Hathras - पहलगांव में हुए आतंकी हमले में मारे गए हिंदुओ को श्रद्धांजलि देते हुए ADHR द्वारा निकाला गया कैंडल मार्च
Hathras, Uttar Pradesh:जनपद हाथरस में एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स द्वारा निर्दोष नागरिकों पर हुए कायराना पाकिस्तान परस्त आतंकी हमले को देश की अंखडता पर हमला बताते हुए निर्दोष नागरिकों की आत्मा की शान्ति के लिए एक विशाल कैंडल मार्च शहर की नई धर्मशाला से शहीद पार्क तक निकाला। एडीएचआर व उपस्थित जनसमूह ने कहा कि देश को झकझोर देने वाली पहलगाम की घटना ने पूरे सभ्य समाज को शर्मसार कर दिया है। निर्दोष नागरिकों की निर्मम हत्या सिर्फ एक आतंकी हमला नहीं है बल्कि पाकिस्तान परस्त आतंकियों का मानवता के खिलाफ एक खुला चैलेंज है पूरे विश्व समुदाय को खुली चुनौती है कि पाकिस्तान कभी नहीं सुधरेगा।हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
