204101
Hathras - भारतीय किसान यूनियन भानु द्वारा सदर तहसील परिसर में महा पंचायत का किया गया आयोजन
Hathras, Uttar Pradesh:जनपद हाथरस की सदर तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन भानू के आवाहन पर किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर महापंचायत का आयोजन किया गया। सदर तहसील परिसर में महापंचायत के दौरान सैकड़ो की संख्या में किसान मौजूद रहे। सदर तहसील पहुंचे भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं व किसानों ने फूलमाला से पहनाकर जोरदार स्वागत किया। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गोंडा साइबर ठग गिरफ्तार: 5.23 लाख की ठगी के साथ लग्जरी लाइफ जेल पहुंची
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा साइबर थाने की पुलिस ने आज बुधवार देर शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय साइबर फ्रॉड गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी कमल खड़का और करण सिंह शेखावत दोनों राजस्थान जिले के रहने वाले हैं। इन आरोपियों द्वारा आवास विकास कॉलोनी के रहने वाले राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव के साथ ट्रैवल साइट के माध्यम से एपीके फाइल भेजकर 5 लाख 23 हजार 600 की ठगी थी, जिसे लेकर राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने गोंडा के साइबर थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करवाया था। गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि एपीके फाइल भेजकर उनके मोबाइल पर आने वाले मैसेज को अपने नंबर पर डायवर्ट किया जाता है, फिर उनके खातों से अपने म्यूअल खातों में पैसे ट्रांसफर करके एफडी करवा कर डिजिटल क्रेडिट कार्ड लेकर महंगे होटलों की बुकिंग कर सोने-चांदी के आभूषण की भी खरीदारी करते हैं। इन ठगी के पैसों से वे लग्जरी लाइफ का आनंद लेते थे, फ्लाइट टिकट बुक करते थे और महंगे होटलों में ठहरते थे। इस लग्जरी लाइफ ने आरोपियों को जेल पहुंचा दिया है। गोंडा साइबर थाने ने राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव के अब तक 2 लाख 37 हजार रुपए वापस कराए हैं, साथ ही एक लाख रुपए नगद, दो मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड बरामद किए गए हैं और 10 अलग-अलग आधार कार्ड भी मिले हैं, जिसकी जांच जारी है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक और सीओ सदर अभिषेक दावाच्या ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोपियों को जेल भेजा है।0
0
Report
कुशीनगर से भाजपा सांसद विजय दुबे को कोर्ट ने बरी किया गया
Kushinagar, Uttar Pradesh:कोर्ट में पेश हुए भाजपा सांसद विजय दुबे कोर्ट ने कुशीनगर सांसद विजय दुबे को किया बरी गन्ना मूल्य भुगतान के मुद्दे किया था धरना प्रदर्शन 2009 में गन्ना किसानों के साथ किया धरना प्रदर्शन खड्डा और रामकोला थाने में दर्ज हुआ था मुकदमा सांसद विजय दूबे सहित लगभग 30 लोग बने थे अभियुक्त 2009 से पडरौना दीवानी कोर्ट में चल रहा था मुकदमा आज हुई पेशी के बाद कोर्ट ने किया बरी0
0
Report
चंदौली भूमि विवाद: पुलिस टीम पर हमला, 70-80 ग्रामीण हिरासत में
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग - चंदौली - भूमि विवाद को लेकर बवाल, पुलिस-प्रशासन की टीम पर ग्रामीणों का हमला - अतिक्रमण हटाने पहुंची संयुक्त टीम पर लाठी-डंडों से हमला - हमले में पुलिस और वन विभाग के कई कर्मी घायल, सिर में लगी चोट - वन विभाग की जमीन पर अवैध धान रोपाई का आरोप, कार्रवाई करने पहुंची थी टीम - पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को कराया नियंत्रित - महिला-पुरुष समेत कई ग्रामीण हिरासत में, सरकारी कार्य में बाधा समेत अन्य धाराओं में होगी कार्रवाई - घटना में करीब 70-80 लोगों के शामिल होने की बात, सभी की पहचान कर दर्ज होगा मुकदमा - पुलिस अधिकारी बोले- सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान रहेगा जारी - विवादित भूमि में वन विभाग की जमीन के साथ वर्षों से खेती कर रहे काश्तकारों की भूमि भी शामिल - भूमि विवाद को लेकर प्रशासन और ग्रामीण आमने-सामने, कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा - नौगढ़ तहसील क्षेत्र के भरदुआ, विशेश्वरपुर गांव का मामला0
0
Report
Advertisement
DST की साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 30 लाख का खुलासा
Tonk, Rajasthan:टोंक DST की साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 30 लाख की साइबर ठगी का खुलासा एंकर..टोंक DST टीम ने साइबर अपराध के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए सात साइबर आरोपियों को डिटेन किया है। आरोपियों के खिलाफ निवाई और सदर टोंक थाना क्षेत्र में कुल तीन प्रकरण दर्ज किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ में करीब 30 लाख रुपये की साइबर ठगी का खुलासा हुआ है। DST टीम ने निवाई थाना क्षेत्र में छह साइबर अपराधियों को पकड़कर उनके खिलाफ दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज करवाए, जबकि सदर टोंक थाना क्षेत्र में एक आरोपी के खिलाफ एक प्रकरण दर्ज किया गया। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 11 मोबाइल फोन, बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड और चेकबुक सहित अन्य सामग्री बरामद की गई। जांच में सामने आया कि सातों आरोपी अपने मोबाइल में करीब 205 फर्जी सिम कार्ड का इस्तेमाल कर चुके थे। वहीं, NCRP पोर्टल पर आरोपियों के खिलाफ करीब 45 ऑनलाइन साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज होना भी सामने आया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पिछले करीब चार वर्षों से साइबर ठगी की वारदातों में सक्रिय थे। आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को मोटी रकम कमाने या दिलाने का झांसा देकर ठगी करते थे। DST की इस कार्रवाई के बाद साइबर ठगी से जुड़े अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर साइबर ठगी के नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।0
0
Report
CBN ने भदेसर में 95 किलोग्राम डोडा चूरा के साथ कार जब्त, अभियुक्त गिरफ्तार
Begun, Rajasthan:#भदेसर, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के भदेसर क्षेत्र में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो यानी CBN राजस्थान यूनिट ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। नानाणा गांव के पास गुप्त सूचना के आधार पर एक संदिग्ध हुंडई क्रेटा कार को रोकने का प्रयास किया गया। चालक ने वाहन रोकने के बजाय मौके से भागने की कोशिश की, जिसके बाद टीम ने टायर बस्टर स्टिक्स का इस्तेमाल करते हुए घेराबंदी कर चालक को पकड़ लिया। कार की तलाशी लेने पर 6 प्लास्टिक बैगों में भरा कुल 95.130 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद हुआ। CBN टीम ने डोडा चूरा और तस्करी में प्रयुक्त क्रेटा कार को जब्त कर लिया। आरोपी चालक को NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।0
0
Report
चित्तौड़गढ़ में हाईवे पर टैंकर डीजल चोरी, 430 लीटर अवैध डीजल पकड़ा गया
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के शंभूपुरा थाना क्षेत्र में डीएसटी और थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी कर अवैध रूप से बेचने का खुलासा किया है। नेशनल हाईवे पर जालमपुरा पुलिया के पास जंभेश्वर होटल पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने मौके से टैंकर और 2 ड्रम सहित 2 प्लास्टिक के केनों में भरा कुल 430 लीटर अवैध डीजल जब्त किया। कार्रवाई के दौरान होटल संचालक श्रवण विश्नोई और टैंकर चालक माणकाराम विश्नोई को गिरफ्तार किया गया। डीएसटी प्रभारी ASI सूरज कुमार की टीम को मुखबिर से टैंकर से डीजल चोरी की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम ने कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार ज्वलनशील पदार्थों की अवैध बिक्री से आगजनी और बड़ी दुर्घटना का खतरा बना रहता है। मामले में जांच जारी है।0
0
Report
Advertisement
आबूराज में गांधी वाटिका के पास दिनदहाड़े फायरिंग, युवक घायल अस्पताल में भर्ती
Sirohi, Rajasthan:आबूराज नक्की झील स्थित गांधी वाटिका के समीप दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गोली लगने से एक युवक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए ग्लोबल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही थाना अधिकारी दलपत सिंह राठौड़ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, माउंट आबू के अधर देवी निवासी मनोज को गोली लगी है। घायल युवक का अस्पताल में उपचार जारी है और गोली यूरिन ब्लैडर में फंसी होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने घटना को लेकर जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।0
0
Report
कांग्रेस युवाओं को 50% टिकट देकर नगर-निकाय चुनाव में फोकस; ऑनलाइन आवेदन से दावेदारों की स्क्रीनिंग
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर चुनावी रणभेरी बज चुकी है। चुनाव कार्यक्रम सामने आने और प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू होने के साथ ही सियासी दलों ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। भाजपा के सामने जहां सत्ता में रहते हुए निकाय चुनाव में अपनी पकड़ बनाए रखने की चुनौती है, वहीं कांग्रेस ने भी अब पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरने का संकेत दे दिया है। कांग्रेस ने चुनावी बिसात बिछाने की शुरुआत युवा वोट बैंक और नए चेहरों पर फोकस के साथ की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने साफ संकेत दिया है कि स्थानीय निकाय और पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस युवाओं को बड़ी हिस्सेदारी देने की तैयारी में है। पार्टी का लक्ष्य करीब 50 प्रतिशत टिकट युवाओं को देने पर है। हालांकि टास्क फोर्स में चयन होने का मतलब सीधे टिकट मिलना नहीं होगा। संभावित उम्मीदवारों के नाम प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजे जाएंगे और अंतिम फैसला पार्टी की निर्धारित चयन प्रक्रिया के तहत होगा। ऑनलाइन आवेदन से टिकट के दावेदारों की होगी स्क्रीनिंग निकाय चुनाव में कांग्रेस टिकट वितरण की प्रक्रिया को भी व्यवस्थित करने की तैयारी में है। पार्टी की ओर से टिकट के दावेदारों से ऑनलाइन आवेदन लेने की योजना सामने आई है। प्रदेश नेतृत्व इसकी मॉनिटरिंग करेगा और दावेदारों की सक्रियता, संगठन में भूमिका और चुनाव जीतने की क्षमता जैसे पहलुओं को ध्यान में रखकर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। बाइट - गोविन्द सिंह डोटासरा, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष यानी कांग्रेस इस बार केवल परंपरागत राजनीतिक चेहरों पर निर्भर रहने के बजाय युवा, सक्रिय और स्थानीय स्तर पर मजबूत पकड़ रखने वाले चेहरों को आगे लाने की रणनीति पर काम कर रही है।कांग्रेस की रणनीति केवल नगर निकाय चुनाव तक सीमित नहीं दिखाई दे रही। प्रदेश में पंचायती राज चुनाव भी राजनीतिक दलों के लिए अगली बड़ी चुनौती हैं। ऐसे में युवा कांग्रेस की टास्क फोर्स को भविष्य के पंचायत चुनावों के लिए भी संगठन तैयार करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। आचार संहिता लागू होने के साथ ही चुनावी राजनीति का तापमान बढ़ गया है। कांग्रेस के सामने सबसे बड़ी चुनौती संभावित दावेदारों की लंबी फेहरिस्त में से जिताऊ उम्मीदवार चुनना, गुटबाजी को नियंत्रित रखना और स्थानीय स्तर पर संगठन को एकजुट करना होगा.0
0
Report
उदयपुर में मुफ्त स्वास्थ्य जाँच शिविर से लोगों को मिला विशेषज्ञ परामर्श
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, भीलों का बेदला और उदयपुर जिला एवं नगर माहेश्वरी सभा के साझे में एक दिवसीय निःशुल्क विशाल स्वास्थ्य जांच और परामर्श चिकित्सा शिविर का भव्य आयोजन किया गया. शिविर माहेश्वरी समाज के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह निःशुल्क उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया. पीएमसीएच के चेयरमेन राहुल अग्रवाल ने बताया कि शिविर में माहेश्वरी समाज के 200 से ज्यादा महिला और पुरुषों के स्वास्थ्य की जांच की गई. इस दौरान पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के जनरल मेडिसिन, सर्जरी विभाग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, हड्डी एवं जोड़ रोग, चर्म रोग विभाग, शिशु रोग, नेत्र रोग, ईएनटी एवं मनोचिकित्सा विभाग के वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं दीं. डॉक्टरों की टीम ने शिविर में पहुंचे मरीजों का गहन स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें उचित चिकित्सकीय परामर्श दिया. शिविर के दौरान रक्त की जांचें, सोनोग्राफी, एक्स-रे, ईसीजी एवं इकोकार्डियोग्राफी एवं दन्त रोग सम्बन्धी जांचें पूरी तरह निःशुल्क की गईं. गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को आगे के उपचार व सर्जरी के लिए अस्पताल में विशेष रियायती दरों पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया. उदयपुर जिला एवं नगर माहेश्वरी सभा के एस.एन. माहेश्वरी ने बताया कि समाज सेवा और जनकल्याण के उद्देश्य से हर वर्ष किरण माहेश्वरी की स्मृति में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाता है, ताकि समाज के लोग स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकें.0
0
Report
Advertisement
राजस्थान निकाय चुनाव: कांग्रेस ने 60% टिकट युवाओं को देने का निर्णय लिया, बीजेपी भी प्रचार में है
Jaipur, Rajasthan:एंकर इंट्रो.......प्रदेश में निकाय चुनावों की तारीखों का ऐलान हो चुका है। तारीखों के ऐलान के साथ ही राजस्थान में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। निकाय चुनाव में इस बार बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही युवाओं पर दांव खेलने की तैयारी में हैं। कांग्रेस ने निकाय पंचायत चुनावों में 60 प्रतिशत टिकट युवाओं को देने का ऐलान किया है, तो वहीं बीजेपी ने भी अधिक से अधिक युवाओं को टिकट देने की बात कही है। इसके साथ ही बीजेपी युवा मोर्चा की ओर से प्रदेशभर में युवा सम्मेलन करने की तैयारी की जा रही है। देखिए ये रिपोर्ट...0
0
Report
बिहार में पुलिस के खौफ से जनता त्रस्त, मंत्री ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए
Patna, Bihar:सरकार के मंत्री मदन साहनी ने बिहार के पुलिस प्रशासन को लेकर सवाल खड़ा किया.. पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उन्होंने जनता में पुलिस के भय का जिक्र किया.. बिहार के मंत्री ही जब पुलिस प्रशासन पर सवाल उठा रहे हैं, तो आप समझ सकते हैं बिहार की कानून व्यवस्था की क्या स्थिति है। इस पर बिहार के मुख्यमंत्री को जवाब देना चाहिए, मुख्यमंत्री को चुप्पी तोड़नी चाहिए क्योंकि गृह विभाग उन्हीं के पास है। बिहार में मतलब पुलिसिया राज कायम हो चुका है, लोग त्रस्त हैं। पुलिस खाकी के वर्दी के आड़ में खुलेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं हर जगह। कांग्रेस ने कहा की हम लोग लगातार कहते आ रहे हैं कि पुलिस का खौफ जनता के बीच में है, पुलिस का खौफ अपराधियों के बीच में नहीं है। आज जनता पुलिस से भयभीत रहती है और इसी बात को आज बिहार सरकार के मंत्री ने भी स्वीकार किया। उन्होंने ही सरकार पर सवाल उठाया और विपक्ष के बात के साथ वह खड़ा रहा कि आज पुलिस का खौफ जनता के बीच में है, अपराधियों के बीच में नहीं है। आखिर पुलिस बेखौफ क्यों हो गई है? पुलिस से जनता क्यों डर रही है? बाइट : अरुण यादव राजद प्रवक्ता....0
0
Report
गुजरात सीमा से सटे जिले में अवैध शराब तस्करी: 998 कार्टून बरामद, दो गिरफ्तार
Sirohi, Rajasthan:सिरोही में गुजरात सीमा से सटे जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बुधवार को दो बड़ी कार्रवाई करते हुए 998 कार्टून अवैध शराब बरामद की और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आबूरोड़ रीको पुलिस ने मावल चौकी पर नाकाबंदी के दौरान गुजरात की ओर जा रहे संदिग्ध ट्रक की तलाशी ली। ट्रक में बनाए गए गुप्त बॉक्स में मिट्टी के नीचे छिपाकर रखी गई 503 कार्टून चंडीगढ़ निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने ट्रक चालक लाडूराम निवासी तेतरोल, जालौर को गिरफ्तार किया। वहीं मण्डार थाना पुलिस ने टोल प्लाजा के पास एक ट्रक की जांच की। ट्रक में चावल की भूसी से भरे कट्टों के नीचे 495 कार्टून अंग्रेजी शराब और बीयर छिपाकर रखी गई थी। पुलिस ने चालक रामाराम निवासी बाड़मेर को गिरफ्तार किया। दोनों मामलों में पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर शराब तस्करी के नेटवर्क और गुजरात में सप्लाई से जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही है。0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में SIR 2026 के संशोधित कार्यक्रम की घोषणा; ड्राफ्ट सूची 31 अगस्त
New Delhi, Delhi:दिल्ली में वोटर लिस्ट के SIR का संशोधित शेड्यूल जारी • दिल्ली में Special Intensive Revision (SIR) 2026 की तारीखों में चुनाव आयोग ने संशोधन किया है。 • पोलिंग स्टेशनों का रेशनलाइजेशन/पुनर्व्यवस्था अब 24 अगस्त तक होगी。 • ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त 2026 को प्रकाशित की जाएगी。 • ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पर दावे और आपत्तियां 31 अगस्त से 30 सितंबर 2026 तक दाखिल की जा सकेंगी。 • दावे और आपत्तियों पर नोटिस/निस्तारण की प्रक्रिया 31 अगस्त से 29 अक्टूबर 2026 तक चलेगी。 • अंतिम मतदाता सूची 4 नवंबर 2026 को प्रकाशित होगी。 • जिन मतदाताओं ने Enumeration Form जमा किया है, वे 31 अगस्त को जारी होने वाली ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकेंगे。 • ड्राफ्ट मतदाता सूची CEO दिल्ली की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी。0
0
Report
युद्ध नशाओं के खिलाफ मुहिम: फतेहगढ़ साहिब से 528 ग्राम हिरोइन के साथ गिरफ्तारी
Fatehgarh Sahib, Punjab:ਯੁੱਧ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਮੁਹਿੰਮ ਅਧੀਨ ਫਤਹਿਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਮਿਲੀ ਸਫ਼ਲਤਾ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਬਾਰਡਰ ਇਲਾਕੇ ਤਸਕਰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, ਕਾਰ 'ਚ ਲਿਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ ਅੱਧਾ ਕਿੱਲੋ ਤੋਂ ਵੱਧ ਚਿੱਟਾ (ਹੈਰੋਇਨ), ਨੈੱਟਵਰਕ ਖੰਗਾਲ ਰਹੀ ਪੁਲਿਸ ਫਤਹਿਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ‘ਯੁੱਧ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ’ ਮੁਹਿੰਮ ਤਹਿਤ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰੀ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦਿਆਂ 528 ਗ੍ਰੈਮ ਹੈਰੋਇਨ (ਚਿੱਟਾ) ਸਮੇਤ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਮੁਤਾਬਕ ਮੁਲਜ਼ਮ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਬਾਰਡਰ ਇਲਾਕੇ ਤੋਂ ਹੈਰੋਇਨ ਲਿਆ ਕੇ ਫਤਹਿਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਅਤੇ ਆਸ-ਪਾਸ ਦੇ ਖੇਤਰਾਂ ਵਿੱਚ ਸਪਲਾਈ ਕਰਦਾ ਸੀ। ਪੁਲਿਸ ਹੁਣ ਉਸਦੇ ਨੈੱਟਵਰਕ ਨਾਲ ਜੁੜੇ ਹੋਰ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਇਕੱਠੀ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ。 ਫਤਹਿਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਐਸ.ਪੀ. (ਡੀ.) ਅਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਬਰਾੜ نے ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸੀ.ਆਈ.ਏ. ਸਟਾਫ਼ ਸਰਹਿੰਦ ਦੀ ਟੀਮ ਸਰਹਿੰਦ ਮੰਡੀ ਦੇ ਡਿਫੈਂਸ ਬੰਨ੍ਹ ਨੇੜੇ ਗਸ਼ਤ ਅਤੇ ਸ਼ੱਕੀ ਵਾਹਨਾਂ ਦੀ ਚੈਕਿੰਗ ਕਰ ਰਹੀ ਸੀ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਪੁਲਿਸ ਟੀਮ ਨੂੰ ਇੱਕ ਚਿੱਟੇ ਰੰਗ ਦੀ ਕਾਰ ਆਉਂਦੀ ਦਿਖਾਈ ਦਿੱਤੀ। ਸ਼ੱਕ ਦੇ ਆਧਾਰ ’ਤੇ ਕਾਰ ਨੂੰ ਰੋਕ ਕੇ ਤਲਾਸ਼ੀ ਲਈ ਗਈ ਤਾਂ ਉਸ ਵਿੱਚੋਂ 528 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਬਰਾਮਦ ਹੋਈ。 ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਦੌਰਾਨ ਕਾਰ ਚਲਾਕ ਨੇ ਆਪਣੀ ਪਛਾਣ ਗੱਗੀ ਵਾਸੀ ਸਰਹਿੰਦ ਮੰਡੀ ਵਜੋਂ ਦੱਸੀ। ਪੁਲਿਸ ਅਨੁਸਾਰ ਮੁਲਜ਼ਮ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵੱਲੋਂ ਹੈਰੋਇਨ ਲਿਆ ਕੇ ਫਤਹਿਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਅਤੇ ਨੇੜਲੇ ਇਲਾਕਿਆਂ ਵਿੱਚ ਵੇਚਣ ਦਾ ਕੰਮ ਕਰਦਾ ਸੀ। ਪੁਲਿਸ ਰਿਕਾਰਡ ਮੁਤਾਬਕ ਗੱਗੀ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਐਨ.ਡੀ.ਪੀ.ਐਸ. ਐਕਟ ਤਹਿਤ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਹੈ。 ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਥਾਣਾ ਫਤਹਿਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰਕੇ ਮੁਲਜ਼ਮ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕਰ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ。0
0
Report
रसोइया आशा देवी पर शिक्षिका से मारपीट, ग्रामीणों ने तबादला की मजबूत मांग
Katihar, Bihar:रसोईया पर शिक्षिका से मारपीट व अभद्र व्यवहार का आरोप, रसोईया की दबंग व्यवहार से स्कूल के छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक परेशान छात्र-छात्राओं सहित ग्रामीणों ने रसोईया आशा देवी एवं प्रधानाध्यापक के तबादले की भी मांग की प्रधानाध्यापक ने ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार बताया आरोपी रसोईया आशा देवी ने भी आरोपों को निराधार बताया प्रथम दृष्टया संपूर्ण घटना में रसोईया की गलती एवं अनुशासनहीनता स्पष्ट रूप से सामने आई कटिहार जिले के आजमनगर प्रखंड क्षेत्र स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, ग्वालटोली सिंहपुर में कार्यरत रसोईया पर शिक्षिका के साथ मारपीट एवं अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। रसोईया आशा देवी के कथित अमर्यादित आचरण से परेशान शिक्षिका रीमा घोष ने मामले को लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को लिखित आवेदन दिया है । वहीं छात्र-छात्राओं सहित ग्रामीणों ने रसोईया आशा देवी एवं प्रधानाध्यापक के तबादले की भी मांग की है। शिक्षिका के आवेदन पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अल्ताफ हुसैन दोपहर में विद्यालय पहुंचकर मामले की जांच की। जांच के दौरान विद्यालय में उपस्थित छात्र-छात्राओं, स्थानीय ग्रामीणों एवं अन्य सहायक शिक्षकों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए गए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अल्ताफ हुसैन ने मौखिक बताया कि जांच के क्रम में प्राप्त बयानों एवं तथ्यों के आधार पर प्रथम दृष्टया संपूर्ण घटना में रसोईया की गलती एवं अनुशासनहीनता स्पष्ट रूप से सामने आई है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का हिंसक एवं अमर्यादित आचरण विद्यालय के शैक्षणिक माहौल, अनुशासन तथा शिक्षकों की सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है।उन्होंने विद्यालय शिक्षा समिति को निर्देश दिया है कि पत्र प्राप्ति के 24 घंटे के अंदर आपातकालीन बैठक आयोजित कर रसोईया आशा देवी के विरुद्ध विद्यालय हित, बच्चों की सुरक्षा एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण को ध्यान में रखते हुए विभागीय दिशा-निर्देश के अनुसार आवश्यक निर्णय पारित किया जाए। प्रधानाध्यापक मोहम्मद मुबाशिर आलम ने ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार बताया। वहीं रसोईया आशा देवी ने भी आरोपों को निराधार बताया है0
0
Report
Advertisement
