icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

चित्तौड़गढ़: एएनटीएफ की दबिश में 46.68 किग्रा डोडा पोस्त और MDMA बरामद

Begun, Rajasthan:#चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले में ‘नशा मुक्त राजस्थान 2029’ अभियान के तहत एएनटीएफ ने नशा तस्करों के खिलाफ दो बड़ी कार्रवाई की हैं। पहली कार्रवाई में गंगरार थाना क्षेत्र के नाथीखेड़ा गांव में एक तबेले से 46 किलो 680 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया गया। मौके से एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर वाली दो स्विफ्ट कारें भी जब्त की गईं। मामले में आरोपियों की तलाश जारी है। वहीं, दूसरी कार्रवाई मंडफिया थाना क्षेत्र में की गई। यहां नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल सवार को रोककर तलाशी ली गई। प्रशिक्षित डॉग की मदद से बाइक के टूल बॉक्स में रखे लाल पर्स से 13.35 ग्राम एमडीएमए बरामद हुआ। पुलिस ने मंडफिया निवासी 38 वर्षीय शराफत अली को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल जब्त की एएनटीएफ की कार्रवाई से नशा तस्करों में हड़कंप है。
0
0
Report

ज्ञानू के साथ सेल्फी: महाराष्ट्र में विद्यार्थी सेना का विरोध प्रदर्शन

Mumbai, Maharashtra:भांडुप विधानसभा क्षेत्रातील व्हिलेज रोडवरील कस्तुरी कॉलेज अर्थात श्रीराम कॉलेजमध्ये आज महाराष्ट्र नवनिर्माण विद्यार्थी सेनेच्या वतीने निवडणूक आयोगाच्या निषेधार्थ ‘सेल्फी विथ ज्ञानू’ या मोहिमेचे आयोजन करण्यात आले. सकाळी १२ वाजल्यापासून सुरू झालेल्या या मोहिमेत कॉलेजमधील विद्यार्थ्यांनी मोठ्या संख्येने सहभाग घेत निवडणूक आयोगाचा निषेध नोंदवला. या कार्यक्रमासाठी महाराष्ट्र नवनिर्माण विद्यार्थी सेनेचे पदाधिकारी आणि कार्यकर्तेही उपस्थित होते. भांडुप विधानसभा विभागाचे महाराष्ट्र नवनिर्माण विद्यार्थी सेनेचे विभाग अध्यक्ष प्रतीक वंजारे यांच्या माध्यमातून या मोहिमेचे आयोजन करण्यात आले. निवडणूक आयोगाच्या निषेधासाठी राबवण्यात आलेल्या या उपक्रमाला कॉलेजमधील विद्यार्थ्यांचा मोठा प्रतिसाद मिळाला.
0
0
Report
Advertisement

नए जिलों के गठन से प्रदेश की भावी पीढ़ियाँ लाभ पायेंगी; स्मार्ट हैकाथॉन शुरू

Sundar Nagar, Himachal Pradesh:नए जिलों के गठन से प्रदेश की भावी पीढ़ियों को इसका लाभ मिलेगा। सुंदरनगर में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने यह बात कही। उन्होंने जवाहर लाल नेहरू राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सुंदरनगर में तीसरे राज्य स्तरीय स्मार्ट हैकाथॉन का विधिवत शुभारंभ किया। धर्माणी ने कहा कि लोगों की उम्मीदों और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा प्रदेशहित में कई निर्णय लिए जा रहे हैं। नए जिलों के गठन का निर्णय भी उसी का एक हिस्सा है। उन्होंने भाजपा द्वारा सीएम के दिल्ली दौरों को लेकर उठाए जा रहे सवाल के जवाब में कहा कि सीएम दिल्ली काम के सिलसिले में जाते हैं, भाजपा को इससे आपत्ति क्यों हो रही है। पूर्व की भाजपा सरकार को 70 हजार करोड़ की राशि विकास के लिए मिली थी लेकिन फिर भी प्रदेश की आर्थिक स्थिति को बदहाल छोड़ रखा गया। आज मौजूदा सरकार ने खर्चों में कटौती करके और अपने हकों की लड़ाई लड़कर प्रदेश को चार हजार करोड़ का सालाना मुनाफा देना शुरू किया है। हैकाथॉन में 16 टीमों ने हिमाचल की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न समाधान प्रस्तुत किए। इनमें ग्लेशियर झीलों की निगरानी के लिए प्रलयनेट, भूस्खलन की पूर्व चेतावनी के लिए शैलासिट और हिमगौरव तथा मौसम संबंधी आपदाओं के लिए हिम अलर्ट एआई प्रमुख रहे। इसके अलावा बुजुर्गों की सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, दृष्टिबाधितों की सहायता, तीर्थयात्रियों की ट्रैकिंग और बिना इंटरनेट संचार जैसे विषयों पर भी प्रोजेक्ट पेश किए गए।
0
0
Report

रामपुर बुशहर में बुशहर प्रीमियर लीग से युवाओं में नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ेगी

Dhar Chhiling Khola, Himachal Pradesh:रामपुर बुशहर में आयोजित बुशहर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखना है। प्रतियोगिता में 12 टीमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। 15 दिनों तक चलने वाले इस क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन बुशहर स्वास्तिक फाउंडेशन की ओर से किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि युवाओं में नशे का बढ़ता प्रचलन चिंता का विषय है। इसे रोकने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना होगा। खेल प्रतियोगויות युवाओं को सकारात्मक दिशा देने और उनमें नशे के खिलाफ जागरूकता पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। विधायक ने इस अवसर पर ट्राफी का भी अनावरण किया, इस दौरान बुशहर स्वस्तिक फाउंडेशन के अध्यक्ष पवन सिंह चौहान ने कहा ऐसे आयोजना से युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है,
0
0
Report
Advertisement

शामली में भाकियू धरना: हाईकोर्ट रीट मामले से हलचल

Shamli, Uttar Pradesh:जनपद शामली में गन्ने के बकाया भुगतान और देरी से भुगतान पर ब्याज लेने को लेकर भारतीय किसान यूनियन धरना दे रहा था। 13 किसानों द्वारा इलाहाबाद हाईकोर्ट में गन्ने के बकाए पर ब्याज न लेने को लेकर रीट डालने को लेकर बवाल मचा है। भाकियू जिला अध्यक्ष आशीष लाठियाँन ने दोनो किसानों को खंडन किया और रीट डालने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कलेक्ट्रेट में भी धरना दिया गया था। दो दिन पहले सतीश मिश्रा द्वारा 13 किसानों के नाम लेकर रीट डाला गया था, जिसका पता चलने पर भाकियू के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष के पास पहुँचकर खंडन किया। पीड़ित किसान का कहना है कि धरना चला था और रीट से उनका कोई लेना-देना नहीं है। हम 50 लाख किसानों से जुड़ा मामला हैं। पीड़ित किसान के घर पर ताता लगा हुआ है और फोन पर शिकायतें मिल रही हैं। हम लोग कानूनी कार्रवाई की मांग करेंगे।
0
0
Report

आगरा में SSR शुरू: मतदाता फॉर्म 6,7,8 के लिए आवेदन चालू

Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग आज से स्पेशल समरी रिविजन यानि SSR हुआ शुरू नए और छुटे हुए मतदाताओं को जोड़ने के लिए शुरू हुआ अभियान 17 और 24 अक्टूबर को सभी बूथों पर मतदाता भर सकेंगे फार्म 6,7 और 8 ड्राफ्ट पब्लिकेशन के लिए आपत्तियां और दावा के लिए 12 नबंवर से 11 दिसम्बर तक रहेगा 28 दिसंबर 2026 दावा और आपत्तियां की अंतिम तिथि होगी 4 जनवरी 2027 को फाइनल रोल पब्लिकेशन नए मतदाता फार्म 6 और किसी भी बदलाव,जैसे निवास,फोटो या नाम भी करेंशन के लिए फार्म 8 भर सकते है डीएम आगरा की अपील,सभी नए वो छुटे हुए मतदाता इस अवसर का लाभ उठाकर मतदाता बन अपने मत का प्रयोग जरूर करें
0
0
Report
Advertisement

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने Ericsson-Truecaller HQ का दौरा, स्पैम-फ्रॉड रोकथाम पर नई जानकारी

Chandigarh, Chandigarh:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने Ericsson और Truecaller हेडक्वॉर्टर का किया दौरा Ericsson हेडक्वॉर्टर में कम्युनिकेशन की नवीनतम तकनीक की ली जानकारी दुर्लभ स्थानों पर आपात स्थिति के लिए तैयार की जा रही रोबोटिक्स तकनीक की कार्यप्रणाली देखी Truecaller के हेडक्वॉर्टर में Co Founder Alan Mamedi के साथ कंपनी के कार्य करने की प्रक्रिया देखी भारत में लगभग 770 करोड़ के करीब स्पैम कॉल्स 2025 में हुए डिटेक्ट फ़्रॉड काल्स,Third party कॉल्स के संबंध में ली जानकारी Envac waste Management Facility की भी मुख्यमंत्री ने ली जानकारी कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल साथ में रहे मौजूद
0
0
Report

केशोपुर रोड होटल के चौथे फ्लोर पर जुआ पकड़ा गया; सात गिरफ्तार, लाखों कैश और ताश हाथ लगे

Delhi, Delhi:केशोपुर रोड होटल रुम नंबर 205 में चल रहा था जुआ पश्चिमी जिला स्पेशल स्टाफ ने होटल की चौथी मंजिल पर मारी रेड सात आरोपी गिरफ्तार एक लाख 57 हजार 920 नगदी 104 ताश के पत्ते बरामद गुप्त सूचना के आधार पर हुआ जुए का भंडाफोड़ पश्चिमी जिला स्पेशल स्टाफ की टीम ने केशोपुर मंडी रोड पर एक होटल के चौथी मंजिल के रूम नंबर 205 में चल रहे जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया है और होटल के कमरे से सात जुआरियो को मौके से रंगे हाथों गिरफ्तार किया है और इनके पास से एक लाख 57 हजार 920 नगदी 104 ताश के पत्ते बरामद किए है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान भारत भूषण निवासी तिलक नगर, दिल्ली 2 उमेश कुमार उर्फ बिल्ली निवासी तिलक नगर, 3 इलियास निवासी रघुबीर नगर, दिल्ली, 4 मुकेश कुमार निवासी निहाल विहार, दिल्ली, 5 शब्बीर निवासी तिलक नगर, दिल्ली, 6 योगेश निवासी निहाल विहार, और 7 धर्मेंद्र कुमार निवासी बुराड़ी, दिल्ली, के रूप में हुई है। पश्चिमी जिला डीसीपी हरेश्वर वीस्वामी के अनुसार पश्चिमी जिला स्पेशल स्टाफ को होटल में जुए की एक्टिविटीज़ के बारे में खास जानकारी मिली थी किWest District के केशोपुर रोड मीरा एन्क्लेव तिलक नगर दिल्ली के एक होटल के कमरे में धड़ल्ले से जुआ चलाए जा रहा है। टीम ने एक्शन लेते हुए होटल के चौथे फ्लोर पर बने कमरा नंबर 205 में रेड की। रेड के दौरान सात लोग ताश के पत्तों पर पैसे लगाकर जुआ खेलते हुए पाए गए। सभी सात लोगों को पकड़ लिया गया। इसके बाद, सभी सात लोगों पर गैंबलिंग एक्ट के संबंधित नियमों के तहत मामला दर्ज किया गया।
0
0
Report
Advertisement

बालोद एसिड अटैक के तार दुर्ग से जुड़े; दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई शुरू

Durg, Chhattisgarh:बालोद के चर्चित एसिड अटैक मामले में अब इसके तार दुर्ग से जुड़ गए हैं 5 अक्टूबर को बालोद की सिंचाई कॉलोनी में युवती पर हुए तेजाब हमले की जांच में सामने आया है कि वारदात में इस्तेमाल किया गया तेजाब दुर्ग स्थित भिलाई साइंटिफिक प्रोडक्ट नाम की दुकान से खरीदा गया था बालोद पुलिस द्वारा मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने के बाद अब दुर्ग पुलिस ने तेजाब सप्लाई करने वाले दुकानदार के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू कर दी है. दरअसल तेजाब की बिक्री के दौरान न तो ग्राहक की पहचान से जुड़े वैध दस्तावेज लिए गए और न ही बिक्री का अनिवार्य रिकॉर्ड रजिस्टर में दर्ज किया गया इसी आधार पर पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने दुकान संचालक शोभराज यदु के खिलाफ गैर-कानूनी तरीके से एसिड बिक्री का अपराध दर्ज किया है पुलिस जांच में यह भी देखा जा रहा है कि दुकान संचालक के पास तेजाब बिक्री के लिए आवश्यक वैध लाइसेंस था या नहीं और निर्धारित नियमों का पालन किया गया था या नहीं मामले को लेकर एडिशनल एसपी शोभराज अग्रवाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बालोद एसिड अटैक में इस्तेमाल किया गया तेजाब दुर्ग की भिलाई साइंटिफिक प्रोडक्ट दुकान से खरीदा गया था। इसके बाद दुर्ग पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की विवेचना शुरू कर दी है उन्होंने कहा कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी अब पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि तेजाब किसने खरीदा किस आधार पर बेचा गया और बिक्री के दौरान नियमों का पालन क्यों नहीं किया गया.
0
0
Report

पाली में नामांकन से पंचायत चुनाव प्रचार शुरू, भाजपा-कांग्रेस व निर्दलीयों ने आवेदन

Pali, Rajasthan:बांटा राजस्थान री पाली संदीप राठौड़ @Palisandeep_ पाली पंचायत राज चुनाव को लेकर दूसरे चरण में प्रस्तुत होने वाले नाम निर्देशन पत्र को लेकर पंचायत समिति पाली में दावेदारों ने अपने नामांकन प्रस्तुत किया तो वही भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस सहित निर्दलीयों ने भी अपने आवेदन भरे हैं, 3 बजे से पूर्व कांग्रेस एवं भाजपा ने अपने सिंबल रिटर्निंग अधिकारी को सौंप तो वही दूसरे चरण के पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव 28 अक्टूबर को होने वाले हैं जिसको लेकर 19 अक्टूबर को चुनाव चिन्ह जारी होंगे उसके बाद प्रचार का दौर चलेगा ।
0
0
Report

चीनी की कीमतों में वृद्धि से दिवाली पर मिठाइयों के दाम बढ़ने का डर

Panipat, Haryana:चीनी महंगी हुई तो दिवाली पर मिठाइयों का स्वाद होगा फीका, गरीब की जेब पर बढ़ेगा बोझ चाय से लेकर मिठाई तक महंगाई की मार, आम आदमी ने सरकार से दामों पर नियंत्रण की मांग पानीपत, राकेश भयाना। चीनी की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की चिंता बढ़ा दी है। इसका असर केवल रसोई के बजट तक सीमित नहीं है, बल्कि चाय की दुकानों से लेकर मिठाई कारोबार तक दिखाई देने लगा है। दिवाली का त्योहार नजदीक आने के साथ ही लोगों को आशंका है कि चीनी महंगी होने से मिठाइयों के दाम भी बढ़ सकते हैं। ऐसे में कम आय वाले परिवारों के लिए त्योहार पर मिठाई खरीदना और बच्चों की खुशियों का ध्यान रखना मुश्किल हो सकता है। लोगों ने सरकार से चीनी की कीमतों पर नियंत्रण लगाने की मांग की है। कम आय वाले परिवारों पर सबसे ज्यादा असर स्थानीय लोगों का कहना है कि महंगाई का सबसे अधिक असर मजदूरों, छोटे दुकानदारों और 10 से 15 हजार रुपये महीने कमाने वाले परिवारों पर पड़ता है। अमित कुमार ने कहा कि चीनी महंगी होने से आम आदमी का घरेलू बजट बिगड़ रहा है। चाय जैसी रोजमर्रा की चीज भी महंगी होती जा रही है। उनके अनुसार, पहले 10 से 12 रुपये में मिलने वाली चाय अब कई जगह 15 से 20 रुपये तक पहुँच गई है। यदि चीनी के दाम इसी तरह बढ़ते रहे तो त्योहारों के दौरान मिठाइयां भी महंगी हो सकती हैं। उन्होंने सरकार से एलपीजी के साथ-साथ चीनी की बढ़ती कीमतों पर भी ध्यान देने की अपील की। त्योहार पर मिठाई खरीदना होगा मुश्किल खुशबू ने कहा कि महंगाई के कारण गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए त्योहार मनाना कठिन होता जा रहा है। दिवाली पर लोग अपने बच्चों और परिवार के लिए मिठाई खरीदना चाहते हैं, लेकिन लगातार बढ़ती कीमतें उनकी जेब पर अतिरिक्त बोझ डालती हैं। इसका असर ग्राहकों के साथ मिठाई कारोबार से जुड़े दुकानदारों पर भी पड़ सकता है। उन्होंने सरकार से महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। गरीब की थाली से त्योहार की मिठास तक असर एक अन्य स्थानीय नागरिक ने कहा कि महंगाई का बोझ अमीरों की तुलना में गरीब परिवारों को अधिक झेलना पड़ता है। चीनी के दाम बढ़ने से त्योहारों पर मिठाई खरीदने का खर्च बढ़ जाएगा। उनका कहना है कि सरकार को आम आदमी की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जरूरी वस्तुओं की कीमतें कम रखने के प्रयास करने चाहिए। वहीं, एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि दिवाली के सीजन में मिठाइयों की मांग बढ़ती है। ऐसे में यदि चीनी महंगी रहती है तो मिठाइयों के दाम भी बढ़ सकते हैं। इसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ेगा। उन्होंने मांग की कि त्योहार से पहले चीनी के दाम कम किए जाएं, ताकि लोगों को उचित कीमत पर मिठाई मिल सके। लोगों की मांग है कि दिवाली खुशियों का त्योहार है, लेकिन बढ़ती महंगाई के कारण इसकी मिठास कम नहीं होनी चाहिए। सरकार को आम आदमी की जेब का ध्यान रखते हुए आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण के लिए कदम उठाने चाहिए。 बाइट स्थानीय लोग पीटीसी राकेश भयाना
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top