Hathras -युवक ने ली दो लड़कियों की जान ,माता -पिता भी हुए गंभीर रूप से घायल
Hathras, Uttar Pradesh:जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के आगरा ऱोड स्थिति आशीर्वाद धाम कॉलोनी में रिश्ते के चचेरे भतीजे ने अपने साथी के साथ मिलकर हमला कर दो लड़कियों की जान ले ली ,साथ ही घर में मौजूद पति-पत्नी को भी हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया.सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों लड़कियों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है.साथ ही घायल पति-पत्नी को गंभीर हालत में हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर किया गया है.पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिंहा ने घटना के बाद मीडिया को जानकारी दी है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
