204101
हाथरस में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की गई जान
Hathras, Uttar Pradesh:जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कस्बा मेंडू स्थित रेलवे फाटक के पास एक अज्ञात वाहन ने एक युवक को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही जान चली गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। पुलिस अब अज्ञात युवक की शिनाख्त के लिए आगे की कार्रवाई कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई, देशवासियों की शुभकामनाएं
Ranchi, Jharkhand:देश के माननीय प्रधानमंत्री, आदरणीय श्री narendramodi जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ। मारंग बुरु आपको हमेशा उत्तम स्वास्थ्य और लंबी आयु का आशीर्वाद दें—यही मेरी हार्दिक कामना है。0
0
Report
कटला में पुजारी स्थल पर आग: दमकल ने पाया आग पर काबू
Jaipur, Rajasthan:पुरोहित जी का कटला में आग आग पर कुछ हद तक पाया काबू, लगातार पानी डाला जा रहा स्थानीय विधायक अमीन कागजी पहुंचे मौके पर कागजी का आरोप शिकायत के बाद भी नहीं पहुंचा कोई अधिकारी सरकार ने ढाई साल में नहीं दिया कटले पर ध्यान सुरक्षा के लिए कभी कोई मॉक ड्रिल भी नहीं की गई0
0
Report
बालोद पावर हाउस में भीषण आग, दमकलें अभी तक काबू नहीं पाईं
Raipur, Chhattisgarh:बालोद ब्रेकिंग 220 किलोवाट के पावर हाउस में लगी भीषण आग, अब तक आग पर नहीं पाया गया काबु गुरूर थाना क्षेत्र के ग्राम बोहरा डीह मुजगहन स्थित विद्युत केंद्र का मामला ट्रांसफार्मर में लगी आग, आसमान पर फैला धुएं का गुबार, पूरे पावर हाउस को खतरा कुम्हारी से सीधे सप्लाई होता है बिजली, मौके पर पहुंची विद्युत विभाग की टीम थाने को भी दी गई सूचना, मौके पर पहुंच रही पुलिस, विद्युत उपकेंद्र होने की वजह से सुरखा का खतरा0
0
Report
Advertisement
बड़वानी के खेल मैदान बचाओ: धरना, 400 मीटर ट्रैक और पूर्ण रोक की मांग
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-जिला मुख्यालय स्थित पीजी कॉलेज मैदान को बचाने के लिए खिलाड़ियों का अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरना छात्रों की मांग खेल मैदान पर होने वाली अन्य गतिविधियों पर लगे रोक साथ ही ग्राउंड को व्यवस्थित करने की भी मांग. शासकीय शहीद भीमा नायक स्नातकोत्तर महाविद्यालय (प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस) के खेल मैदान की बदहाली और अव्यवस्थाओं के खिलाफ समस्त खिलाड़ियों, एथलीट्स और छात्रों ने 16 सितम्बर 2026 से कॉलेज परिसर में अनिश्चित कालीन शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन का मोर्चा खोल दिया है. प्रदर्शनों का कहना है कि पिछले 25 वर्षों के दौरान दर्जनों आवेदन देने और CM हेल्पलाइन पर 80 से अधिक शिकायतें दर्ज कराने के बावजूद भी मैदान की जमीनी समस्याओं का कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है. खेल मैदान की निरंतर हो रही उपेक्षा से आहत होकर खिलाड़ियों को यह कदम उठाना पड़ा है. 'मिशन खेल मैदान बचाओ समिति एवं समस्त खिलाड़ी/छात्र,बड़वानी' के बैनर तले इस आंदोलन की शुरुआत की गई है. धरना प्रदर्शन की मुख्य माँगें: 400 मीटर 8-लेन मिट्टी ट्रैक का निर्माण, रनिंग ट्रैक का समतलीकरण किया जाए, जलभराव रोकने के लिए कर्व बनाए जाएं और नाली/पाइपलाइन का निर्माण हो; गैर-खेल आयोजनों पर पूर्ण रोक: मैदान में व्यावसायिक, राजनीति, प्रशासनिक आयोजनों और वाहन पार्किंग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जाए (केवल 15 अगस्त एवं 26 जनवरी के राष्ट्रीय पर्वों को छोड़कर). सुरक्षा व मूलभूत सुविधाएँ: मैदान की देखरेख के लिए 1 समर्पित कर्मचारी (ग्राउंडकीपर) की नियुक्ति हो; खेल सामग्री के लिए स्पोर्ट्स स्टोर रूम, बाउंड्री सुरक्षा तथा महिला व पुरुष खिलाड़ियों के लिए पृथक शौचालय की व्यवस्था की जाए.0
0
Report
नरसिंहपुर में विश्वकर्मा जयंती हर दिल में उत्साह से मनाई गई
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले में आज भगवान विश्वकर्मा की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई जा रही है। सृष्टि के पहले शिल्पकार और इंजीनियर माने जाने वाले भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आइए देखते हैं नरसिंहपुर जिले में आस्था और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। आज विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर जिले भर के मंदिरों और पूजा पंडालों में भगवान विश्वकर्मा की विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। इस आयोजन की सबसे खूबसूरत तस्वीर यह रही कि यह पूजा केवल किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं रही। नरसिंहपुर में सर्वसमाज के लोगों ने एकजुट होकर विश्वकर्मा पूजन में हिस्सा लिया। समाज के हर वर्ग के लोग मंदिरों में पहुंचे और भगवान विश्वकर्मा के समक्ष शीश नवाकर जिले की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।0
0
Report
आवारा मवेशी शहर-कस्बों में मुसीबत बन, फसल और दुर्घटना का बढ़ रहा खतरा
Bemetara, Chhattisgarh:जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में इन दिनों खुले में घूम रहे आवारा मवेशी और सड़कों पर डटे गौवंश आम जनता से लेकर किसानों और वाहन चालकों के लिए बड़ी मुसीबत बन चुके हैं। सड़कों के बीचो-बीच मवेशियों के बैठने के कारण जहां लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर झुंड के झुंड मवेशी खेतों में घुसकर किसानों की तैयार फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर स्थानीय प्रशासन की सुस्ती से लोगों में भारी आक्रोश है...एक तरफ जहां सड़कों पर राहगीर परेशान हैं, वहीं दूसरी तरफ ग्रामीण अंचलों में किसान बेबस नजर आ रहे हैं। खुले में छोड़े गए मवेशी रात के समय खेतों का रुख करते हैं और चंद घंटों में पूरी की पूरी फसल चट कर जाते हैं। किसानों का कहना है कि वे दिन-रात मेहनत करके फसल तैयार करते हैं, लेकिन आवारा मवेशियों का आतंक उनकी आर्थिक कमर तोड़ रहा है। फसलों को बचाने के लिए किसानों को खेतों में रतजगा करना पड़ रहा है, फिर भी नुकसान थम नहीं रहा है वही शासन प्रशासन इस समस्या के समने बेबस नजर आ रहा है और लोग परेशान है.. इस संदर्भ में बेमेतरा की कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई ने कहा कि नगर पालिका के सीएमओ को आवारा मवेशियों को कांजी हाउस में पर्याप्त व्यवस्था के साथ रखना निर्देशित किया गया है साथ ही गौ धाम के लिए शासन स्तर पर मांग की गई है जैसे ही शासन से अनुमोदित होता है नगर पालिका एवं नगर पंचायत में गौ धाम की व्यवस्था कर गौ वंश को रखा जाएगा...0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में मोदी जन्मदिन पर 108 कुंडीय हवन, रक्तदान मिशन और अंगदान प्लेटफॉर्म
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: रेखा गुप्ता कहती हैं, "आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। हमने अभी-अभी बाबा श्याम खाटू मंदिर में 108 कुंडीय हवन किया है, जिसमें प्रधानमंत्री की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और देश की सेवा में उनके निरंतर योगदान के लिए प्रार्थना की गई है। देश और जनता की सेवा के लिए उन्होंने जो मार्गदर्शन दिया है, उसके बदले हम उन्हें क्या दे सकते हैं? सबसे अच्छी श्रद्धांजलि यही होगी कि हम सभी उस रास्ते को अपनाएं और उसी के अनुसार काम करें। जनसेवा पर उनके लगातार ज़ोर से प्रेरित होकर, हमने आज सरकार की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए हैं। इनमें एक बड़ा रक्तदान शिविर भी शामिल है, जिसमें दिल्ली के हज़ारों निवासी हिस्सा लेंगे। हम अंगदान के लिए सरकार का पहला प्लेटफ़ॉर्म भी शुरू कर रहे हैं, और मैं उस पर रजिस्टर करने वाली पहली डोनर बनूंगी..."0
0
Report
देश की सेवा करते रहें, नेता के लिए लंबी आयु की प्रार्थना
Noida, Uttar Pradesh:आयु के लिए हम प्रार्थना करते हैं कि इस पर उनको लंबी आयु दें। उनको इतनी शक्ति दें कि वह देश की सेवा कर सकें और जिस प्रकार से इन्होंने लंबे समय तक देश की सेवा किया है, निश्चित रूप से अपूर्ण्य है कि मतलब हम चाहेंगे कि उनके अंदर जो क्षमता है वह और आगे बढ़े और इस पर उनको लंबी आयु दें。0
0
Report
हरियाणा के मुख्यमंत्री पिहोवा गुरुद्वारे में बरसी अवसर पर पहुँचे
Kurukshetra, Haryana:कुरूक्षेत्र में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह पिहोवा के गुरुद्वारा सचखंड ईश्वर दरबार जुरासी साहिब में आयोजित श्री संत बाबा ईश्वर सिंह जी महाराज की 51वीं बरसी के अवसर पर आयोजित पहुँचे0
0
Report
Advertisement
70 वर्ष दंपत्ति के खर्चे पर विवाद, गुजारा भत्ता मिलने से महिला को इंसाफ मिला
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर 70 वर्ष दंपत्ति के खर्चे पर विवाद, गुजारा भत्ता मिलने से महिला को इंसाफ मिला उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर में एक अजीबोगरीब विवाद पुलिस के सामने आया, बीते दिनों बुलंदशहर महिला थाना एसओ के पास एक शिकायत पत्र मिला जिसमें कि एक बुजुर्ग महिला ने अपने पति पर गुजारा भत्ता न देने, गाली गलौज करने एवं मारपीट करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद महिला थाना एसओ ने हस्तक्षेप किया और दोनों बुजुर्ग दंपत्ति का विवाद महिला सेल में सुनकर निपटारा करते हुए बुजुर्ग महिला को इंसाफ दिलाया। बुलंदशहर के सिकंदराबाद की रहने वाली 60 वर्षीय महिला ने महिला थाना में अपने ही बुजुर्ग पति के खिलाफ शिकायत पत्र दाखिल किया, जिसमें कि उन्होंने अपने पति पर आरोप लगाए कि उनके पति उन्हें अपने साथ नहीं रखता है, वह पिछले 10 सालों से अपने मायके में भाई के पास रहती हैं, वहीं बीते दिनों बुजुर्ग अपने छोटे बेटे की शादी का हवाला देते हुए महिला को पीहर से वापस ले आया था और बेटे की शादी के बाद महिला को साथ रखने से इनकार कर दिया, वहीं जब बीमार होने पर महिला ने अपने पति से डॉक्टर को दिखाने की बात कही तो बुजुर्ग पति ने कहा कि तेरा बेटा तुझे दिखा लेगा मेरे पास तेरे खर्चे के लिए पैसे नहीं है, साथ ही बुजुर्ग पति ने पत्नी को भद्दी गालियां देते हुए घर से निकल जाने को कहा, इसके बाद पीड़ित बुजुर्ग महिला ने महिला थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। महिला थाना एसओ ने दोनों बुजुर्ग दंपत्ति को बिठाकर विवाद का निपटारा करते हुए महिला को उसके ही पति के द्वारा गुजारा भत्ता देने का आश्वासन दिलाया, वहीं बुजुर्ग महिला के पति ने भी ₹5000 गुजारा भत्ता महीने का देने का वादा करते हुए इसी महीने की आधी किस्त ₹2500 अपनी पत्नी को बतौर गुजारा भत्ता चुकता भी की, इसके बाद दोनों का निपटारा हो गया।0
0
Report
गोण्डा पहुंचे मंत्री आशीष पटेल सेवा संकल्प अभियान का किया समीक्षा
Gonda, Uttar Pradesh:गोण्डा पहुंचे मंत्री आशीष पटेल सेवा संकल्प अभियान का किया समीक्षा,जिले के अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद,संबंधित अधिकारियों ने दी जानकारी0
0
Report
वाराणसी से वडनगर तक बाइक रैली: युवाओं में जोश, एकजुटता और परिवर्तन का संकेत
Varanasi, Uttar Pradesh:• वाराणसी में बाइक रैली से पहले सभी युवा बाइकर्स पूरे गियर और प्रोफेशनल ड्रेस अप में पूरी तरह तैयार नजर आए। • बनारस के युवाओं में रैली को लेकर जबरदस्त जोश और उत्साह देखने को मिला। • काशी से वडनगर के लिए रवाना होने से पहले बाइकर्स ने एक स्वर में हर हर महादेव का जोरदार उद्घोष किया। • युवाओं का यह जत्था बनारस से प्रधानमंत्री के गृहनगर वडनगर की ओर अपनी यात्रा के लिए निकल पड़ा। • रैली के दौरान युवाओं ने स्पष्ट कहा कि इस बार 27 का रुख बदलने का काम देश का युवा ही करेगा। • काशी से निकली यह बाइक रैली युवाओं की एकजुटता और राजनीतिक चेतना का बड़ा संदेश दे रही है。 WKT - वडनगर जाने वाले बाइकर्स से बातचीत0
0
Report
Advertisement
ADG कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने जालौन के आटा थाने का निरीक्षण किया
Jalaun, Uttar Pradesh:एडीजी कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने वार्षिक निरीक्षण के क्रम में बुधवार रात जालौन के आटा थाना का निरीक्षण किया। थाने पहुंचने पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों में सक्रियता देखने को मिली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय के विभिन्न पटलों का बारीकी से जायजा लिया और अभिलेखों व संबंधित कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया और पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने तथा थाने आने वाले फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर उनका नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एडीजी ने क्षेत्र में पुलिसिंग की वास्तविक स्थिति भी परखी। उन्होंने हल्का प्रभारियों और बीट सिपाहियों से उनके क्षेत्र की जानकारी ली। इस दौरान क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों, अपराध की स्थिति तथा पुलिस की गश्त एवं निगरानी व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। एडीजी के निरीक्षण को लेकर देर रात तक थाना परिसर में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी व्यवस्थाओं में जुटे रहे। निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों के अनुपालन पर भी जोर दिया गया।0
0
Report
कमज़ोर बालों के लिए देसी नुस्खों से बालों को मजबूती दें
Jabalpur, Madhya Pradesh:बाल हो रहे कमजोर बालों का रखें विशेष ध्यान देसी तरीकों का भी करें इस्तेमाल0
0
Report
संजय झा का पीएम जन्मदिन पर बयान: नई राजनीति, विधायक-परिषद प्रशिक्षण योजना
Patna, Bihar:कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जदयू राज्यसभा सांसद संजय झा ने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर कहा प्रधानमंत्री का जन्मदिन है हमने बधाई देते हैं उन्होंने कहा कि उन्होंने 25 साल जिस तरीके से शारीरिक जीवन और इस देश के लिए क्या है वह अपने आप में बहुत ही अद्भुत है। कल जदयू के विधायक को विधान परिषद के सदस्यों की होने वाली बैठक को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा अब लाठी में तेल लगाने वाली राजनीति नहीं है यह नए तरीके की राजनीति है हम लोग दिल्ली से एक्सपर्ट बुला रहे हैं अपने विधायकों को विधान परिषद के सदस्यों को ट्रेनिंग देंगे और किस तरीके से विधानसभा विधान परिषद में सवाल पूछना है विकास किस तरीके से अपने क्षेत्र में होगा इन सभी चीजों को लेकर विधायकों को विधान परिषद के सदस्यों को ट्रेनिंग दी जाएगी और नई तरीके से हम लोगों ने इसकी शुरुआत की है और यह बहुत अच्छा कार्यक्रम है। UCC के मुद्दे पर जब संजय झा से सवाल पूछा गया तो सवाल सुनकर चुपचाप निकल गए0
0
Report
Advertisement
