हाथरसः फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव, इलाके में हड़कंप
Hathras, Uttar Pradesh:कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के इगलास रोड परताप चौराहा स्थित एक खाद बीज की दुकान में एक शख्स का संदिग्ध परिस्थिति में फांसी के फंदे पर शव लटका मिला। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, मृतक गांव सिधौली थाना गांधी पार्क जनपद अलीगढ़ का रहने वाला था। शख्स अपने साथियों के साथ मिलकर हाथरस में काम किया करता था। शख्स की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
