204101
Hathras - पत्रकार की हत्या मामले में पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन
Hathras, Uttar Pradesh:जनपद हाथरस के दर्जनों पत्रकारों ने मंगलवार की सुबह करीब 11:30 बजे एकत्रित होकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी राहुल पांडेय को सीतापुर में पत्रकार की हत्या के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन दिया है. पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी राहुल पांडेय को ज्ञापन देते हुए पत्रकारों की सुरक्षा की मांग की है. इस अवसर पर दर्जनों पत्रकारों में वरिष्ठ पत्रकार नीरज चक्रपाणि, शंभूनाथ पुरोहित, शुभम गुप्ता, उमाकांत पुंढीर, उमाशंकर जैन व अन्य पत्रकार मौजूद रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खरगोन में 25 करोड़ के नवग्रह लोक निर्माण का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण
Khargone, Madhya Pradesh:एंकर - खरगोन जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने 25 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले नवग्रह लोक स्थल पहुंचकर निर्माणाधीन कार्यों को देखा। सबसे पहले 300 वर्ष प्राचीन मंदिर में नवग्रह एवं मां बगलामुखी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। शनि देव ,राहु एवं केतु मूर्ति पर तेल चढ़ाया। उसके बाद सरकार द्वारा इस प्राचीन मंदिर को 25 करोड़ की लागत से नवग्रह लोक के रूप में भव्य निर्माण कार्यों को देखा। मंत्री श्री सारंग ने घाट स्थल , मंदिर सभा मंडप , कारीडोर , नवग्रह के स्थान आदि के साथ नवग्रह लोक की ड्राइंग को देखा। इस दौरान नवग्रह लोक में सभी आध्यात्मिक पहलू का पूरा ध्यान रखने के निर्देश दिए। विश्व के मानचित्र पर खरगोन शहर अंकित हो इस तरह इस नवग्रह लोक को बनाया जाए। फिलहाल की स्थिति में नवग्रह लोक का 60 प्रतिशत कार्य पूर्ण होकर कार्य प्रगति पर है। मंदिर प्रशासन के साथ साथ जिला प्रशासन और विधायक बालकृष्ण पाटीदार की मौजूदगी में कमियों को दूर करते हुए भव्य निर्माण के निर्देश दिए। सरकार द्वारा सिंहस्थ दृष्टिगत रखते हुए नवग्रह लोक का निर्माण पूर्ण हो जाने की मंशा से कार्य का अवलोकन कर कार्य में तेजी के निर्देश दिए। इस दौरान पूर्व कृषि मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक बालकृष्ण पाटीदार महेश्वर विधायक राजकुमार मेव , बड़वाह विधायक सचिन बिरला ,कलेक्टर गुरुप्रसाद एवं निर्माण इकाई साथ मौजूद थे。0
0
Report
एनसीबी ने मोहाली-चंडीगढ़ क्षेत्र में ड्रग माफिया की संपत्तियां 20 करोड़ से अधिक फ्रीज
Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:पंजाब और चंडीगढ़ क्षेत्र में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी एनसीबी ने अब तक की बड़ी आर्थिक कार्रवाई की है। ड्रग माफिया की करोड़ों रुपये की संपत्तियों पर शिकंजा कसते हुए एनसीबी ने 20 करोड़ 10 लाख रुपये की 25 अचल संपत्तियों को फ्रीज कर दिया है。 एनसीबी की चंडीगढ़ जोनल यूनिट ने अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी नेटवर्क से जुड़ी 25 अचल संपत्तियों को फ्रीज किया है। इनकी कुल कीमत करीब 20 करोड़ 10 लाख रुपये बताई गई है। फ्रीज की गई संपत्तियों में औद्योगिक प्लॉट, दुकानें, कमर्शियल यूनिट और आवासीय फ्लैट शामिल हैं, जो मुख्य रूप से मोहाली के गिल्को इंडस्ट्रियल पार्क, सिटी सेंटर-3, सिटी सेंटर वॉक और अन्य इलाकों में स्थित हैं。 दिल्ली स्थित सक्षम प्राधिकारी ने 30 अक्टूबर 2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 68F(2) के तहत इस कार्रवाई को मंजूरी दी। अब इन संपत्तियों की बिक्री, ट्रांसफर या किसी भी तरह का लेन-देन नहीं किया जा सकेगा。 एनसीबी की वित्तीय जांच में खुलासा हुआ कि नशीली दवाओं की अवैध बिक्री से कमाई गई रकम को अलग-अलग फर्मों के बैंक खातों के जरिए घुमाकर आरोपियों और उनके परिजनों के नाम पर संपत्तियां खरीदी गईं। जांच में इन संपत्तियों के लिए आय का कोई वैध स्रोत सामने नहीं आया。 इस पूरे नेटवर्क का खुलासा फरवरी 2025 में अमृतसर में 5 हजार ट्रामाडोल टैबलेट बरामद होने के बाद हुआ था। जांच आगे बढ़ी तो उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश से जुड़े फर्जी फार्मा नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ。 अब तक की कार्रवाई में 17 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एनसीबी ने करीब 34 लाख साइकोट्रॉपिक गोलियां, 10 लाख 57 हजार कोडीन सिरप की बोतलें, 50 हजार ट्रामाडोल एम्पुल, 5 हजार मिडाजोलम शीशियां और 2200 किलो से ज्यादा साइकोट्रॉपिक पाउडर व कच्चा माल बरामद किया है। जांच में इस नेटवर्क के तार पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल सहित सात राज्यों तक जुड़े मिले हैं。 एनसीबी ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी नशीली दवाओं की तस्करी की जानकारी मिले तो राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन 1933 पर सूचना दें। एजेंसी ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।0
0
Report
दमोह जिला न्यायालय का आलीशान नया भवन, पेपरलेस कोर्ट का आज से आगाज
Damoh, Madhya Pradesh:अब आलीशान नई बिल्डिंग में लगेगा जिला न्यायालय, हाईकोर्ट जस्टिस ने कहा जल्दी ही पेपर लेस होगा कोर्ट का कामकाज..एंकर/ दमोह को मिली बड़ी सौगात के तहत अब जिला न्यायालय आलीशान नई बिल्डिंग में लगेगा और खास सुविधाएं भी इस इमारत में मिलेंगी। 28 करोड़ 46 लाख की लागत से तैयार हुई इस नई कोर्ट बिल्डिंग का उद्घाटन एमपी हाईकोर्ट के जज जस्टिस विशाल धगट ने किया। जिला न्यायालय के न्यायाधीशों कलेक्टर सहित जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों की मौजूदगी में जस्टिज विशाल धगट ने लोकार्पण करते हुए कहा कि कल से नई इमारत में लगने वाले कोर्ट में वो तमाम सुविधाएं न्यायधीशों और वकीलों को मिलेंगी जो सुलभ न्याय देने अच्छे वातावरण में काम करने के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि दमोह की पुरानी कोर्ट बिल्डिंग हेरिटेज बिल्डिंग है और इसे सहेज कर रखना भी हम सब का दायित्व है। जस्टिस विशाल धगट ने कहा कि जल्दी ही जिला न्यायालय पेपर लेस बनेगा और वकीलों को फाइल लेकर नहीं आना पड़ेगा और वकील साहिबान अच्छे से बहस कर सकेंगे।बाइट/ जस्टिस विशाल धगट ( जज एमपी हाईकोर्ट जबलपुर)0
0
Report
Advertisement
इटावा सफारी पार्क में लाया जा रहा बब्बर शेर युवराज
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा सफारी पार्क से वन्य जीव प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राजगीर जू सफारी से अर्द्ध वयस्क शेर युवराज अब इटावा सफारी पार्क का हिस्सा बनने जा रहा है। केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण से मिली अनुमति के तहत इटावा सफारी की टीम 31 अक्टूबर को राजगीर पहुंची थी। वन्य जीव चिकित्सक डॉ. रॉबिन सिंह यादव, कीपर अजय सिंह और राजगीर सफारी की दस सदस्यीय टीम युवराज को लेकर इटावा के लिए रवाना हो चुकी है और आज रात तक उसके सफारी पहुंचने की उम्मीद है। युवराज के बदले इटावा सफारी से शेर नीक और चार काला हिरन राजगीर भेजे जाएंगे। युवराज के आने से इटावा सफारी में जन्मी दूसरी पीढ़ी की शेरनियों के साथ प्रजनन की संभावना बढ़ेगी, जिससे तीसरी पीढ़ी के शेरों के जन्म का रास्ता साफ होगा। वहीं वर्ष 2016 में इटावा सफारी में जन्मे शेर शिम्बा को भी रोहतक जू से लाई गई शेरनी सुधा के साथ रखा गया है। इधर त्योहारों के चलते सफारी में पर्यटकों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। आज 1200 से ज्यादा पर्यटकों ने इटावा सफारी का भ्रमण किया।0
0
Report
हनुमानगढ़ में शांतिपूर्ण पंचायत चुनाव के लिए फ्लैग मार्च का आयोजन
Hanumangarh, Rajasthan:पंचायती राज चुनाव-2026 के मध्यनजर पुलिस एवं प्रशासन अलर्ट खबर हनुमानगढ़ से हैं, जहाँ एसपी बी. आदित्य के निर्देशन में आगामी पंचायती राज चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न करवाने के उद्देश्य से आज सदर थाना क्षेत्र के गांव डबली राठान में पुलिस एवं प्रशासन द्वारा संयुक्त फ्लैग march निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व सीओ सिटी मीनाक्षी एवं एसडीएम हनुमानगढ़ श्याम सुंदर द्वारा किया गया। फ्लैग मार्च गांव के मुख्य बाजार, कस्बे के प्रमुख मार्गों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों से होकर निकाला गया। इस दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने आमजन को चुनाव के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने तथा किसी भी प्रकार के प्रलोभन, दबाव अथवा भय में आए बिना मतदान करने का संदेश दिया। अधिकारियों ने आमजन से आदर्श आचार संहिता की पूर्ण पालना करने, चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह एवं भ्रामक सूचनाएं नहीं फैलाने, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक अथवा भड़काऊ सामग्री प्रसारित नहीं करने तथा जाति, धर्म एवं समुदाय के आधार पर वैमनस्य फैलाने वाली गतिविधियों से दूर रहने की अपील की। साथ ही मतदाताओं को डराने-धमकाने, प्रलोभन देने, अवैध शराब एवं अन्य प्रतिबंधित सामग्री के वितरण तथा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं होने की हिदायत दी गई।0
0
Report
हापुड़ दिल्ली लखनऊ हाईवे पर भीषण हादसा
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ तेज रफ्तार ट्रक का टायर फटने से हाईवे से करीब 15 फुट निचे सीमेंट से भरा ट्रक गिर गया हादसे में चालक ओर परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए लोगो कि सुचना पर पुलिस ने मोके पर पहुंच कर दोनो घायल युवकों को पास के अस्पताल मे उपचार के लिए भर्ती कराया थाना हापुड़ देहात क्षेत्र का मामला0
0
Report
Advertisement
रावतसर में कुम्हार धर्मशाला का भव्य उद्घाटन; मंत्री समेत कई नेतागण पहुँचे
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ जिले के रावत्तर से खबर श्री कुम्हार धर्मशाला रावतसर का हुआ भव्य उद्घाटन राज्य मंत्री व माटी कला बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद राय तक रहे मुख्य अतिथि उद्घाटन कार्यक्रम में सभी समाजों के अध्यक्षों व प्रतिनिधियों को किया गया सम्मानित पीलीबंगा विधायक विनोद गोठवाल रावतसर नगर पालिका अध्यक्ष नीलम हरवीर सहारण पूर्व विधायक धर्मेंद्र मोची भी रहे मौजूद उद्घाटन कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने शिरकत की कुम्हार धर्मशाला समिति अध्यक्ष अर्जुनराम ढूंढाडा ने जताया सभी का आभार0
0
Report
पीलीभीत में वृहद मेगा शिविर आयोजित: 196 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत केगांधी प्रेक्षागृह में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में एक वृहद मेगा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता जनपद न्यायाधीश रविन्द्र कुमार ने दीप प्रज्वलित कर की।जिसमे विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर लगभग 196 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान कार्ड, कन्या सुमंगला योजना, वृद्धा पेंशन और विश्वकर्मा योजना जैसी विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया।साथ ही स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को कैश क्रेडिट लिमिट के चेक, आवास व पेंशन प्रमाण पत्र, ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, लैपटॉप, टूलकिट और सिलाई मशीनें वितरित की गईं।कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह रोकथाम की शपथ दिलाई गई और जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा 5 बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया।इस अवसर पर जिले के समस्त न्यायिक अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, लीड बैंक मैनेजर और विधिक सेवा प्राधिकरण का स्टाफ उपस्थित रहा।0
0
Report
पीलीभीत टाइगर रिजर्व का नया पर्यटन सत्र शुरू: हवन-पूजन के साथ हुई शुरुआत
Pilibhit, Uttar Pradesh:, विदेशी सैलानियों ने भी की शिरकत पीलीभीत टाइगर रिजर्व का नया पर्यटन सत्र आधिकारिक तौर पर शुरू हो गया है। सत्र के पहले दिन वन विभाग के अधिकारियों और वन मंत्री की मौजूदगी में हवन-पूजन किया गया, जिसके बाद सफारी गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। सत्र के पहले दिन ही ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और यूके (ब्रिटेन) जैसे देशों से विदेशी पर्यटकों के पहुंचने से स्थानीय पर्यटन को बड़ा बढ़ावा मिला है। तराई के नज़ारे और बाघों की बढ़ती संख्या खींच रही है पर्यटकों को वर्ष 2014 में टाइगर रिजर्व घोषित किया गया पीलीभीत अब देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी एक खास पहचान बना रहा है। जंगलों में लगातार बढ़ रही बाघों की संख्या और तराई क्षेत्र के सुंदर नज़ारे सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं।इस बार सैलानियों की सुविधा के लिए कई बेहतरीन इंतजाम किए गए हैं। पर्यटक घर बैठे ऑनलाइन बुकिंग के जरिए आसानी से सफारी का आनंद ले सकते हैं।साथ ही पर्यटकों के रुकने के लिए थारू हट, वाटर हट और ट्री हट की विशेष सुविधा शुरू की गई है। वन्यजीव प्रेमियों के लिए 'सप्त सरोवर' पर एक नई कैंटीन खोली गई है, जहां पर्यटकों को खास बंगाली व्यंजनों का स्वाद मिलेगा।9 नवंबर तक की सभी बुकिंग्स फुल प्रवेश द्वार से लेकर जंगलों तक जबरदस्त उत्साह का माहौल है। स्थिति यह है कि सत्र के पहले दिन से लेकर 9 नवंबर तक की सभी बुकिंग पहले ही फुल हो चुकी हैं। विदेशी मेहमानों के साथ-साथ फिल्म जगत के दिग्गजों की मौजूदगी ने इस बार के सत्र को और भी खास बना दिया है। डिप्टी डायरेक्टर मनीष सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हर बार की तरह इस वर्ष भी टाइगर रिजर्व में सैलानियों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं, जिसमें ऑनलाइन बुकिंग, गेस्ट हाउस और बंगाली व्यंजनों से जुड़ी कैंटीन शामिल हैं। पर्यटन सत्र की शुरुआत में ही विदेशी मेहमानों का यहां पहुंचना एक सकारात्मक शुरुआत है। प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक सुभइया नल्ला मुत्थो ने बताया कि वे यहां पहली बार अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए आए हैं। वे यहां की नहरों, बाघों और वन्यजीवों पर अध्ययन कर फिल्म बनाएंगे। उन्होंने इससे पहले भी इको-टूरिज्म और जंगलों से जुड़ी कई फिल्में की हैं।0
0
Report
Advertisement
महादेव सट्टा ऐप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान से प्रत्यर्पित, भारत पहुंचा; रायपुर कोर्ट में होगी पेश
Raipur, Chhattisgarh:देश के बहुचर्चित अवैध महादेव सट्टा ऐप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ओमान से प्रत्यर्पित कर भारत ले आई है। इंटरपोल के रेड कॉर्नर नोटिस पर रॉयल ओमान पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था। CBI और ED के पुख्ता दस्तावेजों के आधार पर ओमान ने प्रत्यर्पण को मंजूरी दी। भारत आगमन के बाद मेडिकल जांच और औपचारिकताएं पूरी कर उसे रायपुर ले जाया जाएगा, जहां सोमवार को विशेष CBI अदालत में उसकी पेशी होगी। Mahadev Betting App Kingpin Saurabh Chandrakar Extradited from Oman to India, to Face Raipur Court0
0
Report
पैराग्लाइडिंग चुड़ैल हैलोवीन को नई ऊँचाइयों तक ले गई
Noida, Uttar Pradesh:Paragliding witch takes Halloween to new heights0
0
Report
गुलाबी डॉल्फिन दुनिया की सबसे दुर्लभ डॉल्फिनों में से एक
Noida, Uttar Pradesh:Pink dolphins are among the rarest dolphins in the world0
0
Report
Advertisement
तेज़ कार ने मोटरसाइकिल को उड़ा दिया, व्यक्ति फोन पर था, बिना खरोंच
Noida, Uttar Pradesh:SPEEDING CAR WIPES OUT MOTORBIKE in India — man LEANING ON IT walks away WITHOUT A SCRATCH and STILL ON HIS PHONE0
0
Report
डाटा एंट्री ऑपरेटरों ने सेवानिवृत्ति लाभ नहीं मिलने पर खिलाफ प्रदर्शन तेज किया
Khajuria Khurd, Bihar:भभुआ के जगजीवन स्टेडियम से पूरे शहर में निकाला पैदल मार्च, सेवानिवृत्ति लाभ नहीं मिलने पर सरकार के खिलाफ जताया आक्रोश। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के बैनर तले दर्जनों डाटा एंट्री ऑपरेटरों ने अपनी लंबित मांगों के समर्थन में भभुआ शहर में जोरदार प्रदर्शन मार्च निकाला। जगजीवन स्टेडियम भभुआ से शुरू हुआ यह पैदल मार्च शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी जायज मांगों को यथाशीघ्र पूरा करने की आवाज बुलंद की। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे संयुक्त मोर्चा के सदस्य धनंजय पांडेय ने बताया कि बेल्ट्रॉन के माध्यम से कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटरों ने अपने जीवन का सबसे बहुमूल्य समय राज्य सरकार की सेवा में समर्पित कर दिया है। अधिकांश कर्मियों की सरकारी नौकरी में जाने की अधिकतम आयु सीमा भी अब समाप्त हो चुकी है। ऐसी स्थिति में सरकार को मानवीय और व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाते हुए सभी कर्मियों की सेवा का समायोजन कर उन्हें बिना शर्त राज्यकर्मी का दर्जा देना चाहिए। वहीं, मोर्चा के सदस्य अभिषेक पांडेय ने कर्मियों की पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि विभाग में अपनी 29 वर्षों की लंबी सेवा देने के बाद सैकड़ों कर्मी सेवानिवृत्त हो चुके हैं। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतनी लंबी अवधि तक सेवा देने के बावजूद उन्हें बिना किसी सेवानिवृत्ति लाभ या पेंशन के खाली हाथ घर लौटना पड़ा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की तमाम महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन में डाटा एंट्री ऑपरेटर रीढ़ की भूमिका निभाते हैं। सरकारी कार्यालयों में टाइपिंग से लेकर तमाम ऑनलाइन कार्यों का निष्पादन इन्हीं कर्मियों के कंधों पर है, फिर भी सरकार उनकी अनदेखी कर रही है। प्रदर्शन में शामिल ऑपरेटरों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है, तो वे अपने आंदोलन को और उग्र करने के लिए बाध्य होंगे।0
0
Report
बेगूसराय: बर्थडे पार्टी के बाद युवक की मौत, हत्या का आरोप परिवार ने लगाया
Begusarai, Bihar:जितेंद्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में अपने दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी के नाम पर घर से निकलने वाला युवक 50 किलोमीटर दूर लाखो थाना क्षेत्र के शाहपुर टाल प्लाजा के समीप कार की पिछली सीट से पुलिस ने बरामद किया है। परिजनों ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि उसे शराब में जहरीले पदार्थ देकर हत्या की गई। मृतक की पहचान खगड़िया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित संसारपुर पूर्वी हरदासचक निवासी मनोज कुमार सिंहा के 29 वर्षीय इकलौते पुत्र अभिषेक कुमार उर्फ राजा के रूप में हुई है, जो खगड़िया में जिओ कंपनी में कार चलाता था। शनिवार को वह काम पर नहीं गया था और परिवार ने बताया कि वह दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी में जाने के लिए निकला था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है। ang परिजनों के अनुसार रात 9 बजे तक राजा से बात हुई थी, उसके बाद मोबाइल बंद हो गया। सुबह राजा के मोबाइल से ही एक दोस्त ने उसकी तबीयत खराब होने और बेगूसराय ले जाने की बात कहकर परिजनों को बुलाया। बेगूसराय पहुंचने पर परिजनों ने लाखों थाना क्षेत्र के शाहरपुर टाल प्लाजा के समीप कार देखी और राजा को पीछे की सीट पर देखकर चकित रह गए। परिजन उसे इलाज के लिए एक निजी क्लिनिक ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार उसके सभी दोस्त गांव के ही हैं और उनमें एक शराब कारोबार व अपराध से जुड़ा है। आशंका है कि शराब व ड्रग्स पार्टी के दौरान ओवरडोज से मौत हुई होगी। मृतक के पिता ने भी उसके दोस्तों पर शव को कार में छोड़ कर फरार हो जाने की आशंका जताई है। नगर थाना पुलिस ने मृतक के पिता का फर्द बयान दर्ज किया है। घटना की जानकारी मिलते ही स्वजनों में कोहराम मचा है; पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। नगर थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु ने कहा कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा और परिजनों के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
