Back
Hathras204101blurImage

Hathras - विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

Akrosh Varshney
May 04, 2025 14:06:41
Hathras, Uttar Pradesh

कोतवाल हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला उम्मेद में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान 25 वर्षीय प्रियंका के रूप में हुई है। उसका मायका हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव पुरा में है। प्रियंका की शादी करीब 5 साल पहले सौरभ के साथ हुई थी। वह दो बच्चों की मां भी थी। मायके पक्ष का आरोप है कि ससुराल वाले दहेज की मांग करते थे और प्रियंका का उत्पीड़न करते थे। घटना के बाद कुछ लोग प्रियंका को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे।उन्होंने प्रियंका की हत्या की आशंका जताई है।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है। 

0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|