icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
204101
YogiYogiFollow14 Apr 2025, 02:36 pm

Hathras - अग्निशमन सेवा के दौरान शहीद हुए कर्मियों की याद में शोक परेड का किया गया आयोजन

Hathras, Uttar Pradesh:जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के अग्निशमन केंद्र पर भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा प्राप्त निर्देशों के क्रम में वर्ष 1944 में मुंबई भयानक विस्फोट में अग्निशमन सेवा में अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए शहीद हुए कर्मियों की याद में शोक परेड का आयोजन किया गया। शोक परेड में जिलाधिकारी राहुल पांडेय व पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिंहा, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह द्वारा शहीद हुए कर्मियों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। जिलाधिकारी द्वारा आम जनमानस को आग से सुरक्षा व बचाव के लिए जागरूक करने प्रचार प्रसार हेतु अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हमीरपुर में युवक ने आत्महत्या की; पत्नी से ड्रामा और मौत बताने की धमकी

Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर- बीते शनिवार को युवक দ্বারা फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला,\n\nयुवक का फांसी लगाने से पहले पत्नी से बातचीत का आडियो आया सामने,\nयुवक ने फंदा लगाकर पत्नी को भेजी थी फोटो,\nपत्नी बोली क्यों ड्रामा कर रहे हो मरना है तो किसी गाड़ी से टकरा जाओ या जहर पी लो,\nएक दूसरे का साथ निभाने की कसम खाने वाली पत्नी ने दिखाया मौत का रास्ता,\nपत्नी से छुब्ध होकर युवक ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या,\n8 माह पहले हुई थी प्रदीप और ज्योति दोनों की शादी,\nपत्नी मायके से ससुराल नहीं आने से परेशान था युवक,\nयुवक की मौत से पहले पति पत्नी की बातचीत ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल,\nराठ कोतवाली कस्बे का मामला।
0
0
Report

नेवारीगुड़ा में आस्था का महाकुंभ: 51 शक्तिपीठ, नौ रूप और छत्तीसगढ़ महतारी के दर्शन

Kawardha, Chhattisgarh:नेवारीगुड़ा में आस्था का महाकुंभ! 51 शक्तिपीठ, नवदुर्गा के नौ रूप और छत्तीसगढ़ महतारी के होंगे दर्शन कबीरधाम। जिले के नेवारीगुड़ा गांव में दुर्गा उत्सव अपनी भव्यता और अनूठी धार्मिक झांकियों से पूरे प्रदेश के श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित कर रहा है। यहां 51 शक्तिपीठों, मां दुर्गा के नौ स्वरूपों, चार धाम, भगवान विष्णु के दशावतार और छत्तीसगढ़ महतारी की विशेष प्रतिमा के दर्शन एक ही स्थान पर किए जा सकते हैं। स्थानीय कलाकारों की कला, ग्रामीणों का सहयोग! इस भव्य आयोजन की खासियत यह है कि झांकियों को कबीरधाम जिले के कलाकारों ने तैयार किया है। लाखों रुपये की लागत वाले इस आयोजन को ग्रामीणों ने आपसी जनसहयोग और चंदा एकत्र कर भव्य स्वरूप दिया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए निशुल्क ऑटो, पेयजल और सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों सहित पुलिस व्यवस्था की तैयारी की गई है। इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। निवारीगुड़ा का यह आयोजन आस्था, कला और ग्रामीण एकता की अनूठी मिसाल बन रहा है。
0
0
Report

असम में पहली बार आसामी भाषा में उमरा पर किताब विमोचन

Guwahati, Assam:गुवाकाशी नूरुल उलूम हाफ़िज़ी मदरसे में हज और उमरा को लेकर पहली बार आसामी भाषा में किताब का विमोचन नलबाड़ी, असम के नलबाड़ी ज़िले के गुवाकाशी गाँव के शिलपोताबरी में वाक़े नूरुल उलूम दीनी तालीम अरबी और हाफ़िज़ी मदरसे के अहाते में आज एक किताब की रस्मे इजरा की तक़रीर मुनअकिद हुई। इस तक़रीर की सदारत रिटायर्ड लेखा अधिकारी सैयद फ़ज़ल हक़ ने की। मदरसा इंतज़ामिया कमेटी के सेक्रेटरी शाह आलम अहमद ने तक़रीब के मक़ासिद पर रोशनी डाली, जबकि कमेटी के सदर अलहाज सैफ़ुद्दीन अहमद ने तक़रीब का इफ्तिताह किया। नौजवान advocate तारिक़ुल इस्लाम की किताब ‘उमराह कैसे करें’ का विमोचन किया गया। किताब का इजरा मशहूर माहिर-तेलीम नुरुल अमीन क़ासिमी ने किया। किताब की रस्मे इजरा के मौक़े पर अपने ख़िताब में नुरुल अमीन क़ासिमी ने कहा कि इंसान किताबों के मुताले के ज़रिए ही इल्म हासिल कर सकता है। किताबें इंसान को सही रास्ता दिखाती हैं और जहालत के अंधेरे को दूर करके समाज में इल्म की रोशनी फैलाती हैं। उन्होंने कहा कि एक किताब इंसान की ज़िंदगी में बड़ी तब्दीली ला सकती है। उन्होंने तमाम लोगों से किताबों के मुताले की आदत अपनाने और इल्म हासिल करने पर ख़ास तवज्जोह देने की अपील की। इस मौक़े पर इलाके के बुज़ुर्ग शहरी और दीनी शख़्सियतों को इज़्ज़त और एहतराम के साथ सम्मानित किया गया। उमराह कैसे करें किताब के लेखक एडवोकेट Tariq-ul-Islam ने कहा कि मैं इस किताब में असम में पहली बार आसामी भाषा में उमरा को लेकर पूरी जानकारी के साथ यह किताब बनाया है जो सबको उमरा हज करने के लिए संपूर्ण ज्ञान देगी।
0
0
Report
Advertisement

घाटा वाली माता चामुंडा मंदिर: मेवाड़ की रक्षा और चमत्कार

Udaipur, Rajasthan:शक्ति के भक्ति की आराधना का पावन पर्व शारदीय नवरात्रा, 9 दिन तक भक्त माता के विभिन्न रूपों की पूजा करते है। अलग-अलग रूपों में माता अपने भक्तों की हर मनोकामना को पूरा करती है। आज हम आपको माता के एक ऐसे स्वरूप के दर्शन करवाएंगे, जिसने रियासत काल में मेवाड़ की मुगल आक्रांताओं से रक्षा की, तो वहीं आधुनिक दौर के विज्ञान को भी माता के चमत्कार के आगे नतमस्तक होना पड़ा, जी हां हम बात कर रहे हैं मेवाड़ के प्रसिद्ध चामुंडा माता शक्तिपीठ की, जिसे भक्ति प्यार से घाटा वाली माता जी के नाम से पुराकते है। वीओ 1- देबारी इलाके की पहाड़ी पर स्थित है चामुंडा माता का शक्ति पीठ। माता चामुंडा के इस स्वरूप को भक्त प्रेम से घाता वाला माता जी के नाम से पुकारते हैं। उदयपुर की स्थापना से पूर्व रियासत निम के पेड़ के नीचे एक देवरे में चामुंडा माता की प्राणप्रतिष्ठा हुई थी। मेवाड़ की राजधानी उदयपुर के बने जाने पर देबारी छोर वाले प्रवेश द्वार की सुरक्षा का जिम्मा देवड़ा राजपूत सरदारों को सौपा गया। बताया जाता है कि एक बार हजारों की संख्या मुगल सेना ने देबारी के रास्ते मेवाड़ पर आक्रमण का प्रयास किया। देबारी द्वार के रक्षक देवड़ा सरदारों ने माता की पूजा अर्चना कर जीत का वरदान मांगा। तभी माता की नाभि से हजारों की संख्या में भ्रमर निकले और मुगल सेना पर टूट पड़े। भ्रमण के इस झुंड ने मुगल सेना को करीब पांच किलोमीटर दूर नाहर मगरा तक खदेड़ा और मेवाड़ की रक्षा की। यही नही माता अपने डर पर आने वाले भक्तों की मनोकामनाओं को भी पूरा करती है। यही कारण है कि समय के साथ घाटा वाली माताजी का यह स्थान मेवाड़ का प्रमुख शक्तिपीठ बन गया। घाटा वाली माता के चमत्कार के आगे आधुनिक विज्ञान भी फैल हो गया। 90 के दशक में उदयपुर-चित्तौडगढ़ नेशनल हाईवे का काम शुरू हुआ। एनएचआई ने रोड का प्लान तैयार किया जिसमें मंदिर के पास से हाईवे निकलना था। इसके लिए माता के स्थान को भी शिफ्ट करने की योजना थी। माता जी के स्थान वाले पहाड़ की खुदाई करने के लिए जो भी मशीन आई वह खराब हो गई। यही नहीं ठेकेदार की इंजीनियर जब दूरबीन के जरिए रोड का नक्शा तैयार करते थे तो उन्हें कभी बाल रूप में देवी तो कई बार शेर की परछाई दिखाई देती। लाख कोशिश के बाद भी जब सफलता नहीं मिली तो एनएचएआई के अधिकारियों को रोड के नक्शे में बदलाव करना पड़ा और पास की पहाड़ी को काटकर नेशनल हाईवे निकाला गया। वीओ 2- घाटा वाली माता के प्रति भक्तो की आस्था लगातर बढ़ती जा रही है। हर रोज यहां सैकड़ो की संख्या में भक्त माता के दर्शन करने के लिए पहुंचते है। स्थानीय ग्रामीणों ने करीब दो दशक पहले यहां एक ट्रस्ट की स्थापना की। इसके बाद मंदिर के विकास का काम शुरू किया गया। बीते कुछ वर्षो में माता के मंदिर को भव्य रूप प्रदान किया गया। लेकिन माता ने अपने ऊपर छत बनाने और नीम के पेड़ को काटने की अनुमति नहीं दी। यही कारण है कि माता के गर्भ गृह पर छत नहीं है और जिस निम के पेड़ की तलहटी में माता विराजमान है वह आज भी वप- अविनाश जगनावत (गर्भ गृह वाला) वीओ- 3 मंदिर निर्माण के साथ ही यहां पर अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एक धर्मशाला और भव्य पांडाल का भी निर्माणा किया गया है। जहाँ विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाता है वप- अविनाश जगनावत (मंदिर के बाहर वाला) वीओ- 4 घाटा वाला माताजी के चमत्कार को सुन सैकड़ो किलोमीटर दूर से भक्त माता के दर्शन करने यहां पर पहुंचते है। वैसे तो माता के दर पर हर रोज भक्तों का ताता लगा रहता है, लेकिन रविवार और नवरात्रि पर्व पर यहां आने वाले भक्तों की संख्या कई गुना बढ़ जाती है। यहां भक्तों का कहना है कि वे जो भी प्रार्थना माता से करने है माँ उसे स्वीकार कर लेती है और उनकी हर मनोकामना को पूरा करती है। नवरात्रि के अवसर पर तो बड़ी संख्या में भक्त पैदल माता के दर्शन करने पहुँचते है। मंदिर के पास ही पहाड़ी पर 35 फिट ऊंचा एक त्रिशूल स्थापित किया गया है। जो भक्तों के लिए आस्था का प्रतीक बनता जा रहा है। माता का त्रिशूल दूर से ही दिखाई देने लगता है।
0
0
Report

Kotkapura میں Maharaja Agrasen Jayanti کی Shoba Yatra: भक्तों का उत्साह, शोभा दिखेगी

Kot Kapura, Punjab:ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਮੌਕੇ ਕੋਟਕਪੁਰਾ ਵਿੱਚ ਕੱਢੀ ਸ਼ੋਭਾ ਯਾਤਰਾ, ਧਾਰਮਿਕ ਤੇ ਸਮਾਜਿਕ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਦੇ ਅਹੁਦੇਦਾਰਾਂ ਨੇ ਲਿਆ ਵੱਧ-ਚੜ੍ਹ ਕੇ ਭਾਗ ਲਿਆ. ਸ਼ੋਭਾ ਯਾਤਰਾ ਦੇ ਦੌਰਾਨ ਸ਼ਹਿਰ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਧਾਰਮਿਕ ਅਤੇ ਸਮਾਜਿਕ ਸੰਸਥਾਵਾਂ ਦੇ ਅਹੁਦੇਦਾਰਾਂ ਨੇ ਇਕ ਦੂਜੇ ਨੂੰ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜੈੰਤੀ ਦੀਆਂ ਸ਼ੁਭਕਾਮਨਾਵਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ. ਸ਼ੋਭਾ ਯਾਤਰਾ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਪੁਰਾਣੀ ਅਨਾਜ ਮੰਡੀ ਸਥਿਤ ਸੰਕਟ ਮੋਚਨ ਹਨੁਮਾਨ ਮੰਦਰ ਤੋਂ ਹੋਈ ਜੋ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਹਿੱਸਿਆਂ ਵਿੱਚੋਂ ਹੁੰਦੀ ਹੋਈ ਬਜਰੰਗ ਭਵਨ ਵਿਖੇ ਸਮਾਪਤ ਹੋਈ. ਯਾਤਰਾ ਵਿੱਚ ਬੈਂਡ-ਬਾਜਿਆਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਮਾਂ ਲਕਸ਼ਮੀ, ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਅਤੇ ਬਾਬਾ ਖਾਟੂ ਸ਼ਿਆਮ ਦੀਆਂ ਸੁੰਦਰ ਝਾਕੀਆਂ ਖਿੱਚ ਦਾ ਕੇਂਦਰ ਰਹੀਆਂ. ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਸਥਾਨਾਂ ’ਤੇ ਸਮਾਜਿਕ ਅਤੇ ਧਾਰਮਿਕ ਸੰਸਥਾਵਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ੋਭਾ ਯਾਤਰਾ ਦਾ ਭਰਵਾਂ ਸਵਾਗਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ. ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਲਈ ਵੱਖ-ਵੱਧ ਥਾਵਾਂ ’ਤੇ ਲੰਗਰ ਵੀ ਲਗਾਏ ਗਏ.
0
0
Report
Advertisement

वरिंदर लगवाल को हल्का इंचार्ज बनाए जाने पर अकाली दल ने सम्मानित किया

Hoshiarpur, Punjab:वरिंदर लगवाल को शिरोमणि अकाली दल का मुकेरिया हल्के से इंचार्ज बनाए जाने पर स्थानिक अकाली दल के नेताओं ने उनके सम्मान में समारोह आयोजित किया। जिसमें लोकल अकाली जत्थेदार रविंदर सिंह चाक, विक्रमजीत सिंह, सहित अन्य अक्काली नेताओं ने सिरोपा पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया। ओर पार्टी को ओर मजबूत करने हेतु इलाके में अकाली दल की नीतियों को घर घर पहुंचाने डोर टू डोर प्रचार करने کا खाका तैयार किया। वहीं वरिंदर लगवाल ने भी अकाली नेताओं का धन्यवाद करते हुए पार्टी को इलाके में ओर मजूबत करने का आश्वाशन दिया। इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए वरिंदर लगवाल ने कहा कि अकाली दल के सूबा प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने जो हलका इंचार्ज जिम्मेदारी मुझे सौंपी है। पार्टियों की नीतियों ओर सोच को ध्यान में रखते हुए पार्टी को इलाके में ओर मजबूत करेंगे। ओर पार्टी की नीतियों को लेकर इलाके की जनता के बीच लेकर जाएंगे। बाइट --शिरोमणि अकाली दल विक्रमजीत सिंह बाइट --शिरोमणि अकाली दल वरिंदर लगवाल
0
0
Report

चतरा पुलिस ने ढाई किलो अफीम के साथ चार तस्करों के गिरफ्तार किया

Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ढाई किलो अफीम और चार लाख रुपये नकद के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से तीन मोबाइल फोन और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी जब्त किया है। कार्रवाई लावालौंग थाना क्षेत्र के हेडूम गांव में की गई। एसपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि हेडूम गांव निवासी मुनेश्वर यादव और कमलेश यादव अफीम खरीदकर पंजाब जाने की तैयारी में हैं। सूचना के सत्यापन के बाद थाना प्रभारी चंदन कुमार के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान पता चला कि तस्कर हरदेव यादव से 2.50 किलोग्राम अफीम खरीदकर पंजाब निकलने वाले थे। पुलिस की छापेमारी के दौरान चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अफीम बेचने का आरोपित हरदेव यादव मौके से फरार होने में सफल रहा। गिरफ्तार आरोपितों में मुनेश्वर यादव, कमलेश यादव, पंकज यादव और राकेश यादव शामिल हैं। फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय मादक पदार्थों के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
0
0
Report

गंगा नदी में डूबे अभय की तलाश जारी, SDRF के दल जुटे हुए हैं

Mumbai, Maharashtra:बिहार के भोजपुर जिले के सिन्हा थाना क्षेत्र स्थित महुली घाट पर रविवार की सुबह गंगा नदी में डूबने से एक युवक लापता हो गया। युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घेंगटा गांव निवासी अभय कुमार सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अभय दुर्गा पूजा की तैयारी के लिए कलश स्थापना में इस्तेमाल होने वाली गंगा की मिट्टी लेने घर से निकला था। इस दौरान वह अपनी बहन निकी कुमारी के साथ महुली घाट पहुंचा, जहां गंगा स्नान के दौरान वह नदी में डूब गया। नवरात्र के पहले दिन आज सुबह करीब सात बजे अभय कुमार सिंह अपनी बहन के साथ मोटरसाइकिल से महुली घाट पहुंचा था। उसका उद्देश्य दुर्गा पूजा के लिए कलश स्थापना की तैयारी में गंगा की मिट्टी लेना था। इसी दौरान वह गंगा नदी में स्नान करने लगा और अचानक गहरे पानी में चला गया। देखते ही देखते वह नदी में डूबकर लापता हो गया। भाई को डूबता देख उसकी बहन निकी कुमारी भी उसे बचाने के लिए नदी में जाने लगी। हालांकि, घाट पर मौजूद ग्रामीण मछुआरों ने तत्परता दिखाते हुए निकी को सुरक्षित बचा लिया। लेकिन अभय का कोई पता नहीं चल सका। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुटने लगी। घटना की सूचना मिलने पर सिन्हा थानाध्यक्ष राजू कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जानकारी ली। इसके बाद लापता युवक की तलाश के लिए SDRF की टीम को सूचना दी गई। टीम गंगा नदी में युवक की खोजबीन में जुटी हुई है। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही अभय के परिवार भी महुली घाट पहुंच गए। युवक के लापता होने से परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दुर्गा पूजा की तैयारी के लिए घर से निकले अभय के साथ हुई इस घटना से घेंगटा गांव में भी चिंता का माहौल है। फिलहाल, SDRF की टीम नदी में उसकी तलाश कर रही है। युवक के मिलने को लेकर परिजनों और स्थानीय लोग इंतजार कर रहे हैं.
0
0
Report
Advertisement

शेखपुरा के सैलून विवाद के बाद गोलीबारी, दो घायल

Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा में मामूली विवाद में गोलीबारी का मामला सामने आया है।सैलून में दाढ़ी बनाने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और देखते ही देखते कई राउंड गोलीबारी हुई।हुए गोलीबारी में दो लोगों को गोली लग गया।स्थानीय लोगो के सहयोग से घायल को बेहतर इलाज के लिए रेफरल अस्पताल बरबीघा में भर्ती कराया गया जहा चिकित्सकों ने चिंताजनक स्थिति में पावापुरी बीम्स रेफर किया है।घटना शेखपुरा जिले के शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के ओनामा घटित हुआ जहां पहले सैलून में बाल दाढ़ी बनाने के विवाद में मामला हिंसक हो गया और गोलीबारी की घटना हुई।गोलीबारी की घटना में घायलों की पहचान 75 वर्षीय वीरेंद्र सिंह और 25 वर्षीय पिंकु कुमार के रूप में किया गया। बताया जाता है कि गांव के सैलून में बाल बनाने को लेकर के रवि सिंह के भतीजा और मंटू सिंह के पुत्र कारू कुमार के बीच विवाद हो गया। कारू पहले दाढ़ी बना रहा था। इसी में दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के द्वारा गोलीबारी शुरू कर दी गई तो दूसरे पक्ष के लोग जुड़कर पत्थर चलाने लगे ।इसी बीच एक ग्रामीण 75 वर्ष के वीरेंद्र सिंह के पैर में गोली लग गयी, जबकि एक युवक पिंकु कुमार भी गोली लगने से घायल हुआ है।घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पूछी गई। गोली का खोखा बरामद किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गया गया।
0
0
Report
Advertisement

रेउसा में मां नवदुर्गा महोत्सव व शतचंडी महायज्ञ को लेकर निकली जल यात्रा चहलारी घाट से जल भरकर हनुमा

RKRamendr KumarFollow9m ago
रेउसा में मां नवदुर्गा महोत्सव व शतचंडी महायज्ञ को लेकर निकली जल यात्रा चहलारी घाट से जल भरकर हनुमान मंदिर पहुंचे श्रद्धालु, जयकारों से भक्तिमय हुआ वातावरण सीतापुर। रेउसा कस्बे में मां नवदुर्गा महोत्सव एवं शतचंडी महायज्ञ को लेकर रविवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ जल यात्रा निकाली गई। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। जल यात्रा की शुरुआत रेउसा स्थित हनुमान मंदिर से हुई, जहां से श्रद्धालु चहलारी घाट पहुंचे और विधि-विधान के साथ जल भरकर वापस लौटे। इसके बाद श्रद्धालुओं ने संस्कृत विद्यालय से पैदल यात्रा करते हुए हनुमान मंदिर पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ किया। यात्रा के दौरान मां दुर्गा के जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं में महोत्सव और शतचंडी महायज्ञ को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजन समिति की ओर से कार्यक्रम की सफलता के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। आयोजकों का कहना है कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से लोगों में आस्था, सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे की भावना मजबूत होती है। आयोजन की व्यवस्थाओं में डॉ. संदीप बाजपेयी, कपिल कुमार मिश्रा, संदीप मिश्रा, जितेंद्र मिश्रा, ज्ञान प्रकाश द्विवेदी, लवकुश तिवारी, आशीष पांडेय सहित अनेक लोग सहयोग कर रहे हैं। आयोजन समिति के अध्यक्ष राजकुमार मिश्रा ने श्रद्धालुओं से मां नवदुर्गा महोत्सव एवं शतचंडी महायज्ञ में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top