Hathras - सरकारी विद्यालय में बार बालाओं का नृत्य, शिक्षा की गरिमा पर सवाल
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह घटना कोतवाली हसायन क्षेत्र के ग्राम पंचायत बाड़ी की है. रविवार की रात विद्यालय परिसर में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान कुछ बार बालाओं ने फिल्मी और रोमांटिक गानों पर नृत्य किया. इस मौके पर वहां काफी लोग मौजूद रहे. इन विद्यालयों में जहां रोजाना बच्चों को शिक्षा और सभ्यता के पाठ पढ़ाए जाते हैं. वहां इस तरह के आयोजन को लेकर तरह-तरह की चर्चा भी होती रही. इस मामले को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी से संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि विद्यालय में किसी कार्यक्रम के आयोजन की जानकारी नहीं थी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
