204101
हाथरसः डंपर ने दो बाइक सवार को मारी टक्कर, इलाज के दौरान एक की मौत
Hathras, Uttar Pradesh:कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के इगलास रोड तिवारी कोल्ड स्टोरेज के पास डंपर ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में डंपर की टक्कर से बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने युवक के शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम करा आगे की कार्रवाई में जुटी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
प्रमोद तिवारी बोले: मोना मिश्रा के प्रदेश अध्यक्ष बनने से कांग्रेस में उम्मीदें
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: कांग्रेस MP प्रमोद तिवारी ने आराधना मोना मिश्रा के प्रदेश कांग्रेस प्रेसिडेंट बनने पर कहा, "मेरे परिवार की चौथी पीढ़ी कांग्रेस में है। मोना अब प्रदेश प्रेसिडेंट हैं। मैं सांसद और राज्यसभा में डिप्टी लीडर हूं। मेरे पिता कांग्रेस के जिला पंचायत प्रेसिडेंट थे, और मेरे दादा ने कांग्रेस का झंडा उठाकर देश की आज़ादी की लड़ाई लड़ी थी... इसलिए, जिन उम्मीदों के साथ कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें अपॉइंट किया है, मुझे पक्का यकीन है कि वह उन पर खरी उतरेंगी। BJP एक बुझता हुआ चिराग है, और अगली सरकार कांग्रेस अलायंस की होगी।"0
0
Report
खंडवा जेल में गांधी जयंती पर मुलाकात ने बंदी बच्चों की मुस्कान लौटाई
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा जेल की सलाखों के बीच लौटी बचपन की हंसी। गांधी जयंती के मौके पर बंदियों को उनके बच्चों से मिलाया गया... खंडवा जेल में गांधी जयंती का दिन इस बार जेल की ऊंची दीवारों के बीच बच्चों की खिलखिलाहट सुनाई दी। लंबी सजा काट रहे बंदियों को उनके बच्चों से विशेष मुलाकात कराई गई। इस मुलाकात ने करीब 120 बंदियों के चेहरों पर लंबे समय बाद मुस्कान लौटा दी। किसी बच्चे ने पिता को घोड़ा बनाया, तो किसी ने अपने पिता के सामने गरबा करके दिखाया. लेकिन, जब मुलाकात का वक्त खत्म हुआ, तो हंसी के बीच आंखों में आंसू भी नजर आए। जेल स्टाफ ने भी इस मौके पर मिठाई, चॉकलेट और बैलून से बच्चों का स्वागत किया गया। खास बात ये रही कि बच्चों ने जेल प्रबंधन से मिली चॉकलेट अपने पिता के साथ भी बांटी। गांधी जयंती पर जेल में स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित हुआ। सर्दी, खांसी, बुखार, दांत दर्द और खुजली जैसी समस्याओं से परेशान बंदियों की जांच की गई।0
0
Report
सीएम ने आचार संहिता से पहले कार्यकर्ताओं से बैठक कर 100% जीत मंत्र दिया
Noida, Uttar Pradesh:सीएम भजनलाल शर्मा का कार्यकर्ताओं से संवाद जयपुर, दौसा और सवाईमाधोपुर के कार्यकर्ताओं से संवाद आचार संहिता से पहले सीएम ने ली बैठक कार्यकर्ताओं का सीएम ने किया आह्वान पंचायत चुनाव में 100 प्रतिशत जीत के लक्ष्य के साथ जुटें कार्यकर्ता गांव-गांव तक पहुंचाएं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसेवा का संकल्प सरकार के सुशासन और विकास कार्यों से दें कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति का जवाब0
0
Report
Advertisement
सिकंदरा में 2027 को लेकर पाल प्रभाव और स्थानीय मुद्दे तेज बहस बन गए
Ghazipur, Uttar Pradesh:स्लग– सिकंदरा में 2027 की आहट, पाल प्रभाव और मुद्दों पर मुकाबला ‘चुनावी चाय, आपकी राय’ में सिकंदरा की जनता ने खोले पत्ते, किसी ने सरकार को सराहा तो किसी ने गिनाईं समस्याएं उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही कानपुर देहात की सिकंदरा विधानसभा सीट पर भी सियासी हलचल शुरू हो गई है। आखिर सिकंदरा की जनता के मन में क्या है? आगामी चुनाव में कौन से मुद्दे सबसे ज्यादा असर डाल सकते हैं और मौजूदा विधायक व प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार अजीत सिंह पाल को लेकर इलाके के लोगों की क्या राय है? इन्हीं सवालों का जवाब जानने के लिए जी उत्तर प्रदेश उत्तराखंड के खास शो ‘चुनावी चाय, आपकी राय’ की टीम सिकंदरा विधानसभा पहुंची। चाय की चुस्कियों के बीच जब स्थानीय लोगों से 2027 के चुनाव को लेकर सवाल किए गए तो अलग-अलग राय सामने आई। किसी ने सरकार के कामकाज और विकास कार्यों की तारीफ की, तो किसी ने बेरोजगारी, सड़क, सिंचाई और क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं को चुनाव का बड़ा मुद्दा बताया। यानी सिकंदरा में चुनावी चर्चा सिर्फ राजनीतिक चेहरों तक सीमित नहीं है। जनता के बीच अपने इलाके के विकास और रोजमर्रा की समस्याओं को लेकर भी सवाल हैं। सिकंदरा विधानसभा से बीजेपी के अजीत सिंह पाल मौजूदा विधायक हैं और उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार हैं। 2017 में उनके पिता मथुरा प्रसाद पाल बीजेपी के टिकट पर विधायक बने थे। उनके निधन के बाद हुए उपचुनाव में अजीत सिंह पाल ने जीत दर्ज की और 2022 में भी उन्होंने सीट पर अपना कब्जा बरकारार रखा 2022 के चुनाव में अजीत सिंह पाल को 81 हजार 623 वोट मिले थे अब 2027 में तस्वीर क्या होगी, यह वक्त के साथ साफ होगी। लेकिन ‘चुनावी चाय, आपकी राय’ के दौरान सिकंदरा के लोगों की बातचीत ने इतना जरूर बता दिया है कि यहां चुनावी चर्चा शुरू हो चुकी है और जनता के मुद्दे भी धीरे-धीरे सियासी बहस के केंद्र में आ रहे हैं। अब देखना होगा कि 2027 की जंग में पाल प्रभाव, राजनीतिक समीकरण या फिर जनता के स्थानीय मुद्दे—कौन सी तस्वीर बनाते हैं।0
0
Report
गोंडा: ब्रजभूषण शरण सिंह बोले— कुश्ती समेत मेडल की संख्या और बढ़ेगी
Noida, Uttar Pradesh:गोंडा, उत्तर प्रदेश | भारत के एशियाई खेलों के मेडल टैली पर बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, "अभी और मेडल आने बाकी हैं, कुश्ती में भी मेडल आएंगे। भारत अपने लक्ष्य को पाने की राह पर है। दुनिया भर के देश सफलता के लिए कोशिश कर रहे हैं... हम धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं और निश्चित रूप से अपने तय किए गए लक्ष्य को हासिल करेंगे।"0
0
Report
कानपुर में दबंगों ने युवक पर लाठी-डण्डों से जानलेवा हमला
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर दबंगो ने युवक पर किया जानलेवा हमला जागरण का सामान बुक करने जा रहे युवक पर लाठी-डंडों व ईंटों से किया हमला पीड़ित ने 8 से 9 लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप मौके पर चीख-पुकार सुनकर पहुंचे राहगीरों और स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर युवक की बचाई जान घायल युवक को पनकी के एक निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती फिलहाल पुलिस प्राप्त तहरीर के आधार पर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है पनकी थाना क्षेत्र का मामला0
0
Report
Advertisement
मुगलसराय पुलिस ने अवैध एलपीजी सिलेंडर भंडारण पर छापा: 21 सिलेंडर बरामद
Chandauli, Uttar Pradesh:एलपीजी सिलेंडर की अवैध भंडारण और रिजनिंग की सूचना पर मुग़लसराय पुलिस ने मारा छापा अवैध गोदाम में छापेमारी के दौरान कुल 21 कमर्शियल और घरेलु एलपीजी सिलेंडर बरामद 18 भारत गैस के तीन इंडियन गैस के भरे एलपीजी सिलेंडर बरामद निरंजन गुप्ता के मकान पर अवैध रूप से हो रहा था एलपीजी सिलेंडर का भंडारण मामले में जिला पूर्ति विभाग को पुलिस ने दी सूचना जिला पूर्ति विभाग द्वारा डीएम से परमिशन लेकर दी जाएगी तहरीर, तब मामले में दर्ज होगा मुकदमा मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के लॉट नंबर एक इलाके का मामला.0
0
Report
जयपुर में ड्राई डे पर शराब बिक्री के आरोप, भीड़ ने कार्रवाई की मांग
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर। आज ड्राई डे पर जयपुर में शराब बिक्री के आरोप। महेश नगर फाटक क्षेत्र में खुलेआम शराब बिक्री के आरोप। शराब बिक्री के वीडियो/फोटो सोशल मीडिया पर हो रहे वायरल। ड्राई डे पर आबकारी विभाग की निगरानी व्यवस्था को लेकर उठे सवाल। स्थानीय लोगों ने आबकारी विभाग और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। शराब बिक्री रोकने और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की। दौलतपुरा-हरमाड़ा क्षेत्र में भी शराब बिक्री के मामले आए सामने। आज महात्मा गांधी जयंती के चलते है ड्राई डे घोषित।0
0
Report
छपरा में बाढ़ राहत केंद्र बना, 2 लाख से अधिक प्रभावित
Chapra, Bihar:Saran जिले में बाढ़ की भयावह होती स्थिति के बीच जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया है। बाढ़ का दायरा लगातार बढ़ने से दो लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। ऐसे में बाढ़ पीड़ितों तक भोजन और राहत सामग्री पहुंचाने के लिए छपरा के खेल भवन में बड़े पैमाने पर फूड पैकेट तैयार किए जा रहे हैं। यहां दिन-रात युद्धस्तर पर पैकटिंग का काम चल रहा है। प्रशासन का लक्ष्य है कि बाढ़ से प्रभावित लोगों तक समय पर भोजन और जरूरी राहत सामग्री पहुंचाई जा सके। जिले के छह प्रखंडों की 25 पंचायतों और नगर पंचायत के कुछ इलाकों में बाढ़ का पानी फैलने से बड़ी आबादी प्रभावित हुई है। कई जगहों पर लोगों को घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी है। ऐसे मुश्किल हालात में जिला प्रशासन की ओर से राहत कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। छपरा के खेल भवन को फूड पैकेट तैयार करने का प्रमुख केंद्र बनाया गया है, जहां बड़ी संख्या में लोग राहत सामग्री की पैकेटिंग में जुटे हुए हैं। फूड पैकेटिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे अपर समाहर्ता प्रमोद कुमार पांडे ने बताया कि राहत कार्य में जीविका दीदियों, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं, विकास मित्रों, जन वितरण प्रणाली के डीलरों और प्रशिक्षु सिपाहियों को लगाया गया है। दिन के साथ-साथ रात में भी पैकेट तैयार करने का काम जारी है। सभी कर्मी आपसी समन्वय के साथ लगातार काम कर रहे हैं, ताकि बाढ़ प्रभावित परिवारों तक जल्द से जल्द राहत सामग्री पहुंचाई जा सके। वहीं, बाढ़ पीड़ितों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए जिले में 51 सामुदायिक रसोई भी संचालित की जा रही हैं। इन सामुदायिक रसोई के माध्यम से प्रभावित लोगों को पका हुआ भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा फूड पैकेट तैयार कर जरूरतमंदों तक पहुंचाए जा रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि राहत और बचाव कार्य में किसी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी। सारण में बाढ़ की गंभीरता को देखते हुए दूसरे जिलों से भी मदद पहुंच रही है। सीवान, आरा-भोजपुर और मुजफ्फरपुर से भी राहत कार्यों में सहयोग मिल रहा है। जिला प्रशासन के साथ पुलिसकर्मी, आंगनबाड़ी सेविकाएं और जीविका दीदियां चौबीसों घंटे राहत कार्य में जुटी हुई हैं। प्रशासन का प्रयास है कि बाढ़ की इस कठिन घड़ी में कोई भी प्रभावित परिवार भोजन और जरूरी सहायता से वंचित न रहे। छपरा के खेल भवन में बाढ़ के बीच चल रही राहत की इस बड़ी तैयारी का जायजा लिया हमारे संवाददाता राकेश कुमार सिंह ने।0
0
Report
Advertisement
दुष्काळ के बीच मेघना बोर्डीकर का महोत्सव जारी, नागरिकों के योगदान पर चर्चा
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव ब्रेक मंत्री मेघना बोर्डीकर ऑन दुष्काळ सुरू असताना असे महोत्सव हा कार्यक्रम केशव स्मृती प्रतिष्ठानच्या माध्यमातून केल्या 32 वर्षांपासून पार पडतो आहे. अनेक समाज उपयोगी कार्यक्रम देखील केशव स्मृतीच्या माध्यमातून पार पडतात. त्यामुळे दुष्काळ आहे आणि असे कार्यक्रम टाळले पाहिजे असं म्हणणं मला वाटतं योग्य नाही.. महोत्सवामध्ये सहभागी सर्व महिलांनी घरूनच खर्च केला अवास्तव खर्च या ठिकाणी कुठेही झालेला नाही. आवाज तर खर्च किंवा लोकांना कुठलाही त्रास होईल असं ठिकाणी काहीही सादरीकरण झालेलं नाही आपलं सहन संस्कृती हे देखील टिकून ठेवणं गरजेचं आहे.. उलट तुमच्यासारख्या समाज माध्यमांनी याला समोर आणलं पाहिजे दुष्काळी परिस्थितीमध्ये सर्वांनी एकत्रित येऊन आपल्याला दुष्काळा आला सामोरे जायचं आहे. ऑन दुष्काळग्रस्तांना मदत कधी आणि किती जेव्हा विरोधक टीका करणारे झोपेत होते, तेव्हा राज्याचे संवेदनशील मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शेतकऱ्यांच्या बांधावर गेले अवघ्या 48 तासात त्यांनी दुष्काळ जाहीर केला आहे.. एन डी आर एफ कडून किती मिळतो, असेल राज्याचा किती हिस्सा असणार, या सर्व गोष्टीचा ताळेबंद झाल्यावर शेतकऱ्यांना किती मदत मिळेल त्याचा आकडा हा जाहीर होणार आहे ऑन सरकार सातबारा कोरा घोषणा, मात्र अंमलबजावणी नाही दोन-तीन वर्ष कुठलेही निवडणूक नसताना सरकारने कर्जमुक्ती योजना आणली जाहीर केली आणि तिचा तिसरा हप्ता काल-परवाच जमा देखील झाला आहे. टप्प्याटप्प्याने प्रत्येक शेतकऱ्याच्या खात्यामध्ये दोन लाख रुपयापर्यंतची कर्जमुक्ती होणार आहे. ऑन शेतीच्या नुकसानामुळे काम नसल्याने शेतमजूर महिलांवर संकट आपण हे वर्ष आंतरराष्ट्रीय महिला शेतकरी वर्ष म्हणून साजरा करत आहोत.. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांनी महाराष्ट्रात पहिल्यांदाच राज्यात बांधावर काम करणाऱ्या महिलेला शेतकरी म्हणून सन्मान दिला.. महिलांना शेतकरी म्हणून नवी ओळख दिलेली आहे.. रोजगार हमी असेल किंवा इतर वेगवेगळ्या योजनांच्या माध्यमातून आपण काम देण्यासंदर्भात शेत मजूर महिलांना मदत करणार आहोत.. ऑन CJP मुंबई आंदोलन चुकीचा विषय घेऊन त्याला मोठा करण.. लोकांच्या मनात गैरसमज निर्माण करणं हाच त्यांचा उद्देश आहे.. निवडणूक आयोगाने तिघांनी पत्रकार परिषद घेऊन सर्व गोष्टी स्पष्ट केलेल्या असताना.. खोटं सातत्याने बोलायचं आणि लोकांच्या मनात संभ्रम निर्माण करायचा.. हेच याचं काम आहे. ऑन ठाकरे बंधू चार तारखेला मोर्चा विरोधकांकडे लोकांच्या कल्याणासाठीचा दुसरा कुठलाही विषय नाहीये आतापर्यंत काही केलं नाही आणि यापुढे देखील काही करू शकत नाही वारंवार लोकांसमोर खोट्या गोष्टींना म्हणायचं सांगायचं.. आणि सरकार बद्दल गैरसमज निर्माण करून द्यायचा.. हा शॉर्टकट त्यांनी अवलंबला आहे आणि याच कारणावरून ते अशा पद्धतीचे मोर्चे करतात आणि आंदोलन करत असतात.. ऑन रोहित पवार १० तारखेला गौप्यस्पॉट करणार रोहित पवार यांच्या बद्दל न बोललेलंच बरं... सर्व माध्यमांचे लक्ष आपल्याकडे वळवायचं हाच त्यांचा केविलवाणा प्रयत्न असतो सुनेत्रा ताई या विषयाबद्दल बोललेले आहेत.. ऑन रोहित पवार एमपीएससी घोटाळा आंदोलन जो काही या संदर्भातला योग्य निर्णय आहे तो मुख्यमंत्री घेतील..0
0
Report
रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में वन्यजीव सप्ताह-2026 का शुभारंभ
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी के रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में वन्यजीव सप्ताह-2026 का शुभारंभ हुआ। इस वर्ष की थीम “Connecting Habitats, Thriving Wildlife” रखी गई। मुख्य अतिथि वन संरक्षक एवं क्षेत्र निदेशक सुगना राम जाट ने वन्यजीव संरक्षण और प्राकृतिक आवासों की सुरक्षा पर जोर दिया। उप वन संरक्षक एवं उप क्षेत्र निदेशक अरुण कुमार डी. ने रिजर्व की जैव विविधता और संरक्षण कार्यों की जानकारी दी। विद्यार्थियों को वन्यजीवों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने मिशन लाइफ की शपथ ली। इसके बाद पौधारोपण किया गया और विद्यार्थियों को जंगल सफारी के लिए रवाना किया गया।0
0
Report
पंचायत राज मंत्री ने विभागीय बैठक कर योजनाओं की समयबद्ध पहुंच पर जोर
Noida, Uttar Pradesh:0210ZRJ_JPR_DILAWAR_R जयपुर पंचायती राज मंत्री ने ली विभागीय अधिकारियों की बैठक। पंचायती राज विभाग की योजनाओं और कार्यों की समीक्षा। योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध पहुंचाने के निर्देश। बर्तन बैंक और विधायक कोष के लक्ष्य जल्द पूरे करने पर जोर। पंचायत भवनों के घटिया निर्माण पर तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही। ग्राम सभाओं को प्रभावी बनाने और जनप्रतिनिधियों को प्रशिक्षण देने के निर्देश। खुले बोरवेल ढकने, अतिक्रमण हटाने औरस्वच्छता कार्यों पर फोकस। जनसुनवाई और ई-पंचायत पोर्टल की शिकायतों का समयबद्ध होगा निस्तारण।0
0
Report
Advertisement
अमृतसर नदी में युवक की मौत, आधार से पहचान, जांच शुरू
Amritsar, Punjab:ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ: ਇਲਾਕੇ ਦੀ ਇੱਕ ਨਹਿਰ ਵਿੱਚੋਂ ਇੱਕ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਸ਼ੱਕੀ ਹਾਲਾਤਾਂ ਵਿੱਚ ਲਾਸ਼ ਮਿਲਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਸਨਸਨੀ ਫੈਲ ਗਈ। ਘਟਨਾ ਦੀ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲਦੇ ਹੀ ਸਥਾਨਕ ਪੁਲਿਸ ਤੁਰੰਤ ਮੌਕੇ ’ਤੇ ਪਹੁੰਚੀ ਅਤੇ ਲਾਸ਼ ਨੂੰ ਪਾਣੀ ਵਿੱਚੋਂ ਬਾਹਰ ਕਢਵਾ ਕੇ ਜਾਂਚ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ। ਮੌਕੇ ਤੋਂ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੀ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਵੀ ਬਰਾਮਦ ਹੋਈ ਹੈ। ਤਲਾਸ਼ੀ ਦੌਰਾਨ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੀ ਜੇਬ ਵਿੱਚੋਂ ਇੱਕ ਪਰਸ ਬਰਾਮਦ ਹੋਇਆ, ਜਿਸ ਵਿੱਚ 500 ਰੁਪਏ ਦਾ ਨੋਟ ਅਤੇ ਆਧਾਰ ਕਾਰਡ ਮੌਜੂਦ ਸੀ। ਆਧਾਰ ਕਾਰਡ ਦੇ ਆਧਾਰ ’ਤੇ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੀ ਪਛਾਣ ਪ੍ਰਭਸਿਮਰਨ ਸਿੰਘ ਵਜੌਂ ਹੋਈ ਹੈ, ਜੋ ਰਈਆ (ਰਈਆ ਖੁਰਦ) ਦਾ ਰਹਿਣ ਵਾਲਾ ਦੱਸਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਮੁਤਾਬਕ ਮੁੱਢਲੀ ਜਾਂਚ ਦੌਰਾਨ ਲਾਸ਼ ’ਤੇ ਕਿਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੀ ਸੱਟ ਜਾਂ ਹਮਲੇ ਦੇ ਨਿਸ਼ਾਨ ਨਹੀਂ ਮਿਲੇ ਹਨ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਨੌਜਵਾਨ ਦਾ ਮੋਬਾਈਲ ਫੋਨ ਅਤੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਵੀ ਮੌਕੇ ਤੋਂ ਹੀ ਮਿਲੇ ਹਨ। ਘਟਨਾ ਦੀ ਸੂਚਨਾ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ, ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਉਸ ਦੀ ਮਾਤਾ ਵੀ ਸ਼ਾਮਲ ਹੈ, ਨੂੰ ਦੇ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ, ਮ੍ਰਿਤਕ ਨਾਲ ਕੰਮ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਇੱਕ ਸਾਥੀ ਅਤੇ ਪ੍ਰਤੱਖਦਰਸ਼ੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਸਾਰੇ ਪਰਾਲੀ ਦੀਆਂ ਗੱਠਾਂ ਬਣਾਉਣ ਵਾਲੀ ਮਸ਼ੀਨ ਅਤੇ ਰੀਪਰ ’ਤੇ ਇਕੱਠੇ ਕੰਮ ਕਰਦੇ ਸਨ ਅਤੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਨੇੜੇ ਠਹਿਰੇ ਹੋਏ ਸਨ। ਸਾਥੀ ਅਨੁਸਾਰ ਪ੍ਰਭਸਿਮਰਨ ਦੁਪਹਿਰ ਕਰੀਬ 11 ਵਜੇ ਤੱਕ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਸੀ। ਉਸ ਨੇ ਆਪਣੇ ਪੈਰ ਵਿੱਚ ਦਰਦ ਹੋਣ ਦੀ ਗੱਲ ਕਹੀ ਸੀ ਅਤੇ ਦੱਸਿਆ ਸੀ ਕਿ ਉਹ ਦਵਾਈ ਲੈਣ ਲਈ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਬਾਕੀ ਸਾਥੀ ਆਪਣੇ-ਆਪਣੇ ਟਰੈਕਟਰ ਅਤੇ ਮਸ਼ੀਨਾਂ ਲੈ ਕੇ ਖੇਤਾਂ ਵਿੱਚ ਕੰਮ ਕਰਨ ਲਈ ਚਲੇ ਗਏ। ਦੁਪਹਿਰ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਜਦੋਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਹੋਰ ਲੋਕਾਂ ਵੱਲੋਂ ਫੋਨ ’ਤੇ ਘਟਨਾ ਦੀ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲੀ ਤਾਂ ਉਹ ਮੌਕੇ ’ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਅਤੇ ਲਾਸ਼ ਦੀ ਸ਼ਨਾਖਤ ਕੀਤੀ। ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਨਹਿਰ ਵਿੱਚ ਡੁੱਬਣ ਕਾਰਨ ਹੋਈ ਮੌਤ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਕਈ ਸਵਾਲ ਖੜ੍ਹੇ ਹੋ ਰਹੇ ਹਨ। ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਰਿਪੋਰਟ ਅਤੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਦੇ ਬਿਆਨਾਂ ਦੇ ਆਧਾਰ ’ਤੇ ਹੀ ਮੌਤ ਦੇ ਅਸਲ ਕਾਰਨਾਂ ਦਾ ਪਤਾ ਲੱਗ ਸਕੇਗਾ। ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਨਿਯਮਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਅਗਲੀ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਅਮਲ ਵਿੱਚ ਲਿਆਂਦੀ ਜਾਏਗੀ।0
0
Report
जमुई के व्यापारी के खाते से साइबर ठगी में 5.86 लाख की चोरी
Jamui, Bihar:जमुई शहर के बोधवन तालाब रोड स्थित छड़-सीमेंट व्यवसायी अरुण कुमार वर्णवाल साइबर अपराधियों के निशाने पर आ गए। हैरानी की बात यह है कि उनके पास न तो कोई फ्रॉड कॉल आया, न उन्होंने कोई संदिग्ध एप डाउनलोड किया और न ही किसी लिंक के साथ छेड़छाड़ की। इसके बावजूद उनके पंजाब नेशनल बैंक के सेविंग खाते से अलग-अलग खातों में 14 बार ट्रांजेक्शन कर कुल 5 लाख 86 हजार 670 रुपये निकाल लिए गए। व्यवसायी के अनुसार, अचानक उनके मोबाइल पर पहले 30 हजार रुपये कटने का मैसेज आया। वह कुछ समझ पाते, उससे पहले लगातार 30 से 35 हजार रुपये के कई ट्रांजेक्शन के मैसेज के आने लगे। देखते ही देखते खाते से 5 लाख 86 हजार 670 रुपये गायब हो गए। खाते में अब महज 1348 रुपये शेष दिख रहा है। अरुण कुमार वर्णवाल ने बताया कि उनका घर और दुकान बोधवन तालाब रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सामने ही है। वह फोन-पे या गूगल-पे का इस्तेमाल नहीं करते हैं और उनके पास एटीएम कार्ड भी नहीं है। इसके बावजूद खाते से इतनी बड़ी रकम निकल गई। उनके अनुसार, खाते में पहले करीब 6 लाख 59 हजार 445 रुपये थे। उन्होंने बताया कि ट्रांजेक्शन के मैसेज के मुताबिक 5 लाख 86 हजार 670 रुपये कटने की जानकारी मिली है, जबकि करीब 71 हजार 427 रुपये की राशि कटने का कोई मैसेज नहीं आया। लिहाजा खाते से कुल कितनी राशि और किस माध्यम से निकाली गई, इसकी पूरी जानकारी बैंक खुलने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद व्यवसायी में दहशत का माहौल है। बैंक बंद रहने के कारण तत्काल खाते से जुड़ी विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद उन्होंने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई और साइबर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।0
0
Report
गांधी जयंती पर समरा नाज ने दिया स्वच्छता का संदेश, डीएम ने फिर बनवाया स्कूल का रास्ता
Khairabad, Uttar Pradesh:मऊ। गांधी जयंती के अवसर पर समरा नाज ने स्वच्छता का संदेश देते हुए लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया। कुछ दिनों पहले भारी बारिश के कारण समरा नाज के स्कूल जाने का रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया था। मामले की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी आनंद वर्धन ने रास्ते को दोबारा पहले से अधिक मजबूती के साथ बनवाकर बिटिया रानी के स्कूल जाने का रास्ता सुगम करा दिया। डीएम की इस पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है।0
0
Report
Advertisement
