Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hathras204101

Hathras: खेत में काम करते समय युवक को सांप ने काटा

Jan 09, 2025 06:18:19
Hathras, Uttar Pradesh

जनपद हाथरस के गांव समदपुर में एक युवक को खेत में दवा लगाते समय सांप ने काट लिया। युवक की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसकी बिगड़ी हुई हालत का उपचार किया है। युवक की स्थिति को लेकर परिजन चिंतित हैं और इलाज की प्रगति पर नजर रखे हुए हैं।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
VSVishnu Sharma
Mar 24, 2026 04:07:17
Jaipur, Rajasthan:पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीजेपी सरकार पर 'इंतजार शास्त्र' के वार के जवाब में संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल ने पलटवार किया। पटेल ने गहलोत पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी सरकार में जनता से लेकर युवा, किसान, महिला, बेरोजगारों सहित सभी वर्गों को इंतजार करवाया। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज शुरू नहीं करने पर बीजेपी सरकार का "इंतजारशास्त्र" बताते हुए इसे राजस्थान के युवाओं के भविष्य पर भारी पड़ने का आरोप लगाया। इस आरोप पर संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल ने पलटवार करते हुए पिछली गहलोत सरकार ही पर प्रदेश के हर वर्ग को इंतजार करवाने का पलटवार कर दिया। पटेल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा इंतजार शास्त्र के नाम से भ्रम फैलाया जा रहा है, जबकि उन्हें पता होना चाहिए कि उनके राज में युवाओं को रोजगार के लिए कितना इंतजार करवाया। युवाओं को रोजगार नहीं देकर और पेपर लीक करवाकर उनके साथ धोखा किया। उन्होंने कहा कि गत कांग्रेस सरकार ने किसानों को ऋण माफी का कहकर केवल इंतजार करवाया। विधायकों को होटलों में बंद करके जनता को उनके साथ मिलने का इंतजार करवाया। माताओं, बहनों, बेराजगारों को विकास के नाम पर इंतजार करवाया। पटेल ने कहा कि ऐसी स्थिति में हमारी सरकार ऐतिहासिक कार्य कर रही है, तीनों ऐतिहासिक बजट की क्रियान्विति धरातल पर उतर रही है। राइजिंग राजस्थान के जरिए उद्योग बढ़ने के साथ ही बेराजगारों को रोजगार मिल रहा है। ऐसी स्थिति में अशोक गहलोत को इस तरह से भ्रम फैलाने वाले व्यक्तव्य नहीं देने चाहिए। उनके अनुभव का हम लाभ लेना चाहते हैं पर वो अपनी पार्टी में अंतर्कलह के कारण सुर्खियों में रहने के लिए ऐसे बयान देते हैं। यह था गहलोत का इंतजार शास्त्र ...... गौरतलब है कि पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सोमवार को सोशल मीडिया पर सरकार पर इंतजार शास्त्र का हमला किया। उन्होंने लिखा था कि टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज़, मुंबई और MIT स्कूल ऑफ गवर्नमेंट, पुणे की तर्ज पर हमने राजस्थान के युवाओं को सुशासन और सोशल साइंसेज़ में वर्ल्ड-क्लास ट्रेनिंग देने के लिए 'महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट' का निर्माण कराया। जयपुर के JLN मार्ग पर ₹233 करोड़ की लागत से बना 'महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट' (MIGSS) साल 2024 से तैयार खड़ा है, लेकिन भाजपा सरकार इसे शुरू नहीं कर रही है। शिक्षा के मंदिर को राजनीतिक द्वेष से ऊपर रखें एवं इसे अविलंब शुरू करें।
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Mar 24, 2026 04:06:45
0
comment0
Report
DPDharmendra Pathak
Mar 24, 2026 04:06:29
Chatra, Jharkhand:चतरा में महुआ चुनने गई महिला की कुल्हाड़ी से गला काट कर दी गई काटकर निर्मम हत्या चतरा : जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। सदर थाना क्षेत्र के किशनपुर के नारायण बांध टोला की एक 49 वर्षीय महिला, गीता देवी, की महुआ चुनने के दौरान कुल्हाड़ी से गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। महिला का शव देर रात करीब एक बजे आरूदाना पंनुसहिद के जंगल से बरामद हुआ है। इस रूह कंपा देने वाली घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। जानकारी के अनुसार, मृतका गीता देवी सोमवार को दिन के करीब 3 बजे महुआ चुनने घर से निकली थीं। जब वह शाम तक वापस नहीं लौटीं, तो परिजनों ने सदर थाना पुलिस के साथ मिलकर पूरी रात जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया। रात करीब 1 बजे एक महुआ पेड़ के नीचे गीता देवी का क्षत-विक्षत शव मिला। हत्यारे ने टांगी (कुल्हाड़ी) से उनके गले पर जोरदार प्रहार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया था। मौके से हत्या में इस्तेमाल की गई टांगी भी बरामद हुई है। सदर थाना प्रभारी अवधेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया है। घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और अपराधियों की धरपकड़ के लिए सघन छापेमारी की जा रही है। पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है ताकि जल्द से जल्द हत्यारों को सलाखों के पीछे भेजा जा सके।
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Mar 24, 2026 04:06:04
Chittorgarh, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के भादसोड़ा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हरे पेड़ों की अवैध कटाई और तस्करी का मामला सामने आने से प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि लकड़ी माफिया खुलेआम हरे पेड़ों को काटकर ट्रकों में भरकर ले जा रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग कार्रवाई करता नजर नहीं आ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले भी इस संबंध में कई बार शिकायतें की गई थीं, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं होने से माफियाओं के हौसले बुलंद हो गए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस पूरे मामले से पर्यावरण संरक्षण और कानून व्यवस्था को लेकर क्षेत्र में चिंता का माहौल बना हुआ है।
0
comment0
Report
ASAMIT SONI
Mar 24, 2026 04:05:53
ललितपुर, उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्हें पुलिस का बिल्कुल भी खौफ नहीं , महिला सहित तीन चोरों ने मिलकर एक साइकिल की दुकान से सरेआम डेढ़ लाख रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गये । चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गयी , पूरा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सदर चौकी से चंद कदमों की दूरी पर स्थित एक साईकिल की दुकान का है । सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सदर चौकी के पास घंटाघर बाजार में स्थित सिंघई साईकिल की दुकान पर कल रात एक महिला सहित तीन लोग पहुँचे ,जहां पहले महिला और एक युवक ने दुकान पर बैठे युवक को बातों में फसाया और उसे दुकान से बाहर ले गये । इसी दौरान तीसरे चोर ने मौके का फायदा उठाते हुये दुकान की Gul्लक में रखे हुये डेढ़ लाख रुपये को उठाकर चोरी कर लिया और तीनों बाद में मौके से फरार हो गये । जब दुकान मालिक को दुकान में रखे पैसों की चोरी के बारे में जानकारी होयी तो उन्होंने दुकान का CCTV कैमरे को चैक किया , जिसमें चोरी और टप्पेबाजी की पूरी घटना कैद थी । फिलहाल पुलिस CCTV कैमरे की मदद से चोरों की तलाश में जुट गई है ।
0
comment0
Report
SRShivam RAj
Mar 24, 2026 04:05:22
Patna, Bihar:चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है और आज इसका छठा दिन श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है। मंदिरों और घरों को फूलों और दीपों से भव्य रूप से सजाया जाता है, और भक्तजन माता के दर्शन के लिए उमड़ रहे हैं। पटना के मां शीतला माता मंदिर से आ रही तस्वीरों में आस्था का जनसैलाब देखने को मिल रहा है। मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ जुटी हुई है। छोटे-छोटे बच्चे भी अपने माता-पिता के साथ यहां पहुंचकर माता के दर्शन कर रहे हैं और आशीर्वाद ले रहे हैं, जिससे माहौल और भी भक्तिमय हो गया है। मान्यता है कि मां कात्यायनी की कृपा से भय, शोक और रोगों से मुक्ति मिलती है। आज के दिन श्रद्धालु पीले वस्त्र धारण कर माता को घी का दीपक, रोली, अक्षत और पीले फूल अर्पित करते हैं ।
0
comment0
Report
PSPradeep Soni
Mar 24, 2026 04:04:31
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर mण्डा भिंडा गांव में रात्रि चौपाल का आयोजन SDM दिलीप सिंह राठौड़ सुन रहे लोगों की समस्या उपखण्ड स्तर अभी अधिकारी मौजूद मण्डा भिंडा के सामुदायिक भवन में हुई रात्रि चौपाल एंकर-चौमूं उपखण्ड की ग्राम पंचायत मण्डा भिंडा में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। चौपाल में एसडीएम दिलीप सिंह राठौड़ ने लोगों की शिकायत सुनी...और मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने बिजली, पानी, सड़क, पेंशन,से जुड़े विभिन्न मुद्दे अधिकारियों के समक्ष उठाए।इस दौरान उपखण्ड स्तर के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए और ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। SDM दिलीप सिंह ने कहा नशे और मोबाइल से बच्चों को दूर रखना चाहिए...
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top