204101
Hathras - अवैध तरीके से घर के अंदर से मीट बिक्री का सीसीटीवी वीडियो हुआ वायरल
Hathras, Uttar Pradesh:जनपद हाथरस की नगर पंचायत मेंडू में बिना परमिशन के अवैध तरीके से घर के अंदर से मीट बेचने का एक सीसीटीवी वीडियो वायरल हुआ है.नगर पंचायत मेंडू का सार्वजनिक रास्ता बापू बाजार गांधी आश्रम से होते हुए पथवारी मंदिर की तरफ जाता है. उसी रास्ते पर कुछ दुकानदार बिना लाइसेंस व परमिशन के मीट बेचते है.नगर पंचायत मेंडू के वार्ड नंबर 1 के सभासद जाकिर हुसैन की शिकायत पर नगर पंचायत मेंडू के अधिशासी अधिकारी द्वारा दुकान बंद करा दी गई, लेकिन कुछ लोग अभी भी घर के अंदर से मीट बेच रहे है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के मंदिर में पूजा के बाद जनता दर्शन किया
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना और गोसेवा करने के बाद मुख्यमंत्री जनता दर्शन में पहुंचे जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर यह संदेश देने की कोशिश की कि सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।0
0
Report
गिरिजा देवी मंदिर के पास कोसी नदी में नहाते समय 24 वर्षीय युवती डूबकर मौत
Noida, Uttar Pradesh:एंकर.-रामनगर स्थित प्रसिद्ध गिरिजा देवी मंदिर के समीप कोसी नदी में नहाने के दौरान एक 24 वर्षीय युवती की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई, हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं में भी शोक की लहर दौड़ गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद के ठाकुरद्वारा क्षेत्र की नई बस्ती में पिछले कई दिनों से भागवत कथा का आयोजन चल रहा था. कथा के समापन के बाद रविवार को गांव के श्रद्धालु तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सवार होकर जल विसर्जन और दर्शन के लिए गिरिजा देवी मंदिर पहुंचे थे. मंदिर में पूजा-अर्चना और जल विसर्जन के बाद श्रद्धालु कोसी नदी में स्नान करने लगे. इसी दौरान होराम सिंह की 24 वर्षीय पुत्री निशु अपनी मां तथा अन्य परिजनों के साथ नदी में नहा रही थी. बताया जाता है कि स्नान के दौरान निशु और उसकी मौसेरी बहन वर्षा अचानक गहरे पानी के बहाव में फंस गईं. दोनों ने मदद के लिए शोर मचाया, जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों और रिश्तेदारों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद वर्षा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन निशु तेज बहाव और गहरे पानी में डूब गई. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने काफी देर तक तलाश अभियान चलाया, बाद में निशु को नदी से बाहर निकालकर बेहोशी की हालत में तत्काल रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. बताया जा रहा है कि निशु अपने परिवार की इकलौती बेटी थी और दो भाइयों की सबसे छोटी बहन थी, उसने बीए की पढ़ाई पूरी कर ली थी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी, उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. घटना के बाद गांव और परिजनों में शोक का माहौल बना हुआ है.0
0
Report
चित्रकूट के विधायक सुरेंद्र गहरवार ने ड्राइवर को थप्पड़ मारा, वीडियो वायरल
Satna, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के चित्रकूट में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार का एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना 10 जून की है, जब चित्रकूट के जलकल मैदान में आयोजित 'जन समस्या निवारण शिविर' के बाद विधायक अपनी गाड़ी में बैठे थे। इसी दौरान मीडिया कर्मियों ने उनसे क्षेत्र में हो रही विद्युत कटौती और अंडरग्राउंड बिजली लाइन प्रोजेक्ट को लेकर तीखे सवाल पूछने शुरू कर दिए। सवालों से बचने के लिए विधायक ने ड्राइवर को तुरंत गाड़ी आगे बढ़ाने का निर्देश दिया। ड्राइवर का ध्यान पीछे होने के कारण गाड़ी आगे नहीं बढ़ी, जिससे नाराज होकर विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार ने गुस्से में अपने ही ड्राइवर को थप्पड़ मार दिया। यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया। जनता की समस्याएं सुनने के तुरंत बाद सत्ता के इस रसूख और व्यवहार ने आम जनमानस में गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस मामले पर अब तक विधायक की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।0
0
Report
Advertisement
रामनगर अस्पताल निरीक्षण: मंत्री ने व्यवस्थाओं से संतोष जताया, दवा बाहर लेने पर कार्रवाई
Noida, Uttar Pradesh:रामनगर अस्पताल का स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताया संतोष; बाहर की दवा लिखने पर कार्रवाई की चेतावनी विजय कश्यप रामनगर एंकर:उत्तराखंड के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने रविवार को रामनगर स्थित स्वर्गीय रामदत्त जोशी राजकीय संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण कर अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया, इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली, निरीक्षण के दौरान मरीजों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया और किसी प्रकार की शिकायत सामने नहीं रखी. स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण करते हुए चिकित्सा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, उपचार व्यवस्था तथा मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के शौचालयों का भी निरीक्षण किया और उनकी स्थिति पर संतोष व्यक्त किया. मीडिया से बातचीत में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वर्तमान में अस्पताल में जो व्यवस्थाएं देखने को मिली हैं, वे संतोषजनक हैं, उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में भी इसी प्रकार व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित होती रहीं तो मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा, उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि सरकारी अस्पतालों में आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर उपचार और सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं. स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट कहा कि मरीजों को अस्पताल से ही आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए,यदि किसी मरीज को बाहर से दवा खरीदने के लिए कहा गया तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, उन्होंने अस्पताल में ऑर्थोपेडिक सर्जन और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) की स्थायी नियुक्ति का भी आश्वासन दिया और कहा कि इस दिशा में शीघ्र कार्रवाई की जाएगी. निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में स्थित मोर्चरी की बदहाल स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्री ने चिंता व्यक्त की,उन्होंने मौके पर मौजूद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरीश पंत को मोर्चरी की व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए,इस अवसर पर रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, अस्पताल के सीएमएस डॉ. एस.एस. बिष्ट सहित कई अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. Byte.- सुबोध उनियाल,स्वास्थ्य मंत्री, उत्तराखंड सरकार0
0
Report
सिवनी के जंगल में बाघ के हमले से महिला की मौत, ग्रामीणों में हलचल
Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी में बाघ के हमले से एक महिला की मौत कुरई के जिलापुर गांव से लगे वन क्षेत्र की घटना जंगल से लगे खेत में काम करते समय टाइगर ने किया हमला मृतक का नाम शांति बाई कुमरे घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश,वन अमला मौके पर पहुंचा0
0
Report
भरतपुर गांव अतिक्रमण मामले में तहसीलदार पर गंभीर आरोप, स्टे निरस्त कराने की धमकी
Sidhi, Madhya Pradesh:अतिक्रमण मामले में तहसीलदार पर गंभीर आरोप! रामपुर नैकिन क्षेत्र के भरतपुर गांव में अवैध अतिक्रमण की जांच के दौरान तहसीलदार पर अतिक्रमणकर्ता को संरक्षण देने के आरोप लगे हैं। आरोप है कि जांच के दौरान "हम जो चाहेंगे वही होगा" कहकर स्टे निरस्त कराने की धमकी दी गई। साथ ही अतिक्रमणकर्ता के घर में चाय-नाश्ता करने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।बताया जा रहा है कि चोरगड़ी मंडल अध्यक्ष नीरज मिश्रा के साथ जांच करने पहुंचे अधिकारियों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक निष्पक्षता पर सवाल खड़े होने लगे हैं। मुख्य बिंदु: भरतपुर गांव में अतिक्रमण जांच का मामला तहसीलदार पर अतिक्रमणकर्ता को संरक्षण देने का आरोप स्टे निरस्त कराने की धमकी देने का दावा,अतिक्रमणकर्ता के घर चाय-नाश्ता करने का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया में चर्चा तेज, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल0
0
Report
Advertisement
नवादा रेलवे स्टेशन पर मद्य निषेध सिपाही भर्ती के बाद भीड़ गर्मी में
Nawada, Bihar:नवादा स्टेशन पर मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा खत्म होते ही उमड़ी भीड़, रेलवे पुलिस ने संभाला मोर्चा, गर्मी से परेशान, ट्रेन के गेट पर लटककर जान जोखिम में डालकर यात्रा कर रहे छात्र नवादा में केंद्रीय चयन पर्षद की ओर से आयोजित मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही भर्ती परीक्षा समाप्त होते ही रविवार को नवादा रेलवे स्टेशन पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. जिले के 44 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हुई थी. परीक्षा खत्म होने के बाद अभ्यर्थी जल्द से जल्द अपने घर लौटने के लिए स्टेशन की ओर दौड़ पड़े. गया, किऊल और अन्य गंतव्यों के लिए ट्रेन पकड़ने को लेकर प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. भीषण गर्मी और ट्रेनों की कमी से यात्रियों को काफी परेशानी हुई. परीक्षार्थी जान जोखिम में डालकर ट्रेन के गेट पर लटककर यात्रा को मजबूर है स्टेशन पर मौजूद एक अभ्यर्थी ने बताया कि 44 सेंटर पर परीक्षा थी. सबको एक साथ गया या पटना जाना था, इसलिए भीड़ बढ़ गई. गर्मी में पानी तक नहीं मिल रहा था. रेलवे पुलिस का सहयोग अच्छा रहा, नहीं तो दिक्कत हो जाती. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. रेलवे ने अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए गश्त बढ़ा दी है.0
0
Report
कुदरवा नदी में डूबे मछुआरे की मौत, परिवार बेसहारा बन गया
Khajuria Khurd, Bihar:कैमूर के माटी डिहरा गांव के समीप कुदरवा नदी में डूबने से 45 वर्षीय मछुआरे की मौत हो गई. मृतक की पहचान गोलऊडीह निवासी स्वर्गीय लक्ष्मण चौधरी के पुत्र रास मोहन चौधरी के रूप में हुई है. इस घटना के बाद से मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. परिजनों के मुताबिक, रास मोहन नदी में मछली पकड़ने के लिए जाल बिछाने गए थे. इसी दौरान पैर फिसलने या गहरे पानी में चले जाने के कारण वे नदी में डूब गए. जब वे देर रात तक घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की. काफी मशक्कत के बाद रविवार को नदी से उनका शव बरामद हुआ. घटना की सूचना मिलते ही कुदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. ग्रामीणों ने बताया कि रास मोहन अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे. वे मजदूरी और मछली पकड़ कर परिवार का भरण-पोषण करते थे. मुखिया ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को अविलंब उचित सरकारी सहायता और मुआवजा देने की मांग की है. इस हादसे से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.0
0
Report
दमोह पहुंची भाजपा महिला मोर्चा नेता परांजपे ने कांग्रेस पर महिला विरोधी आरोप लगाए
Damoh, Madhya Pradesh:मीनाक्षी नटराजन और कांग्रेस पर बरसी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, दमोह पहुंची परांजपे ने खा कांग्रेस का इतिहास महिला विरोधी... एंकर/ एमपी में जारी राज्य सभा चुनाव विवाद पर जहां कांग्रेस भाजपा को लगातार घेर रही है वहीं सड़को पर भी असर साफ देखने को मिल रहा है, कांग्रेस शुरू से भाजपा पर आरोप लगाते हुए महिला विरोधी करार दे रही है और मीनाक्षी के साथ घटे घटनाक्रम को महिला विरोधी बताकर जनता के बीच में है इस बीच अब भाजपा ने भी कांग्रेस को जवाब देने के लिए अपनी महिला नेत्रियों को मैदान में उतारा है और भाजपा नेत्रियां दोहरे बेग से कांग्रेस पर हमला बोल रही है। दमोह पहुंची भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे राजवाड़े ने कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन और कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिस महिला अधिकार की दुहाई दे रही है उसी कांग्रेस ने संसद में महिला आरक्षण बिल गिरने पर खुशिया मनाई थी कांग्रेस को याद रखना चाहिए कि उसका इतिहास महिला विरोधी रहा है, मीनाक्षी के मामले में सवाल महिला का नहीं संवैधानिक व्यवस्था का है कोर्ट में लंबित मामले को छिपाकर उन्होंने लोकतंत्र का मजाक उड़ाया और जो हुआ वो नियम कानून के दायरे में हुआ है。 बाइट/ अश्विनी परांजपे राजवाड़े ( प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा एमपी)0
0
Report
Advertisement
खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने जिला अस्पताल का दौरा, मृतकों परिवारों को सहायता
Katni, Madhya Pradesh:कटनी ब्रेक.. खजुराहो सांसद खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा पहुंचे जिला चिकित्सालय हादसे में घायल मरीजों ओर उनके परिजनों से की मुलाकात घटना में मृतक तीन लोगों को दी श्रद्धांजलि मृतक के परिवार को संबल योजना के तहत 4 लाख रु की सहायता गंभीर रूप से घायल मरीजों को रेड क्रॉस की सहायटीता इलाज जारी जिला कलेक्टर ओर डॉक्टरों को इलाज के लिए दिशा निर्देश0
0
Report
जमीन विवाद में पिता की हत्या: बेटा गिरफ्तार, फरार अन्य आरोपी
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले के महुदा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुलटांड में बुजुर्ग हलीम शेख की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि हलीम शेख की हत्या उनके ही बेटे ने जमीन विवाद के कारण कराई थी। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी पुत्र समेत दो आरोपी अभी फरार हैं। वही बाघमारा एसडीपीओ ने महुदा थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में मामले की जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को हलीम शेख का शव झाड़ियों से बरामद हुआ था। इसके बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित कर मामले की गहन जांच शुरू की। अनुसंधान के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक के बेटे मो. इश्तियार का अपने पिता के साथ जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में हत्या की साजिश रची गई। जांच में दो अन्य लोगों की संलिप्तता भी सामने आई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शाहबाज को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में शाहबाज ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया। उसने बताया कि हत्या में शामिल होने के लिए उसे मुख्य आरोपी मो. इश्तियार द्वारा 5,000 रुपये दिए गए थे।0
0
Report
Dilip Jaiswal ने विपक्ष पर हमला; बंगाल में कानून का बोलबाला, संसदीय आलोचना पर बयान
Forbesganj, Bihar:एंकर - बिहार सरकार के राजस्व विभाग के मंत्री दिलीप जायसवाल ने विपक्ष पर जम कर हल्ला बोला है, अररिया पहुंचे मंत्री ने मोदी सरकार के 12साल बेमिसाल पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया, उन्होंने बंगाल के तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के पाप का घड़ा भर चुका है और बंगाल में कानून अपना काम कर रही है जल्द ही ममता बनर्जी के साथ कोई नेता नहीं रहेगा, उन्होंने पटना में ट्रेन पर हुए पथराव मामले पर कहा कि कानून अपना काम के रही है , उन्होंने राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वो नमकहराम हैं जिस देश का खाते हैं उसकी ही बुराई करते हैं, उन्होंने राहुल गांधी पर कहा कि उनका दिमाग जितना विकसित होना चाहिए था उतना हो नहीं पाया है, उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति का बयान आया है कि ईरान और अमेरिका का युद्ध रोकने के लिए संधि पत्र पर हस्ताक्षर बाकी है जिसका वे स्वागत करते हैं और कामना करते हैं जल्द शांति बहाल हो जाए0
0
Report
Advertisement
भोजपुर में शहीद दानिश आलम को लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Mumbai, Maharashtra:शहीद दानिश आलम भोजपुर के कायमानगर के निवासी वायु अग्निवीर थे जो जोरहाट में फाइटर क्रैश कांड में शहीद हो गए। आज उनके अंतिम दर्शन और अंतिम मिट्टी लेने लाखों लोग उनके पैतृक ग्राम कायमानगर पहुंचे थे. हर तरफ वीर दबिश अमर रहें का नारा गूंज रहा था. भोजपुर के वायु अग्निवीर शहीद दानिश आलम को जिला प्रशासन ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी. भोजपुर जिले के कोईलवर प्रखंड निवासी शहीद दानिश आलम के पार्थिव शरीर के आगमन पर जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया एसपी भोजपुर मिस्टर राज ने पुष्पगुच्छ अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की. ज्ञातव्य है कि असम में विमान हादसे में उनका दुःखद निधन हो गया था. उनके पार्थिव शरीर के गृह जनपद पहुंचने पर जिला प्रशासन एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया ने कहा कि शहीद दानिश आलम का सर्वोच्च बलिदान राष्ट्र के प्रति निष्ठा, समर्पण एवं कर्तव्यपरायणता का प्रतीक है. उनके योगदान को स्मरणीय रहेगा तथा युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा. जिला प्रशासन की ओर से शहीद के परिजनों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया गया।0
0
Report
धमतरी के कुरुद में एम्बुलेंस पर हमला, 3 गिरफ्तार
Dhamtari, Chhattisgarh:स्लग एम्बुलेंस चालक से मारपीट और तोड़फोड़ करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार धमतरी जिले के कुरुद थाना इलाके में सड़क हादसे में मदद के लिए पहुंची एम्बुलेंस पर हमला करने और चालक के साथ मारपीट करने वाले तीन आरोपियों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में वीडियो फुटेज, गवाहों के बयान और शिनाख्ती कार्रवाई के आधार पर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की है। बताया गया है 8 जून की रात ग्राम उमरदा गौठान के पास हुए एक सड़क हादसे की सूचना मिलने पर वंदे मातरम परिवार समिति की एम्बुलेंस मौके पर पहुंची थी। आरोप है कि एम्बुलेंस के घटनास्थल पर देर से पहुंचने की बात को लेकर कुछ लोगों ने चालक राधेश्याम निर्मलकर के साथ अभद्रता शुरू कर दी, और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। वही आरोपियों ने गाली-गलौच करते हुए चालक के साथ मारपीट की तथा उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इतना ही नहीं, गुस्साए आरोपियों ने एम्बुलेंस में जमकर तोड़फोड़ की, जिससे वाहन को करीब एक लाख रुपये का नुकसान पहुंचा। घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर कुरूद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने मामले की तफ्तीश के दौरान घटनास्थल के वीडियो फुटेज खंगाले, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए और शिनाख्ती कार्रवाई पूरी की। जांच में तीनों आरोपियों की संलिप्तता सामने आने पर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया0
0
Report
सुपौल: 600 वर्ष पुरानी दुर्लभ पांडुलिपि मिली, मिथिलांचल की ज्ञान परंपरा उजागर
Bihar:सुपौल जिले के त्रिलोकधाम गोसपुर में मिला 15 वीं सदी का अत्यंत दुर्लभ काव्य अलंकार ग्रंथ कुवलयानंद और हस्तलिखित भृगुसंहिता. सुपौल जिले वासियों के लिए आज का दिन बेहद ही ख़ास माना जा रहा है. दरअसल सुपौल जिले के त्रिलोकधाम गोसपुर में करीब 600 वर्ष पुरानी दुर्लभ पांडुलिपियाँ मिली है. कहा जाता है कि देश की एकमात्र हस्तलिखित भृगुसंहिता यहाँ मौजूद है. सुपौल जिले के राघोपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत त्रिलोकधाम गोसपुर गांव में 15 वीं सदी का दुर्लभ काव्य अलंकार ग्रंथ कुवलयानंद और भारतवर्ष में एकमात्र उपलब्ध हस्तलिखित भृगुसंहिता मिलने से इलाके के बुद्धिजीवियों और शोधकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। इसकी जानकारी मिलते ही सुपौल के डीएम सावन कुमार और पुलिस अधीक्षक Sharat RS आज स्वयं गोसपुर गांव पहुंचकर इन दुर्लभ पांडुलिपियों का बारिकी से गहन अवलोकन किया गया है. जिलाधिकारी और अन्य प्रसाशनिक अधिकारियों के निरीक्षण के बाद यह बात सामने आई कि यह दुर्लभ पाण्डुलिपि करीब 600 वर्ष पुरानी है. जो संस्कृत, हिंदी और मिथिलाक्षर लिपियों में लिखा हुआ है. इसको लेकर विशेषज्ञों का मानना है कि यह खोज इस बात का प्रमाण है कि सुपौल जिला ही नहीं पुरे मिथिलांचल का इलाका सद्यों से बौद्धिक उन्नति, न्याय और उच्च कोटि की ज्ञान परंपरा का मुख्य केंद्र रहा है। बताया गया है कि स्थानीय निवासी राज पंडित त्रिलोकनाथ मिश्रा के परिवार द्वारा इसे सहेज कर अमूल्य विरासत के रूप में रखा गया. बताया गया कि यह अद्वितीय खोज भारत के महान विद्वान और दरभंगा महाराज श्री कामेश्वर सिंह के राज पंडित रहे त्रिलोकधाम गोसपुर गांव निवासी त्रिलोकनाथ मिश्रा जी के समृद्ध ज्ञान परंपरा की देन है। बताया गया कि उनके पौत्र पंडित शचींद्रनाथ मिश्रा एवं प्रपौत्र आचार्य धर्मेंद्रनाथ मिश्रा ने इस प्राचीन पांडुलिपियों को पीढ़ी-दर-पीढ़ी सहेज कर रखा है. इससे उन्होंने न केवल जिले की बल्कि संपूर्ण भारत वर्ष की इस दुर्लभ ज्ञान विरासत को लुप्त होने से बचाया है। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय तथा कला एवं संस्कृति विभाग बिहार सरकार द्वारा संचालित ज्ञान भारतम् मिशन के महान उद्देश्यों की सफलता में सुपौल जिले के इस अभूतपूर्व योगदान और प्रशासनिक तत्परता के लिए जिले के सभी विद्वानों, बुद्धिजीवियों और सनातन संस्कृति के जानकारों ने जिलाधिकारी सावन कुमार और पुलिस अधीक्षक का धन्यवाद ज्ञापित किया है। त्रिलोकधाम गोसपुर में 600 वर्ष पुरानी पाण्डुलिपि मिलने से आसपास के इलाके के लोग भी गौरवान्वित हैं.0
0
Report
Advertisement
