Back
Hardoi241401blurImage

UP News: पांडेयपुर गांव में कृषि गोष्ठी आयोजित, जैविक खेती पर जोर

Deepak Dixit
Jun 05, 2025 15:59:28
सवायजपुर, Uttar Pradesh

हरदोई के भरखनी ब्लॉक के पांडेयपुर गांव में 'विकसित कृषि संकल्प अभियान' के तहत ब्लॉक स्तरीय कृषि गोष्ठी का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू ने किसानों को जैविक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। विधायक ने किसानों को बीज, कीटनाशक और प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित भी किया। उप कृषि निदेशक सतीश कुमार पांडेय ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। गोष्ठी में गांव वालों ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी अशोक दुबे, कृषि वैज्ञानिक, ग्राम प्रधान कमला देवी सहित कई लोग मौजूद रहे।

0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|