281306
Hathras - मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध शराब सहित किया गिरफ्तार
Sadabad, Uttar Pradesh:जनपद हाथरस पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अवैध शराब निर्माण बिक्री पर रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मुखबिर की सूचना पर मुरसान पुलिस ने करवन नदी गांव हड़ेला से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से 18 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद हुई है। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गोस्वामी तुलसीदास जयंती समारोह में व्यापक भागीदारी, रोजगार घोटालों पर मुख्यमंत्री के बयानों
Chandigarh, Chandigarh:संत कबीर कुटीर में आयोजित हुआ गोस्वामी तुलसीदास जयंती समारोह पंजाब व हरियाणा से गोस्वामी समाज ने बड़ी संख्या में की शिरकत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे गोस्वामी तुलसीदास की परिकल्पनाओं को साकार गोस्वामी तुलसीदास जी ने रामचरितमानस के माध्यम से समाज को मर्यादा, सेवा और त्याग का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री आम आदमी पार्टी और कांग्रेस केवल घोषणाएं करती हैं, हम संकल्प पूरे करते हैं- मुख्यमंत्री पंजाब में हो रही भर्तियों में गड़बड़ियां, हरियाणा में बिना खर्ची-बिना पर्ची मिल रहीं सरकारी नौकरियां: मुख्यमंत्री पंजाब में उद्योग पलायन करने की स्थिति में- मुख्यमंत्री हिसार के चंदननगर में गोस्वामी धर्मशाला के लिए 31 लाख रुपये देने सहित गोस्वामी समाज की सभी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाने की घोषणा की0
0
Report
इनेलो के कार्यकर्ता सम्मेलन में अभय चौटाला ने भाजपा-कांग्रेस पर निशाना
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद के INLD कार्यकर्ता सम्मेलन में बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। अभय सिंह चौटाला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने प्रदेश में महंगाई और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए कहा कि बढ़ती महंगाई के कारण परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। साथ ही उन्होंने पेंशन और विकास कार्यों का जिक्र करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला और ताऊ देवीलाल की नीतियों को याद किया। अभय चौटाला ने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव में INLD को मजबूत करने और प्रदेश में पार्टी की सरकार बनाने की अपील की। उन्होंने भाजपा सरकार को सत्ता से हटाने की बात कहते हुए अभय चौटाला को मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान भी किया। कार्यक्रम की तैयारियों और आयोजन की जिम्मेदारी INLD के जिला अध्यक्ष रूपचंद लांबा ने संभाली। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने रूपचंद लांबा की मेहनत की सराहना की। रूपचंद लांबा ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सम्मेलन के दौरान अभय सिंह चौटाला और प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा का चांदी के मुकुट पहनाकर स्वागत किया गया। आसपास के गांवों से पहुंचे लोगों और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम के लिए अपनी ओर से सहयोग राशि भी भेंट की। INLD नेताओं ने कार्यकर्ताओं से 27 सितंबर को नूंह में होने वाले ताऊ देवीलाल सम्मान दिवस समारोह में बड़ी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया.0
0
Report
गोकुळ अष्टमी पर विठ्ठल-रुक्मिणी मंदिर सोने के आभूषणों से जगमगा उठा
Pandharpur, Maharashtra:गोकुळ अष्टमी उत्सवानिमित्त श्री विठ्ठल-रुक्मिणी मंदिरात श्री विठ्ठलास आकर्षक व पारंपरिक सुवर्ण अलंकारांनी अलंकृत करण्यात आले. पारंपरिक अलंकारांनी सजलेले श्री विठ्ठलाचे विलोभनीय रूप पाहण्यासाठी तसेच दर्शनासाठी मंदिरात भाविकांची मोठ्या प्रमाणात गर्दी होत आहे. गोकुळ अष्टमीच्या पावन पर्वानिमित्त श्री विठ्ठलाचे हे मनोहारी रूप भाविकांना आवडत आहे0
0
Report
Advertisement
आमने-सामने बाइक भिड़ंत में युवक की मौत, बेटी समेत दो घायल
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh: आमने-सामने बाइक भिड़ंत में युवक की मौत, बेटी समेत दो घायल कौशांबी ज़िले में आमने-Sामने दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत में 35 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी और दूसरी बाइक का सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ, जब युवक अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ ससुराल जा रहा था। पिपरी थाना क्षेत्र के औधन गांव निवासी अल्ताब अहमद अपनी पत्नी और बेटियों के साथ प्रयागराज के सरंगापुर स्थित ससुराल जा रहे थे। सेहुणा गांव के बेला देवी स्कूल के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में अल्ताब अहमद और उनकी बेटी हनिया गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को चायल सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अल्ताब अहमद को मृत घोषित कर दिया।वहीं दूसरी बाइक पर सवार शेरगढ़ निवासी अप्पू पंडित भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे में युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है。0
0
Report
गोरक्षनाथ घाट गुंबद गिरने पर सुरक्षा-गुणवत्ता पर सवाल, रविकिशन का पुराना बयान वायरल
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के राजघाट स्थित गुरु गोरक्षनाथ घाट का गुंबद आज वज्रपात के बाद गिर गया। हादसे में एक अधिवक्ता की मौत की खबर है जबकि एक अन्य अधिवक्ता गम्भीर रूप से घायल बताए गए हैं। लेकिन इस हादसे के बाद सांसद और अभिनेता रविकिशन का करीब पांच साल पुराना बयान एक बार फिर चर्चा में आ गया है। दरअसल, इसी घाट के उद्घाटन कार्यक्रम में रविकिशन ने मंच से कहा था— 'फूंकाई में टाइम ना लगी... डायरेक्ट स्वर्ग जइबा।' अब गुंबद गिरने के बाद उनका यही बयान सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रहा है। गौर करने वाली बात यह है कि गुरु गोरक्षनाथ घाट का निर्माण सिंचाई विभाग ने करीब पांच साल पहले कराया था। 16 फरवरी 2021 को इसका लोकार्पण हुआ था। निर्माण के समय से ही इसकी गुणवत्ता को लेकर सवाल उठते रहे हैं। खामियां दूर नहीं होने की वजह से नगर निगम ने आज तक दोनों घाटों का औपचारिक हैंडओवर नहीं लिया है। हालांकि जनहित को देखते हुए घाट की सफाई नगर निगम ही कराता है। राप्ती नदी के किनारे स्थित राजघाट कभी सिर्फ श्मशान स्थल के रूप में जाना जाता था। वर्ष 2019 में इसके सुंदरीकरण का प्रस्ताव तैयार हुआ और करीब 48 करोड़ 83 लाख 71 हजार रुपये की लागत से निर्माण कराया गया। राजघाट के श्मशान स्थल की तरफ करीब 27 करोड़ 85 लाख 71 हजार रुपये की लागत से गुरु गोरक्षनाथ घाट का सुंदरीकरण कराया गया। लाल पत्थरों से चौड़ी सीढ़ियां बनाई गईं और लोगों के बैठने के लिए आकर्षक गुंबद तैयार किया गया। लेकिन अब इसी गुंबद के गिरने के बाद निर्माण की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। उद्घाटन कार्यक्रम में सांसद रविकिशन शुक्ल ने कहा था कि राप्ती घाट पर पहले का माहौल सभी जानते हैं। उन्होंने घाट के नए स्वरूप और आधुनिक सुविधाओं का जिक्र करते हुए कहा था कि यहां मृत्यु होने पर लोग सीधे स्वर्ग जाएंगे। इलेक्ट्रिक शवदाह गृह का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा था— 'फूंकाई में टाइम ना लगी... डायरेक्ट स्वर्ग जइबा।' अब हादसे के बाद करीब पांच साल पुराना यही बयान फिर सुर्खियों में है। फिलहाल सवाल सिर्फ गुंबद गिरने का नहीं है। सवाल यह भी है कि जिस निर्माण की गुणवत्ता को लेकर पहले से सवाल उठते रहे, उसका नगर निगम ने अब तक हैंडओवर क्यों नहीं लिया? और हादसे के बाद जिम्मेदारी किसकी तय होगी?0
0
Report
झांसी के तुलादान समारोह में 5 रुपये सिक्के बटोरने के दौरान भारी धक्का-मुक्की, वीडियो वायरल
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी में जनाधिकार पार्टी का एक कार्यक्रम उस समय चर्चा में आ गया जब तुलादान के बाद कार्यकर्ता 5 रुपए के सिक्के लूटने के लिए आपस में भिड़ गए। मैदान में कीचड़ था, फिर भी लोग सिक्के बटोरने के लिए टूट पड़े। कई कार्यकर्ता फिसलकर गिर गए। मंच से आयोजक लगातार माइक पर अपील करते रहे, भाइयों पंडाल में वापस आ जाइए, लेकिन कार्यकर्ताओं ने तब तक नहीं सुना जब तक मैदान से एक-एक सिक्का नहीं बटोर लिया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वी/ओ.1- मामला झांसी के एक स्थानीय विवाह घर का है। जहां जन अधिकार पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकन्या कुशवाहा दौरे पर पहुंची थीं। कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। मंच पर फूल-मालाओं के साथ उन्हें तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष का तुलादान कार्यक्रम रखा गया था। तराजू के एक पलड़े पर शिवकन्या कुशवाहा बैठीं और दूसरे पलड़े पर 5-5 रुपए के सिक्के रखे गए। ये सिक्के बांटे जाने थे। लेकिन जैसे ही राष्ट्रीय अध्यक्ष तराजू से उतरीं। फिर क्या था, सिक्के बटोरने के लिए कार्यकर्ताओं में होड़ लग गई। बारिश के कारण मैदान में कीचड़ भरा था, लेकिन सिक्के पाने की लालच में किसी ने परवाह नहीं की। लोग एक-दूसरे को धक्का देकर, जमीन पर लेटकर सिक्के बीनने लगे। कई कार्यकर्ता फिसलकर कीचड़ में गिर गए, करीब 10 मिनट तक मैदान में अफरा-तफरी का माहौल रहा। इस पूरी घटना का वीडियो किसी ने बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।0
0
Report
Advertisement
DKTR protest: 26th day of peaceful dharna continues in Sarmathura as dozens of villages join
Dholpur, Rajasthan:0609ZRJ_DHOL_PROTEST_R डीकेटीआर के विरोध में 26वें दिन भी धरना जारी, बीलौनी व ददरोंनी से पहुंचे हजारों लोग सरमथुरा धौलपुर-करौली टाइगर रिजर्व (डीकेटीआर) के विरोध में सरमथुरा के बसंतपुरा मोड़ पर चल रहा धरना रविवार को 26वें दिन भी जारी रहा। परिसर के अलग-अलग गांवों से sकौड़ों-हजारों की संख्या में लोग धरना स्थल पर पहुंचे और एकजुट होकर अपने हक-अधिकारों की लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर संतोषजनक निर्णय नहीं होता, तब तक शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन जारी रहेगा। रविवार को बीलौनी ग्राम पंचायत के हजारों ग्रामीणों के साथ ददरोंनी गांव के लोगों ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। ग्रामीणों ने कहा कि यह लड़ाई केवल किसी एक गांव या व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के भविष्य और आने वाली पीढ़ियों के अधिकारों की लड़ाई है। ‘जमीन और पत्थर ही हमारी आजीविका’ धरना स्थल पर ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में रोजगार के पर्याप्त साधन नहीं हैं। अधिकांश परिवार खेती, जमीन और पत्थर कारोबार से अपनी आजीविका चलाते हैं। ऐसे में यदि क्षेत्र में टाइगर रिजर्व लागू होता है तो उनके सामने रोजगार और आजीविका का संकट खड़ा हो जाएगा。 ग्रामीणों का कहना था कि “हमारे पास आजीविका का कोई दूसरा बड़ा संसाधन नहीं है। यहां का पत्थर और जमीन ही हमारी रोजी-रोटी है। यदि सेंचुरी बनती है तो हमारे और हमारे परिवारों का भविष्य अंधकार में डूब जाएगा。” जीत तक जारी रहेगा शांतिपूर्ण आंदोलन धरना स्थल पर मौजूद लोगों ने एकमत होकर कहा कि वे किसी टकराव के पक्ष में नहीं हैं और लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाते रहेंगे। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं होता और उनकी जीत सुनिश्चित नहीं होती, तब तक धरना जारी रहेगा。 रविवार को भी धरना स्थल पर ग्रामीणों की मौजूदगी ने आंदोलन में उत्साह बढ़ाया। आयोजकों ने कहा कि आने वाले दिनों में भी क्षेत्र के विभिन्न गांवों से लोगों के धरना स्थल पर पहुंचने का सिलसिला जारी रहेगा0
0
Report
नगर परिषद करौली के EVM तैयारी प्रशिक्षण सम्पन्न, चुनाव निष्पक्षता के निर्देश
Karauli, Rajasthan:नगर परिषद करौली के आम चुनाव की तैयारियों के तहत पंचायत समिति सभागार में ईवीएम तैयार करने वाले कार्मिकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में कार्मिकों को ईवीएम की तैयारी, संचालन, जांच, कनेक्शन, सेटिंग और सीलिंग सहित मतदान से पहले पूरी की जाने वाली आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम राकेश कुमार रावत ने निर्वाचन प्रक्रिया को त्रुटिरहित, पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए कार्मिकों को निर्धारित नियमों और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूरी गंभीरता से पालन करने के निर्देश दिए। निर्वाचन शाखा के राजेंद्र दीवान ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान रिटर्निंग अधिकारी राकेश कुमार रावत ने कार्मिकों को EVM तैयार करने की प्रक्रिया में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि EVM की तैयारी में किसी भी स्तर पर लापरवाही की गुंजाइश नहीं है। प्रत्येक कार्मिक अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए निर्धारित प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित करे। DLMT सीताराम खंडेलवाल ने कार्मिकों को EVM तैयार करने की पूरी प्रक्रिया का व्यावहारिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण दिया। उन्होंने EVM की विभिन्न इकाइयों की जानकारी देते हुए बैलेट यूनिट और कंट्रोल यूनिट की जांच, कनेक्शन, सेटिंग और सीलिंग की प्रक्रिया समझाई। इसके साथ ही मतदान से पहले तैयार किए जाने वाले आवश्यक अभिलेखों और अन्य प्रक्रियाओं की जानकारी भी क्रमवार दी गई। प्रशिक्षण के दौरान कार्मिकों की शंकाओं का समाधान भी किया गया। गोपनीयता और पारदर्शिता पर जोर प्रशिक्षण में ALMT अमित शर्मा, संजय शर्मा और मुकेश शर्मा ने भी सहयोग किया। उन्होंने EVM की कार्यप्रणाली से जुड़े तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी। कार्मिकों को निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान गोपनीयता, पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में राजेंद्र दीवान, नंदकिशोर व्यास, मनीष गुप्ता, राहुल शर्मा सहित EVM तैयारी के लिए नियुक्त कार्मिक मौजूद रहे।0
0
Report
जयपुर नगरपालिका चुनाव 2026: भाजपा मुकेश शर्मा ने सांगानेर में विकास का दावा किया
Jaipur, Rajasthan:जयपुर निकाय चुनाव 2026 पार्षद प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत उम्मीदवार घर-घर जाकर मांग रहे वोट नगर निगम वार्ड 49 से भाजपा प्रत्याशी मुकेश शर्मा ने कहा विकास के नाम पर मांग रहे हैं वोट मुकेश शर्मा ने कहा सांगानेर में बही विकास की गंगा भाजपा की जीत का किया दावा कहा जयपुर में बनेगा भाजपा का बोर्ड0
0
Report
Advertisement
डीडवाना नगरपरिषद चुनाव: भ्रष्टाचार और सफाई-सीवरेज मुद्दे हावी
डीडवाना - नगरपरिषद चुनाव में मुद्दों की बात, भ्रष्टाचार, सिवरेज,सफाई व्यवस्था और विकास अहम मुद्दे, भाजपा ने लगाया पिछले बोर्ड पर भ्रष्टाचार का आरोप, निर्दलियों ने कहा भाजपा और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ रही, आमजन के मुद्दे शहर का विकास, सड़क और सिवरेज, राजनीतिक पार्टियां आरोप प्रत्यारोप में उलझी। ख़बर डीडवाना से है जहां हमारे संवाददाता आमजन और स्थानीय प्रतिनिधियों से चुनावी मुद्दों पर बात की0
0
Report
अलवर में आबकारी विभाग‑RPF की संयुक्त कार्रवाई: 662 पव्वे अवैध शराब बरामद
Jaipur, Rajasthan:अलवर में आबकारी विभाग और RPF की संयुक्त कार्रवाई। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में कार्रवाई। रेलवे स्टेशन पर अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप पकड़ी। चंडीगढ़ में बिक्री योग्य शराब पकड़ी गई। कुल 662 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामद शराब की कीमत करीब 1.08 लाख रुपए। विशेष अभियान के तहत की गई संयुक्त कार्रवाई। आबकारी निरोधक दल और RPF टीम रही शामिल। मामले में FIR दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा। अवैध शराब परिवहन को लेकर जांच जारी। अलवर DEO गौरवमणि जौहरी ने की मॉनिटरिंग。0
0
Report
गजरौला में सवर्ण समाज ने निकाली यूजीसी रोल बैक-जातिगत आरक्षण हटाओ देश बचाओ पदयात्रा
Gajraula, Uttar Pradesh:रविवार की शाम गजरौला बस्ती में स्थित अवंतिका पार्क से सवर्ण समाज द्वारा यूजीसी रोल बैक-जातिगत आरक्षण हटाओ देश बचाओ पदयात्रा निकाली गई। इस पदयात्रा में सवर्ण समाज के प्रबुद्धजनों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ ही बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी शामिल रहीं। हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां और आरक्षण के विरोध में नारेबाजी करते हुए पदयात्रा इंदिरा चौक पहुंची और यहां से वापस अवंतिका पार्क में पहुंचकर संपन्न हुई।0
0
Report
Advertisement
मूल नाम से जाति प्रमाण पत्र को लेकर सैथवार मल्ल समाज लामबंद
Deoria, Uttar Pradesh:राष्ट्रीय सैथवार मल्ल स्वाभिमान मोर्चा की बैठक रविवार को देवरिया में हुई। इसमें समाज के लोगों को मूल नाम ‘सैथवार मल्ल’ से जाति प्रमाण पत्र जारी करने और आरक्षण का लाभ दिलाने की मांग जोरदार ढंग से उठाई गई। मोर्चा के संगठन मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने समाज के लोगों से संगठन से जुड़कर इसे मजबूत करने का आह्वान किया। पूर्व प्रोफेसर डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि मांग पूरी नहीं हुई तो समाज भाजपा के समर्थन को लेकर गंभीरता से विचार करेगा।देवरिया जिलाध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने कहा कि जिस प्रकार अन्य जातियों को उनके मूल नाम से आरक्षण एवं जाति प्रमाण पत्र का लाभ मिल रहा है, उसी प्रकार सैथवार मल्ल समाज को भी मूल नाम से आरक्षण एवं प्रमाण पत्र दिया जाना चाहिए। बैठक में पूर्वांचल के सैथवार मल्ल समाज को एकजुट कर संघर्ष को तेज करने का संकल्प लिया गया। इस दौरान अरुण प्रताप सिंह,कपिल देव सिंह, रामप्रवेश सिंह, उदय प्रताप सिंह, विजेंद्र सिंह, अरुण सिंह, अजय प्रताप मल्ल, चंद्रभूषण सिंह, यशवंत सिंह, विजय प्रताप मल्ल, अनिरुद्ध सिंह, अनिल सिंह, सोहन मल्ल, अशोक सिंह, ओम मल्ल, पुष्पेंद्र सिंह, डॉ. धर्मदेव सिंह, सतपाल सिंह, पंकज सिंह, अमित सिंह सहित क्षेत्र के सैकड़ों सैथवार मल्ल समाज के लोग मौजूद रहे।0
0
Report
हिसुआ में कैंडल मार्च: शहीद प्रणव अमर रहे नारे, दोषियों को फांसी की मांग
Nawada, Bihar:ह हिसुआ में कैंडल मार्च से गूंजा ‘शहीद प्रणव अमर रहे’ का नारा हजारों लोगों ने किया शक्ति प्रदर्शन, दोषियों को फांसी और अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग नयाय नहीं मिलने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान, राजनीतिक बयानबाजी से पुलिस की बढ़ी बेचैनी नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के चंद्रवंशी मोहल्ले में 1 अगस्त को हुई गोलीबारी में प्रणव कुमार उर्फ पीयूष की हत्या के विरोध में रविवार को भारी संख्या में लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर लोगों ने शहीद प्रणव अमर रहे,और ‘दोषियों को फांसी दो’ के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग की। लोगों ने स्पष्ट कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, आंदोलन जारी रहेगा。 कैंडल मार्च से पहले पूर्व राज्य मंत्री राजबल्लभ प्रसाद यादव ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर न्याय का भरोसा दिलाया। घटना में अखिलेश कुमार और चंदन कुमार भी जख्मी हुए थे। मृतक के पिता के आवेदन पर 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज है, जबकि जख्मी पक्ष की ओर से आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपित नीरज उर्फ कारू डॉन ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। घटना को लेकर जारी राजनीतिक बयानबाजी से पुलिस की बेचैनी बढ़ती दिख रही है।0
0
Report
वसेड़ी में वोट-मनुहार कार्यक्रम से शत-प्रतिशत मतदान का संदेश: जागरूकता अभियान
Dholpur, Rajasthan:बसेड़ी में वोट-मनुहार कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों ने भेजी वोट-पाती, शत-प्रतिशत मतदान का दिया संदेश धौलपुर。 ब्लॉक बसेड़ी में मतदाता जागरूकता प्रकोष्ठ बसेड़ी के द्वारा सतरंगी सप्ताह कैलेंडर 2026 के छठवें दिवस के अवसर पर वोट-मनुहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बसेड़ी शहरी क्षेत्र में किया गया, जिसमें नगरीय क्षेत्र की विभिन्न संस्थाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों, शिक्षकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों और शिक्षकों ने बसेड़ी शहरी क्षेत्र में निवास करने वाले समस्त अभिभावकों और मतदाताओं को वोट-पाती भेजी। वोट-पाती के माध्यम से उन्हें मतदान के महत्व, मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और मतदान के प्रति मतदाताओं के कर्तव्यों के बारे में विस्तार से समझाया गया। साथ ही आगामी नगर निकाय चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूक और आश्वस्त किया गया। आयोजकों ने बताया कि मतदाता जागरूकता अभियान का उद्देश्य लोगों में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करना है। वोट-पाती के माध्यम से लोगों को भावनात्मक रूप से मतदान से जोड़ा जा रहा है। इस कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता प्रकोष्ठ बसेड़ी के प्रभारी सीबीईओ अमर सिंह मीना, व्याख्याता देवानंद, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर अंकी शुक्ला एवं विभिन्न आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया और लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया0
0
Report
Advertisement
