204101
हाथरसः गेट पुलिस ने 19 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अवैध शराब निर्माण और बिक्री पर रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कार्रवाई करते हुए कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दादनपुर रोड से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 19 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद हुई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नाथद्वारा: खारी फीडर नहर में टेम्पो गिरकर 5 वर्षीय बालिका मर गई, चालक फरार
Rajsamand, Rajasthan:नाथद्वारा में निर्माणाधीन खारी फीडर नहर में तेज रफ्तार ऑटो (टेम्पो) अनियंत्रित होकर गिर गया, जिससे 5 वर्षीय मासूम बालिका काली (निवासी समीचा) के सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। बालिका के परिजन समीचा से लौट रहे थे। धांयला के पास चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण टेम्पो बेकाबू होकर नहर में गिरा। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। नाथद्वारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बालिका के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।0
0
Report
सुरेर स्टेशन के पास ट्रेन चपेट में आकर 42 वर्षीय हरिओम शर्मा की मौत
Alwar, Rajasthan:सुरेर स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत, माचाड़ी निवासी हरिओम शर्मा के रूप में हुई शिनाख्त राजगढ़ (अलवर) राजगढ़-बांदीकुई रेल मार्ग पर सुरेर रेलवे स्टेशन के समीप अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर शव को कब्जे में लिया। इसके बाद शव को राजगढ़ सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया गया。 जीआरपी पुलिस के एएसआई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि स्टेशन मास्टर की ओर से सूचना मिली थी कि सुरेर स्टेशन के पास एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां मृतक की पहचान माचाड़ी निवासी हरिओम शर्मा (42) पुत्र हजारीलाल शर्मा के रूप में हुई। पुलिस ने शव को राजगढ़ सीएचसी की मोर्चरी में रखवाकर पोस्टमार्टम करवाया और बाद में परिजनों को सौंप दिया। मामले में नवलकिशोर शर्मा की ओर से रिपोर्ट दी गई है। फिलहाल जीआरपी पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। बाइट – सुरेंद्र कुमार, एएसआई, जीआरपी अलवर0
0
Report
जालौन में यमुना किनारे अज्ञात युवक का शव मिला; पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में यमुना नदी किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, यमुना किनारे युवक का शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, शव काफी पुराना होने से कंकाल में तब्दील होने की स्थिति में मिला, यमुना नदी में कहीं से बहकर आने की आशंका पर जांच में जुटी पुलिस, पुलिस फोटो के जरिए अज्ञात शव की शिनाख्त कराने में जुटी, कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नरिहान के समीप यमुना नदी का मामला।0
0
Report
Advertisement
जालौन में बारिश के बीच NH-27 पर गाय से टकराकर कार पलटी, चालक बच गया
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में बारिश के बीच झांसी-कानपुर हाइवे पर भीषण सड़क हादसा, बारिश में गाय से टकराकर हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार कार, हादसे में बाल-बाल बचा कार चालक, गाय से टकराकर बीच सड़क पर उल्टी हुई कार, नेशनल हाईवे पर अचानक कार के सामने आई गाय की वजह से हुआ हादसा, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस क्षतिग्रस्त कार को हटाने में जुटी, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के NH-27 स्थित छौंक चौराहे का हादसा।0
0
Report
जालौन में किसान लूट: चार टीमों के साथ पुलिस बदमाश ढूंढने में जुटी
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में धान बेचकर लौट रहे किसान से 50 हजार की लूट की घटना से मचा हड़कंप, घटना के बाद पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र रावत ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, पीड़ित और परिजनों से बातचीत कर जुटाई घटना की जानकारी, लूटकांड के खुलासे के लिए SOG और सर्विलांस समेत 4 विशेष टीमें गठित, घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज खंगालने के लगी पुलिस, मुखबिर तंत्र सक्रिय कर बदमाशों की पहचान में जुटी पुलिस, लूटे गए माल की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम सक्रिय, जालौन के एट थाना क्षेत्र के बिरगुवां खुर्द रेलवे क्रॉसिंग के पास का मामला।0
0
Report
यमुना जलधारा में अवैध बालू खनन का GPS वीडियो वायरल, कार्रवाई की उम्मीद
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी में यमुना नदी की जलधारा में कथित अवैध बालू खनन का मामला सामने आया है। सराय अकील थाना क्षेत्र के मल्हीपुर घाट से रात के अंधेरे में खनन किए जाने का GPS वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो के सामने आने के बाद खनन विभाग और जिला प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि यमुना की जलधारा में रात के समय खनन कर पर्यावरणीय नियमों और NGT के दिशा-निर्देशों की अनदेखी की जा रही है। सवाल यह है कि वायरल GPS वीडियो की निष्पक्ष जांच कब होगी और अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होगी।0
0
Report
Advertisement
देवसर के हरनाडोल में सड़क नहीं, बुजुर्ग को इलाज के लिए खाट पर जाना पड़ा
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली ब्रेकिंग ... सड़क नहीं तो इलाज नहीं! 75 वर्षीय बुजुर्ग को खाट पर लेकर निकले परिजन, रास्ते में अटकी एंबुलेंस.... सांस की बीमारी से बिगड़ी जसलाल प्रजापति की तबीयत, अस्पताल पहुंचाने के लिए परिजनों की मशक्कत... घर से मुख्य मार्ग तक एक किलोमीटर सड़क नहीं, खाट पर उठाकर ले जाने को मजबूर हुए परिजन... खराब रास्ते के कारण गांव तक नहीं पहुंच सकी 108 एंबुलेंस... देवसर जनपद की ग्राम पंचायत महरैल के हरनाडोल मोहल्ले का मामला... ग्रामीणों का आरोप—कई बार शिकायत के बावजूद नहीं बनी सड़क, मरीजों को हो रही परेशानी... प्रशासन से मांग—बुजुर्ग को तत्काल इलाज और गांव तक सड़क की सुविधा मिले...0
0
Report
जालोर में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान संपन्न, आरोपों से माहौल गरम
Jalore, Rajasthan:जालोर में पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण का मतदान संपन्न, 7 पंचायत समितियों में वोटरों ने दिखाया उत्साह बावड़ी में फर्जी मतदान की आशंका पर 2 महिलाएं हिरासत में, भागलभीम में भी प्रदर्शन से गर्माया माहौल जालोर। एंकर- पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण के तहत आज जालोर जिले की 7 पंचायत समितियों—जालोर, सायला, भीनमाल, जसवंतपुरा, आहोर, भाद्राजून और उम्मेदाबाद—में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। इस चरण में कुल 220 सरपंच और 2,186 वार्ड पंच पदों के लिए मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान कराने के लिए जिले में कुल 843 मतदान केंद्र बनाए गए थे, जिनमें 9 सहायक मतदान केंद्र भी शामिल रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से 56 अतिसंवेदनशील और 12 संवेदनशील बूथों पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की विशेष नजर रही। वीओ-1 फर्जी मतदान की आशंका पर हंगामा और विरोध आहोर पंचायत समिति की बावड़ी ग्राम पंचायत में फर्जी मतदान की आशंका को लेकर ग्रामीणों ने दो महिलाओं को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया और भीनमाल पंचायत समिति की भागलभीम ग्राम पंचायत में प्रत्याशियों के अकारण मतदान केंद्र के भीतर घूमने और फर्जी वोटिंग के आरोपों पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने केंद्र के बाहर जोरदार नारेबाजी की, जिससे करीब आधे घंटे तक माहौल गर्माया रहा।0
0
Report
दिव्येंदु शर्मा जयपुर पहुंचे, मुंबई से आए इवेंट में शिरकत करेंगे
Jaipur, Rajasthan:काशीरामजयपुर。 अभिनेता दिव्येंदु शर्मा पहुंचे जयपुर。 मुम्बई की फ्लाइट से आए हैं जयपुर。 एक इवेंट में शिरकत करेंगे दिव्येंदु। मिर्जापुर में मुन्ना भैया के रोल से फेमस हैं दिव्येंदु।0
0
Report
Advertisement
मेरठ के नीले ड्रम वाली मुस्कान के घर में 18 महीने बाद खुला ताला; बेचने की जद्दोजहद
Sitapur, Uttar Pradesh:मेरठ की नीले ड्रम वाली मुस्कान तो आपको याद ही होगी...जिसे कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है...दरअसल मेरठ में जिस घर में मुस्कान किराए पर रहती थी...वो मकान 18 महीने बाद खोल दिया गया है....हालांकि कोई इस मकान में रहना नहीं चाहता है...मकान मालिक के मुताबिक कोई भी इस घर को किराए पर नहीं ले रहा है...जिसके चलते इस मकान को इस बार मकान मालिक ने ही बंद कर दिया है...और बस किसी तरह अब वो इस घर को बेचना चाहता है...0
0
Report
झुंझुनूं: डॉ अरुण गर्ग ने बीएलओ के परिवार से मिलकर संवेदना जताई
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं - मतदान की व्यस्तता के बीच संवेदनशील दिखे कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग - चुनाव ड्यूटी में जान गंवाने वाले बीएलओ कैलाशचंद्र के घर पहुंचे - धतरवाला पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को बंधाया ढांढस, दी सांत्वना - भरोसा दिलाया—प्रशासन और निर्वाचन आयोग परिवार के साथ खड़े हैं - डॉ. गर्ग ने दिया संदेश—टीम का हर कार्मिक परिवार का सदस्य, सभी महत्वपूर्ण - नियमानुसार हरसंभव राजकीय सहायता उपलब्ध करवाने का दिया भरोसा लोकतंत्र के इस बड़े पर्व पंचायतीराज चुनावों को सफल बनाने में जुटे प्रशासनिक अमले के बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आई। जिसने सरकारी व्यवस्था के मानवीय चेहरे को सामने रखा। शुक्रवार को झुंझुनूं जिले में सरपंच और पंच के चुनाव को लेकर प्रशासनिक व्यस्तताएं चरम पर थीं। मतदान व्यवस्था से लेकर कानून-व्यवस्था तक जिला प्रशासन की कई जिम्मेदारियां एक साथ चल रही थीं। इसी व्यस्तता के बीच जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने अपनी टीम के एक सदस्य को खोने वाले परिवार का दर्द साझा करने के लिए समय निकाला। डॉ. अरुण गर्ग धतरवाला गांव पहुंचे। यहां उन्होंने चुनाव ड्यूटी के दौरान अचानक हार्ट अटैक से जान गंवाने वाले शिक्षक एवं बीएलओ कैलाश चंद्र के घर पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया और दिवंगत शिक्षक को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उनके साथ एसपी कावेंद्र सिंह सागर भी मौजूद थे। इस मुलाकात का संदेश सिर्फ संवेदना व्यक्त करने तक सीमित नहीं था। यह उस प्रशासनिक सोच को भी दर्शाता है। जिसमें चुनाव कराने वाला हर कर्मचारी महज एक ड्यूटी करने वाला कार्मिक नहीं, बल्कि प्रशासनिक परिवार का महत्वपूर्ण सदस्य है। जिस टीम के भरोसे लोकतंत्र की इतनी बड़ी जिम्मेदारी पूरी करवाई जा रही है, उस टीम के किसी सदस्य के परिवार पर संकट आने पर प्रशासन भी उनके साथ खड़ा है। शुक्रवार को सरपंच और पंच के मतदान को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह व्यस्त था। इसके बावजूद डॉ. गर्ग का दिवंगत बीएलओ के घर पहुंचना परिवार के प्रति प्रशासन की संवेदनशीलता का संदेश दे गया। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में जिला प्रशासन और राज्य निर्वाचन आयोग उनके साथ हैं। परिवार को नियमानुसार हरसंभव राजकीय सहायता उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जाएंगे।0
0
Report
जोधपुर हाईकोर्ट जज ने गलियों में ऑटो से शहर की स्थापत्य कला का अवलोकन
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर. शहर की तंग गलियों पहुंचे जोधपुर हाईकोर्ट जज जालोरी गेट से रानीसर पदमसर तक ऑटो रिक्शा में आए हाईकोर्ट जज प्राचीन समय में बनी शहर की स्थापत्य कला को निहारने के लिए पहुंचे हाई कोर्ट जज0
0
Report
Advertisement
कटिहार मुफस्सिल थाना: 80 लाख कीमत की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
Katihar, Bihar:कटिहार ब्रेकिंग -- मुफ्फसिल थाना क्षेत्र से लगभग 80 लाख रुपये मूल्य के 828 ग्राम स्मैक के साथ 03 तस्कर गिरफ्तार, 02 मोटरसाइकिल बरामद पकड़े गए तस्करों में दो पश्चिम बंगाल व एक कटिहार जिला का 80 लाख के करीब का कुल 828 ग्राम स्मैक एवं 02 मोटरसाइकिल बरामद मुफ्फसिल थाना कांड सं० - 415 / 26 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज स्मैक की खपत कटिहार जिला में ही होनी थी कटिहार जिला के मुफ्फसिल थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि दो मोटरसाइकिल पर सवार कुछ व्यक्ति पश्चिम बंगाल की ओर से कटिहार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मनिया की ओर अवैध मादक पदार्थ लेकर जा रहे हैं । सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु मुफ्फसिल थानाध्यक्ष द्वारा अपने पुलिस बल के साथ सुरतुलसी सड़क के समीप विशेष वाहन जाँच अभियान चलाया गया। वाहन जाँच के क्रम में मनिया पुल के नीचे दो मोटरसाइकिल के साथ मौजूद तीन संदिग्ध व्यक्ति पुलिस बल को देखकर भागने लगे, जिन्हें पुलिस बल के सहयोग से तत्परता दिखाते हुए पकड़ा गया। पकड़े गए व्यक्तियों में शमशुल आलम, सा० इस्लामपुर, थाना - शमशेरगंज, जिला - मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल व मो० इशारुल, सा० - मकईया, थाना- रतुआ, जिला- मालदा, पश्चिम बंगाल , गोकुल कुमार, सा० - सुरतुलसी कॉलेज, थाना - मुफ्फसिल, जिला - कटिहार बताया ! पकड़े गए तीनों व्यक्तियों की विधिवत तलाशी लेने पर उनके पास से 80 लाख के करीब का कुल 828 ग्राम स्मैक एवं 02 मोटरसाइकिल बरामद की गई। एसडीपीओ सदर कटिहार विशाल आनंद ने बताया कि बरामद स्मैक का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 80 लाख रुपये है। इस संबंध में तीनों अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में मुफ्फसिल थाना कांड सं० - 415 / 26 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई । वहीं पुलिस के द्वारा अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
तेलंगाना से गिरफ्तार चन्द्रजीत यादव: बालोद के नाबालिग दुष्कर्म मामले का आरोपी पकड़ा
Raipur, Chhattisgarh:बालोद बालोद जिले के थाना अर्जुन्दा पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में फरार आरोपी को तेलंगाना के ज़हीराबाद से गिरफ्तार किया है。 पुलिस के अनुसार, 6 अक्टूबर को अर्जुन्दा थाने में नाबालिग के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के निर्देशन और एसडीओपी श्रुति सिंह के मार्गदर्शन में जांच शुरू की गई। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही चन्द्रजीत यादव (31 वर्ष), निवासी ग्राम परसतराई, की लोकेशन तेलंगाना में ट्रेस हुई。 अर्जुन्दा पुलिस की टीम ने ज़हीराबाद पहुंचकर नाबालिग पीड़िता को सकुशल बरामद किया। पीड़िता के बयान के आधार पर मामले में दुष्कर्म और पॉक्सो (POCSO) एक्ट की धाराएं जोड़ी गईं। पुलिस ने आरोपी चन्द्रजीत यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।0
0
Report
हरदा के टिमरनी में ट्रक पलटा, मक्का की खेप बची, नहीं हुआ बड़ा नुकसान
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा जिले के टिमरनी मंडी नाके के पास बड़ा सड़क हादसा टला।बाल बाल ड्राइवर, मक्का की उपज से भरा ट्रक अचानक सड़क पर पलटा। मक्का से भरा ट्रक सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। हादसे में जनहानि की सूचना नहीं है। घटना टिमरनी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है。0
0
Report
Advertisement
