241001
हरदोई में SP के निर्देश पर पुलिस लाइन में बलवा ड्रिल का हुआ आयोजन
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के निर्देश पर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लाइन में दंगा नियंत्रण ड्रिल का अभ्यास किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य असामाजिक तत्वों और आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने की तैयारी करना था। पुलिसकर्मियों ने इस दौरान अपनी रणनीति और कौशल का प्रदर्शन किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खुटार में कचरे का पहाड़, स्कूल के पास बदबू से पढ़ाई प्रभावित
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली के खुटार में कचरे के ढेर से बदबू उठ रही है, सांस लेना मुश्किल हो गया है. कचरे के ढेर से महज 20 मीटर दूर सरकारी स्कूल है जहां बच्चे पढ़ते हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि मेडिकल वेस्ट और मांस-मछली के अवशेष भी कचरे में फेंके जाते हैं. दुर्गंध से स्कूल में पढ़ाई प्रभावित है; शिक्षिका ने जिम्मेदारों से शिकायत की है. स्वच्छता अभियान के बीच खुटार की तस्वीर पर सवाल उठ रहे हैं, प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार है. स्थानीय शिक्षिका के अनुसार दुर्गंध इतनी तेज है कि कक्षा में पढ़ाने-सीखने में परेशानी होती है; बच्चों को मिड-डे मील भी इसी के बीच दिया जाता है. आसपास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि अस्पताल से निकलने वाला मेडिकल वेस्ट भी इसी इलाके में फेंका जाता है; जांच के बाद ही सत्यापन संभव है. खुटार बाजार में मछली और मांस के अवशेष भी इसी इलाके में फेंके जाते हैं. ग्राम पंचायत ने कचरा स्टेडियम के पीछे जमा करने की बात की है. कचरे का ढेर पहाड़नुमा रूप ले चुका है. कई बार शिकायत के बावजूद स्थायी समाधान नहीं हुआ. शिक्षिका ने भी जानकारी दी है. पंचायत सचिव ने जवाब दिया कि हर 10-15 दिन में कचरा हटवाते हैं; कुछ कहें तो यह स्वास्थ्य केंद्र का हो सकता है, पर निस्तारण तो होना चाहिए. सवाल है कि सफाई की जिम्मेदारी आखिर किसकी है? अब जिला प्रशासन की कार्रवाई पर नजर है ताकि कचरे और मेडिकल वेस्ट के निस्तारण की व्यवस्था हो सके.0
0
Report
दतिया में जहरीली शराब के खिलाफ कार्रवाई: 1200 लीटर गुड़ लाहन नष्ट
Datia, Madhya Pradesh:दतिया में जहरीली शराब के खिलाफ कार्रवाई, 1200 लीटर लाहन नष्ट दतिया। सागर में जहरीली शराब की घटना के बाद दतिया में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की। कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े और एसपी मयूर खंडेलवाल के निर्देश पर ग्राम फुलरा कंजरडेरा के पास दबिश दी गई。 कार्रवाई में 6 ड्रम में करीब 1200 लीटर गुड़ लाहन नष्ट किया गया, जबकि 75 लीटर कच्ची हाथ भट्टी शराब जब्त की गई। मामले में आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत एक प्रकरण दर्ज किया गया है। जब्त एवं नष्ट सामग्री की अनुमानित कीमत 1,99,200 रुपये बताई गई है。 बाइट—अनुरुद्ध खानवेलकर, आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी एवं वृत्त प्रभारी ने बताया कि जिले में अवैध और जहरीली शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक ध्वनि भदौरिया, मनोज दिनकर, मुख्य आरक्षक विकास पाठक सहित आबकारी बल का योगदान रहा।0
0
Report
खड़िया इलाके में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली ब्रेकिंग सिंगरौली से सटे खड़िया में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी NCL खड़िया कॉलोनी गेट नंबर-2 के पास मिला युवक का शव शव मिलने की खबर से मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ इलाके में हड़कंप ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची शक्तिनगर थाना पुलिस जांच शुरू पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए शुरू युवक की मौत कैसे हुई कारणों की पड़ताल में जुटी शक्तिनगर पुलिस0
0
Report
Advertisement
उज्जैन दीपोत्सव: 500 पुलिसकर्मी, CCTV-ड्रोन से सुरक्षा चाक-चौबंद
Ujjain, Madhya Pradesh:25 लाख दीपों के दीपोत्सव से पहले उज्जैन में सुरक्षा का थ्री-लेयर प्लान 500 पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा, CCTV-ड्रोन से होगी निगरानी; रामघाट समेत प्रमुख घाटों पर खास इंतजाम उज्जैन में 17 सितंबर की शाम शिप्रा नदी के तट पर होने वाले भव्य दीपोत्सव को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में हैं। 25 लाख से अधिक दीपों के प्रज्वलन वाले इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद कर दिया है। एडिशनल एसपी आलोक शर्मा ने बताया कि आयोजन को देखते हुए उज्जैन में थ्री-लेयर सिक्योरिटी सिस्टम लागू किया गया है। पूरे जिले से करीब 500 पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया है। प्रमुख घाटों पर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों को प्रभारी बनाया गया है। रामघाट को दो सेक्टर में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसके अलावा दत्त अखाड़ा, भूखी माता घाट, केदारेश्वर घाट और सुनहरी घाट सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर भी पुलिस बल तैनात रहेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यातायात व्यवस्था के लिए भी अलग टीम लगाई गई है। यह टीम पूरे क्षेत्र में यातायात को सुचारु बनाए रखने का काम करेगी। पुलिस ने राजस्व, PWD और बिजली विभाग के साथ समन्वय कर मजबूत बैरिकेडिंग कराई है। बिजली, लाइटिंग और आतिशबाजी से जुड़ी व्यवस्थाओं को भी सुरक्षा मानकों के अनुरूप रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वहीं, पूरे आयोजन क्षेत्र पर CCTV कैमरों और ड्रोन के जरिए लगातार नजर रखी जाएगी। सादे कपड़ों में क्राइम ब्रांच के कर्मचारी भी तैनात रहेंगे और किसी भी असामाजिक तत्व पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। CCTV की फीड कंट्रोल रूम और महाकाल मंदिर में भी रखी जाएगी, ताकि पूरे आयोजन पर लगातार नजर रखी जा सके। दीपोत्सव के लिए पूरे क्षेत्र को सात सेक्टर में बांटा गया है। जगह-जगह ब्लॉक तैयार किए गए हैं, जहां दीप प्रज्वलन किया जाएगा। आयोजन में बड़ी संख्या में वॉलंटियर्स भी जिम्मेदारी संभालेंगे。 यानी 17 सितंबर की शाम जब शिप्रा के घाट लाखों दीपों की रोशनी से जगमगाएंगे, उसी दौरान श्रद्धालुओं और शहरवासियों की सुरक्षा के लिए पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद रहेगी。0
0
Report
उज्जैन में युवा धर्म संसद 2026 अवन्तिका: 24 राज्यों से 1600+ युवा जुटेंगे
Ujjain, Madhya Pradesh:मोहन भागवत करेंगे युवाओं से संवाद, उज्जैन में जुटेंगे 24 राज्यों के 1600 से ज्यादा युवा 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से पहुंचेंगे युवा, 18 सितंबर को मोहन भागवत युवाओं से करेंगे संवाद, समापन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव होंगे शामिल उज्जैन में 17 से 19 सितंबर तक देशभर के युवाओं का बड़ा समागम होने जा रहा है। स्वामी विवेकानंद के ऐतिहासिक स्मृति में ‘युवा धर्म संसद–2026 अवन्तिका’ का आयोजन किया जाएगा। इसमें 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 1600 से ज्यादा युवा, विद्यार्थी, शिक्षक और अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े लोग शामिल होंगे。 तीन दिवसीय यह आयोजन माधव विज्ञान महाविद्यालय परिसर स्थित गीता भवन सभागार में होगा। इसका उद्देश्य युवाओं को भारतीय संस्कृति, धर्म, ज्ञान-परंपरा और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ना है। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को समाज और देश के विकास में अपनी भूमिका को समझने और उस पर विचार रखने का मौका मिलेगा。 युवा धर्म संसद का औपचारिक शुभारंभ 18 सितंबर को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत करेंगे। वे देशभर से आए युवाओं को संबोधित करेंगे। इस दौरान भारतीय संस्कृति, जीवन मूल्यों, चरित्र निर्माण और वर्तमान समय की चुनौतियों जैसे विषयों पर चर्चा होगी。 कार्यक्रम में संत-महात्माओं, विद्वानों, शिक्षाविदों, चिंतकों, साहित्यकारों और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों के साथ युवाओं का संवाद भी होगा। धर्म, चरित्र निर्माण, सामाजिक जिम्मेदारी, संवाद की संस्कृति, आस्था, धर्मस्थलों की भूमिका और भारतीय जीवन-दृष्टि जैसे विषयों पर अलग-अलग सत्र आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम को सिर्फ भाषणों तक सीमित नहीं रखा गया है। यहां युवाओं के लिए कला दीर्घा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुस्तक मेला, युवा पंचायत और जनजातीय मेला भी लगाया जाएगा। अलग-अलग राज्यों से आए युवा अपनी संस्कृति और परंपराओं को भी एक-दूसरे से साझा करेंगे। 19 सितंबर को कार्यक्रम का समापन होगा। समापन समारोह में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। ‘युवा धर्म संसद’ की राष्ट्रीय श्रृंखला इससे पहले काशी, अयोध्या, मथुरा, हरिद्वार और कांचीपुरम में आयोजित हो चुकी है। इन आयोजनों में करीब 7100 युवाओं ने हिस्सा लिया था। अब उज्जैन में होने वाला आयोजन इसी श्रृंखला की अगली कड़ी है। महाकाल की नगरी उज्जैन को इस आयोजन के लिए इसलिए भी खास माना जा रहा है, क्योंकि यह शहर प्राचीन समय से ही धर्म, ज्ञान, विज्ञान और संस्कृति की भूमि रहा है। इसी पृष्ठभूमि में देशभर से आने वाले युवाओं को एक मंच पर लाकर भारतीय परंपरा और आज के समय की चुनौतियों पर बातचीत का अवसर दिया जाएगा。0
0
Report
सीजीपीएसी भर्ती 2025: दस्तावेज़ वेरिफिकेशन-इंटरव्यू स्थगित, 265 पदों पर नया इंतज़ार
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर बिग ब्रेकिंग-सीजीपीएसी परीक्षा-2025 से जुड़ी बड़ी खबर. सीजीपीएसी की ओर से दस्तावेज वेरिफिकेशन और इंटरव्यू को किया गया स्थगित. 20 सितंबर से होनी थी दस्तावेज वेरिफिकेशन और इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू. सीजीपीएसी ने बताया अपरिहार्य कारणों से इंटरव्यू स्थगित. 265 पदों के लिए चल रही है भर्ती प्रक्रिया.0
0
Report
Advertisement
उरलाना कलां में मिलावटखोरों पर दबिश: सात सैंपल लैब में भेजे गए
Panipat, Haryana:उरलाना कलां गांव में नकली दूध और मिलावटी खाद्य पदार्थों के कारोबार के खिलाफ ग्रामीणों और पशुपालकों की महापंचायत के बाद प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। ग्रामीणों ने महापंचायत में प्रशासन को चेतावनी दी थी कि यदि मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो 22 सितंबर को डीसी कार्यालय के बाहर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद सीएम फ्लाइंग, सीआईडी और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने उरलाना कलां में कई दुकानों और डेयरियों पर छापेमारी शुरू कर दी है। कार्रवाई के दौरान सरदार जी डेयरी के संचालक संदीप सिंह की फर्म से छह सैंपल लिए गए हैं। इनमें मोतीचूर के लड्डू, मिल्क केक, पतिशा, खोया बर्फी, खोया और डोडा बर्फी शामिल हैं। वहीं खालसा ट्रेडर्स के संचालक गुरप्रीत सिंह की फर्म से कलाकंद का एक सैंपल लिया गया है। इस तरह दोनों फर्मों से अब तक कुल सात सैंपल लिए जा चुके हैं। दो अन्य फर्मों में भी सैंपलिंग जारी है। इनमें श्याम स्वीट्स, जिसके मालिक संजय उर्फ संजू हैं, तथा कश्यप डेयरी, जिसके मालिक ईश्वर सिंह कश्यप हैं, शामिल हैं। इन फर्मों से भी खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए जा रहे हैं। लैब रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. विक्रम सिंह के नेतृत्व में लिए जा रहे सैंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। अधिकारियों के अनुसार लैब रिपोर्ट में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और निर्धारित मानकों की स्थिति स्पष्ट होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग और जांच का अभियान आगे भी जारी रहेगा। संयुक्त टीम में खाद्य सुरक्षा विभाग, सीएम फ्लाइंग और सीआईडी की संयुक्त टीम शामिल है। डॉ. विक्रम सिंह, एफएसओ; सोमप्रकाश, हेल्पर, एफएसओ; सीएम फ्लाइंग से एसआई राज सिंह; एसआई सुभाष सिंह; ईएचसी सुनील; सिपाही सुरेंद्र; सिपाही अनिल; सीआईडी पानीपत से एसआई जसबीर सिंह; एएसआई परवीन कुमार; एएसआई राज सिंह; सिपाही अंकुश; सिपाही आशीष अधिकारी और कर्मचारी कार्यवाही में शामिल हुए थे। बता दें कि कुछ दिन पहले उरलाना कलां में मिलावट के खिलाफ ग्रामीणों और पशुपालकों द्वारा आयोजित महापंचायत में प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की गई थी। ग्रामीणों ने चेतावनी दी थी कि यदि मिलावटखोरों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 22 सितंबर को डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा। अब प्रशासन की ओर से की गई छापेमारी के बाद ग्रामीणों की नजर कार्रवाई के अगले चरण और लैब रिपोर्ट पर टिकी है।"0
0
Report
Muzaffarpur police jeep dog video goes viral
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में जिस पुलिस जीप पर बैठकर पुलिस वाले लोगों की सुरक्षा करते हैं आज उस पुलिस जीप पर कुत्ता बैठकर पुलिस बन गया है और यह दृश्य शहर के बीचों बीच स्थित नगर थाना के पास खड़ी नगर थाना पुलिस की गस्ती जीप के अंदर कुत्ता बैठा हुआ है जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यह वीडियो सामने आने के बाद लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है. वायरल वीडियो में थाना के पास खड़ी पुलिस की गाड़ी में कुत्ता आराम से बैठा दिखाई दे रहा है. जब आसपास मौजूद लोगों की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने इसका वीडियो बना लिया. जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. अब लोग इस दृश्य को लेकर मजाकिया लहजे में कह रहे हैं कि अब शहर की सुरक्षा का जिम्मेवारी पुलिस के बदले कुत्ते करेंगे. वही लोगों का कहना है कि शहर में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है और इसकी चिंता किसी को नहीं है. लोगों का कहना है कि शहर के कई इलाकों में आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ी है, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है और अब तक कई लोगों को काट चुका है फिर भी नगर निगम की ओर से इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. फिलहाल पुलिस वाहन में बैठे कुत्ते का यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान जरूर खींच रहा है.0
0
Report
निर्माणाधीन सीढ़ी गिरने से मजदूर गंभीर घायल
Partawal, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल-हरपुर चौराहे स्थित श्रीमती प्रभावती देवी इंटरमीडिएट कॉलेज में बुधवार सुबह निर्माणाधीन सीढ़ी अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में सीढ़ी खोलने का काम कर रहा करीब 45 वर्षीय मजदूर मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर की पहचान भिटौली थाना क्षेत्र के जददूपिपरा निवासी बदरेआलम पुत्र जलूश के रूप में हुई है। बताया गया कि कॉलेज में करीब 13 दिन पहले नई सीढ़ी के निर्माण का कार्य शुरू हुआ था। बुधवार सुबह दो मजदूर निर्माणाधीन सीढ़ी को खोलने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक सीढ़ी का पूरा हिस्सा भरभराकर नीचे गिर गया और बदरेआलम मलबे के नीचे दब गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मलबा हटाकर मजदूर को बाहर निकाला। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने घायल मजदूर को हरपुर चौराहे स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। परिजनों के मुताबिक हादसे में मजदूर को गंभीर चोटें आई हैं। हादसा निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों और सावधानियों को लेकर भी सवाल खड़े करता है।0
0
Report
Advertisement
लखनऊ के कश्मीरी मोहल्ले में बंदरों की करतूत का वीडियो वायरल दीवार गिरने से बची
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ पुराने लखनऊ के कश्मीरी मोहल्ला में बंदरों का हंगामा बंदर की करतूत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल छत की कमजोर दीवार को बंदर ने पकड़कर तेज हिलाया बंदर के हिलाने से दीवार गिरते-गिरते बची कमजोर दीवार देखकर आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप युवक ने बंदर की करतूत का वीडियो बनाया वीडियो बनाकर युवक ने सोशल मीडिया पर किया वायरल0
0
Report
महवा नगरपालिका चेयरमैन निर्विरोध: भाजपा के विनीत बंसल की विजय तय
Dausa, Rajasthan:दौसा महवा नगर पालिका चेयरमैन चुनाव प्रकरण भाजपा के अलावा किसी ने नहीं किया नामांकन ऐसे में भाजपाई ने खुशी में किया जमकर नृत्य बाड़बंदी में मौजूद पार्षदों के साथ विधायक भी थिरके राजेंद्र मीणा भी जमकर नाचे पार्षदों के साथ डॉ किरोड़ीलाल मीणा पर बने लोक गीत पर किया डांस वहीं फटाके ओर आतिशबाजी चलाकर किया खुशी का इजहार महवा में भाजपा के विनीत बंसल के निर्विरोध चेयरमैन निर्वाचित होना तय स्क्रुटनी और नाम वापसी के समय के बाद होगी विधिवत घोषणा लेकिन भाजपाइयों ने आज ही निर्विरोध निर्वाचित मानते किया खुशी का इजहार इस पूरी गणित में मंत्री डॉ किरोड़ीलाल मीणा की रही अहम भूमिका0
0
Report
नोएडा के सेक्टर-68 में हार्डवेयर दुकान चोरी, लाखों के माल पर हाथ साफ
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा—सेक्टर-68 गढ़ी गोल चक्कर के पास हार्डवेयर की दुकान में चोरी की वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि बीती रात चोरों ने दुकान को निशाना बनाया और लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। सुबह दुकान पहुंचने पर चोरी की जानकारी होने के बाद व्यापारियों में हड़कंप मच गया। दुकानदार के मुताबिक, चोर दुकान से कई लाख रुपये का हार्डवेयर सामान चोरी कर ले गए हैं। हालांकि, चोरी हुए सामान की सही कीमत और अन्य नुकसान का आकलन किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके। थाना फेस-3 क्षेत्र में हुई इस वारदात के बाद स्थानीय व्यापारियों में दहशत का माहौल है। व्यापारियों का कहना है कि रात के समय सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। उनका आरोप है कि चोरों के हौसले बुलंद हैं और उन्हें पुलिस का भी खौफ नहीं है। व्यापारियों ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरी का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी और सामान की बरामदगी की मांग की है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है और चोरी की वारदात से जुड़े सुराग जुटाए जा रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
दौसा नगर परिषद सभापति चुनाव: राधा जायसवाल BJP की बागी, मुकाबला रोचक
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा 55 पार्षदों की दौसा नगर परिषद में सभापति चुनाव नामांकन प्रक्रिया ने रोचक किया मुकाबला कांग्रेस ने रेखा गुर्जर को बनाया प्रत्याशी वहीं भाजपा ने भी कविता गुर्जर को उतरा मैदान में वहीं भाजपा के टिकट पर चुनाव जीती राधा जायसवाल ने भी किया नामांकन दाखिल राधा के बागी होने से रोचक हुआ मुकाबला राधा के पति राजकुमार जायसवाल दो बार रह चुके सभापति हालाँकि कांग्रेस इससे मान रही खुद की राह आसान लेकिन राधा ने कहा हारने के लिए नहीं जीत के लिए किया है नामांकन कांग्रेस के 24,भाजपा के 17 ओर निर्दलीय है 14 पार्षद अब नाम वापसी पर होगी प्रत्याशियों की तस्वीर साफ क्या राधा मैदान में रहती है या फिर छोड़ेगी मैदान 55 पार्षदों की दौसा नगर परिषद में सभापति चुनाव को लेकर फिलहाल मुकाबला रोचक हो गया है कांग्रेस ने रेखा गुर्जर को प्रत्याशी बनाया है तो वहीं भाजपा ने भी कविता गुर्जर पर दाव खेला है लेकिन इसी बीच भाजपा के टिकट पर चुनाव जीती पार्षद राधा जायसवाल ने भी निर्दलीय नामांकन दाखिल कर एक और जहां भाजपा की मुश्किल बढ़ा दी है तो वहीं कांग्रेस खेमे में खुशी दिखाई दे रही है राधा के नामांकन दाखिल करने से कांग्रेस अपनी जीत की राह आसान मानने लगी है राधा जायसवाल के पति राजकुमार जायसवाल पूर्व में दौसा नगर परिषद के दो बार सभापति रह चुके हैं ऐसे में माना जा रहा है राजकुमार ने पूरी रणनीति के साथ पत्नी राधा को सभापति के चुनाव मैदान में उतारा है हालांकि 18 सितंबर को नाम वापसी के बाद ही यह साफ होगा कि क्या राधा मैदान में डटी रहती है या फिर मैदान से हटेगी सूत्रों की माने तो पूर्व में भाजपा ने राधा जायसवाल को ही प्रत्याशी बनाना तय किया था लेकिन कुछ पार्षदों के विरोध के चलते कविता गुर्जर को प्रत्याशी बनाया गया सभापति चुनाव में पार्षदों के आंकड़े की बात करें तो कुल 55 पार्षद में से 24 पार्षद कांग्रेस के विजय हुए हैं तो वहीं भाजपा के 17 पार्षद हैं 14 पार्षद निर्दलीय हैं ऐसे में एक और जहां कांग्रेस ओर भाजपा निर्दलीयों पर निर्भर है वही राधा जायसवाल भी पति राजकुमार जायसवाल के साथ मिलकर अपनी जीत के लिए जोड़-तोड़ की गणित बिठाने में लगी हुई है राधा ने यह भी दावा किया है कि कोई भी लड़ाई हार के लिए नहीं जीत के लिए लड़ी जाती है ऐसे में राधा अपनी जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त भी दिखाई दे रही है राधा के जीत के भरोसे पर कांग्रेस और भाजपा खेमे में भी क्रॉस वोटिंग को लेकर डर सताने लगा है शहर के लोगों में भी यह मुकाबला सुर्खियों में है और चर्चा है क्या राधा जायसवाल सभापति के जीत के आंकड़े को छू सकेगी अब यह भविष्य के गर्भ में छिपा हुआ है । बाइट कविता गुर्जर भाजपा सभापति प्रत्याशी नगर परिषद दौसा बाइट रेखा गुर्जर कांग्रेस सभापति प्रत्याशी नगर परिषद दौसा बाइट राधा जायसवाल भाजपा की बागी सभापति प्रत्याशी नगर परिषद दौसा0
0
Report
पटना: संविदा एएनएम का धरना, स्थायी नियुक्ति और समान वेतन की मांग
Patna, Bihar:पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है... जेडीयू प्रदेश कार्यालय में उस वक्त अफरातफरी का माहौल बन गया, जब प्रदर्शन कर रही संविदा कर्मी एएनएम की भीड़ अचानक वहां पहुंच गई。 एएनएम कर्मियों ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात की मांग को लेकर जमकर विरोध जताया। प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर अड़ी रहीं और साफ कहा कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे यहां से नहीं हटेंगी。 प्रदर्शन कर रही एएनएम कर्मियों की प्रमुख मांग है कि उन्हें स्थायी किया जाए और नियमित एएनएम कर्मियों के बराबर वेतन दिया जाए, एएनएम कर्मियों का कहना है कि महंगाई के इस दौर में 15 हजार रुपये के मानदेय में परिवार चलाना मुश्किल है। उनका कहना है कि वे भी स्वास्थ्य सेवाओं में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं, ऐसे में उन्हें भी नियमित कर्मियों के समान वेतन और सेवा की सुरक्षा मिलनी चाहिए。 जेडीयू प्रदेश कार्यालय में एएनएम कर्मियों के पहुंचने और स्वास्थ्य मंत्री से मिलने की जिद के बाद कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया。 अब सवाल ये है कि सरकार इन संविदा एएनएम कर्मियों की मांगों पर क्या फैसला लेती है और क्या इन्हें स्थायी करने तथा वेतन बढ़ाने को लेकर कोई ठोस कदम उठाया जाएगा?0
0
Report
नीतीश कुमार ने महाबोधि महाविद्यालय का नया भवन और आईटीईपी शुरू किया
Patna, Bihar:नालंदा से शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने महाबोधि महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही चार वर्षीय एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम यानी आई.टी.ई.पी. की भी शुरुआत की गई। उद्घाटन समारोह के दौरान नीतीश कुमार ने महाबोधि महाविद्यालय की शिक्षा और शोध को समर्पित वार्षिक पत्रिका ‘नव चेतना’ का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार, विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन सर्राफ, मुख्य सचेतक संजय गांधी, मंत्री मोहम्मद जमा खान, सांसद कौशलेन्द्र कुमार समेत कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे। अपने संबोधन में नीतीश कुमार ने कहा कि किसी समाज, राज्य या देश के विकास का वास्तविक पैमाना उसकी शिक्षा के क्षेत्र में हासिल उपलब्धियां होती हैं। उन्होंने कहा कि विकसित और समृद्ध बिहार का रास्ता शिक्षित बिहार से होकर गुजरता है। नीतीश कुमार ने महाबोधि महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन को College के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि आधुनिक और सुविधायुक्त शैक्षणिक वातावरण विद्यार्थियों के ज्ञान, कौशल और व्यक्तित्व विकास को नई दिशा देगा।0
0
Report
Advertisement
