Back
रजनी तिवारी का सपा पर हमला: राम मंदिर और PDA पर तेज जुबानी हमला
ADASHISH DWIVEDI
Dec 07, 2025 12:34:54
Hardoi, Uttar Pradesh
हरदोई में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने समाजवादी पार्टी पर जोरदार हमला। अखिलेश यादव के चुनाव आयोग पर SIR के जरिए वोट घटाने के आरोप को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि हर हार के बाद सपा तरह-तरह के बहाने बनाती है, लेकिन जनता ने उन्हें पूरी तरह नकार दिया है। तेलंगाना में बाबरी मस्जिद की नींव रखने के ऐलान पर उन्होंने अयोध्या के भव्य राम मंदिर का जिक्र कर कहा, हम अपने आराध्य भगवान राम की बात करते हैं, दुनिया भर से श्रद्धालु वहां दर्शन को आ रहे हैं, देश वासियों की मथुरा और काशी जैसी कल्पना है वहां भी कार्य शुरू होगा। रजनी तिवारी ने सपा सांसद अवधेश प्रसाद के PDA और बीजेपी से चुनाव आयोग के मिले होने के आरोप पर सपा के PDA को 'परिवार' बताते हुए बीजेपी की समावेशी नीतियों का बचाव किया साथ ही उन्होंने SIR फॉर्म भरने की अपील करते हुए विपक्ष पर वोटरों को भ्रमित करने का आरोप लगाया।
हरदोई में एक विद्यालय के कार्यक्रम में पहुंची उत्तर प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने अखिलेश यादव के बयान चुनाव आयोग का काम है वोट बढ़ाना लेकिन sir के जरिए वोट कम किए जा रहे हैं पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देखिए अब वह पूरी तरह से क्या कहें उनकी मनःस्थिति कोई भी चुनाव हो जनता उनको परास्त करने का काम करती है तो वह किसके ऊपर आरोप थोपें कभी कहते हैं कि फर्जी वोट बन रहे हैं कभी एसएआर के ऊपर आरोप लगाते हैं तो तरह-तरह के वह आरोप लगाते हैं कभी चुनाव के पहले कभी चुनाव के बाद में वह आरोप लगाने का काम करते हैं जनता ने उन्हें पूरी तरह से नकार दिया है हम तो कहेंगे कि अखिलेश जी जनता की तरफ ध्यान दीजिए आप विपक्ष में है लोगों का कार्य करिए लोगों का सम्मान करिए इसी तरह के कार्य आप करते रहते हैं जनता आपको समझ चुकी है, कभी आप तथाकथित संविधान को लेकर घूमते हैं और बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का काम आपने कभी नहीं किया तो जनता कहती है जो कहते हो वह करके भी दिखाओ आप लोगों को तो जनता पूरी तरह से समझ चुकी है वो इसी आधार पर कुछ न कुछ कहते रहते हैं।
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के बाद अब तेलंगाना में भी बाबरी मस्जिद की नींव रखने का ऐलान किया गया है इस पर उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देखिए आप बात करिए दिव्य और भव्य राम मंदिर की हम लोग कब से कल्पना करते थे कि कौन सा ऐसा दिन होगा कि अयोध्या में भव्य और दिव्य राम मंदिर का निर्माण होगा वहां पर राम मंदिर का निर्माण भी हो गया वहां पर भव्य पताका भी फहर गई पूरे देश भर से नहीं कहें पूरे विश्व भर से लोग वहां दर्शन करने के लिए आते हैं, कहने दीजिए जो भी लोग कहते हैं और हम लोग करके दिखाते हैं, हम लोगों ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण भी हुआ अभी मथुरा काशी जैसी लोगों की देशवासियों की कल्पना है जो लोग सोचते हैं वहां भी कार्य शुरू होगा हम अन्य चीजों की बात नहीं करते हैं हम तो सिर्फ अपने आराध्य की बात करते हैं अपने भगवान की बात करते हैं अपने मंदिर की बात करते हैं।
अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद के बयान, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने पीडीए देश के दलितों पिछड़ों अल्पसंख्यकों को वोट का अधिकार दिया है भारतीय जनता पार्टी इस अधिकार को छीनना चाहती है सरकार और चुनाव आयोग पूरी तरह से मिले हुए हैं इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि उनको पहले समझना चाहिए कि PDA क्या है उनकी नजर में क्या है भारतीय जनता पार्टी सभी को एक साथ लेकर के चलती है चाहे कोई भी व्यक्ति हो दबा कुचला मध्यम वर्ग हर व्यक्ति को साथ में लेकर के उसके लिए नीतियां बनाती है उसको लाभ देने का काम करती है संविधान के अनुरूप समाज के हर तबके को आगे पहुंचाने का काम कर रही है उनको समझना चाहिए कि वह किस पीडीए की बात कर रहे हैं उनके लिए तो सिर्फ परिवार को ही वो PDA मानते हैं वह लोग, तो उनकी बात पर हम क्या कहें हम सबको लेकर के चलते हैं गरीब व्यक्ति है दलित व्यक्ति है समाज का दबा कुचला व्यक्ति है हर व्यक्ति को आगे बढ़ाना हमारी जिम्मेदारी बनती है और हमारी सरकार उसी के एकॉर्डिंग काम भी कर रही है।
उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने SIR को लेकर कहा कि आप सब लोग SIR का फॉर्म भरिए और आपका जो वोट देने का अधिकार है उसको आप कायम रखिए हर व्यक्ति को SIR का फॉर्म भरना चाहिए क्योंकि आप उसमें वोट डाल सकेंगे इसमें कोई dिक्कत नहीं है यह लोग भ्रम फैलाने का काम करते हैं चुपके से सब लोग फॉर्म भर रहे हैं जितने लोग SIR पर सवाल उठा रहे हैं उनसे पूछिए चुपके चुपके फॉर्म भर रहे हैं फार्म भरवाने का काम कर रहे हैं लेकिन आपके वोट के अधिकार को छीनना चाहते हैं हम कहना चाहेंगे कि सब लोग SIR का फॉर्म भरिए वोट का अधिकार आपका है वोट देने का काम करिए,जो लोग आप से कह रहे हैं इस तरह से बातें जो कर रहे हैं वह सच में खुद तो यह काम कर रहे हैं वोट देने का अपना अधिकार बना रहे और लोग वोट न दे पाए इसलिए ऐसी भ्रमित करने वाली चीजें कह रहे हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
103
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report