Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hathras204101

Hathras : ई - रिक्शा कार की भिड़ंत में कार हुई क्षतिग्रस्त, मौके पर जुटी लोगों की भीड़

Jan 17, 2025 09:29:53
Hathras, Uttar Pradesh

जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के सासनी गेट चौराहे पर गुरुवार की रात को ई-रिक्शा और कार की भिड़ंत हो गई . हादसे के बाद रिक्शा चालक और कार चालक के बिच बहस होने लगी , मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने मामले को  शांत कराया।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Feb 18, 2026 08:10:51
Chahaniya, Uttar Pradesh:चहनियाँ मानव संसाधन एवम महिला विकास संस्थान के सहयोग से कम्पोजिट स्कूल हृदयपुर में ब्लॉक स्तरीय शिक्षा मेला का आयोजन हुआ ! मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सहाय और राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला अध्यक्ष अध्यक्ष अजय कुमार सिंह के द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवम दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ! कार्यक्रम में बच्चो ने विभिन्न गतिविधियों से संदेश देकर बाल विवाह मुक्त, नशा मुक्त, गांव तथा समाज बनाने का संदेश लोगो तक पहुंचाने का प्रयास किया तथा बाल विवाह मुक्त करने की शपथ दिलाई गई ! शिक्षा मेला में बच्चों द्वारा पोस्टर ,चार्ट तथा कलाकृतियों का अवलोकन अतिथियों द्वारा किया गया ! खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षा को प्रगति का सशक्त माध्यम बताया और कहा कि शिक्षा से ही आप जीवन में तरक्की कर सकते है ! विशिष्ट अतिथि अजय कुमार सिंह ने बच्चों की खुले मन से प्रसंशा करते हुए कहा कि यहाँ के शिक्षकों की मेहनत ने स्कूल को नई ऊंचाई पर पहुँचा दिया है ! मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान की प्रोजेक्ट मैनेजर शहनाज़ ने बालिका शिक्षा एवम बाल विवाह पर विस्तार से बताया गया और कहा कि बेटियो को शिक्षित ज़रूर करिए ! विद्यालय के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह यादव ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार एवम धन्यबाद ज्ञापित किया ! इस अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, जिला कोषाध्यक्ष फैयाज़ अहमद, प्रधानाध्यापक व राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक वीरेंद्र सिंह यादव,राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक नंदकुमार शर्मा,ग्राम प्रधान शशि देवी ,विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष तहसीलदार ,एमआईएस मनोज ,फ़ैसिलेटर कृष्ण कुमार ,शिक्षिका पूजा सिंह, उमा चौबे ,ममता रानी गुप्ता ,रूबी सिंह, सुशीला देवी ,मंजू देवी ,एलएलएफ के जितेन्द्र, रणधीर ,ब्रजेश मिश्रा ,प्रदीप सिंह ,मनोज गुप्ता ,प्रवीण सिंह, सन्तोष कुमार मिश्रा ,राजेश यादव ,रोशन प्रकाश, लक्ष्मी कांत त्रिपाठी ,अखिलेश त्रिपाठी ,संजय यादव ,गौतम लाल ,उमेश ,राम भजन ,विजय राज रवि सहित अभिभावक एवम बच्चे उपस्थित रहे ! संचालन राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त नंद कुमार शर्मा ने किया !
0
comment0
Report
AVArun Vaishnav
Feb 18, 2026 08:08:08
Jaipur, Rajasthan:जयपुर अब ‘समन्वय’ पोर्टल से होगी फाइल और योजना की निगरानी। सरकार ने लंबित मामलों की निगरानी के लिए मॉड्यूल किया लागू। डिजिटल प्लेटफॉर्म‘समन्वय’ इश्यू ट्रेकिंग मॉड्यूल किया लागू। जिला-विभागों में लंबित मामलों पर रखी जाएगी पूरी नजर। बजट घोषणाएं, भूमि आवंटन और योजनाएं होंगी फास्ट ट्रैक। हर विभाग और जिला को अपलोड करनी होगी लंबित मामलों की स्थिति। हर महीने की 10 तारीख तक अपडेट करना होगा डाटा। CoS और SGoS बैठकों में होगी सीधी समीक्षा। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने जारी किए निर्देश। सचिव, संभागीय आयुक्त,कलक्टर्स को जारी किए निर्देश। हर माह की 10 तारीख तक CSको भेजनी होगी डीओ लेटर से प्रगति रिपोर्ट। विभागों और जिलों के बीच तालमेल की कमी दूर करना है मकसद। CoS और SGoS बैठकों में समन्वय पर दर्ज मामलों की होगी समीक्षा। अब दिखेगा कौन-सा मामला कहां और क्यों अटका। देरी पर तय होगी जवाबदेही, तेज होगा निस्तारण।
0
comment0
Report
KKKARAN KHURANA
Feb 18, 2026 08:06:30
Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार जिला एवं सत्र न्यायालय रोशनाबाद को ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे जनपद में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही हरिद्वार पुलिस अलर्ट मोड में आ गई और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर न्यायालय परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। बीडीएस (बम निरोधक दस्ता) और डॉग स्क्वॉड की मदद से पूरे परिसर को सैनिटाइज किया गया, वहीं प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति और वाहन की गहन तलाशी लेकर संदिग्ध वस्तुओं की बारीकी से जांच की गई। एसएसपी भुल्लर ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्वयं जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। न्यायालय परिसर में पहले से तैनात सुरक्षा बलों को और सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही साइबर टीम को धमकी भरे ईमेल की जांच में लगाया गया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि संवेदनशील स्थलों पर निगरानी और बढ़ाई जाएगी, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते निष्प्रभावी किया जा सके और आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
0
comment0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
Feb 18, 2026 08:06:15
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले के तीतरवासा गांव में एक किसान का शव उसके खेत पर संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला है। परिजनों ने बुधवार सुबह 8 बजे शव देखा, जिसके बाद उसे झालावाड़ के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर थानाप्रभारी रामस्वरूप राठौर ने बताया कि मृतक की पहचान तीतरवासा निवासी 45 वर्षीय कालूलाल के रूप में हुई है। कालूलाल मंगलवार रात अपने खेत पर सिंचाई करने गया था। बुधवार सुबह जब उनका बेटा हनुमान खेत पर चाय लेकर पहुंचा, तो कालूलाल मृत अवस्था में पड़ा मिला। परिजन उसे बेहोश समझकर तुरंत झालावाड़ के जिला अस्पताल लाये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी राठौर ने बताया कि कालूलाल के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। मृत्यु के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
0
comment0
Report
VSVIPIN SHARMA
Feb 18, 2026 08:05:58
Kaithal, Haryana:कैथल से भाजपा विधायक सतपाल जांबा का वीडियो सामने आया है, जिसमें वो कह रहे हैं- हमारी पार्टी में सभी दूध के धुले नहीं हैं। दूसरी पार्टियों से कई गंदे लोग आ गए हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो पूंडरी के सार्वजनिक कार्यक्रम है. विधायक सतपाल जांबा किसी कार्यक्रम में गए थे। इस दौरान लोगों ने भ्रष्टाचार को लेकर शिकायत की। इसके बाद विधायक ने माइक लेकर खरी-खरी बातें कहीं. अपने मतलब के लिए आए हैं: उन्होंने आगे कहा कि ऐसा नहीं है कि मेरी पार्टी में सब दूध के धुले हैं। ऐसे-ऐसे गंदे लोग आए हुए हैं, दूसरी पार्टी छोड़कर मेरी पार्टी में घुसे हैं। अपने मतलब के लिए आए हैं। अगले 5 साल अपने मतलब निकालेंगे। फिर जैसे भी कोई सिस्टम होगा, भाग जाएंगे। ये तेरे न मेरे, न पार्टी के ये सिर्फ मतलब के होते हैं। और ऐसे इंसानों से हमें बचना चाहिए. पत्रकारों ने पूछा पुंडरी से कांग्रेस पार्टी से आए और निर्दलीय चुनाव लड़े सतवीर भाना से आप परेशान है क्योंकि अब वह भाजपा पल में आ गए हैं तब उन्होंने कहा आपको सब पता ही है मैंने पहले भी कहा कि वह मतलब की राजनीति से पार्टी में आए हैं और उन्होंने अपना स्वार्थ पूरा करना है और वह अपना स्वार्थ पूरा कर भी रहे हैं और कहां जाएंगे. गौर तलब है कि विधानसभा पुंडरी से सतबीर भाना ने 2019 में कांग्रेस पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ा था 2024 में उन्हें कांग्रेस ने टिकट नहीं दी तब उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा था और भाजपा को कांटे की टक्कर दी थी लेकिन चुनाव हार गए थे अब उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के सानिध्य में भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली जिसकी वजह से वर्तमान भाजपा विधायक सतपाल जांबा काफी परेशान रहते हैं और कुछ ना कुछ बयान बाजी करते रहते हैं. 2 वायरल वीडियो बाइट :सतपाल जांबा भाजपा विधायक पुंडरी
0
comment0
Report
MTMadesh Tiwari
Feb 18, 2026 08:05:40
Bihar:नगर थाना क्षेत्र के बंजारी में राजस्थान जाने वाली बस में युवती ने हंगामा किया और खुद को बेचने का आरोप लगाया। नगर थाना ने 20 हजार रुपयों में एक किशोरी को खरीद कर शादी रचा कर राजस्थान लेकर जा रहे किशोरी को बरामद किया और तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, दो लोग मौके से फरार हो गए। बताइए गए अनुसार बेतिया जिले की रहने वाली एक किशोरी को कुछ लोग बहला-फुसलाकर और 20 हजार रुपये के सौदे पर राजस्थान जाने वाले थे। बताया जा रहा है कि किशोरी की शादी जबरन राजस्थान के एक व्यक्ति से तय कर दी गई थी। गोपालगंज पहुंचते ही किशोरी ने विरोध करना शुरू किया और शोर मचाया, तो स्थानीय लोगों का ध्यान उसकी ओर गया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसे जबरन राजस्थान ले जाया जा रहा था; उसने आरोप लगाया कि परिवार की बिचौलियों के जरिए उसे मोटी रकम के बदले बेचा गया। विरोध करने पर उसे डराया-धमकाया गया। पीड़िता के अनुसार, वह इस शादी के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थी और उसे अंधेरे में रखकर यह सौदा किया गया था। एसआई सुनील कुमार ठाकुर ने बताया कि कुछ लोग लड़की के साथ शादी कर जयपुर लेकर जा रहे थे; सूचना मिलने पर वे पहुंचे, दो लोग भाग गए, तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। लड़की से पूछताछ के बाद उसने बताया कि ये लोग लेकर भाग रहे थे。
0
comment0
Report
VKVIJAY KUMAR
Feb 18, 2026 08:05:23
Sirsa, Haryana:एंकर रीड सिरसा जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। देर रात को सिरसा जिला में हल्की बूंदाबांदी हुई है जिससे मौसम में बदलाव आ गया है। सिरसा में ठंड में थोड़ा सा इजाफा हुआ है। वही इस बारिश से किसानों की गेहूं , सरसों और चने की फसल को फायदा मिलेगा। डॉ सुखदेव सिंह ने कहा कि बारिश से किसानों के चेहरों पर रौनक लौट आई है। लंबे समय से सूखे और ठंडे के मौसम में बारिश के अभाव में किसानों की फसल ख़राब हो रही है अब यह बारिश रबी फसलों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं मानी जा रही है। खासतौर पर गेहूं, सरसों और चने की फसलों को इस बारिश से सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है। इसी विषय पर कृषि विभाग के उप निदेशक डॉ. सुखदेव सिंह कंबोज ने बताया कि यह बारिश रबी फसलों के लिए बेहद लाभकारी है। उन्होंने कहा कि गेहूं की फसल इस समय टिलरिंग स्टेज पर है और इस दौरान मिली नमी से पौधों की जड़ें मजबूत होंगी जिससे पैदावार बढ़ने की पूरी संभावना है। वहीं सरसों की फसल में फूल आने से पहले यह बारिश बेहद उपयोगी है। डॉ. कंबोज ने यह भी बताया कि बारिश से खेतों में पहले से डाली गई खाद का बेहतर तरीके से घुलना होगा, जिससे फसलों को पोषक तत्व आसानी से मिल सकेंगे। साथ ही इससे सिंचाई पर होने वाला खर्च भी कम होगा जो किसानों के लिए बड़ी राहत है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे घबराएं नहीं और किसी भी प्रकार के नुकसान की जानकारी तुरंत अपने नजदीकी कृषि कार्यालय में दें। कुल मिलाकर, सिरसा जिले में हुई बारिश ने रबी सीजन में किसानों की उम्मीदों को नई ताकत दी है। अगर आने वाले दिनों में मौसम اسی तरह अनुकूल बना रहा, तो जिले में इस बार गेहूं और सरसों की अच्छी पैदावार की संभावना जताई जा रही है। किसानों को अब आसमान से और मेहरबानी की उम्मीद है, ताकि उनकी मेहनत का पूरा लाभ मिल सके。
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Feb 18, 2026 08:04:44
Noida, Uttar Pradesh:देवभूमि उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर 'आस्था' और 'अधिकार' की जंग छिड़ गई है। हर की पैड़ी में गैर-हिंदुओं के प्रवेश को लेकर उपजे विवाद के बाद, अब राज्य की चारधाम यात्रा (बदρινाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री) में मुस्लिम और ईसाइयों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की सुगबुगाहट तेज हो गई है। बद्री-केदार मंदिर समिति (BKTC) एक ऐसे प्रस्ताव पर विचार कर रही है, जो भविष्य में यात्रा के स्वरूप को पूरी तरह बदल सकता है। इस मुद्दे पर सत्तारूढ़ भाजपा ने अपना पक्ष बेहद साफ और कड़ा रखा है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुंवर जितेंद्र ने सीधे शब्दों में कहना है: अगर किसी व्यक्ति की हमारे देवी-देवताओं में आस्था ही नहीं है, तो उसे मंदिरों में आने की आवश्यकता क्या है? यह विशुद्ध रूप से आस्था का विषय है। हमारी सनातन परंपराओं की मर्यादा बनाए रखने के लिए किसी अन्य विचारधारा के हस्तक्षेप की जरूरत नहीं है। विपक्ष ने इस संभावित कदम को ध्रुवीकरण की राजनीति करार दिया है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल बिष्ट ने सरकार और मंदिर समिति को कटघरे में खड़ा करते हुए सवाल किया: भाजपा यह कैसे तय करेगी कि कौन किस भगवान को मानता है और कौन नहीं? चारधाम में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु आते हैं, क्या सरकार सबका 'आस्था परीक्षण' करेगी? आस्था के नाम पर किसी विशेष समुदाय पर प्रतिबंध लगाना संवैधानिक और व्यावहारिक रूप से कितना सही है? शीशपाल बिष्ट प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेसपार्टी। विवादों के बीच बद्री-केदार समिति के अध्यक्ष ने संकेत दिए हैं कि समिति लगातार उन उपायों पर काम कर रही है जिससे सनातन धर्म की मर्यादा और श्रद्धालुओं की भावनाओं को कोई ठेस न पहुंचे। समिति का तर्क है कि तीर्थस्थलों की पवित्रता बनाए रखने के लिए कड़े नियमों की जरूरत है。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top