204101
Hathras: चचेरे भाई ने की दो मासूम बहनों की ली जान
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस के सदर कोतवाली क्षेत्र की आशीर्वादधाम कॉलोनी में एक चचेरे भाई ने अपने दोस्त के साथ मिलकर दो मासूम बहनों की धारदार हथियार से हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपने बीमार चाचा-चाची पर भी हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और बच्चियों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। मामले की जांच जारी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गोरखपुर में युवक की मौत के बाद बवाल, पुलिस पर पथराव
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र के ककरहिया गांव में रविवार को हुई घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। उक्त गांव निवासी 30 वर्षीय पंकज कुमार निषाद का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस पहुंची तो परिजनों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए शव उठाने का विरोध शुरू कर दिया। मृतक के पिता ब्रह्मदेव निषाद ने आरोप लगाया कि उनके बेटे की हत्या की गई है। उन्होंने मृतक की पत्नी प्रतिमा साहनी सहित तीन लोगों के खिलाफ तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था और पत्नी के कथित अवैध संबंध को लेकर पंकज मानसिक तनाव में रहता था। सूत्रों के अनुसार पंकज की शादी इसी वर्ष 6 फरवरी को पीपीगंज थाना क्षेत्र के चकडीहा गांव निवासी प्रतिमा साहनी से हुई थी। परिजनों का कहना है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति-पत्नी के बीच संबंध सामान्य नहीं थे। उनका आरोप है कि पत्नी के कथित अवैध संबंध को लेकर नव दम्पत्ती के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। इसे लेकर पंकज मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगा था। हालांकि इन आरोपों की पुलिस ने अभी पुष्टि नहीं की है और जांच जारी है। ग्रामीणों के अनुसार, पंकज ने रविवार को अपना जन्मदिन मनाया था। शाम को दोस्तों के साथ समय बिताने के बाद वह घर लौटा, जहां किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। अगले दिन उसका शव फंदे से लटका मिला। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कोई इसे आत्महत्या मान रहा है तो कोई हत्या की आशंका जता रहा है। फिलहाल युवक के मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। घटना के दौरान अचानक ही माहौल उस समय और बिगड़ गया जब परिजनों ने मृतक की पत्नी और उसकी बहन की पिटाई शुरू कर दी। पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों महिलाओं को भीड़ के चंगुल से बचाया और पत्नी को सरकारी वाहन में बैठाकर थाने भेजने की कोशिश करने लगी। इसी दौरान भीड़ उग्र हो गई और पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर बरसा दिए। पथराव में पुलिस वाहन के शीशे टूट गए, जबकि कांस्टेबल सुनील यादव और कांस्टेबल इम्तियाज अहमद घायल हो गए। अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात पर काबू पाया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घायल पुलिसकर्मियों का उपचार कराया गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए हैं और मोबाइल फोन सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। वहीं पुलिस पर हमला, सरकारी कार्य में बाधा डालने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में भी आरोपियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फिलहाल इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या पंकज ने आत्महत्या की, या फिर यह किसी बड़ी साजिश का हिस्सा है? इसका जवाब पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और पुलिस विवेचना के बाद ही सामने आएगा। लेकिन इतना तय है कि युवक की मौत के बाद जिस तरह कानून हाथ में लिया गया और पुलिस टीम पर हमला हुआ, उसने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है। अब सभी की निगाहें पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं।0
0
Report
कौशांबी में मां-बेte की मौत: जहरीला पदार्थ खाने से इलाज के दौरान मौत
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी में एक विवाहिता और उसके तीन साल के बेटे की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला कोखराज थाना क्षेत्र के पांडेय मऊ गांव का है। यहां मायके में रह रही 34 वर्षीय सुमरी ने अपने तीन साल के बेटे युवराज के साथ घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों के मुताबिक, घटना से पहले सुमरी की अपने पति से फोन पर बातचीत हुई थी। जब घर के लोग लौटे तो मां-बेटा बेहोशी की हालत में मिले। दोनों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के कारणों की हर पहलू से जांच की जा रही है。0
0
Report
हनुमानगढ़: चक 04 केएसपी बालाजी मंदिर चोरी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:Hanumangarh : टिब्बी के चक 04 केएसपी बालाजी मंदिर चोरी मामले में बड़ा खुलासा, मंदिर से चोरीशुदा सात चांदी के छत्र बरामद, बरामद चांदी के छत्रों का वजन करीब एक किलो, चक 04 के KS P मंदिर की डीवीआर भी हुई बरामद, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल पुलिस ने की जब्त, वारदात में शामिल तीन आरोपी अब्दुल, नूरनबी और अर्जुन गिरफ्तार, अन्य वारदात में संलिप्तता को लेकर पूछताछ जारी, एएसआई देवीलाल कर रहे मामले की जांच0
0
Report
Advertisement
बांका में गोलीबारी: दो मौतें, पुलिस जांच जारी
Banka, Bihar:बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के बलिया में गोलीबारी में दो लोगों की मौत. मृतक धर्माराय गांव के रहने वाले हैं. घटना की जानकारी मिलने पर एसपी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर जांच कर रहा है और गोलीबारी किस कारण हुई है, इसकी भी जांच जारी है।0
0
Report
मैनपुरी-करहल हैंवरा बाईपास किरथुआ चौराहा बना जानलेवा,लोगों की मांग-चौराहे पर बनवाया जाए गोल चक्कर।
Kanakpur, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी मैनपुरी के करहल में हैंवरा बाईपास मार्ग पर स्थित किरथुआ चौराहा आए दिन हादसों का कारण बन रहा है,स्थानीय लोगों ने यहां गोल चक्कर बनवाने की मांग की है। किरथुआ चौराहे पर वाहन टकराने की घटनाएं आए दिन हो रही हैं,लोगों का कहना है कि जब तक चौराहे पर गोल चक्कर नहीं बनेगा,हादसे होते रहेंगे।0
0
Report
अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष ने कहा—महापाप हुआ, मैं लज्जित
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या - श्री राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविन्द देव गिरी का बैठक की पूर्व संध्या पर बयान - जघन्य महापाप हुआ है, लज्जित हूँ0
0
Report
Advertisement
Muzaffarpur में जमीन विवाद के चलते प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, 24 घंटे में गिरफ्तारी
Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के डेरा चौक के पास मंदिर में पूजा कर रहे प्रॉपर्टी डीलर श्याम कुमार कुशवाहा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. स्पेशल टीम ने 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों अविनाश कुमार और सनोज कुमार को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में आरोपियों ने पुराने जमीन विवाद और रंजिश के कारण यह हत्या करने की बात कही है. इससे पहले भी इस डीलर पर दो बार गोली चल चुकी थी, लेकिन वह बच गए थे. मृतक के बेटे ने 7 नामजद के खिलाफ केस दर्ज कराया है, जिनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है; अन्य की गिरफ्तारी भी जल्द होगी. SDPO पूर्वी-1 अलय वत्स ने घटना की जानकारी दी.0
0
Report
बेगूसराय में तेज रफ्तार बाइक दुर्घटना, युवक की मौत, भीड़ लगाई जाम
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां तेज रफ्तार बाइक और दो चारपहिया वाहनों की भीषण टक्कर में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। इस हादसा इतना भयावह था कि बाइक सवार युवक करीब 10 फीट दूर जाकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा और मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दिया और घंटे तक हंगामा करने लगा। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर स्थित एसएच-55 की है। मृतक की पहचान सिंघौल थाना क्षेत्र के लरुआड़ा वार्ड-4 निवासी मोहम्मद शाहबाज के 19 वर्षीय पुत्र मोहम्मद अनस के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अनस अपने दोस्त के साथ बाइक से पवड़ा गांव रिश्तेदार के यहां जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही एक चारपहिया वाहन से उसकी बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि चारपहिया वाहन अनियंत्रित होकर दूसरे चारपहिया वाहन से भी जा भिड़ा। हादसे में दो चारपहिया वाहन और बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक तेज रफ्तार में थी और लहरिया कट तरीके से चलाई जा रही थी। टक्कर के बाद मोहम्मद अनस करीब 10 फीट दूर जा गिरा और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर थाना ले गई। घायल युवक का इलाज निजी अस्पताल में चलने की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। लेकिन एक बार फिर तेज रफ्तार ने एक परिवार का चिराग बुझा दिया。0
0
Report
डबरा में सफाईकर्मी रमेश बाल्मीकि की मौत पर पुलिसकर्मियों पर मारपीट के आरोप
Datia, Madhya Pradesh:डबरा में अधेड़ की मौत पर बवाल, गोराघाट थाने के दो पुलिसकर्मियों पर मारपीट के आरोप डबरा। डबरा सिटी थाना क्षेत्र में नगर पालिका के सफाई कर्मचारी रमेश बाल्मीकि की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मामला तूल पकड़ गया है। परिजनों ने दतिया जिले के गोराघाट थाने में पदस्थ आरक्षक जितेंद्र सिंह गुर्जर और राजकुमार पलिया पर मारपीट का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि कथित मारपीट के बाद रमेश की तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में परिजन और समाज के लोग थाने पहुंचे तथा आरोपित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की。 हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर होगा। फिलहाल डबरा पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है。0
0
Report
Advertisement
सब-इंस्पेक्टर के बेटे की मौत पर FIR नहीं, धरना पर एसपी दफ़्तर
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने पूरे पुलिस सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक सब-इंस्पेक्टर को अपने ही बेटे की मौत के बाद एफआईआर दर्ज कराने के लिए एसपी दफ्तर के बाहर धरने पर बैठना पड़ रहा है। पीड़ित पिता का आरोप है कि हादसे के 1 हफ्ते बाद भी पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। मामला छतरपुर के सागर रोड का है। 19 तारीख की देर रात ग्राम चंदुली निवासी गजेंद्र सिंह गौड़ बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक और एक कार की टक्कर हो गई। गजेंद्र ट्रक के नीचे दब गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। बाइक पर साथ बैठे वीरेंद्र गौड़ भी घायल हो गए, जिनका इलाज चल रहा है। मृतक के पिता मथुरा प्रसाद गौड़ खुद पुलिस विभाग में सब-इंस्पेक्टर हैं। और जिस थाना क्षेत्र मे घटना हुई वह उसी थाने सिविल लाईन मे पदस्थ है, आरोप है कि पुलिस ने कार को तो जब्त कर लिया, लेकिन ट्रक को पकड़कर छोड़ दिया। तब से वो लगातार थाने के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई। मृतक के पिता का आरोप है कि वह खुद सब-इंस्पेक्टर हूं, फिर भी अपने बेटे की मौत पर एफआईआर दर्ज नहीं हो रही। अगर एक पुलिसकर्मी के साथ ऐसा हो रहा है तो आम आदमी का क्या होगा? जब तक FIR नहीं होगी, इस मामले ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों की सिर्फ एक मांग है - निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।0
0
Report
दिल्ली यूनिवर्सिटी के फैकल्टी में उर्दू शायरी के अरबी अनुवाद से किताब का उद्घाटन
New Delhi, Delhi:की तरफ से आज दिल्ली यूनिवर्सिटी के फैकल्टी में उर्दू शायरी के अरबी अनुवाद से किताब का उद्घाटन किया गया. इस मौके पर असिफ आजमी NP singh retd, ias chairman bhartiy siksha parishad प्रताप सोमवंशी मैनेजिंग एडिटर हिंदुस्तान डेली Wadood سाजिद हबीबुल्लाह खान खालिद मुबाशिर समेत कई मशहूर और मारूफ शख्सियत मौजूद रही.0
0
Report
दिल्ली के जनकपुरी में 12 वर्षों की विकास यात्रा पर भव्य जनसभा
Delhi, Delhi:दिल्ली में 12 वर्षों की विकास यात्रा पर भव्य जनसभा जनकपुरी में हुई आयोजित, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पश्चिमी जिला सांसद कमलजीत सिंह सहरावत और शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने किया संबोधित हजारों की संख्या में लोगों का दिखा जनसैलाब जय श्री राम और मोदी जिंदाबाद के लगे नारे राजेश शर्मा राजधानी दिल्ली के जनकपुरी स्थित चाणक्य प्लेस की 40 फुट रोड पर रविवार को केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों, सुशासन और जनसेवा को समर्पित एक भव्य जनसभा का आयोजन किया गया। इस अवसर परमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पश्चिमी जिला सांसद कमलजीत सिंह सहरावत और शिक्षा मंत्री आशीष सूद के अलावा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, बुनियादी ढांचे, शिक्षा, डिजिटल परिवर्तन, महिला सशक्तिकरण तथा जनकल्याण के अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास का लाभ पहुँचाना और दिल्ली को एक आधुनिक एवं सशक्त राजधानी के रूप में आगे बढ़ाना है। कार्यक्रम को दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री एवं जनकपुरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक आशीष सूद ने भी संबोधित किया। उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में किए गए सुधारों, युवाओं के लिए अवसरों के विस्तार तथा नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। उन्होंने उपस्थित लोगों से विकास की इस यात्रा में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। जनसभा के दौरान सरकार पश्चिमी जिला सांसद कमलजीत सिंह सहरावत ने भी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं पर भी प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा एवं यातायात की समुचित व्यवस्था की गई थी और बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति से पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्र सरकार के 12 वर्षों की जनसेवा, सुशासन और विकास की उपलब्धियों को जनता के समक्ष प्रस्तुत करना तथा नागरिकों के साथ संवाद स्थापित करना रहा।0
0
Report
Advertisement
पूरन लाल लोधी ने ब्रज क्षेत्र में BJP की जीत का दावा
Etah, Uttar Pradesh:एटा पहुंचे BJP के ब्रज क्षेत्र के नवयुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी, जनपद में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से किया स्वागत, नवनियुक्त ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष ने संगठन को मजबूत करने एवं आगामी चुनाव में BJP की बड़ी जीत का दिया दावा, कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ को जनता तक पहुंचाने का किया आह्वान, वहीं राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर कहां की जांच हो रही है0
0
Report
बांगरमऊ के गंगा किनारे मतदाता: बाढ़-कटान और बिजली ही बड़ी चुनौती
Unnao, Uttar Pradesh:स्लग - विधानसभा बांगरमऊ से वोटर गंगा किनारे का स्पेशल शो एंकर : गंगा के किनारे क़े वोटर की क्या नब्ज है, ये जानने के लिए Zee media की टीम अपने स्पेशल प्रोग्राम वोटर गंगा किनारे वाला चल रही है। स्पेशल प्रोग्राम के तहत हमारी टीम सबसे पहले पहुंची उन्नाव की बांगरमऊ विधानसभा के गंगा घाट के किनारो पर यहाँ सत्ता पक्ष, विपक्ष सभी से उनकी प्रतिक्रिया ली, प्रमुख राजनीतिक दलों भाजपा, कांग्रेस बसपा, सपा के लोग मौजूद रहे। जनता ने हर एक कोर मुद्दे, शिक्षा, स्वास्थ्य रोजगार, बिजली सभी के बारे में खुलकर अपना पक्ष रखा। वहीं गंगा के किनारे की सबसे बड़ी समस्या बाढ़, कटान पर सबसे ज्यादा आम जनता अपना रूप स्पष्ट किया। बहुत से लोग ऐसे थे जिनका यह कहना था की कटान रोकने के लिए काम तो हुआ है, अगर यह काम ना हुआ होता तो बाढ़ और ज्यादा विकराल होती और अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आते। तो कई लोग ऐसे थे जिनका यह कहना था कि यह जो काम हुआ है यह नाकافی है। कानून व्यवस्था महिलाओं के लिए बड़ा मुद्दा रही। बिजली व्यवस्था को लेकर लोग खासा मुखर दिखे। अगर बांगरमऊ की बात की जाए तो यहाँ भाजपा के श्रीकांत कटियार दो बार से लगातार विधायक हैं। बांगरमऊ में सबसे बड़ी तादाद मुस्लिम मतदाताओं की है। यहाँ लगभग 70 हजार मुस्लिम है। SC बिरादरी 80 हजार वोटर है। पाल बिरादरी ka लगभग 40 हजार और निषाद बिरादरी का लगभग 40 हजार वोटर है, इसके अलावा यादव 30 हजार और ब्राह्मण 30 हजार वोटर है। बांगरमऊ की लगभग डेढ़ लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित रहती है। बाढ़ और कटान यहाँ सबसे बड़ी समस्या है, इसके साथ-साथ कृषि यंत्रों की बड़ी मार्केट बांगरमऊ मानी जाती है।0
0
Report
उन्नाव गंगा किनारे वोटर शो में भाजपा बनाम विपक्षी दावे चर्चित
Unnao, Uttar Pradesh:स्लग - उन्नाव सदर विधानसभा से गंगा किनारे का स्पेशल शो एंकर : Zee media के स्पेशल प्रोग्राम वोटर गंगा किनारे वाला के तहत Zee media की टीम उन्नाव सदर विधानसभा के गंगा घाट पहुंची। गंगा घाट में स्टीमर पर प्रमुख राजनीतिक दलों भाजपा, कांग्रेस, बसपा, सपा के नेताओं का जमघट मिला। भाजपा से जुड़े नेताओं ने दावा किया की गंगा सफाई को लेकर भाजपा ने बड़ा काम किया और बाकायदा एक-एक काम गिनाया भी, वह कांग्रेस और बसपा और सपा ने वादा खिलाफी, काम ना करने का आरोप मढ़ा। भाजपा ने जितनी भी योजनाएं गिनाई, सपा ने बताया कि यह सभी फेल हैं, भाजपा के जनप्रतिनिधियों में आपस में खींचतान का आरोप भी लगाया। राम मंदिर चढ़ावा का मुद्दा भी खूब गर्म रहा। शिक्षा स्वास्थ्य और विकास पर सभी ने खुलकर बात रखी। उन्नाव सदर विधानसभा की बात करें तो भाजपा के पंकज गुप्ता लगातार तीन बार से विधायक हैं। यहाँ लोध निषाद - लगभग 85 हजार वोटर है, ब्राह्मण -60 हजार, मुस्लिम -25 हजार, अन्य पिछड़ा -60 हजार और दलित मातदाता - 60 हजार है।’ विजुअल - भजन मंडली के गंगा के विशेष विजुअल0
0
Report
Advertisement
