यहां तक कि अधिकारियों को मजबूरी में ग्रामीणों से कुत्तों को मार देने की बात भी कही गई।
0
0
Report

इटावा अस्पताल में शराबी युवक ने घायल दोस्त बाइक से पहुंचाया, सुरक्षा कर्मी से बहस

Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में जिला अस्पताल इमरजेंसी में युवक का शराब ने नशे ड्रामा देखने को मिला है। शराब के नशे में युवक अपने घायल दोस्त को अस्पताल बाइक से लेकर पहुंचा था। युवक बीयर की बोतल कमर में रखे हुए था जिससे फूटने पर घायल हुआ था। बाइक को इमरजेन्सी के बाहर ना रोककर अंदर तक ले गया,ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी ने रोका तो बहस करने लगा,जिसके पास से दो और बीयर की बोतल मिली। नशे में ड्रामा के रहे युवक को सुरक्षा कर्मी ने पुलिस को बुलाकर पुलिस के हवाले किया है।जिसके बाद पुलिस ने हिरासत में लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। वहीं शराब के नशे में युवक ने सुरक्षाकर्मी से बचने के लिए अपने आप को भाजपा विधायक का कार्यकर्ता बता रहा था।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top