204101
हाथरसः मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, कब्जे से एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद
Hathras, Uttar Pradesh:कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव गढ़ी धारु निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, 2 जिंदा कारतूस, 2 खोका कारतूस बरामद हुए हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीएम योगी ने किसानों के नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा पैकेज घोषित किया
Noida, Uttar Pradesh:सीएम योगी की किसानों के लिए बड़ी घोषणा साइक्लोन, अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा কिसानों के नुकसान की भरपाई के लिए नया पैकेज लाएगी योगी सरकार सीएम योगी का ऐलान- किसानों को हुए नुकसान की पूरी भरपाई करेगी डबल इंजन सरकार फसल नुकसान का आकलन कर तत्काल मुआवजा देने के निर्देश सीएम योगी ने सभी जिलाधिकारियों को सर्वे पूरा करने के दिए निर्देश किसानों को राहत देने के लिए सरकार जल्द लाएगी नया पैकेज अन्नदाता किसानों के साथ खड़ी है डबल इंजन की सरकार: सीएम योगी पहले दिए गए मुआवजे को नाकाफी मानते हुए सीएम योगी ने की बड़ी घोषणा गोरखपुर के चौरी चौरा में सीएम योगी का किसानों को भरोसा- नुकसान की भरपाई करेगी सरकार0
0
Report
सरौली में वायरिंग के दौरान मिस्त्री की मौत, चचेरे भाई भी झटका
Samastipur, Bihar:वायरिंग के दौरान बिजली मिस्त्री को करंट लगने से मौत।।चचेरे भाई को भी लगा झटका ।पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सरौली गांव में रविवार को नए घर में वायरिंग करने के दौरान करंट लगने से एक बिजली मिस्त्री की मौत हो गई। हादसे में उसका चचेरा भाई भी करंट की चपेट में आ गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव निवासी बदलू दास के पुत्र संजय दास (35) के रूप में हुई है। हादसे में उसके चचेरे भाई पंकज कुमार को भी करंट का झटका लगा है। परिजनों के अनुसार, संजय और पंकज रविवार सुबह सरौली गांव में एक व्यक्ति के नए घर में वायरिंग का काम करने गए थे। काम के दौरान संजय को अचानक करंट लग गया। उसे बचाने की कोशिश में पंकज भी करंट की चपेट में आ गया। हालांकि संजय को तेज झटका लगा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। संजय की मां ने बताया कि सुबह वह पंकज के साथ काम करने के लिए घर से निकला था। करीब 11 बजे परिवार को सूचना मिली कि सरौली गांव में वायरिंग के दौरान उसे करंट लग गया है। परिजन मौके पर पहुंचे तो संजय की मौत हो चुकी थी। परिवार ने बताया कि संजय की शादी करीब सात साल पहले हुई थी। वह चार बच्चों का पिता था और बिजली मिस्त्री का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी मौत के बाद परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। विभूतिपур थानाध्यक्ष सुनील झा ने बताया कि करंट लगने से युवक की मौत की सूचना मिली थी। पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजकर घटना की जांच कराई गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक बिजली मिस्त्री का काम करता था और वायरिंग करने के दौरान करंट की चपेट में आया। शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।0
0
Report
JTET 2026: लातेहार समेत झारखंड में दो पालियों में आयोजित, 18 केंद्र, 7671 अभ्यर्थी
Latehar, Jharkhand:झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 आयोजित हो रही है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा आयोजित यह परीक्षा आज दो पालियों में होगी। इस परीक्षा के लिए कुल जिले में 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिसमें लातेहार में 8, मानिका में 4 और चंदवा में 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। लातेहार में कुल 18 परीक्षा के लिए बनाए गए हैं जिसमें 7671 एबिलिटी परीक्षा देंगे। टेट परीक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं। लातेहार जिले में भी JTET को लेकर सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ देखी गई। जिला प्रशासन ने यातायात और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए स्पेशल साइबर सेल बनाए गए हैं। पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में परीक्षा केंद्र पर विशेष सुरक्षा के चक चौबंद व्यवस्था की गई है बंदोबस्त परीक्षा केंद्र के बाहर 100 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। वही लातेहार उपायुक्त संदीप कुमार को पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के द्वारा सभी परीक्षा केदो का निरीक्षण किया गया सुरक्षा समेत कई इंतजामों का भी लिया जायजा0
0
Report
Advertisement
पटना में हुंडई i20 हादसा, एयरबैग ने बचाई दो लोगों की जान
Patna, Bihar:पटना - अटल पथ के महेश नगर के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मरीन ड्राइव की ओर से आ रही हुंडई i20 कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के वक्त कार में दो लोग सवार थे। गनीमत रही कि टक्कर के दौरान कार के एयरबैग खुल गए, जिससे दोनों लोगों की जान बच गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार में फंसे दोनों लोगों को बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही यातायात थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को टोचन कर थाने पहुंचाया। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।0
0
Report
टिहरी में ITFU Taekwondo सेमिनार: लड़कियों के लिए मानसिक-शारीरिक सशक्तिकरण पर जोर
New Tehri, Uttarakhand:टिहरी में देव भूमि आई टी एफ यू ताईक्वांडो एसोसिएशन द्वारा सातवीं वीं कलर ग्रेडिंग टेस्ट और ब्लैक बेल्ट एक्जामिनेशन सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की, इस मौके पर विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया और सांस्कृतिक, योगा कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए वही मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने छात्रों को पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद फिजिकली फिटनेस पर भी ध्यान देने के लिए मोटिवेट किया वही डायरेक्टर अशोक कुमार ने कहा इन दिनों महिला क्राइम के बढ़ते मामलों के चलते लड़कियों को खासकर इस ओर अपने को मजबूत करने की जरूरत है जिसके लिए हमारी संस्था काम कर रही है।0
0
Report
तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मैकेनिक की मौत, बेटियों पर पिता का साया टूट गया
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से एक मैकेनिक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले मैकेनिक की पहचान मोहल्ला चिमन दुबे निवासी शहंशाह (36 वर्ष) के रूप में हुई है। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि वह सड़क पर अपने काम में जुटे हुए थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि शहंशाह बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल शहंशाह की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। वहां डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शहंशाह की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी तीन मासूम बेटियों के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं और पूरे मोहल्ले को गमगीन कर दिया。0
0
Report
Advertisement
दिल्ली रैली पर झारखंड बीजेपी अध्यक्ष आदित्य साहू की प्रतिक्रिया
Ranchi, Jharkhand:रांची दिल्ली की रैली पर झारखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की प्रतिक्रिया आदित्य साहू, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, झारखंड0
0
Report
Gamharia incident: BJP MLA Nit Apara? No, Nit? headline here
Ranchi, Jharkhand:रांची बीजेपी विधायक नीरा यादव ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा, झारखंड वीरों का प्रदेश पर कहते हुए दुख होता है कि इस गठबंधन की सरकार के कारण हम शर्मशार हो रहे हैं, कलंकित हो रहे हैं। गम्हरिया में पति पत्नी विवाद होता है, महिला को लगता है थाना जाते हैं पुलिस के संरक्षण में जाते हैं तो हमें कोई नुकसान नहीं होगा। भाग कर जब गम्हरिया थाना जाती है और पुलिस थाने में रक्षक ही भक्षक बन जाते जाने। गुग्धा जैसे छोटे से गाँव की महिला थाना जाती है, रात में थाने में रखा जाता है और थाने में ही महिला के साथ दुषकर्म होता है।हेमंत सरकार में अपराध को बढ़ाने का मौका दे रही है, संरक्षण दे रही है। रघुबर दास की सरकार में अपराध करने के लिए अपराधी सोचता था। पिछले सात साल से राज्य में महिला आयोग का पद खाली है। राज्य में गठबंधन की सरकार में भय का माहौल है। नशा का कारोबार बढ़ रहा । गम्हरिया की घटना को लेकर राज्य के सभी मंडल में बीजेपी महिला मोर्चा के द्वारा सीएम के पुतला दहन का कार्यक्रम किया जा रहा है। थाने में पुलिस कर्मी के द्वारा दुषकर्म किया जाता है। युवाओं से कहेंगे षड्यंत्र का शिकार मत बनिए । इस सरकार के चक्कर में अपना भविष्य बर्बाद न करें। गम्हरिया की घटना में उस महिला को न्याय मिले। राज्य सरकार आश्वस्त करे , अपराधियों के भय का माहौल नहीं रह गया है। सरकार की जवाबदेही तय होनी चाहिए। सीएम जब झारखंड में सवालों का जवाब नहीं दे रहे तो भागते फिर रहे हैं। पर अब जनता जाग चुकी है।0
0
Report
फतेहपुर में यातायात माह-2026 का भव्य शुभारंभ, सुरक्षा शपथ दिलाई गई
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर में यातायात माह-2026 का भव्य शुभारंभ डीएम व एसपी ने यातायात जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी NCC छात्रों व आम जनमानस को सड़क सुरक्षा की दिलाई गई शपथ यातायात नियमों का पालन किए जाने की अपील फतेहपुर के तांबेश्वर नगर में आयोजित किया गया कार्यक्रम0
0
Report
Advertisement
वाराणसी में JDU विधायक ने सम्मेलन के दौरान 500 के नोट उड़ाए
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी ब्रेकिंग वाराणसी में JDU के कार्यकर्ता सम्मेलन नोट उड़ाते रहे विधायक. वाराणसी के कोरौता में कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान JDU विधायक ने उड़ाए 500 के नोट. गोपालगंज के कुचायकोट से विधायक अमरेंद्र पाण्डेय ने जादूगर पर लुटाया नोटों की गड्डी से लुटाया पैसा.0
0
Report
बिहटा में चौकीदार की मौत: हत्या की आशंका, FSL टीम जांच में जुटी
Danapur, Bihar:कटेसर-जमुनापुर बांध के पास क्षतिग्रस्त बाइक के साथ सड़क किनारे अचेत मिले नागेंद्र पासवान, ESIC अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित. FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य, पुलिस हादसे और हत्या दोनों पहलुओं पर कर रही जांच। खबर दानापुर के बिहटा से है। ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे बिहटा थाना के एक चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं, पुलिस सड़क दुर्घटना और हत्या दोनों बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. मृतक की पहचान बिहटा थाना क्षेत्र के कटेसर गांव निवासी नागेंद्र पासवान के रूप में हुई है। बताया जाता है कि शनिवार की रात वह थाना में ड्यूटी समाप्त करने के बाद रोज की तरह बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान देर रात कटेसर-जमुनापुर बांध के पास ग्रामीणों ने उन्हें सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़ा देखा। घटनास्थल के पास उनकी क्षतिग्रस्त बाइक भी बरामद हुई। ग्रामीणों की मदद से उन्हें तत्काल बिहटा स्थित ESIC अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रविवार सुबह घटना की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। बिहटा-सिकंदरपुर-कटेसर मार्ग पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और FSL की टीम को बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से कई साक्ष्य जुटाए हैं, ताकि मौत के कारणों का पता लगाया सके। मृतक की पत्नी सुधा देवी और भाई अमरजीत ने इसे सामान्य सड़क हादसा मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए। इस संबंध में बिहटा थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है。0
0
Report
भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान: SIR से मतदाता सूची शुद्धिकरण का दावा
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अराजता हटाओ अभियान अभियान को लेकर बोले प्रदेश संयोजक रामलाल शर्मा कहा-SIR के माध्यम से मतदाता सूची की गई शुद्ध कॉंग्रेस के शासन में 10 बार ,भाजपा के शासन में दूसरी बार हुआ SIR अब तक देश मे 12 बार हो चुकी हैं SIR की प्रक्रिया कॉंग्रेस देश भर में चला रही हैं नकरात्मता का अभियान भाजपा लोकतंत्र बचाओ अराजता हटाओ अभियान के जरिये जनता को कर रही हैं जागरूक भाजपा की ओर से चलाए जा रहे ''लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ'' अभियान को लेकर प्रदेश संयोजक रामलाल शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) के माध्यम से मतदाता सूचियों को शुद्ध करने का काम किया गया है। शर्मा ने बताया कि कांग्रेस के शासनकाल में 10 बार और भाजपा के शासनकाल में दूसरी बार SIR की प्रक्रिया हुई है। अब तक देश में कुल 12 बार SIR की प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस देशभर में नकारात्मकता फैलाने का अभियान चला रही है और जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। वहीं भाजपा ''लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ'' अभियान के माध्यम से आमजन को जागरूक कर रही है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की पारदर्शिता और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।0
0
Report
Advertisement
टोंक DST ने निवाई में 92 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कनेक्शन बेनकाब
Tonk, Rajasthan:टोंक DST की निवाई में बड़ी कार्रवाई, 18 लाख की 92 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार जयपुर कनेक्शन बेनकाब टोंक मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ टोंक पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के निर्देशन में टोंक DST टीम ने निवाई सदर थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 92 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 18 लाख रुपये बताई जा रही है। DST टीम ने निवाई सदर थाना क्षेत्र में एनबीसी फैक्ट्री के सामने कार्रवाई को अंजाम देते हुए दोनों आरोपियों को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जयराज बैरवा पुत्र रामकिशन, उम्र 23 वर्ष और विकास बैरवा पुत्र बनवारी लाल, उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई है। दोनों आरोपी अलीपुरा, थाना मेहंदवास क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी स्मैक की इस बड़ी खेप को जयपुर ले जाकर सांगानेर क्षेत्र में सप्लाई करने की तैयारी में थे। पुलिस अब इस मामले में जुड़े अन्य लोगों और पूरे ड्रग्स नेटवर्क की पड़ताल में जुट गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ निवाई सदर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है。0
0
Report
दिनदहाड़े बदमाश महिला को अगवा, लाखों के जेवर ले गए; गांव में सनसनी
Betul, Madhya Pradesh:एंकर -बैताल जिले में दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने ऐसा तांडव मचाया कि पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बोलेरो वाहन में सवार होकर पहुंचे करीब 10 लोगों ने एक घर पर धावा बोल दिया। आरोप है कि बदमाशों ने कट्टे,तलवार और लोहे के पाइप के दम पर पूरे परिवार को डराया धमकाया,आंखों में मसाला झोंका और फिर एक महिला को जबरन उठाकर अपने साथ ले गए। वारदात बीजादेही थाना क्षेत्र के बालईमाल गांव की है। परिजनों के मुताबिक आरोपियों ने घर में घुसते ही महिला और उसके परिवार पर हमला कर दिया। विरोध करने पर महिला के माता-पिता और बीच-बचाव करने पहुंचे पड़ोसियों के साथ भी जमकर मारपीट की। आरोप है कि बदमाशों ने घर में तोड़फोड़ की,सामान क्षतिग्रस्त किया और जेवर नकदी भी अपने साथ ले गए। बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला को लेकर बोलेरो से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर हथियारों से लैस होकर आए ये लोग कौन थे? महिला को जबरन ले जाने के पीछे क्या वजह थी और क्या इस पूरी वारदात के पीछे कोई पुरानी रंजिश है,फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
खो नदी में अवैध खनन का बड़ा खेल उजागर; पुलिस ने छापा
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर--खो नदी में अवैध खनन का बड़ा खेल हुआ उजागर , एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई के आदेश पर पड़ा पुलिस का छापा। कई थानो की पुलिस ने ख़ो नदी मे मारा छापा अवैध खनन पकड़ा।खनन अनुमति की जगह से 1.5 किलो मीटर दूर अवैध खनन का चल रहा था खेल। खनन अधिकारी की मिली भगत से अवैध खनन का चल रहा था खेल।एक पोकलेन मशीन,एक लोडर और 15 से अधिक डंपर पकड़े। जिला प्रशासन की मिलीभगत से अवैध खनन का खेल। पुलिस की कार्रवाई के बाद भी कई घंटो तक मौके पर नहीं पहुंची प्रशासनिक और खनन विभाग की टीम। थाना बढ़ापुर के खोबड़ा गांव के पास खो नदी का मामला।0
0
Report
Advertisement
