हरदोई में सर्राफा और साड़ी दुकान में चोरी, CCTV में कैद हुई घटना
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई के बिलग्राम कस्बे में सर्राफा व्यापारी की दुकान और एक अन्य दुकान में चोरी की घटना सामने आई है। CCTV कैमरे में यह घटना कैद हो गई है। बिलग्राम नगर के मैन चौराहे से पीपल चौराहा रोड पर बीजीआर इंटर कॉलेज के पास अलीशान साड़ी सेंटर और शांति ज्वेलर्स की दुकान में चोरों ने धावा बोला। दुकानों में आवाज सुनकर पड़ोसियों ने दुकानदारों को जानकारी दी, जिसके बाद चोर मौके से भाग गए। व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने सवाल उठाया कि पुलिस गश्त के बावजूद चोरी कैसे हुई।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
