icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
204101
YogiYogiFollow13 Mar 2025, 03:27 pm

Hathras - पुलिस ने 5 अंतर्जनपदीय वाहन चोरों को चोरी की 5 मोटरसाइकिल सहित किया गिरफ्तार

Hathras, Uttar Pradesh:

जनपद हाथरस पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में एंटी थेफ्ट स्क्वायड व कोतवाली मुरसान पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए करवन नदी के किनारे बनी शमशान भूमि की दो कोठरी के पास से 05 अंतर्जनपदीय वाहन चोरों को गिरफ्तार करने में गुरुवार की शाम को सफलता प्राप्त हुई है. चोरों के कब्जे से चोरी की 05 मोटरसाईकिल बरामद हुई है. चोरों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में कोतवाली मुरसान पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सोनभद्र हत्या: प्रेम संबंध के चलते आरोपी गिरफ्तार, बाइक भी बरामद

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में एक युवती की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या के बाद से फरार चल रहे आरोपी को बीजपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में जो खुलासा हुआ, उसने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया। आरोपी ने कबूल किया है कि उसका मृतका के साथ प्रेम संबंध था, लेकिन शादीशुदा होने के कारण वह उससे शादी नहीं करना चाहता था। मृतका लगातार शादी का दबाव बना रही थी, जिससे परेशान होकर आरोपी ने उसे हमेशा के लिए रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली है। सोनभद्र पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बीजपुर पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब हत्या के एक सनसनीखेज मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बकरिहवां-चेतवा मार्ग पर चेतवा मोड़ से करीब तीन सौ मीटर पहले घेराबंदी कर आरोपी लाला भैया उर्फ लाले पनिका निवासी सिसवां झापर थाना बभनी को दबोच लिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल संख्या यूपी-64 एसी-3775 भी बरामद की। थाने लाकर जब आरोपी से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने हत्या की पूरी कहानी पुलिस के सामने बयां कर दी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका मृतका के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन वह पहले से शादीशुदा था। इसके बावजूद मृतका लगातार उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी। आरोपी के मुताबिक इसी बात को लेकर वह मानसिक रूप से परेशान था और उसने मृतका से छुटकारा पाने के लिए उसकी हत्या की योजना बना डाली। योजना के तहत उसने वारदात को अंजाम दिया और घटना के बाद फरार हो गया। पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। आखिरकार मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर बीजपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय भेज दिया है। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल भानु प्रताप यादव समेत पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। अब आरोपी सलाखों के पीछे है और पुलिस इस पूरे मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही।
0
0
Report

60 लाख रु की चोरी: घरेलू सहायिका समेत दो गिरफ्तार, किशोर न्याय के तहत कार्रवाई

Kanpur, Uttar Pradesh:स्वरूप नगर थाना क्षेत्र में पालतू कुत्ते की देखभाल के लिए रखी गई एक घरेलू सहायिका द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर की गई 60 लाख रुपये की बड़ी चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से मुख्य अभियुक्त मोहम्मद यूनुस और चोरी का माल खरीदने वाले सुनार मोहम्मद महताब को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि घटना को अंजाम देने वाली एक बाल अपचारी को संरक्षण में लिया गया है। वादी विकास शुक्ला के घर से 17 जून को चोरी हुए सोने-चांदी के आभूषण, नकदी, एक सैमसंग फोल्ड और एक वीवो मोबाइल समेत करीब 60 लाख रुपये का शत-प्रतिशत माल, एक हीरे की अंगूठी को छोड़कर, रावतपुर बस अड्डा के पास से बरामद कर लिया गया है। पूछताछ में सामने आया कि यह वारदात पूरी तरह पूर्व नियोजित थी, जिसमें आरोपियों ने चोरी के एक कड़े को 2,20,000 में बेचकर अजमेर, लखनऊ और माउंट आबू की यात्राओं, महंगे कपड़ों और मौज-मस्ती में पैसे उड़ाए थे। फिलहाल स्वाट और सर्विलांस टीम की इस संयुक्त कामयाबी के बाद आरोपियों के खिलाफ और किशोर न्याय अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

नालंदा के बिंद में विवाद के दौरान अधेड़ को गोली, हालत गंभीर

Nalanda, Bihar:नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र के छतरपुर गांव में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब झगड़ा शांत कराने पहुंचे एक अधेड़ व्यक्ति को बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान छतरपुर गांव निवासी स्वर्गीय सीताराम यादव के पुत्र जितेंद्र यादव के रूप में की गई है। बताया जाता है कि गांव में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद और मारपीट हो रही थी। इसी दौरान जितेंद्र यादव दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने और मामला शांत कराने पहुंचे थे। तभी वहां पहुंचे दो बदमाशों ने अचानक उन पर फायरिंग कर दी। गोली उनके बाएं हाथ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गोली चलने की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और ग्रामीणों ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बिंद पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मॉडल अस्पताल, बिहारशरीफ रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही बिंद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल से घटना की जानकारी भी ली। बिंद थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद ने बताया कि घायल का इलाज चल रहा है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। ऋषिकेश संवाददाता नालंदा
0
0
Report
Advertisement

मधुबनी में प्रेम प्रसंग हत्या: पेड़ से लटका युवक, परिवार पर शक

Madhubani, Bihar:मधुबनी में पेड़ से लटका युवक का शव बरामद हुआ; आरोपी ने प्रेम प्रसंग के कारण हत्या को अंजाम देकर शव पेड़ से लटकाया। घटना बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के भंगीडीह गाँव के पास की है। मधुबनी और दरभंगा जिलों के सीमावर्ती इलाके में प्रेम प्रसंग की वजह से एक युवक की हत्या की खबर सामने आई है। मृतक की पहचान दरभंगा जिले के जाले थाना क्षेत्र के गढ़ी गाँव निवासी पुलिंदर पासवान के तौर पर हुई है। सुबह उसका शव तालाब के किनारे पेड़ से लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। हत्या में क्रूरता दिखाई देती है; गला दबाने का जख्म है, प्राइवेट पार्ट पर हमला कर क्षत-विक्षत कर दिया गया तथा दोनों पैर पर गहरे जख्म के निशान भी दिखे। पुलिंदर पासवान पेशे से राजमिस्त्री थे और परिवार का भरण-पोषण मेहनत मजदूरी से करते थे; वह तीन बहनों और दो भाइयों में सबसे बड़े थे। रात करीब 10 बजे वह अपनी बहन से बात कर रहा था और इसके बाद घर से बाहर चले गए; सुबह शव घर से कुछ दूरी पर पेड़ से लटका मिला। मां जानकी देवी ने आरोप लगाया कि गाँव की ही किसी लड़की के परिवार से इस प्रेम प्रसंग के कारण हत्या की गई हो सकती है; धमकियाँ मिलने की बात भी बताई गई। पुलिस ने प्रेमिका और उसके परिवार के सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है; अन्य बिंदुओं पर भी त्वरित जांच चल रही है। ग्रामीणों और परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है; युवक के परिवार पर दुख का भारी आघात है।
0
0
Report

राजस्थान ओपन स्कूल रिजल्ट: 10वीं-12वीं के टॉपर्स घोषित, पास प्रतिशत ऊंचा

Jaipur, Rajasthan:राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल ने मार्च-मई 2026 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित किया। इस बार कक्षा 10वीं में कुल 43 हजार 666 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें 16 हजार 153 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। वहीं कक्षा 12वीं में 41 हजार 300 परीक्षार्थियों में से 16 हजार 536 विद्यार्थी पास हुए हैं। कक्षा 12वीं में झुंझुनूं के करण चनेजा ने 90.4 प्रतिशत अंक हासिल कर राज्य स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला वर्ग में डूंगरपुर की प्रियाशी झाला 89 प्रतिशत अंकों के साथ टॉपर रहीं। कक्षा 10वीं में ब्यावर की सोनू रेगर ने 89 प्रतिशत अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया है। मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार राशि भी दी जाएगी。
0
0
Report
Advertisement

झारखंड में मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान का समापन; नशा रोकथाम पर जोर

Ranchi, Jharkhand:झारखंड में मादक पदार्थों के विरुद्ध राज्य व्यापी जागरूकता अभियान का समापन समारोह रांची के डोरंडा स्थित शौर्य सभागार में आयोजित किया गया। इसमें मुख्य रूप से स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, झारखंड की गृह सचिव वंदना दादेल सहित राज्य सरकार के कई अधिकारी शामिल थे। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान पूरे साल चलाया जाएगा। नशे में हम अपना जीवन बर्बाद क्यों करते हैं, इसके पीछे परिवार और समाज भी बर्बाद होता है। जागरुकता नशा मुक्ति में अहम कड़ी साबित होगी। रांची की मेयर रोशनी खलको ने कहा कि सरकार महाअभियान चला रही है ताकि नशा मुक्ति हो, इसमें हर व्यक्ति की भागीदारी को सुनिश्चित करना होगा। इस मौके पर अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अजय सिंह ने कहा कि ये अभियान सिर्फ कुछ दिनों का जागरूकता अभियान नहीं, आज ये पूरे विश्व की समस्या बनी हुई है। ड्रग्स से निपटने के लिए कड़े कानून के साथ साथ जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम को जन जन तक पहुंचाना है। टीनेजर्स जल्दी इसकी जद में आते हैं। इस मौके पर अपर मुख्य सचिव गृह वंदना डाडेल ने कहा, मादक पदार्थों की समस्या बढ़ रही है ऐसे में नशे के विरुद्ध राज्य व्यापी अभियान को हम लोग चला रहे हैं। पूरे राज्य में व्यापक रुप से अभियान चलाया गया। राज्य के जिलों ने जनजागरूकता चलाया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में अफीम की खेती समस्या के रुप में थी, इसके खिलाफ भी अभियान चलाया गया। मादक पदार्थों के खिलाफ राज्य सरकार ने नई नीति भी बनाया है। नशे के खिलाफ अभियान अनवरत जारी रहेगा।
0
0
Report
Advertisement

उत्तराखंड: मदन कौशिक का दिवसीय दौरा, आपदा तैयारी पर समीक्षा और कंट्रोल रूम निरीक्षण

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी एंकर-उत्तरकाशी जनपद में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक एक दिवसीय दौरे पर है वहीं मानसून आने से पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने जनपद के सभी अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की और किसी भी प्रकार की आपदा को लेकर आपदा प्रबंधन तैयारियों की जानकारी ली साथ ही कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने जनपद में बने आपदा स्मार्ट कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया कैबिनेट ने कहा कि आपदा आने से पूर्व और आपदा आने के बाद तैयारी को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की गई है साथ ही गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सभी लिंक मोटर मार्गो से संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए और आपदा आने पर कैसे बेहतर तरीके से आपदा से निपटा जा सके इसके बारे में विस्तृत समीक्षा बैठक की गई। बैठक में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान सहित तमाम जन प्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top