icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
241001
SaurabhSaurabhFollow11 Sept 2024, 02:22 pm

हरदोई रेलवे स्टेशन पर धड़ल्ले से चल रहा अनधिकृत खान पान सामग्री बेचने का खेल, वीडियो वायरल

Behti, Uttar Pradesh:

हरदोई रेलवे स्टेशन पर अनधिकृत खान-पान की बिक्री धड़ल्ले से जारी है। DRM की मौजूदगी के बाद भी प्लेटफार्म पर खाद्य स्टाल नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। प्लेटफार्म पर अनधिकृत पानी-खाद्य कैंटीन संचालक व वेंडर खुलेआम सामग्री बेच रहे हैं। स्टालों व कोच में घूमकर वेंडर नकली पानी की बोतलें और अमानक खाद्य पदार्थ बेच रहे हैं, जिससे यात्रियों की सेहत व रेलवे के राजस्व को नुकसान हो रहा है। रेलवे प्रशासन व RPF पुलिस इस पर ध्यान नहीं दे रहे। हाल ही में 7 वेंडरों को पकड़ा गया था लेकिन समस्या जारी है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रामपुर में ऑटो चालक का शव ऑटो के भीतर हाथ-पैर बंधे, हत्या का शक

Rampur, Uttar Pradesh:ऑटो के अंदर हाथ-पैर बंधे मिले ऑटो चालक के शव से मचा हड़कम्प, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी, खौद चौराहे के मंगल बाजार में ऑटो के अंदर मिला चालक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या कर शव बांधने का आरोप, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, हत्या या मौत की वजह जांच में जुटी अजीम नगर पुलिस, रामपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक ऑटो चालक का शव उसी के ऑटो के अंदर पाया गया, हाथ-पैर बंधे हुए थे, शव मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और पोस्टमार्टम के लिए जिला hospital भेज दिया गया, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, परिजनों का कहना है कि युवक की हत्या करके शव को ऑटो में छोड़ दिया गया, मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगी, पुलिस साक्ष्य जुटा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
0
0
Report

ससुराल वालों ने घर में घुसकर मारपीट-धमकी दी; महिला सुरक्षा के लिए कार्यालय गई

Bilaspur, Chhattisgarh: बिलासपुर।सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने और घर से बाहर निकालने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। महिला ने थाना सिरगिट्टी पर भी शिकायत के बावजूद उचित कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की है। शिकायतकर्ता सरिता विश्वकर्मा ने बताया कि वह अपने दो छोटे बच्चों के साथ आदर्श नगर, सिरगिट्टी स्थित मकान में 25 अगस्त 2026 से रह रही हैं। उनके अनुसार मकान का निर्माण वर्ष 2025-26 में हुआ है, जिसमें करीब 20 लाख रुपये खर्च हुए हैं। यह राशि उनके पति की मृत्यु के बाद उन्हें प्राप्त हुई थी। सरिता का आरोप है कि 28 सितंबर को उनकी सास सुशीला विश्वकर्मा सहित अमित विश्वकर्मा, दुर्गेश्वरी विश्वकर्मा, गीतांजली विश्वकर्मा और मानसी विश्वकर्मा जबरन घर में घुस आए और उनके साथ गाली-गलौज, धक्का-मुक्की तथा मारपीट की। उन्होंने आरोप लगाया कि सभी मिलकर उन्हें बच्चों सहित घर से बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं। महिला के मुताबिक, घटना के बाद वह 29 सितंबर को भय के कारण थाना सिरगिट्टी पहुंची, लेकिन दिनभर थाने में रहने के बावजूद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसी रात उसका जेठ अमित विश्वकर्मा शराब के नशे में लोहे की रॉड लेकर घर में तोड़फोड़ कर उसे डराता रहा। महिला ने एसपी कार्यालय में शिकायत देकर सुशीला विश्वकर्मा, अमित विश्वकर्मा, गीतांजली विश्वकर्मा और जितेन्द्र विश्वकर्मा के खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्रवाई करने तथा अपनी और बच्चों की सुरक्षा की मांग की है।
0
0
Report

देवरिया में ब्रेकर विवाद के कारण रामेश्वर तिवारी की निर्मम हत्या, आरोपियों की तलाश जारी

Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के भीकम छपरा गांव में बीती रात आरएसएस से जुड़े रामेश्वर तिवारी की रंजिश के तहत सड़क के ब्रेकर के विवाद को लेकर उनके गांव के रहने वाले संजय तिवारी, दीपक तिवारी सहित आधा दर्जन लोगों ने लाठी डंडों, रॉड से पीटकर निर्मम हत्या कर दी। आज सुबह गोरखपुर रेंज के डीआईजी एस चिनप्पा गांव में पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। डीआईजी ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 5 टीम में गठित की गई है जल्दी उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं पुलिसिया लापरवाही के सवाल पर डीआईजी ने कहा कि लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। आपको बता दें रामेश्वर तिवारी के घर के बगल में रोड निर्माण हुआ था। जिस पर ब्रेकर बनाया गया था इसी ब्रेकर को लेकर बीती रात गांव के संजय तिवारी और दीपक तिवारी जिनके परिवार से पुरानी रंजिश चलती थी ब्रेकर को लेकर विवाद हुआ और ब्रेकर को तोड़ने का प्रयास किया गया जिसका विरोध रामेश्वर तिवारी ने किया तो आरोपियों ने लाठी, डंडे, रॉड और हथौड़ी से मार कर रामेश्वर तिवारी की निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद से गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं आपको दे कि अगस्त माह में इन लोगों से विवाद हुआ था और इनको खुलेआम जान से मारने की धमकी दी गई थी। थाने में शिकायत भी की गई थी पर पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की थी। आरोपियों ने खुलेआम कहा था कि फरवरी माह से पहले बाप बेटे दोनों को मार दिया जाएगा। आपको दे रामेश्वर तिवारी का एक ही बेटा है जिसकी नवंबर माह में शादी तय थी। जिस लड़की की शादी तय हुई वह सिद्धार्थ नगर जनपद का करने वाला है और लड़की का भाई भी मौके पर पहुंचा है और उसने कहा कि पूर्व में रामेश्वर तिवारी की पिता की हत्या हुई थी उनके ड्राइवर की भी हत्या हुई और अब उनकी हत्या कर दी गई तो अब मैं कैसे रिश्ता इस परिवार में जोड़ सकता हूँ। कल बेटे की भी हत्या हो सकती है। परिवार को सुरक्षा दी जाए और जो भी पुलिस कर्मी इस मामले में सस्पेंड किए गए हैं उनका लिखित रूप से हमें दिखाई जाए तब हम मानेंगे कि कोई कार्यवाही हुई है। और बेटे को पुलिस सुरक्षा प्रदान की जाए। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिसिया लापरवाही के चलते रामেশ्वर तिवारी की हत्या हुई है अगर पूर्व में की गई शिकायत का संज्ञान पुलिस ने लिया होता तो आज उनके पिता की जान बच जाती।
0
0
Report
Advertisement

उज्जैन में जुमे की नमाज शांति से सम्पन्न, काजी ने शांति की अपील

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई शहर काजी खलीलुर्रहमान ने की शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील AIMIM प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान के बयान पर बोले- संभव है समझ की कमी रही हो जुमे की नमाज को लेकर उज्जैन में कड़ा पुलिस पहरा, शहर काजी ने की शांति की अपील उज्जैन में जुमे की नमाज को लेकर शुक्रवार को पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। शहर के संवेदनशील इलाकों, चौराहों और धार्मिक स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा। CCTV कैमरों और ड्रोन के जरिए भी निगरानी की गई। जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने के बाद उज्जैन शहर काजी खलीलुर्रहमान ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि उज्जैन में जिस तरह लोग शांति के साथ रहते हैं, वैसी ही शांति पूरे देश में बनी रहनी चाहिए। शहर काजी खलीलुर्रहमान ने कहा कि देश एक गुलदस्ते की तरह है और यह गुलदस्ता हमेशा कायम रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि जुमे की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अदा हुई और ऐसी कोई घटना नहीं हुई जिससे किसी को आपत्ति हो। वहीं, AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान के बयान को लेकर सवाल पूछे जाने पर शहर काजी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अगर मोहसिन अली खान ने ऐसा बयान दिया है तो उसका जवाब उन्हें ही देना चाहिए। मोहसिन अली खान की टिप्पणी पर शहर काजी खलीलुर्रहमान ने कहा कि हो सकता है कि कुछ अकल या समझ की कमी रही हो, इसलिए उन्होंने ऐसा कह दिया हो। शहर काजी ने लोगों से अपील की कि उज्जैन की शांति और सौहार्द को बनाए रखा जाए और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दिया जाए। बाइट -शहर काजी खलीलुर्रहमान
0
0
Report
Advertisement

अंवराझरिया झरने में डूबे दो युवक, चार घंटे बाद एक का शव मिला

Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा जिला के जोबांग और किस्को थाना की सीमा पर स्थित अंवराझरिया झरने में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। मृतक किस्को थाना क्षेत्र के होंदगा निवासी लाल अजय नाथ शाहदेव के 27 वर्षीय पुत्र रितेश शाहदेव उर्फ पप्पू और चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सोहरकला निवासी श्याम बिहारी सिंह के पुत्र 30 वर्षीय रूपेश कुमार सिंह उर्फ राजा शामिल हैं। रुपेश अपने बीमार नाना- नानी से मिलने अपनी मां के साथ एक दिन पहले ननिहाल आया हुआ था। वहां से अपने ममेरे भाई रितेश के साथ पठारी क्षेत्र घूमने बाइक से निकल गया। दोनों भाई देवदरिया के पास झरने पर पहुंचे और काफी नीचे की ओर चले गए। बेहद तंग और मुश्किल पहाड़ी पगडंडी से उतरकर नीचे झरने में दोनों नहा रहे थे। झरने में मौजूद फिसलन वाले पत्थरों पर रितेश फिसल गया और उसके सिर पर गंभीर चोट लगी। उसे बचाने के प्रयास में रूपेश भी नदी में कूद पड़ा लेकिन दोनों की डूबने से मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक दोनों को ही तैरना नहीं आता था। रूपेश इंजीनियर था और रितेश मार्शल आर्ट ट्रेनर था। रितेश कई विद्यालयों और संस्थानों में मार्शल आर्ट ट्रेनर के रूप में कार्य कर चुका था। खेलों में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई मेडल भी जीता था। दोनों जब शाम तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। दोनों का मोबाइल स्विच ऑफ और नेटवर्क एरिया के बाहर बता रहा था। इनका आखिरी लोकेशन पता कर खोजबीन करने पर किस्को- जोबांग सड़क किनारे झरने के रास्ते में उनकी बाइक खड़ी पाई गई। इसके बाद झरने में उतरकर लोगों ने जब देखा तो रितेश का शव पानी में तैरता हुआ मिला। मगर रूपेश का कोई अता पता नहीं था। दोनों के कपड़े मोबाइल, चप्पल आदि वहीं पर किनारे रखे हुए थे। इससे यह अनुमान लगा कि रूपेश भी डूब गया है और झरने की गहराई में उसकी शव ढूंढने की लंबी मुहिम चली। करीब चार घंटे के अथक प्रयास के बाद शव मिला।
0
0
Report
Advertisement

राजू स्वामी: 3.4 इंच मिनिएचर पेंटिंग में 17,480 पत्तियाँ, गिनीज़ के लिए नाम भेजा

Bikaner, Rajasthan:बीकानेर के कलाकार राजू स्वामी का अनोखा कारनामा, मिनिएचर पेंटिंग में दिखाया हुनर सिर्फ 3.4 इंच की पेंटिंग में उकेरी 17,480 पत्तियां, इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज उपलब्धि अब गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए भेजा अपना नाम राजू स्वामी सिर्फ Botanical Art पर करते हैं काम, देश-विदेश से लोग देखने पहुंचते हैं उनकी कलाकृतियां तीन पीढ़ियों से जारी मिनिएचर पेंटिंग की विरासत, लुप्त होती कला को बचाने में जुटे दो भाई बीकानेर की पहचान सिर्फ अपने किले, हवेलियों और खान-पान से नहीं, बल्कि यहां की कला और कलाकारों से भी है अब बीकानेर के एक कलाकार ने अपनी बारीक कला से ऐसा कारनामा कर दिखाया है जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे महज 3.4 इंच की एक मिनिएचर पेंटिंग में हजारों नहीं बल्कि 17,480 पत्तियों को उकेर दिया गया है इस अनोखी कलाकृति को इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड में जगह मिल चुकी है और अब कलाकार ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए भी अपना नाम भेजा है देखिए इस खास रिपोर्ट में …..ये तस्वीर जितनी छोटी दिखाई दे रही है इसके पीछे की मेहनत उतनी ही बड़ी है बीकानेर के कलाकार राजू स्वामी पिछले करीब 40 वर्षों से पेंटिंग के क्षेत्र में काम कर रहे हैं खास बात ये है कि राजू स्वामी का पूरा फोकस Botanical Art पर है पेड़-पौधों, पत्तियों और प्रकृति को बेहद बारीकी से कागज पर उतारना उनकी कला की खास पहचान है राजू स्वामी की 3.4 इंच की इस पेंटिंग में 17,480 पत्तियों को उकेरा गया है इतनी छोटी सतह पर इतनी बड़ी संख्या में पत्तियों का चित्रण अपने आप में उनकी बारीक कला और धैर्य को दर्शाता है इसी उपलब्धि के चलते उनकी इस पेंटिंग को इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है अब इस कलाकृति को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल कराने के लिए भी नाम भेजा गया है।राजू स्वामी की कलाकृतियां सिर्फ बीकानेर तक सीमित नहीं हैं उनकी कला को देखने और समझने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग पहुंचते हैं वहीं विदेशी पर्यटक भी उनकी पेंटिंग्स में खास दिलचस्पी दिखाते हैं उनकी एक पेंटिंग का चयन UNICEF के लिए भी हो चुका है खास बात ये है कि राजू स्वामी अकेले इस विरासत को आगे नहीं बढ़ा रहे उनके भाई मुकेश स्वामी भी उनके साथ मिलकर मिनिएचर पेंटिंग का काम करते हैं दोनों भाई उस कला को बचाने की कोशिश में जुटे हैं जो आधुनिक दौर में धीरे-धीरे लुप्त होती जा रही है।स्वामी परिवार की ये कला आज की नहीं, बल्कि तीन पीढ़ियों से चला आ रहा है। राजू और मुकेश के पिता भी इसी कला से जुड़े हुए थे। परिवार ने पेंटिंग को सिर्फ शौक नहीं बनाया, बल्कि इसी कला के जरिए अपनी रोजी-रोटी भी चलाई बीकानेर में मिनिएचर पेंटिंग के कुछ चुनिंदा कलाकार ही अब इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। ऐसे में राजू और मुकेश स्वामी का प्रयास सिर्फ एक रिकॉर्ड बनाने तक सीमित नहीं, बल्कि एक पुरानी कला और पारिवारिक विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने की कोशिश भी है।कैमरा जैसे-जैसे इन बेहद बारीक पत्तियों पर ज़ूम करता है एक बात साफ नजर आती है आकार भले ही सिर्फ 3.4 इंच हो, लेकिन इस छोटी सी पेंटिंग में छिपा हुनर और मेहनत बेहद बड़ी है
0
0
Report
Advertisement

FIR के बाद हिमाचल में भाजपा- कांग्रेस की भिड़ंत, अजय जोशी पर आरोप

Una, Himachal Pradesh:भाजपा नेता अजय जोशी पर डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की स्वर्गीय पत्नी को लेकर इस्तेमाल की गई भाषा को लेकर कांग्रेस ने दर्ज करवाई एफआईआर, मामला दर्ज होने के बाद कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने, भाजपा नेता राम कुमार ने डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री क़ी मीडिया को वीडियो दिखाकर उनके द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा को बताया गलत, FIR को जल्द निरस्त करने की मांग अन्यथा भाजपा द्वारा बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के हरोली विधानसभा में भाजपा नेता अजय जोशी द्वारा डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की धर्मपत्नी सिम्मी अग्निहोत्री को लेकर इस्तेमाल की गई भाषा को लेकर कांग्रेस ने भाजपा नेता अजय जोशी के खिलाफ महिला सेल में मामला दर्ज करवाया है पुलिस ने अजय जोशी के खिलाफ तीन धाराओं में मामला दर्ज किया है जिसके बाद हरोली की सियासत में उबाल आ गया है मुकेश अग्निहोत्री के सामने लगातार तीन चुनाव हार चुके भाजपा नेता और भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राम कुमार ने अजय जोशी विवादित टिप्पणी मामले में पलटवार के रूप में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के भी कुछ वीडियो मीडिया के सामने रखे, जिसमें एक वीडियो में मुकेश कथित रुप से भाजपा नेता के लिए अमर्यादित शब्दावली का प्रयोग करते दिखाई दे रहे हैं। जबकि एक अन्य वीडियो उपमुख्यमंत्री का मंडी रैली में कर्मचारियों को रात के अँधेरे में निपटाने वाले भाषण का है। राम कुमार ने इसके अलावा कांग्रेस के अन्य ब्लॉक पदाधिकारी का पीएम मोदी का अमर्यादित कार्टून वाली पोस्ट भी दिखाई। उन्होंने कहा कि राजनीति जैसे सार्वजनिक जीवन में टिप्पणी निःसंदेह संयमित और शालीन होनी चाहिए लेकिन इसके साथ ही उन्होंने स्वयं उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा पीएम मोदी के विरुद्ध अश्लील अभद्र टिप्पणी करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही नहीं होने पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता अजय जोशी पर लगाई गई आपराधिक धाराएं सत्ता और कानून का दुरूपयोग है। राम कुमार ने कहा कि कुछ धाराएं उन पर नाजायज लगाई गई है और उन्हें गलत धाराओं में फँसाने का काम किया जा रहा है। भाजपा नेता ने कहा कि अगर किसी अन्य दल के नेता ने यह कार्य किया होता तो क्या उपमुख्यमंत्री चुप रहते? क्या वो सरकार पर हमलावर नहीं होते। उन्होंने कहा कि राजनीति में आने से पहले अपनी पत्रकारिता के दौर को याद कर मुकेश बताएं कि कॉलेज का नामकरण प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री के नाम पर किए जाने पर वो क्या लिखते या कहते? भाजपा नेता ने कहा कि इस विवादित टिप्पणी के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले कांग्रेस के सफेद टोपी वाले नेताओं पर काले दाग हैं, जिनका पता उन्हें भी है और जनता को भी है। उन्होंने कहा की अजय जोशी द्वारा जो टिप्पणी की गई है उसको लेकर तो तुरंत मामला दर्ज कर लिया गया है लेकिन जो कांग्रेस के पदाधिकारी द्वारा देश के प्रधानमंत्री को लेकर सोशल मीडिया पर कार्टून बनाकर पेश किया गया है उसको लेकर पुलिस ने अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया है उन्होंने पुलिस को भी जाते हैं कि वह भेदभाव की नीति के तहत काम ना करें और शिकायत देने के बाद भी आज तक उसे पर कोई एक्शन नहीं लिया गया है उन्होंने कहा अगर यह सिलसिला नहीं रुका और अजय जोशी के खिलाफ लगाई गई धाराएं वापस नहीं ली जाती है तो भाजपा द्वारा बढ़ा आंदोलन करने की भी उन्होंने चेतावनी दी है उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के साथ अगर कोई धक्का करेगा तो वह सहन नहीं किया जाएगा हिमाचल प्रदेश के सलोह गांव में महाराणा प्रताप प्रतिमा और पूबोवाल में नानक देव जी की प्रतिमा लगाई जाए की भाजपा मांग ने कहा... लेकिन राजनीति के चक्कर में कांग्रेस सरकार सब भूल गई . उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सब्सिडी देकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी औद्योगिक पैकेज लाए . भाजपा द्वारा उनके योगदान के लिए टैलीवाल इंडस्ट्री और चौक का नाम उनके नाम पर रखने की वकालत की गई थी . लेकिन सरकार की उदासीनता से ऐसा संभव नहीं हुआ . उन्होंने कहा कि ड्रग पार्क की शिलान्यास पट्टिका में पीएम मोदी का नाम नहीं लिखा जाना पीएम के सम्मान को तार तार करना है
0
0
Report

भिंड में नदी में डूबे दो किशोर, सात घंटे से तलाश जारी

Bhind, Madhya Pradesh:भिंड में फिर उठा दुखों का सैलाब, नहाने गए दो मासूम झिलमिल नदी के गहरे पानी में समाए, SDRF और पुलिस की टीमें तैनात, 7 घंटे से जारी है जिंदगी की तलाश। भिंड से एक बार फिर बेहद हृदयविदारक दुर्घटना सामने आई है। झिलमिल नदी में नहाने उतरे आधा दर्जन किशोरों में से दो किशोर गहरे पानी में डूबकर लापता हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर SDRF की टीम, स्थानीय पुलिस और ग्रामीण सर्च ऑपरेशन में जुट गए। हालांकि, घंटों की मशक्कत के बाद भी लापता किशोरों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा मेहगांव विधानसभा के भरौली थाना अंतर्गत चितावली गांव का है। यहां गांव के करीब आधा दर्जन किशोर झिलमिल नदी में नहाने के लिए उतरे थे। इसी दौरान दो किशोर अचानक नदी के गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते लापता हो गए। लापता किशोरों की पहचान चितावली निवासी भगवती प्रसाद राजावत के 11 वर्षीय बेटे शिव उर्फ प्रिंस और दुलारे राजावत के बेटे 16 वर्षीय कृस्णा के रूप में हुई है। हादसे के बाद साथ में नहा रहे अन्य साथियों ने पहले तो अपने स्तर पर दोनों की काफी खोजबीन की, लेकिन सफलता न मिलने पर तुरंत ग्रामीणों और पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही भारौली थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और SDRF टीम को बुलाया गया। फिलहाल स्ट्रीमर/गोता खोरों की मदद से लापता किशोरों की तलाश में बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घटना को 7 घंटे से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक दोनों में से किसी का भी पता नहीं चल पाया है। गौरतलब है कि भिंड में नदियों में डूबने का यह पहला मामला नहीं है। बीते 25 सितंबर को गणेश चतुर्थी के मौके पर कुंवारी नदी में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान कनावर गांव के तीन किशोर गहरे पानी में डूब गए थे, जिनकी दर्दनाक मौत हो गई थी। तीन दिनों के लंबे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उनके शव बरामद किए गए थे। उस हादसे का जख्म अभी भरा भी नहीं था कि झिलमिल नदी में हुए इस नए हादसे ने एक बार फिर पूरे इलाके में कोहराम मचा दिया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top