icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
204216
HIMANSHU KUSHWAHHIMANSHU KUSHWAHFollow26 Jan 2025, 10:13 am

Hathras - भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने निकली ट्रैक्टर तिरंगा रैली

Sasni, Uttar Pradesh:

सासनी में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय आवाह्न पर संजीव कुमार जिला संगठन मंत्री,चौधरी मलखान सिंह प्रदेश उपध्याक्ष के नेतृत्व में विशाल ट्रैक्टर तिरंगा मार्च का आयोजन किया गयाा . इस मौके पर देश के अमर शहीदों को याद किया गया और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी . ट्रैक्टर तिरंगा मार्च गोहाना नया नगला से सासनी भोजगड़ी, तिलौठी, अजरोई होते हुए तहसील परिसर सासनी पर समापन किया गया, जिसमें भारतीय किसान यूनियन टिकैत के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता व क्षेत्रीय किसान ट्रैक्टर सहित हजारों की संख्या में उपस्थित रहे।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

श्री राम जन्मभूमि के CEO नियुक्ति पर महामंडलेश्वर विष्णु दास महाराज ने कही यह बात

Noida, Uttar Pradesh:AYODHYA : MAHAMANDLESHWAR VISHNU DAS MAHARAJ (HINDU SAINT) ON SHRI RAM JANMABHOOMI CEO APPOINTMENT / AKHILESH YADAV’S REMARKS ON DONATIONS / 100-YEAR-OLD TEMPLE DEMOLISHED IN PAKISTAN अयोध्या - एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा (रिटायर्ड) के श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का पहला CEO बनने पर महामंडलेश्वर विष्णु दास जी महाराज ने कहा, "...जितेंद्र मिश्रा ने देश के लिए बहुत काम किया है और देश की अच्छी सेवा की है। अब उन्हें भगवान राम लल्ला के चरणों में सेवा करने का मौका मिला है। वे बहुत भाग्यशाली हैं... विपक्ष मंदिर को लेकर घटिया राजनीति कर रहा था, बार-बार चोरी की घटनाओं और चढ़ावे में कथित घोटाले की बातें उठा रहा था। इससे 'सनातन' संत समाज को बहुत दुख हुआ था। विपक्ष यह मुद्दा उठाता रहा, लेकिन भविष्य में ऐसी घटनाएं नहीं होंगी। हमें भरोसा है कि CEO जितेंद्र मिश्रा की देखरेख में सब कुछ ठीक से मैनेज किया जाएगा..."
0
0
Report

सोनीपत एक्सप्रेसवे हादसे में मजदूरों की मौत, 9 घायल

Sonipat, Haryana:सोनीपत ब्रेकिंग न्यूज सोनीपत में सामने आया भीषण सड़क हादसा इको सवार 3 लोगो की मौत, 9 घायल सोनीपत में एक्सप्रेसवे पर हुआ भीषण हादसा इको कार ओर ट्रक में हुई टक्कर, यूपी के पीलीभीत से मजदूरी के लिए झज्जर जा रहे थे पुलिस मामले की जांच में जुटी जानकारी के अनुसार UP-26AR-7347 नंबर की इको कार में 11 मजदूर और चालक सहित कुल 12 लोग सवार थे। जैसे ही कार गोपालपुर गांव की सीमा के पास पहुंची, उसकी ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इको कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में रामनरेश पुत्र रामचंद्र, निवासी गांव बड़ेपुरा, जिला पीलीभीत की पहचान हो गई है, जबकि दो मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। दो शव खरखौदा लाए जा चुके हैं, जबकि एक शव अभी क्षतिग्रस्त कार में फंसा हुआ है। हादसे में घायल विवेक पुत्र प्रभुदयाल, छोटू पुत्र खुशहाली, हरिशंकर पुत्र नेतराम, खुशहाली, फातिलाल पुत्र बुद्धसिंह, महेंद्रपाल पुत्र रामसहाय, संजीव पुत्र रामपाल, प्रमोद पुत्र रामरती और नेवाराम को उपचार के लिए खरखौदा CHC लाया गया है। सभी घायल भी गांव बड़ेपुरा, जिला पीलीभीत के रहने वाले हैं। घायलों की हालत को देखते हुए उन्हें PGI रोहतक रेफर करने की तैयारी चल रही है। हदासे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। क्षतिग्रस्त कार में फंसे शव को निकाल कर खरखौदा सीएचसी में लाया गया है पुलिस द्वारा हादसे की कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

रघुनाथपुरा में अघोषित बिजली कटौती पर ग्रामीणों का गुस्सा, निर्बाध आपूर्ति की मांग

Jhunjhunu, Rajasthan:रघुनाथपुरा में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीणों में रोष. प्रशासक एवं पूर्व सरपंच संजय कुमार की अगुवाई में एईएन कार्यालय पहुंचे ग्रामीण. रघुनाथपुरा-धोलाखेड़ा में बार-बार बिजली कटौती का ग्रामीणों ने लगाया आरोप. कटौती बंद कर निर्बाध बिजली आपूर्ति की ग्रामीणों ने की मांग. विरोध की सूचना पर पुलिस पहुंची, अधिकारियों ने समाधान का दिया आश्वासन. रघुनाथपुरा ग्राम पंचायत क्षेत्र में बार-बार हो रही अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीणों में रोष है. बिजली कटौती से परेशान ग्रामीण प्रशासक एवं पूर्व सरपंच संजय कुमार की अगुवाई में उदयपुरवाटी स्थित सहायक अभियंता कार्यालय पहुंचे और विरोध दर्ज करवाया. ग्रामीणों का आरोप है कि रघुनाथपुरा और धोलाखेड़ा क्षेत्र में दिनभर में कई बार बिजली कटौती की जा रही है. कई बार कटौती के संबंध में एलडी मैसेज का हवाला दिया जाता है, लेकिन ग्रामीणों के अनुसार वास्तविक कटौती इससे कहीं अधिक हो रही है. विशेष रूप से शाम के समय लगातार बिजली गुल रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से अघोषित कटौती बंद कर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की. ग्रामीणों के विरोध की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची. अधिकारियों ने ग्रामीणों को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया. ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि बिजली कटौती की समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा. बाइट : संजय कुमार, प्रशासक एवं पूर्व सरपंच
0
0
Report
Advertisement

जेपीएनआईसी के प्रबंधन को निजी क्षेत्र के हवाले, 30 साल की लीज मंजूर

Lucknow, Uttar Pradesh:जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय केंद्र (जेपीएनआईसी) को लेकर एलडीए के दस्तावेजों से एक और अहम जानकारी सामने आई है। दस्तावेजों के अनुसार, जेपीएनआईसी के संचालन के लिए सामान्य सरकारी व्यवस्था के बजाय एक निजी संचालन समिति गठित की गई थी। इस समिति में कुछ गैर-सरकारी लोगों को आजीवन और संस्थापक सदस्य बनाया गया था। इनमें रेस्टोरेंट, जिम, होटल समेत अन्य सुविधाएं शामिल थीं। दस्तावेजों के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, सांसद डिंपल यादव, पूर्व मुख्यमंत्री के निजी सचिव गजेंद्र सिंह, सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी, सांसद धर्मेंद्र यादव, अंजू नारायण, वसीफ हसन और अनुपमा प्रकाश को आजीवन नि:शुल्क सदस्य बनाए जाने की व्यवस्था की गई थी। एलडीए के दस्तावेजों में कहा गया है कि सरकारी परियोजनाओं के संचालन में प्रचलित सामान्य व्यवस्था के बजाय जेपीएनआईसी के लिए निजी संचालन समिति बनाई गई। गैर-सरकारी सदस्यों को फाउंडर और लाइफटाइम मेंबर बनाकर उन्हें सुविधाओं के मुफ्त इस्तेमाल का अधिकार देना सरकारी परियोजनाओं के सामान्य नियमों से अलग व्यवस्था थी। जेपीएनआईसी को लेकर सरकार ने अब संचालन की नई व्यवस्था की है। अगस्त 2026 में कैबिनेट ने इसे Private क्षेत्र के जरिए संचालित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। वृंदावन बॉटलर्स प्राइवेट लिमिटेड और रॉकवुड होटल्स एंड रिजॉर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड को 30 साल की लीज पर संचालन देने का फैसला हुआ है। चयनित संचालक को अधूरे काम अपने खर्च से पूरे करने होंगे। जेपीएनआईसी को पूरा करने में अब भी करीब ₹200–250 करोड़ के अतिरिक्त खर्च का अनुमान बताया गया है। परियोजना पर अब तक करीब ₹821.74 करोड़ खर्च होने की बात सरकारी पक्ष की ओर से कही गई है। गौरव है कि जेपीएनआईसी लंबे समय से बंद पड़ा है और इसका निर्माण अखिलेश यादव सरकार के कार्यकाल में शुरू हुआ था। अब इसके संचालन की जिम्मेदारी निजी क्षेत्र को देने के साथ ही पुराने संचालन और सदस्यता प्रावधान भी चर्चा में आ गए हैं。
0
0
Report

चूरू रेलवे ओवरब्रिज पर स्टंटबाजी: बाइक सीज, युवक पकड़ लिया गया

Churu, Rajasthan:चूरू। विधानसभा-चूरू लोकेशन--चूरू सड़क पर स्टंट करना बाइक सवार को पड़ा भारी, यातायात पुलिस व कालिका टीम ने बाइक सवार की घेराबंदी कर बाइक को किया सीज, अग्रसेन नगर रेलवे फाटक क्षतिग्रस्त का पुलिस लगा रही आरोप, चूरू। चूरू-जयपुर रेलवे ओवरब्रिज पर एक युवक को बाइक पर स्टंटबाजी करना महंगा पड़ गया। कालिका टीम व यातायात पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बाइक को सीज कर दिया। मगर टीम के पहुंचने से पहले ही बाइक सवार युवक मौके पर बाइक छोड़कर चला गया। सूचना पर पहुंची टीम ने बाइक को यातायात पुलिस थाना ले आयी। जहां बाइक को एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज कर दी गयी। कालिका टीम प्रभारी कौशल्या भादू ने बताया कि सूचना मिली कि जयपुर रेलवे ओवरब्रिज पर एक युवक बाइक से स्टंटबाजी कर रहा हैं। जिससे किसी भी राहगीर, वाहन व बाइक सवार की जान पर आ सकती हैं। कालिका टीम ने इसकी सूचना यातायात पुलिस को दी। पुलिस को सूचना मिली कि युवक की बाइक से स्टंटबाजी के कारण अग्रसेन नगर रेलवे फाटक भी क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही बाइक सवार मौके पर बाइक छोड़कर चला गया। सूचना पर आरपीएफ के इंचार्ज नन्दकिषोर भी मौके पर पहुंच गये। रेलवे पुलिस ने रेलवे अधिनियम के तहत युवक को थाने बुलाकर पाबंद कर दिया हैं। दूसरी ओर यातायात पुलिस की ओर से बाइक को भी सीज कर दिया गया हैं。
0
0
Report
Advertisement

HPCL का नव्या गैस सिलेंडर सीतामढ़ी में लॉन्च, 90 मिनट में घर पहुंचना संभव

Sitamarhi, Bihar: हाल के दिनों में रसोई गैस की किल्लत और बुकिंग को लेकर देशभर में उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। स्थिति सामान्य होने के बाद सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग को लेकर समय-सीमा भी निर्धारित कर दी। शहरी उपभोक्ताओं को दोबारा सिलेंडर बुक करने के लिए 25 दिन, जबकि ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए 45 दिन का इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसे में बड़े परिवारों के लिए यह नियम परेशानी का कारण बन रहा है। उपभोक्ताओं की इसी परेशानी को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार के पहल पर हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड ने सीतामढ़ी में 10 किलोग्राम क्षमता वाला ‘नव्या’ गैस सिलेंडर को लॉन्च किया है । ‘नव्या’ सिलेंडर की खासियत यह है कि यह पारंपरिक सिलेंडर से अलग है यह पारदर्शी है। इसकी मदद से उपभोक्ता सिलेंडर में बची गैस की मात्रा को बाहर से ही देख सकेंगे। कंपनी के मुताबिक, सुरक्षा के लिहाज से इसे ब्लास्ट प्रूफ तकनीक से तैयार किया गया है। इस सिलेंडर की एक और खासियत इसकी त्वरित उपलब्धता है। उपभोक्ताओं के मुताबिक, बुकिंग के बाद इसे 90 मिनट के भीतर घर तक पहुंचाने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।सिलेंडर लेने के लिए कोई डेड लाइन नहीं है जब चाहे कोई भी उपभोक्ता इसे अपने वितरक से ले सकता है ।देखने में यह काफी खूबसूरत है और मॉडलर किचेन को ध्यान में रखकर इसको आकर्षक डिजाइन दिया गया है । कुल मिलाकर, रसोई गैस की बुकिंग को लेकर निर्धारित समय-सीमा के बीच ‘नव्या’ सिलेंडर बड़े परिवारों वाले अतिरिक्त गैस की जरूरत वाले उपभोक्ताओं के लिए एक वैकल्पिक सुविधा के रूप में सामने आया है।
0
0
Report

गया पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, जमीन के नीचे हथियार मिले

Gaya, Bihar:मिनी गन फैक्ट्री का गया पुलिस ने किया खुलासा, जमीन के नीचे रखे थे हथियार。 गुरारू थाना क्षेत्र के मथुरापुर बिहार गांव में पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण के ठिकाने का खुलासा करते हुए 60 वर्षीय सालिक मिस्त्री को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ से मिली सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में छापेमारी कर घर के कमरे से चौकी के नीचे जमीन के अंदर बोर में छुपा कर रखें हथियारों के अर्ध निर्मित इससे बरामद किए गए हैं। वही मौके से हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण भी मिले हैं। इस संबंध में गुरारू थाने में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में टिकरी के प्रभारी डीएसपी राजन कुमार ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक गया के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई है। उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि मथुरापुर डीह में मिनी गन फैक्ट्री चल रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद टीम गठित कर छापेमारी की गई। इस दौरान सालिक मिस्त्री पिता बिगन मिस्त्री निवासी मथुरापुर डीह गुरारू को गिरफ्तार किया गया है。
0
0
Report

लोनी, गाजियाबाद: मुस्लिम युवकों ने हिंदू रक्षा दल के कर्मी से मारपीट का आरोप

RRRaju Raj14m ago
Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के लोनी इलाके में हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता पर मुस्लिम युवकों ने मारपीट का आरोप लगाया। उन्होंने हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता का नाम पूछकर मारपीट की और मोबाइल छीन लिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। मुस्लिम युवकों ने आरोप लगाया कि हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने उनके घर के ऊपर फायरिंग की है, लेकिन मुस्लिम युवकों ने पुलिस को जानकारी नहीं दी। हिंदू रक्षा दल का आरोप है कि मुस्लिम युवक गलत आरोप लगा रहे हैं। हिंदू रक्षा दल ने देर रात लोनी थाने का घेराव किया और मुस्लिम युवकों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की; जल्द गिरफ्तार करें। घटना के बाद मुस्लिम युवक परिवार समेत फरार है। हिंदू रक्षा दल ने कहा है कि अगर आज शाम तक मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो वह थाने के आगे हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।
0
0
Report
Advertisement

दमोह में पति-पत्नी के विवाद के दौरान मामा-चाचा ने पति का कान काट दिया

Damoh, Madhya Pradesh:पति पत्नी का हो रहा था आपस में विवाद, पत्नी के मामा और चाचा में कर दी पति की धुनाई, काट लिया कान... एंकर/ एमपी के दमोह से एक बड़ी सनसनीखेज खबर है यहां पति पत्नी आपस में विवाद कर रहे थे बातचीत हो रही थी कि अचानक महिला के मामा और चाचा की एंट्री हुई और पूरी कहानी ही बदल गई, मामा चाचा ने आव देखा न ताव न बात को समझा और पति की धुनाई कर दी, बात मारपीट तक सीमित नहीं रही बल्कि युवक का कान भी काट लिया गया। दरअसल सागर के रहने वाले भगवत कुर्मी अपनी ससुराल दमोह की जबलपुर नाका चौकी क्षेत्र के राजनगर में अपनी पत्नी के पास आया था। पति पत्नी में कहासुनी हो रही थी और पत्नी उसके साथ जाना चाह रही थी जबकि भगवत् का कहना था कि वो मजदूरी करने दिल्ली जाएगा और पत्नी यही अपने मायके में रहे। दोनों के बीच विवाद हो रहा था और ये विवाद आम साधारण कहासुनी वाला था लेकिन अचानक यहां महिला के मामा चाचा आए और भगवत के साथ उन्होंने मारपीट की, इतना ही नहीं इन लोगों ने चाकू से उसका एक कान भी काट लिया। लहूलुहान हालत में पीड़ित जिला अस्पताल पहुंचा जहां उसके कान का इलाज किया गया वहीं पीड़ित पति पत्नी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है और पुलिस मामले की जांच के साथ आरोपियों की तलाश कर रही है। बाइट/ भगवत कुर्मी ( पीड़ित) बाइट/ पीड़ित भगवत की पत्नी) बाइट/ प्रियंका पटेल ( प्रभारी जबलपुर नाका चौकी दमोह)
0
0
Report

टोंक में कांग्रेस से बगावत: वार्ड 17 से अशरफ गूंज निर्दलीय मैदान में

Tonk, Rajasthan:टोंक कांग्रेस से बगावत, वार्ड 17 से अशरफ गूंज ने निर्दलीय ठोकी ताल, मिल रहा अपार जनसमर्थन टोंक नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस से बगावत के बाद वार्ड नंबर 17 से पूर्व पार्षद अशरफ गूंज ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में ताल ठोक दी है। अशरफ गूंज का दावा है कि उन्हें वार्डवासियों के साथ-साथ युवाओं का भी लगातार अपार समर्थन मिल रहा है। जी मीडिया से बातचीत में अशरफ गूंज ने कहा कि उनके दादा के समय से उनका परिवार लगातार कांग्रेस से चुनाव लड़ता आ रहा है और सभी चुनावों में जीत हासिल की है। इसके बावजूद इस बार कांग्रेस ने उनका टिकट काट दिया, जिसे उन्होंने अपने साथ नाइंसाफी बताया। उन्होंने कहा कि वार्डवासियों ने उन्हें उम्मीद से ज्यादा समर्थन देते हुए दोबारा चुनाव मैदान में खड़ा किया है। अशरफ गूंज ने कहा कि वे आम जनता की मूलभूत सुविधाओं के लिए हमेशा तत्पर खड़े रहेंगे और जनता के हितों के लिए लगातार काम करते रहेंगे। उन्होंने दावा किया कि उन्हें युवाओं का भी अपार समर्थन मिल रहा है। इसी क्रम में छावनी क्षेत्र में अशरफ गूंज के समर्थन में एक बड़ी सभा का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में युवा और समर्थक पहुंचे। समर्थकों ने अशरफ गूंज को अपना आशीर्वाद देते हुए चुनाव में समर्थन का भरोसा दिलाया। सभा के बाद वार्ड नंबर 17 में निर्दलीय प्रत्याशी अशरफ गूंज के चुनावी अभियान को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है。
0
0
Report
Advertisement

लोनी में हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता से मारपीट, पुलिस कार्रवाई की मांग

Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के लोनी इलाके में हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता से मारपीट का आरोप मुस्लिम युवकों ने लगाया। मुस्लिम युवकों ने हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं का नाम पूछ कर उनके साथ मारपीट की, मोबाइल छीन लिया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। आरोप है कि हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने उनके घर के ऊपर फायरिंग की है, पर मुस्लिम युवकों ने पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी। हिंदू रक्षा दल का कहना है कि मुस्लिम युवक गलत आरोप लगा रहे हैं। हिंदू रक्षा दल ने देर रात लोनी थाने का घेराव किया और मांग की कि मुस्लिम युवकों के खिलाफ पुलिस कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे, जल्द गिरफ्तार करे। घटना के बाद मुस्लिम युवक परिवार समेत फरार हैं। हिंदू रक्षा दल ने कहा है कि अगर आज शाम तक गिरफ्तारी नहीं होती है तो वह थाने के आगे हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top