204101
Hathras - शॉर्ट सर्किट के चलते मूंगफली गोदाम में लगी भीषण आग
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस सदर कोतवाली क्षेत्र के मधुगढी रोड गंदा कुआं पर मैसर्स मानिक चंद्र प्रेमशंकर फर्म के मूंगफली गोदाम में रविवार की सुबह बिजली शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, आग लगने से लगभग 10 लाख की मूंगफली, चीनी, तिल, गुड, चावल सहित अन्य सामान जल कर खाक हो गया. दो घंटे में दो दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
डाला छठ को लेकर घाटों की साफ-सफाई और रंग-रोगन का कार्य तेज
Bhadaura, Uttar Pradesh:सेवराई (गाजीपुर)। उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों की आस्था से जुड़े महापर्व डाला छठ को लेकर अब क्षेत्र में तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। पर्व की तिथि नजदीक आते ही श्रद्धालुओं और आयोजकों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। छठ पूजा को लेकर जहां व्रती परिवारों के सदस्य तैयारियों में जुट गए हैं, वहीं गांवों के तालाबों, पोखरों, नहरों और गंगा घाटों की साफ-सफाई का कार्य भी तेज हो गया है। क्षेत्र के सेवराई स्थित परेमन शाह पोखरा, चीरा शाह पोखरा, भदौरा, करहिया सहित विभिन्न गांवों में आयोजकों और स्थानीय लोगों द्वारा घाटों की सफाई की जा रही है। वहीं गहमर स्थित नरवा गंगा घाट पर फैले कूड़ा-कचरा और गंदगी को हटाने के साथ ही साफ-सफाई एवं रंग-रोगन का कार्य ग्राम प्रधान बलवंत सिंह 'बाला' के नेतृत्व में युद्धस्तर पर कराया जा रहा है। घाट को आकर्षक और स्वच्छ बनाने के लिए मजदूरों के साथ ग्रामीण भी तैयारियों में जुटे हुए हैं। घाट परिसर में साफ-सफाई, दीवारों की रंगाई-पुताई और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। इस संबंध में ग्राम प्रधान बलवंत सिंह 'बाला' ने बताया कि छठ पूजा को देखते हुए घाटों की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। नरवा गंगा घाट पर बने गुंबदों और बाउंड्रीवाल की पेंटिंग कराई जा रही है। इसके साथ ही पानी के अंदर बैरिकेडिंग, पर्याप्त लाइटिंग तथा व्रती महिलाओं के कपड़े बदलने के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था की जा रही है। घाटों की नियमित साफ-सफाई कर उन्हें स्वच्छ और सुंदर बनाया जा रहा है, ताकि छठ पूजा के दौरान आने वाले किसी भी व्रती और श्रद्धालु को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि सोझवा गंगा घाट पर भी मिट्टी और बालू हटाने का कार्य कराया जा रहा है। इस घाट की सफाई पूरी होने के बाद पंचमुखी घाट पर भी साफ-सफाई और अन्य आवश्यक कार्य शुरू करा दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारी पूरी कोशिश है कि छठ पर्व शुरू होने से पहले क्षेत्र के सभी प्रमुख घाटों को साफ-सुथरा और व्यवस्थित कर दिया जाए, जिससे श्रद्धालु सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल में भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर सकें। छठ महापर्व को लेकर घाटों पर शुरू हुई तैयारियों से क्षेत्र में उत्सवी माहौल बनने लगा है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि समय रहते सभी घाटों की व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएंगी, जिससे इस लोक आस्था के महापर्व को श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न कराया जा सके।0
0
Report
कबरा हाथी का आतंक: 24 घंटे में 3 मौतें, वन विभाग पर सवाल
Surajpur, Chhattisgarh:सूरजपुर में कबरा हाथी का आतंक अब कहर बन चुका है और वन विभाग की कथित लापरवाही लगातार ग्रामीणों की जिंदगी पर भारी पड़ रही है। दिवाली की रात दो ग्रामीणों को कुचलकर मौत के घाट उतारने के بعد आज फिर कबरा हाथी ने कंदरई गांव में एक और ग्रामीण की जान ले ली, यानी महज 24 घंटे के भीतर हाथी के हमले में तीन ग्रामीणों की दर्दनाक मौत हो चुकी है। पिछले छह महीनों में अकेले कबरा हाथी अब तक 15 लोगों की जान ले चुका है, लेकिन हाथी की निगरानी और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए बड़ी टीम तैनात होने का दावा करने वाला वन विभाग आखिर कर क्या रहा है? हैरानी की बात यह है कि कल दो मौतों के बाद कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने खुद अधिकारियों को हाथी को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर भेजने के निर्देश दिए थे, लेकिन उन निर्देशों का भी कोई असर नजर नहीं आया। अब ग्रामीणों का आरोप है कि समय रहते मुनादी और चेतावनी जारी की गई होती तो शायद एक और जान बचाई जा सकती थी,,,0
0
Report
जोधपुर: हथियारबंद बदमाशों ने घर पर हमला कर 10 लाख का नुकसान CCTV में कैद
Jodhpur, Rajasthan:लाखों का नुकसान, बेटे को बाहर निकालने की दी ललकार; जान से मारने की धमकी देकर फरार हुए आरोपी, CCTV में कैद हुई वारदात जोधपुर। पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र के मण्डोर थाना इलाके में अलसुबह हथियारों से लैस बदमाशों द्वारा एक घर पर हमला कर दहशत फैलाने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो-एन और फॉर्च्यूनर को निशाना बनाते हुए लाठी और तलवारों से जमकर तोड़फोड़ की। वारदात में दोनों गाड़ियों को करीब 10 लाख रुपये का नुकसान होने की बात सामने आई है। पीड़ित परिवार की ओर से नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, मण्डोर के गली नंबर-4, नयापुरा निवासी नरपतसिंह गहलोत ने बताया कि मंगलवार अलसुबह करीब 3:32 बजे एक ब्लैक स्कॉर्पियो और सिल्वर रंग की सियाज कार में सवार होकर 7-8 बदमाश उनके घर पहुंचे। आरोप है कि बदमाशों ने सबसे पहले घर के बाहर खड़ी उनकी पत्नी के नाम की स्कॉर्पियो-एन को पीछे से टक्कर मारी और फिर उनके बेटे को नाम लेकर बाहर आने के लिए ललकारा। इसके बाद बदमाशों ने लाठियों और तलवारों से स्कॉर्पियो-एन पर हमला कर उसके शीशे, बोनट, फॉग लैंप और हेडलाइट तोड़ दिए। पास में खड़ी फॉर्च्यूनर को भी निशाना बनाया गया और उसके शीशे, बोनट व हेडलाइट क्षतिग्रस्त कर दिए। तोड़फोड़ की आवाज सुनकर नरपतसिंह और उनका दूसरा बेटा घर से बाहर आए। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मौके पर मौजूद नवीन वैष्णव, भावेश शर्मा, शिवांग और कार में बैठे अन्य 4-5 लोगों ने उनके बेटे को बाहर निकालने की धमकी दी। आरोपियों ने कहा कि उसे जान से मार देंगे। बेटा बाहर नहीं आया तो बदमाश दोनों वाहनों में बैठकर फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार, जाते समय भी आरोपी धमकी देकर गए कि आज उनका बेटा बच गया, लेकिन वह जहां भी मिलेगा, उसे जान से मार देंगे। हमले में दोनों वाहनों को करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। CCTV कैमरों में कैद हुई पूरी वारदात पीड़ित नरपतसिंह ने पुलिस को बताया कि घर पर लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस ने नामजद शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस आरोपियों की पहचान, वारदात के कारणों और घटनाक्रम को लेकर जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
इंदौर के चंदननगर में प्लास्टिक बोतल फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल ने नियंत्रण पाया
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के चंदननगर थाना क्षेत्र में भीषण आग धार रोड स्थित प्लास्टिक की पानी की बोतल बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग आग लगते ही फैक्ट्री में मची अफरा-तफरी सूचना मिलते ही दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुची आग की चपेट में आने से सामान जलकर खाक फैक्ट्री में आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है0
0
Report
श्री श्रवण कुमार: बिहार में सत्ता परिवर्तन की चर्चा निराधार, NDA की सरकार जारी
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना- बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार का बड़ा बयान- सवाल: क्या जेडीयू और बीजेपी के रिश्तों में दरार आ गई है? कुछ बातें हैं, उनकी समीक्षा हुई है। समीक्षा के बाद हमारा नेतृत्व बैठकर निर्णय लेगा। समस्या का समाधान कैसे निकाला जा सकता है, इसके लिए पूरी तरह से काम किया जाएगा। जब मंत्री से पूछा गया बिहार में चर्चा चल रही है कि सरकार में परिवर्तन हो सकता है। सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार फिर आरजेडी के साथ जा सकते हैं। इसमें कितनी सच्चाई है? मंत्री श्रवण कुमार ने कहा दूर-दूर तक कोई सच्चाई नहीं है। चौक-चौराहों और दुकानों पर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहती हैं। राजनीति में भी ऐसी चर्चाएं चलती रहती हैं। लेकिन इसका कोई मायने नहीं है और न ही इसका कोई असर होने वाला है। नीतीश कुमार की सरकार है और एनडीए की सरकार रहेगी। डबल इंजन की सरकार में बेहतर काम हो रहा है। हमारे सम्माननीय नेता नीतीश कुमार जी ने जिस काम को आगे बढ़ाया है, उसे और तेजी से आगे बढ़ाने के लिए बिहार सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है- बाइट — श्रवण कुमार, मंत्री, बिहार सरकार0
0
Report
निशा भगत आत्महत्या मामले में पुलिस कार्रवाई तेज, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची के चर्चित निशा भगत आत्महत्या मामले में पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश पांडेय को लाइन हाजिर कर दिया गया है। वहीं, थाना प्रभारी को भी जांच के दायरे में रखा गया है। निशा भगत के पिता की ओर से दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। रांची एसएसपी के निर्देश पर गठित एसआईटी पूरे मामले की जांच कर रही है। इस मामले में ज्योत्सना केरकेट्टा और अजय तिर्की को नामजद आरोपी बनाया गया है। वहीं, रांची एसएसपी के निर्देश पर गठित एसआईटी मामले के हर पहलू की जांच में जुटी है। मृतका के पिता के आवेदन में ज्योत्सना केरकेट्टा और अजय तिर्की को नामजद आरोपी बनाया गया है। अब एसआईटी की जांच के बाद पूरे मामले में कार्रवाई की जायेगी0
0
Report
Advertisement
परिसीमन और SIR पर तेज राजनीतिक तकरार: गहलोत बनाम पूनिया
Jaipur, Rajasthan:जयपुर– देश में परिसीमन और SIR को लेकर सियासत तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने परिसीमन को देश के लोकतंत्र के लिए SIR जितना ही खतरनाक बताया। वहीं बीजेपी नेता सतीश पूनिया ने गहलोत के आरोपों पर पलटवार करते हुए कांग्रेस को घेरा है। पूनिया ने कहा कि परिसीमन एक सामान्य प्रक्रिया है। पूर्व CM अशोक गहलोत ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि परिसीमन के जरिए देश में विपक्ष को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने असम और राजस्थान में हुए परिसीमन का उदाहरण देते हुए कहा कि इससे कांग्रेस को नुकसान हुआ है। गहलोत ने कहा परिसीमन एसआईआर की तरह ही बहुत बड़ा मुद्दा है। परिसीमन एसआईआर की तरह ही देश के लिए खतरनाक है। अगर ये परिसीमन कर लेते हैं तो 2029 में सत्ता में आने के बाद चीन, रूस और नॉर्थ कोरिया की तरह चुनाव होंगे। विपक्ष सिर्फ नाम का रह जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बीजेपी पर हमला बोले- परिसीमन करके देश को बर्बाद करना चाहते हैं। परिसीमन SIR की तरह ही देश के लिए खतरनाक। विपक्ष को कमजोर करने की हो रही कोशिश -गहलोत। पूर्व CM अशोक गहलोत के बयान पर पूनिया का पलटवार कांग्रेस ने हमेशा जनता को धोखा दिया। परिसीमन हमेशा से होता रहा है, ये सामान्य प्रक्रिया है। अशोक गहलोत ने एक पंचायत को जिला बना दिया था। विधानसभा हो या लोकसभा, परिसीमन होता ही है। अशोक गहलोत को राहुल गांधी से पूछना चाहिए कि वे बार-बार क्यों हारते हैं। कांग्रेस के कर्म ऐसे हैं कि जनता उन्हें जिताती नहीं है। SIR को लेकर सतीश पूनिया का कांग्रेस पर हमला। SIR नहीं होने से कांग्रेस को फायदा था। मरे हुए लोगों के वोट कांग्रेस के लोग डालते थे। घुसपैठियों के वोट कांग्रेस पार्टी को मिलते थे। SIR में अनआइडेंटिफाइड और मृत लोगों के नाम काटे गए। कांग्रेस के पेट में दर्द इसलिए है, क्योंकि उनके काल्पनिक वोट बैंक पर चोट पड़ी है। वहीं SIR को लेकर भी सतीश पूनिया ने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि SIR नहीं होने से कांग्रेस को फायदा मिलता था। पूनिया ने कहा SIR में अनआइडेंटिफाइड और मृत लोगों के नाम काटे गए। कांग्रेस के पेट में दर्द इसलिए है, क्योंकि उनके काल्पनिक वोट बैंक पर चोट पड़ी है। फिलहाल परिसीमन और SIR को लेकर कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने हैं। गहलोत जहां इसे लोकतंत्र के लिए खतरा बता रहे हैं, वहीं बीजेपी इसे सामान्य प्रक्रिया बताते हुए कांग्रेस के आरोपों को खारिज कर रही है۔0
0
Report
आंवली में घर घुसे कोबरा को गोविंद शर्मा ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया
Kota, Rajasthan:आंवली रोझड़ी क्षेत्र में घर में घुंसा कोबरा सांप, परिजनों में दहशत का माहौल, स्नेक केचर गोविंद शर्मा ने किया रेस्क्यू, सुरक्षित वन क्षेत्र में किया रिलीज। आंवली रोज़ड़ी इलाके में एक घर में भारी भरकम कोबरा घुसने से हड़कंप बच गया। कोबरा को देखकर परिवार के लोग दहशत में आ गए, हालांकि कोबरा को भगाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए। चूहा के शिकार करने के लिए कोबरा घर में जाकर छुप गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे स्नेक केचर गोविंद शर्मा ने कड़ी मसक्कत के बाद भारी भरकम ब्लैक कोबरा का रेस्क्यू किया और लाडपुरा के जंगल में आजाद किया, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम में बदलाव के साथ ही शहर सहित सुदूर ग्रामीण अंचल के इलाकों में कोबरा सहित अन्य जंगली जीव जंतुओं का खतरा बढ़ता जा रहा है0
0
Report
अन्नकूट महोत्सव: गोपीनाथ मंदिर पर छप्पन भोग से भक्तिमय रौनक
Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर शहर में अन्नकूट महोत्सव की धूम, नगर आराध्य देव गोपीनाथ मंदिर में सजी छप्पन भोग की आकर्षक झांकी, गोपीनाथ भगवान के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु, भजन-कीर्तन के बीच पंगत प्रसादी में भक्त ग्रहण कर रहे अन्नकूट प्रसाद, रघुनाथ मंदिर सहित शहर के विभिन्न मंदिरों में भी अन्नकूट महोत्सव की रौनक शहर के नगर आराध्य देव गोपीनाथ मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। गोपीनाथ मंदिर में भगवान की आकर्षक छप्पन भोग झांकी सजाई गई। दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। भक्त भजन-कीर्तन के बीच भगवान के दर्शन कर पंगत प्रसादी के रूप में अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। वहीं रघुनाथ मंदिर में भी अन्नकूट प्रसादी का आयोजन जारी है। पूरे शहर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।0
0
Report
Advertisement
आगरा में दलित सम्मेलन पर सपा-सरकार भिड़ंत भारी, योगेंद्र उपाध्याय पर तंज
Agra, Uttar Pradesh:आगरा में सपा मुखिया करेंगे दलित सम्मेलन आगरा में अखिलेश यादव विधानसभा चुनावों में रैलियों का आगरा के GIC मैदान से करेंगे शंखनाद सपा मुखिया के दलित सम्मेलन पर कैविनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का तंज दलितों पर अत्याचार करने वाले लोग अब कर रहे दलित सम्मेलन PDA के नाम पर खुद कंफ्यूज है सपा मुखिया बार बार बदल रहे हैं PDA का मतलब कभी P का मतलब तो कभी A का बदल रहे नाम जनता और दलित नहीं भूले गेस्ट हाउस कांड जब बंद कमरे में सपाइयों ने मायावती को मारने की बनाई थी योजना दलित और मुसलमान भी समझ चुका है इनके मंसूबे मोदी योगी सरकार का एक ही मंत्र,सबका साथ सबका विकास ऐसे दलित सम्मेलनों ने नहीं मिलती जीत,जनता के बीच जाकर करना होता है काम0
0
Report
बहराइच के दबंगों ने घर में घुसकर महिला की पिटाई, वीडियो वायरल
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी ख़बर, थाने पर शिकायत करने से नाराज दबंगो ने ढाया क़हर, पेंड़ काटने का विरोध करना एक महिला को पड़ा महंगा, पड़ोस के दबंगो ने महिलाओं के साथ घर में घुसकर बाल पकड़ कर महिला को घसीट कर बुरी तरह पीटा, पीड़िता ने थाने पर की थी मामले की शिकायत, स्थानीय पुलिस ने सुबह थाने पर दोनों पक्षों को था बुलाया, थाने पर जाने से पहले दबंगो ने महिला को घसीट कर बुरी तरह मारा, थाना फखरपुर के शरद पारा गांव का मामला, घटना का वीडियो सोशल मीडिया में हो रहा वायरल, पुलिस मामले की जांच में जुटी0
0
Report
फिरोजाबाद में जमीन खाली कराने के विरोध के बीच महिलाओं ने जेसीबी के सामने विरोध जताया
Firozabad, Uttar Pradesh:विरोध यूपी के फिरोजाबाद में शिकोहाबाद थाने से महज कुछ दूरी पर तहसील तिराहे के पास स्थित गिहार (आदिवासी) बस्ती में न्यायालय के आदेश पर जमीन खाली कराने पहुंची पुलिस और अमीन को महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ा। महिलाएं बच्चों को लेकर जेसीबी के आगे लेट गईं और जबरन हटाने पर आत्मदाह की चेतावनी दी। विरोध होता देख पुलिस ने 10 दिन की मोहलत देकर कार्रवाई टाल दी। आज दोपहर न्यायालय अमीन के साथ सीओ, इंस्पेक्टर और मक्खनपुर, नसीरपुर, नगला खंगर व महिला थाने का पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। कार्रवाई की भनक लगते ही कई लोग मकानों में ताले लगाकर चले गए। मौके पर मौजूद महिलाओं ने कहा कि उनके पास रहने की कोई दूसरी व्यवस्था नहीं है। वादी पक्ष ने कुछ मकानों से सामान भी बाहर निकलवाया। करीब 20 परिवार सात दशक पहले से जमीन पर मकान बनाकर रह रहे हैं। हालांकि विरोध को देखते हुए पुलिस उल्टे पैर लौट गई लेकिन पूरे मामले पर कैमरे पर कुछ भी नहीं कह रहे हैं0
0
Report
Advertisement
दीपावली पर युवाओं का सड़क हुड़दंग, पटाखों के साथ स्टंट वीडियो वायरल
Vidisha, Madhya Pradesh:दीपावली के जश्न के बीच कुछ युवाओं की लापरवाही और हुड़दंग का मामला सामने आया है। त्योहार की खुशियों के बीच कुछ युवा सड़कों पर पटाखों के साथ जान जोखिम में डालकर स्टंट करते नजर आए। इन युवाओं को न तो अपनी जान की परवाह दिखाई दी और न ही सड़क पर चलने वाले दूसरे लोगों की सुरक्षा की चिंता। सड़क पर खतरनाक तरीके से स्टंटबाजी करते युवाओं का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है。 दीपावली जैसे खुशियों के त्योहार पर इस तरह की हरकतें न केवल हादसों को न्योता देती हैं, बल्कि राहगीरों और दूसरे वाहन चालकों की जान भी खतरे में डालती हैं। अब सवाल यह है कि आखिर ऐसे हुड़दंगियों पर पुलिस कब कार्रवाई करेगी? * दीपावली का जश्न या मौत का खेल? * पटाखों के साथ सड़क पर स्टंटबाजी, वीडियो वायरल * अपनी जान तो जोखिम में डाली, दूसरों की सुरक्षा भी खतरे में डाली * त्योहार की आड़ में सड़क पर हुड़दंग, पुलिस कार्रवाई पर सवाल0
0
Report
इंदौर: चंदन नगर पुलिस ने अवैध शराब बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर की चंदन नगर पुलिस ने अवैध शराब परिवहन पर शिकंजा कसते हुए M.R. Travels की यात्री बस NL01B1500 से 2.25 लाख कीमत की 120.75 बल्क लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. मध्यप्रदेश के खाते गांव में पिछले दिनों हुई दिलीप पूरी की शराब माफिया द्वारा गाड़ी चढ़ा कर हत्या के बाद प्रदेश की पुलिस द्वारा शराब माफिया पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. इंदौर की चंदन नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी यात्री बस में अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन किया गया है उसी को लेकर पुलिस द्वारा चंदन नगर चौराहे पर घेराबंदी की गई. M.R. Travels की यात्री बस क्रमांक NL01B1500 को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 120.75 बल्क लीटर अवैध अंग्रेजी शराब, अनुमानित कीमत ₹2,25,000 बरामद हुई. पुलिस द्वारा शराब और बस दोनों जब्त कर थाने ले जाकर आरोपीयों से पूछताछ की तो अपना नाम सागर , सुनील और रतन होना बताया है वही पुलिस अब तीनों आरोपीयों से पूछताछ कर रही है कि यह शराब किसे देने और कहा से लेकर आ रहे थे.0
0
Report
बरही आग हादसे के बाद मजिस्ट्रियल जांच की सिफारिश: 30 दिनों में रिपोर्ट आवश्यक
Katni, Madhya Pradesh:कटनी जिले के बरही में हुए भीषण अग्निकांड ने एक हंसते-खेलते परिवार को हमेशा के लिए उजाड़ दिया। तीन मंजिला इमारत में लगी आग ने दो माह के मासूम समेत एक ही परिवार के छह लोगों की जिंदगी छीन ली। इस हृदयविदारक हादसे के बाद अब जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। कलेक्टर आशीष तिवारी ने अपर कलेक्टर नीलाम्बर मिश्र की अध्यक्षता में चार सदस्यीय जांच समिति गठित की है। समिति आग लगने के वास्तविक कारणों से लेकर राहत और बचाव कार्यों में हुई संभावित लापरवाही तक, हर पहलू की जांच करेगी। बरही के मुख्य बाजार में अग्रवाल परिवार के आवासीय भवन और क्रॉकरी दुकान में हुए भीषण अग्निकांड की अब प्रशासनिक स्तर पर गहन जांच होगी। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट आशीष तिवारी ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी करते हुए अपर कलेक्टर नीलाम्बर मिश्र को जांच समिति का अध्यक्ष बनाया है। विजयराघरवगढ़ विजय धारेवे, कैमोर सीएमओ मनीष परते और विद्युत सुरक्षा विभाग की सहायक यंत्री ज्योति यादव को सदस्य बनाया गया है। जांच का दायरा सिर्फ आग लगने के कारणों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि हादसे के दौरान सामने आई व्यवस्थाओं और संभावित चूकों की भी पड़ताल होगी। समिति यह पता लगाएगी कि आग किन परिस्थितियों में लगी, भवन और दुकान में अग्नि सुरक्षा के नियमों का पालन किया जा रहा था या नहीं और राहत एवं बचाव कार्यों के दौरान पुलिस, राजस्व तथा अग्निशमन विभाग की भूमिका कैसी रही। इसके साथ ही किसी विभागीय अधिकारी, कर्मचारी या अन्य व्यक्ति की लापरवाही अथवा चूक की आशंका की भी जांच की जाएगी। समिति प्रत्यक्षदर्शियों और संबंधित पक्षों के बयान दर्ज करेगी। उपलब्ध दस्तावेजों, विभागीय रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों का परीक्षण कर हादसे की वास्तविक वजह और जिम्मेदारियों का पता लगाया जाएगा। कलेक्टर आशीष तिवारी ने समिति को 30 दिनों के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। साथ ही भविष्य में ऐसी हृदयविदारक घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक सुझाव भी रिपोर्ट में शामिल किए जाएंगे。0
0
Report
Advertisement
