icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
241124
Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow27 Jan 2025, 10:02 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

चकराता में ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे के आरोप, तहसील ने सीमांकन शुरू किया

Noida, Uttar Pradesh:टॉप: चकराता स्लगं: चकराता में ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे का आरोप, शिकायत के बाद पैमाइश करने पहुंची तहसील की टीम खबर चकराता के सावरा से है जहां तहसील चकराता की टीम खजान सिंह नाम के व्यक्ति की शिकायत पर विवादित जमीन का डिमार्केशन यानी सीमांकन करने मौके पर पहुंची। दरअसल, शिकायतकर्ता खजान सिंह ने होटल व्यवसायी सरदार सिंह खन्ना पर ग्राम समाज की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस शिकायत का संज्ञान लेते हुए तहसील विभाग ने कार्रवाई शुरू की और प्रक्रिया के तहत होटल व्यवसायी सरदार सिंह खन्ना को पहले ही आधिकारिक नोटिस जारी किया था।लेकिन प्रशासनिक नोटिस के बावजूद होटल व्यवसायी डिमार्केशन की प्रक्रिया में शामिल नहीं हुए। व्यवसायी की अनुपस्थिति के बाद भी तहसील की टीम ने मौके पर पहुंचकर अपनी पैमाइश और सीमांकन की कार्रवाई को आगे बढ़ाया है। अब देखना होगा कि तहसील प्रशासन की इस पैमाइश रिपोर्ट में क्या खुलासे होते हैं और क्या अवैध कब्जे के इन आरोपों पर विभाग कोई सख्त कार्रवाई अमल में लाता है या नहीं।
0
0
Report

गोरखपुर के उरुवा में आवारा कुत्ते ने मचाया आतंक, 42 घायल

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में एक पागल कुत्ते ने ऐसा आतंक मचाया कि पूरा इलाका दहशत में आ गया। उरुवा क्षेत्र में एक ही कुत्ते के हमले में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक अब तक करीब 42 लोग घायल हो चुके हैं। कुत्ता राह चलते लोगों पर अचानक हमला कर रहा है और उन्हें काटकर भाग जा रहा है। सबसे ज्यादा हैरान व परेशान करने वाली तस्वीरें एक बुजुर्ग पर हुए हमले की हैं जो CCTV कैमरे में कैद हो गईं। घायलों की भीड़ उपचार के लिए पीएचसी उरुवा पहुंच गई। अस्पताल में एक साथ बड़ी संख्या में जब इतने घायल पहुंचे तो अफरातफरी मच गई। बच्चों की चीख-पुकार से अस्पताल का माहौल बेहद परेशान करने वाला हो गया। इन घायलों में छह से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। और सबसे बड़ा सवाल दर्जनों लोगों को घायल करने वाला ये कुत्ता आखिर अब तक पकड़ में क्यों नहीं आया? हालात इतने बिगड़ गए हैं कि कुत्ते के दहशत से गांव की गलियां सूनी पड़ जा रही हैं। बच्चे स्कूल जाने व खेलने के लिए अकेले नहीं निकल पा रहे हैं। CCTV की इन तस्वीरों को गौर से देखिए... एक बुजुर्ग अपने रास्ते से जा रहे हैं, तभी अचानक कुत्ता उन पर हमला कर देता है। अचानक हुए हमले से बुजुर्ग संभल नहीं पाते और कुत्ता उन्हें घायल कर आगे निकल जाता है। ये तस्वीरें उरुवा में फैले उस आतंक की गवाही दे रही हैं, जिसने लोगों को घरों में रहने पर मजबूर कर दिया है। कुत्ते के हमले के बाद पीएचसी उरुवा में घायलों का तांता लग गया। एक के बाद एक घायल अस्पताल पहुंचते रहे। किसी को हाथ में चोट लगी थी, किसी के पैर में... तो कई लोग कुत्ते के काटने से घायल थे। घायल बच्चों की चीख-पुकार से अस्पताल का माहौल बेहद दर्दनाक हो गया। डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम सभी घायलों के इलाज में जुट गई। घायलों को टीटी इंजेक्शन और एंटी रेबीज वैक्सीन यानी एआरवी की डोज दी गई। इस कुत्ते के आतंक से बच्चे भी नहीं बच सके। घायल बच्चों में— भरवलिया की आराध्या, उम्र 8 साल... आरव, उम्र 10 साल... पीहू, उम्र 4 साल... नकौझा के आर्यन, उम्र 12 साल... टाड़ी के फैज, उम्र 10 साल... और विशुनपुरा की काजल, उम्र 12 साल। यानी जिस उम्र में बच्चे घर से निकलकर खेलते हैं, उसी उम्र के मासूम अब कुत्ते के हमले के बाद इलाज करा रहे हैं। VO- बुजुर्ग भी बने निशाना। कुत्ते ने सिर्फ बच्चों को ही निशाना नहीं बनाया। नागेंद्र, उम्र 50 साल... घनश्याम, उम्र 30 साल... शैल, उम्र 62 साल... और धनपत, उम्र 78 साल... समेत कई लोगों को कुत्ते के काटने की जानकारी सामने आई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक अचानक इलाके में आया यह कुत्ता जिस तरफ चलता, किसी न किसी राहगीर पर हमला कर देता। प्रभारी चिकित्साधिकारी उरुवा डॉ. जेपी तिवारी के मुताबिक रविवार को कुत्ते के काटने से घायल बड़ी संख्या में लोग पीएचसी पहुंचे। सभी घायलों को टीटी इंजेक्शन और एंटी रेबीज वैक्सीन दी गई। जिन मरीजों की हालत गंभीर थी, उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। कुत्ता अब भी पकड़ से बाहर। लेकिन इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है 42 लोगों को घायल करने के बाद भी हमलावर कुत्ता आखिर कहां है? लोगों के मुताबिक दोपहर से ही कुत्ते को पकड़ने की मांग की जा रही थी। नगर पंचायत की टीम ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन कुत्ता पकड़ में नहीं आ सका। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुत्ता लगातार इधर-उधर घूम रहा है और मौका मिलते ही राहगीरों पर हमला कर रहा है। कुत्ते के आतंक की खबर फैलते ही पूरे इलाके में दहशत फैल गई। लोग अपने बच्चों को घर से बाहर भेजने से डर रहे हैं। कई परिवारों ने बच्चों को खेलने तक के लिए बाहर नहीं जाने दिया। कस्बे और आसपास के गांवों में आवारा कुत्तों को लेकर लोगों में डर और नाराजगी दोनों है। गोरखपुर के उरुवा में एक कुत्ते का आतंक... 42 लोग घायल... छह से ज्यादा गंभीर... और हमलावर कुत्ता अब भी पकड़ से बाहर। CCTV में बुजुर्ग पर हमले की तस्वीरें सामने आने के बाद लोगों की चिंता और बढ़ गई है। अब स्थानीय लोगों की प्रशासन से साफ मांग है— हमलावर कुत्ते को तत्काल पकड़ा जाए और इलाके में आवारा कुत्तों के खिलाफ प्रभावी अभियान चलाया जाए। क्योंकि सवाल सिर्फ 42 घायलों का नहीं है... सवाल ये है कि अगर कुत्ता अभी भी खुले में घूम रहा है, तो अगला शिकार कौन होगा?
0
0
Report

अमेठी में संदिग्ध मौत: दूसरी मंजिल पर फंदे से लटका मिला 48 वर्षीय महिला

Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत से मचा हड़कंप। दूसरी मंजिल के कमरे में फंदे से लटका मिला 48 वर्षीय महिला का शव। मृतका की भांजी ने मारपीट के बाद हत्या कर शव लटकाने का लगाया गंभीर आरोप। छत पर टूटी चूड़ियां और खून के निशान मिलने का किया दावा। संपत्ति को लेकर करीब 20 साल से पारिवारिक रंजिश की बात आई सामने। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, पुलिस जांच के बाद आगे की कार्रवाई में जुटी। मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र के कमई गांव का मामला।
0
0
Report
Advertisement

गोरखपुर में दोस्त ने शादी का झांसा देकर पत्नी को दिल्ली-गुरुग्राम ले गया, मुकदमा दर्ज

Gorakhpur, Uttar Pradesh:मामला उरुवा थाना क्षेत्र के दुधरा आशा नंदनपुर का है। धीरज प्रताप सिंह की खोराबार के सिक्टौर निवासी ऋषभ कुमार सिंह से पुरानी दोस्ती थी। ऋषभ ने धीरज की पत्नी को शादी का झांसा देकर उसे दिल्ली और गुरुग्राम ले गया। धीरज ने पत्नी को वापस लाने और दोस्त को समझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। तीन अगस्त को धीरज अपने पिता की दवा लेने गोरखपुर आया था; ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस चौकी के पास उसकी मुलाकात ऋषभ से हुई। आरोप है कि ऋषभ ने धीरज की पत्नी के बारे में पूछने पर गाली-गलौज की, मारपीट की और पत्नी को दिल्ली-गुरुग्राम में रखने के लिए धमकी दी। उसने धीरज के साथ मारपीट करते समय उसकी जेब से पैसे और घड़ी भी ले ली। धीरज का कहना है कि उसकी साली आदि रिश्तेदार ने भी पत्नी के रहने में मदद की। बाद में न्यायालय के आदेश के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है; पुलिस जांच कर रही है।
0
0
Report

व्हाट्सएप कॉल से रंगदारी, पैसे नहीं मिलने पर बच्चों کو मारने की धमकी

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी में एक परिवार को व्हाट्सऐप कॉल के जरिए 9 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और रकम नहीं देने पर दो बेटों व बेटी को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। धमकी देने वाले ने परिवार के बच्चों पर नजर होने का दावा करते हुए 9 बजे तक मूरतगंज मेला बाग में पैसे लेकर पहुंचने को कहा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला संदीपनघाट थाना क्षेत्र का है। पीड़ित राम भवन यादव के मुताबिक, वह काजीपुर चौराहे पर दुकान खोल रहा है और 4 सितंबर को दुकान पर बैठा था। इसी दौरान उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सऐप कॉल आई। कॉलर ने कहा कि उसका बेटा बनारस खेलने गया था, जहां उसका चयन हो गया है और अच्छी कोचिंग के लिए 11 लाख रुपये की जरूरत है। इसके बाद 5 सितंबर को दोबारा फोन आया और 9 लाख रुपये की मांग की गई। रकम नहीं देने पर दोनों बेटों और बेटी को जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि कॉलर ने यह भी कहा कि बच्चों के आने-जाने और पढ़ाई की जगहों पर उसकी नजर है और उन्हें कोई बचा नहीं पाएगा। धमकी भरे फोन के बाद पूरा परिवार दहशत में है। पीड़ित ने मामले की शिकायत संदीपनघाट थाने में की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और अज्ञात आरोपी की तलाश के साथ ही कॉल और नंबर की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी फिलहाल कैमरे पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
0
0
Report

तेंदुए के हमले से तीन वर्षीय बच्ची बची, ग्रामीणों ने पीछा कर बचाई जान

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच.तेंदुए ने तीन वर्षीय बच्ची को जबड़े में दबोचा, ग्रामीणों ने पीछा कर बचाई जान,हालत गंभीर, खबर बहराइच से है,जहां नानपारा रेंज के बघौली जंगल से सटे खटकन पुरवा गांव में देर शाम आंगन में खेल रही तीन वर्षीय बच्ची लाडो पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। तेंदुआ बच्ची को जबड़े में दबोचकर जंगल की ओर भागने लगा। बच्ची की चीख सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए तेंदुए का पीछा किया। लगातार पीछा किए जाने पर तेंदुए खेलावन के खेत के पास बांध किनारे बच्ची को घायल अवस्था में छोड़कर जंगल में भाग गया। हमला में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे सीएचसी नानपारा लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां मासूम बच्ची का इलाज चल रहा है, वहीं वन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है
0
0
Report
Advertisement

जालौन में अज्ञात हमलावर: चाकू-गोली से युवक गंभीर, अभियुक्त फरार

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में अज्ञात हमलावरों ने युवक पर किया जानलेवा हमला एक दर्जन हमलावरों ने युवक को घेरकर पहले चाकुओं से गोदा, फिर तमंचे से मारी गोली, चाकूबाजी और गोलीबारी की वारदात में युवक गंभीर रूप से हुआ जख्मी, वारदात को अंजाम देकर सभी आरोपी मौके से हुए फरार, इलाके में मचा हड़कंप, नाजुक हालत में लहूलुहान युवक को जिला अस्पताल से हायर सेंटर किया गया रेफर, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी, पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, घटना का फुटेज आया सामने, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के अजनारी बाईपास स्थित लल्ला धाम का मामला।
0
0
Report
Advertisement

संभल में आर्य समाज मंदिर भूमि से अवैध कब्जे हटाने के लिए बुलडोजर

Sambhal, Uttar Pradesh:संभल में दादा मियां की दरगाह और 10 से अधिक अवैध मकान प्रशासन के रडार पर ... शेर खां सराय में आर्य समाज मंदिर की 50 करोड़ की कीमत की 5 बीघा जमीन पर अवैध कब्जा कर दरगाह और 10 से अधिक मकानों के अवैध निर्माण पर जल्द बुलडोजर एक्शन । SDM कोर्ट ने आर्य समाज मंदिर की भूमि पर काबिज अवैध कब्जेदारों को बेदखल करने के आदेश दिए । राजस्व विभाग के अभिलेखों में दर्ज अवैध कब्जेदार अकीला बेगम समेत 10 से अधिक लोगों के नाम हटाकर अभिलेखों में भूमि को मंदिर और ग्राम समाज के नाम दर्ज कराए जाने के आदेश । SDM कोर्ट के आदेश पर तहसील दार धीरेन्द्र कुमार सिंह राजस्व विभाग की टीम के साथ शेर खा सराय पहुंचे। तहसील धीरेंद्र कुमार सिंह ने मंदिर की जमीन पर काबिज अवैध कब्जेदारों को दरगाह और मकानों के अवैध निर्माण को हटाए जाने का अल्टीमेटम दिया । मंदिर की भूमि से दरगाह और अवैध मकान न हटाए जाने पर प्रशासन नोटिस जारी कर बेदखली के लिए बुलडोजर कार्यवाही करेगा । आर्य समाज मंदिर की जमीन पर काबिज अवैध कब्जेदार बोले .. मंदिर कमेटी और प्रशासन का दावा गलत .. मकानों के वेनामे और अन्य दस्तावेज उनके पास मौजूद ..दरगाह भी वर्षों पुरानी .. प्रशासन की कार्यवाही के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ने की बात कही ।
0
0
Report
Advertisement

उन्नाव में बिजली चोरी की जांच में टीम पर हमला, अवर अभियंता मुकदमे की मांग

Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़। उन्नाव : बिजली चोरी की जांच करने पहुंची विद्युत विभाग की टीम से मारपीट। बिजली चोरी की वीडियोग्राफी करने पर उपभोक्ता के परिजनों ने किया हंगामा। आवर अभियंता ने गाली-गलौज और मारपीट का लगाया आरोप। सरकारी कार्य में बाधा डालने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप। विद्युत विभाग के कई संविदा कर्मचारियों के साथ भी अभद्रता और मारपीट का आरोप। मामले में अवर अभियंता अनुराग अवस्थी ने कोतवाली सदर में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। सदर कोतवाली के नुर्दी नगर मोहल्ले का मामला。
0
0
Report

उन्नाव सड़क पर खूनी संघर्ष: भिड़ंत से हड़कंप, वायरल वीडियो की जांच

Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग उन्नाव एक्सक्लुसिव उन्नाव: मामूली कहासुनी के बाद बीच सड़क पर खूनी संघर्ष। बाइक सवार युवकों ने युवक को घेरकर जमकर पीटा। हमलावरों ने युवक पर ताबड़तोड़ बेल्ट और पत्थरो से किया हमला। युवक के सिर पर कई बार ईंट से किया गया हमला। बेसुध होकर गिरे युवक पर जमकर बरसाते रहे बेल्ट। अचानक हुए हमले से इलाके में मचा हड़कंप। मौके पर लोगों की जुटी भीड़ बनी रही तमाशबीन। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए भेजा गया। बीच सड़क हुई गुंडई ने कानून व्यवस्था पर खड़े किए सवाल। मारपीट का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर जाँच मे जुटी। पुलिस ने युवक की माँ की तहरीर पर दर्ज की एफआईआर। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के राजधानी मार्ग की घटना。
0
0
Report

मुंगेर बाढ़ प्रभावितों के बीच राहत में चावल की खराबी पर DM ने ठेका बदवाने के निर्देश

Munger, Bihar:बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे विधायक, डीएम और एसपी ,सामुदायिक रसोई में खराब चावल की शिकायत पर डीएम ने दिए बदलने के निर्देश, प्रभावितों ने मांगी नाव और पशुचारा। मुंगेर: गंगा के लगातार बढ़ते जलस्तर से जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मंगलवार को गंगा का जलस्तर 40.10 मीटर पर पहुंच गया, जो खतरे के निशान 39.33 मीटर से 77 सेंटीमीटर ऊपर है। केंद्रीय जल आयोग ने मंगलवार सुबह तक जलस्तर में करीब पांच सेंटीमीटर और वृद्धि की संभावना जताई है। जिले के छह प्रखंडों की 37 पंचायतों के 378 गांव और टोले बाढ़ से प्रभावित हैं। प्रशासन के आकलन के अनुसार तीन लाख से अधिक आबादी बाढ़ की चपेट में है।बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों की स्थिति का जायजा लेने सोमवार को भाजपा विधायक कुमार प्रणय, जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर, पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद और सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार अभिषेक बरियारपुर प्रखंड की हरिणमार पंचायत पहुंचे। अधिकारियों ने प्रभावित इलाकों का दौरा कर ग्रामीणों से उनकी समस्याएं जानीं। इस दौरान बाढ़ पीड़ितों के बीच पॉलीथिन शीट का वितरण भी किया गया。 सामुदायिक रसोई के भोजन पर उठे सवाल ---------------------------------------------- निरीक्षण के दौरान बाढ़ पीड़ितों ने जिलाधिकारी से सामुदायिक रसोई में उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता को लेकर शिकायत की। ग्रामीणों ने बताया कि भोजन में इस्तेमाल किया जा रहा चावल खराब है और उसमें कीड़े पाए जा रहे हैं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने बरियारपुर के अंचलाधिकारी को संबंधित ठेकेदार से तत्काल चावल बदलवाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को गुणवत्तापूर्ण और स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।जिलाधिकारी ने हरिणमार और झौवा बहियार पंचायत में संचालित सामुदायिक रसोई का निरीक्षण भी किया। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता की जांच की और स्वयं भोजन कर व्यवस्था का जायजा लिया。 जरूरत के अनुसार बढ़ाई जाएगी सामुदायिक रसोई --------------------------------------------------------- जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने कहा कि मुंगेर बाढ़ प्रभावित जिला है। सदर प्रखंड की हरिणमार और झौवा बहियार पंचायत बाढ़ से अधिक प्रभावित हैं। ग्रामीणों ने नाव और पशुचारे की व्यवस्था कराने की मांग की है। संबंधित अधिकारियों को जल्द आवश्यक व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है।उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित पंचायतों और टोलों में जरूरत के अनुसार सामुदायिक रसोई की संख्या बढ़ाई जाएगी, ताकि किसी भी प्रभावित परिवार को भोजन के लिए परेशानी न हो। दियारा क्षेत्र में बढ़ेगी पुलिस की पेट्रोलिंग ------------------------------------- एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि गंगा पार दियारा क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए संबंधित थानों को मोटरबोट और नाव के माध्यम से नियमित गश्त करने का निर्देश दिया गया है। बाढ़ के कारण घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर गए लोगों के घरों और गांवों की भी निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि हरिणमार और झौवा बहियार पंचायत में सरकारी नावों के संचालन में बाधा डालने तथा नाविकों को डराने-धमकाने की शिकायत मिली है। इसके मद्देनजर दो पालियों में पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि सरकारी नावों का संचालन निर्बाध रूप से हो सके।भाजपा विधायक कुमार प्रणय ने कहा कि बाढ़ की इस आपदा में जिला प्रशासन प्रभावित लोगों के साथ खड़ा है। सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जा रही राहत सुविधाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाने और उनकी समस्याओं के समाधान की लगातार निगरानी की जा रही है。 बाइट: कुमार प्रणय भाजपा विधायक मुंगेर बाइट : निखिल धनराज जिलाधिकारी मुंगेर बाइट : सैयद इमरान मसूद एसपी मुंगेर बाइट ग्रामीण
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top