icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
241123
Vishal BajpaiVishal BajpaiFollow14 Jun 2024, 02:39 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गहलोत ने जल जीवन मिशन के आंकड़ों पर सवाल उठाए

Jaipur, Rajasthan:जयपुर - अशोक गहलोत ने उठाए जल जीवन मिशन के आंकड़ों पर सवालबजट फाइल्स' के तहत मामला नंबर 01 किया जारी पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जल जीवन मिशन को लेकर भजनलाल सरकार पर निशाना साधा। गहलोत ने दावा किया कि कांग्रेस सरकार के एक साल में 13.88 लाख नल कनेक्शन दिए गए जबकि भाजपा सरकार के तीन साल में 12.95 लाख नल कनेक्शन हुए। गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से पूछा-, “दो साल बनाम पांच साल” वाले भजनलाल जी, जल जीवन मिशन के एक साल बनाम तीन साल पर तो जवाब दीजिए। गहलोत ने भाजपा सरकार की घोषणाओं और उपलब्धियों पर सवाल उठाने के लिए बजट फाइल्स अभियान किया है शुरू
0
0
Report

BSF जवान के सूने घर में लाखों के जेवरात चोरी, CCTV में पांच बदमाश कैद

Satna, Madhya Pradesh:सतना। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अमौधा में चोरों ने BSF के जवान के सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपए के जेवरात पार कर दिए। पांच चोर घर में घुसकर चोरी करते हुए CCTV कैमरे में कैद हुए हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और उनकी तलाश में जुटी है। जानकारी के मुताबिक, 13 नवंबर की रात चोरों ने BSF के जवान शिवओम ठाकुर के मकान को निशाना बनाया। शिवओम ठाकुर इस समय त्रिपुरा में पदस्थ है, शिवओम ठाकुर की पत्नी कल्याणी ठाकुर अपने पैतृक गांव चितहरा गई हुई थीं और घर पर कोई नहीं था। चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर मकान में प्रवेश किया। इसके बाद बेडरूम में रखी अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए और फरार हो गए। सुबह पड़ोसी ने मकान का ताला टूटा देखा तो कल्याणी को इसकी सूचना दी। गांव से लौटकर जब उन्होंने घर की जांच की तो बेडरूम का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी का लॉकर टूटा हुआ मिला। जांच करने पर जेवरात गायब मिले। वारदात को अंजाम देने आए पांच चोर घर में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गए हैं। कल्याणी ठाकुर ने सिविल लाइन थाने में आवेदन देकर चोरी की शिकायत की है। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान और उनकी तलाश शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

अब उत्तराखंड में आपदा प्रभावितों को दोगुनी राहत, 8 लाख तक सहायता

Dehradun, Uttarakhand:उत्तराखंड के आपदा प्रभावितों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत का ऐलान किया है... मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के सहायता मानकों में बढ़ोतरी की गई है... अब आपदा में जान गंवाने वालों के परिजनों को 4 लाख की जगह 8 लाख रुपये की सहायता मिलेगी... किसानों, पशुपालकों और मकान गंवाने वाले परिवारों को भी पहले से ज्यादा आर्थिक मदद मिलेगी... उत्तराखंड में बाढ़, भूस्खलन, अतिवृष्टि और बादल फटने जैसी आपदाओं से प्रभावित लोगों के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला... मुख्यमंत्री धामी और आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया है... अब इतनी मिलेगी सहायता मृत्यु पर सहायता: 4 लाख से बढ़कर 8 लाख की बड़े पशु की क्षति: 37,500 से बढ़कर 50 हजार वर्षा आधारित फसल: 8,500 से बढ़कर 11 हजार प्रति हेक्टेयर बागवानी फसल: 22,500 से बढ़कर 30 हजार प्रति हेक्टेयर मैदानि क्षेत्र में पूर्ण क्षतिग्रस्त मकान: 1.20 लाख से बढ़कर 1.60 लाख पहाड़ी क्षेत्र में पूर्ण क्षतिग्रस्त मकान: 1.30 लाख से बढ़कर 1.70 लाख रुपये शायद public facilities की मरम्मत के लिए भी सहायता बढ़ाई गई है... सड़क, पुल, पेयजल योजना, बिजली, स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र और पंचायत की परिसंपत्तियों को हुए नुकसान पर अब ज्यादा आर्थिक मदद मिलेगी... सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन के मुताबिक संशोधित मानक वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रभावी हो गए हैं... इससे आपदा प्रभावित परिवारों को राहत देने और पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने में मदद मिलेगी... केंद्र सरकार के इस फैसले से उत्तराखंड के आपदा प्रभावितों को निश्चित तौर पर बड़ा आर्थिक संबल मिलेगा... अब जरूरत है कि बढ़ी हुई सहायता समय पर पात्र लोगों तक पहुंचे...
0
0
Report

बदरीनाथ धाम में पंच पूजा के तीसरे दिन वेद पाठ व गर्भगृह में पूजन के खास कार्यक्रम

Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:बदरीनाथ धाम में कपाट बंद होने की प्रक्रिया के तहत पंच पूजा के तीसरे दिन शनिवार को विशेष धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। इस दौरान भगवान बद्रीविशाल को ईशावास्योपनिषद का पाठ श्रवण कराया गया। इसके बाद विधि-विधान के साथ वेद ग्रंथों को ताम्र पत्रों में संपुटित कर भगवान बद्रीविशाल के चरणों में गर्भगृह के भीतर स्थापित कर दिया गया। इसी के साथ इस वर्ष के लिए बदरीनाथ धाम में वेद वाचन की परंपरा को विराम दिया गया। ब्रह्ममुहूर्त में महाभिषेक के अवसर पर वेद आचार्यों ने शुक्ल यजुर्वेद के अंतिम अध्याय ईशावास्योपनिषद का उच्चारित पाठ भगवान श्री बद्रीविशाल को सुनाया। पाठ संपन्न होने के बाद सनातन परंपरा के अनुसार खड्ग-पुस्तक पूजन का अनुष्ठान किया गया। इसमें वेद पुस्तकों को दो ताम्र पत्रों के बीच संपुटित कर गर्भगृह में भगवान के चरणों में विराजमान किया गया। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार बदरीकाश्रम भगवान नर और नारायण की पवित्र तपस्थली है। यहां भगवान नर क्षात्र धर्म और भगवान नारायण ब्रह्म धर्म के प्रतीक माने जाते हैं। इसी प्राचीन परंपरा के निर्वहन के तहत पंच पूजा के तीसरे दिन वेद वाचन को विराम दिया जाता है। बदरीनाथ धाम में कपाट बंद होने से पूर्व होने वाली पंच पूजाओं में इस अनुष्ठान का विशेष धार्मिक महत्व है। ब्यो- वेदपाठी डॉ. अमित बंदोलिया ने बताया कि बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया के तहत पंच पूजा के तीसरे दिन खड्ग-पुस्तक पूजन का विशेष अनुष्ठान संपन्न हुआ। ब्रह्ममुहूर्त में महाभिषेक के बाद वेद आचार्यों ने ईशावास्योपनिषद का पाठ भगवान बद्रीविशाल को श्रवण कराया। इसके बाद वेद पुस्तकों को ताम्र पत्रों में संपुटित कर गर्भगृह में भगवान के चरणों में स्थापित किया गया। इसी के साथ इस वर्ष के लिए धाम में वेद वाचन विधिवत संपन्न हो गया。
0
0
Report
Advertisement

पत्नी और साली के विवाद से आहत पति ने मौत को लगाया गले

VIVEK DUBEYVIVEK DUBEYFollow11m ago
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा के जसवंतनगर थाना क्षेत्र के केवाला गांव में पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक ने खेत पर जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान करीब 30 वर्षीय अनुज कुमार यादव पुत्र अशोक कुमार के रूप में हुई है। अनुज केके डिग्री कॉलेज के पास स्थित दूध डेयरी पर काम करते थे। परिजनों के मुताबिक, पत्नी रमन देवी से जेवर को लेकर अक्सर विवाद होता था। आरोप है कि शुक्रवार को अनुज की साली नीलम डेयरी पर पहुंची और वहां अनुज को अपमानित करते हुए गाली-गलौज की। घटना से आहत अनुज घर पहुंचने के बाद सीधे खेत पर चले गए। खेत से उन्होंने फोन पर अपनी बहन को बताया कि उनका काफी अपमान हुआ है और अब वह जीना नहीं चाहते। इसके बाद उन्होंने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। खेत में काम कर रहे किसानों ने उन्हें बेहोश देखा तो परिजनों को सूचना दी। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
0
Report

मुनि की रेती में ब्रेक फेल स्कूल बस दीवार से टकराई, 30 यात्री सुरक्षित

Noida, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज ऋषिकेश: मुनि की रेती में बड़ा सड़क हादसा टला जब पीडब्ल्यूडी तिराहे के पास ब्रेक फेल होने से एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराई. फिरोजाबाद से ऋषिकेश घूमने आए थे स्कूली बच्चे, बस में 30 लोग सवार थे. मुनि की रेती पुलिस की त्वरित कार्रवाई से सभी 30 लोग सुरक्षित बाहर निकाले गए. हादसे में बस ड्राइवर, हेल्पर और स्कूल की प्रधानाचार्य को हल्की चोटें आईं. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया और बच्चों के ठहरने/जलपान की व्यवस्था मधुबन आश्रम में की गई. हादसे से पहले इस बस पर ओवरलोडिंग को लेकर ARTO ने चालानी कार्रवाई की थी.
0
0
Report

अररिया में रजिस्ट्री अधिकारी अमित भगत पर अज्ञात हमलावरों ने गोली चलाई, हमलावर फरार

Forbesganj, Bihar:अररिया में रजिस्ट्री ऑफिस के मोहरील अमित भगत को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी और फरार हो गए। घटना कुंआरी थानाक्षेत्र के पहुंशी हाईस्कूल के पास की है जहां अमित भगत अपनी कार से आ रहे थे तभी सामने से आ रही पिकअप ने उन्हें टक्कर मारी उसके बाद पिकअप से उतर हमलावर ने उन्हें गोली मार दी और बाइक से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल मोहरील अमित भगत को इलाज के लिए पूर्णिया रेफर किया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद से पुलिस लगातार छापेमारी कर हमलावरों को पकड़ने में जुटी हुई है
0
0
Report
Advertisement

समस्तीपुर: धमौन में 17 वर्षीय की धारदार हथियार से हत्या, जाँच जारी

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में 17 वर्षीय किशोर की धारदार हथियार से हत्या, लाला गाछी में मिला शव ।रात 8 बजे फोन आने के बाद घर से निकला था दीपक, शरीर पर मिले कई जख्म; जांच के लिए FSL और डॉग स्क्वायड की टीम बुलाई गई । समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के धमौन गांव में 17 वर्षीय किशोर की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। शुक्रवार रात घर से निकले किशोर का शव शनिवार अहले सुबह गांव के लाला गाछी में मिला। उसके शरीर पर कई जगह धारदार हथियार से हमले के निशान पाए गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान धमौन गांव निवासी राजनीति राय के पुत्र दीपक कुमार (17) के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पटोरी एसडीपीओ वीरेंद्र कुमार मेधावी और थानाध्यक्ष अनिल कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। वहीं, डॉग स्क्वायड की टीम भी जांच में सहयोग करेगी।परिजनों के अनुसार, दीपक गुजरात में एक निजी कंपनी में काम करता था। छठ महापर्व में शामिल होने के लिए करीब 10 दिन पहले ही गांव आया था। शुक्रवार रात करीब 8 बजे उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया। इसके बाद वह घर से निकल गया। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश को लेकर चिंतित हो गए। शनिवार अहले सुबह उसकी हत्या की सूचना मिली ।घटनास्थल पर कई जगह खून के निशान मिले हैं। इसके अलावा वहां एक चप्पल भी बरामद हुई है। पुलिस इन साक्ष्यों के आधार पर घटना की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही दीपक के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल और उसके संपर्क में रहने वाले लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।स्थानीय स्तर पर यह बात सामने आई है कि दीपक पूर्व में कुछ आपराधिक गतिविधियों और नशे के अवैध कारोबार से जुड़ा रहा था। इसी वजह से परिजनों ने उसे गांव से बाहर भेज दिया था। हालांकि, इन चर्चाओं की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हत्या के पीछे आपसी रंजिश, पुराना विवाद या अन्य कारण हैं, इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है। पटोरी एसडीपीओ वीरेंद्र कुमार मेधावी ने बताया कि घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है। डॉग स्क्वायड के भी पहुंचने की सूचना है। पुलिस सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।
0
0
Report

सवाई माधोपुर में पंचायतीराज चौथे चरण में मतदान; 456 केंद्रों पर 3.93 लाख मतदाता

Sawai Madhopur, Rajasthan:हेडलाइन-पंचायतीराज चुनाव-2026, चौथे चरण में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान जारी, जिले की चार पंचायत समितियों के 456 मतदान केंद्रों पर जारी है मतदान, 3 लाख 93 हजार 424 मतदाता करेंगे मतदान एंकर-पंचायतीराज चुनाव-2026 के तहत सवाई माधोपुर जिले में चौथे और अंतिम चरण का आज मतदान जारी है । पंचायतीराज संस्थाओं के चौथे चरण के तहत सवाई माधोपुर जिले की पंचायत समिति सवाई माधोपुर, गंगापुरसिटी, वजीरपुर एवं चौथ का बरवाड़ा के 456 मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया जारी है । लोकतंत्र के इस महापर्व में जिले की सवाई माधोपुर, गंगापुरसिटी, वजीरपुर एवं चौथ का बरवाडा पंचायत समिति की जिला परिषद की 15 सीटों के लिए एंव पंचायत समिति की 78 सीटों के लिए 3 लाख 93 हजार 424 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे । जिनमे 2 लाख 8 हजार 715 पुरुष तथा 1 लाख 84 हजार 708 महिला मतदाता शामिल हैं। सुबह 7 बजने के साथ ही मतदान प्रकिया शुरू हो गई ।मतदाता अपने घरों से निकलकर मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे है ,हालांकि अभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं कि अपेक्षित भीड़ नही है ,लेकिन उम्मीद है कि जैसे जैसे दिन चढ़ेगा वैसे वैसे मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ उमड़ेगी , मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन तंत्र पूरी तरह से मुस्तैद है और पोलिंग बूथों पर पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात है । सुबह 7 बजे से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया सांय 6 बजे तक जारी रहेगी । मतदान को लेकर पुलिस की सुरक्षा चाक चौबंद है ,संवेदनशील और अतिसंवेदनशील पोलिंग बूथों पर पर्याप्त जाब्ता तैनात है ,65 अतिसंवेदनशील पोलिंग बूथों पर एक चार का हथियार बंद पुलिस जाब्ता तैनात है ,इसके अलावा पुलिस अधिकारियों के साथ ही जोनल मजिस्ट्रेट लगातार पोलिंग बूथों के दौरे पर है , रिजर्व में अतिरिक्त पुलिस जाब्ता भी रखा गया है ,जिसे जरूरत पड़ने पर काम लिया जा सकेगा ,कुल मिलाकर फिलहाल मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से जारी है ।
0
0
Report

राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 के चौथे चरण में रायसिंहनगर में 176 बूथ, 1.41 लाख मतदाता

Sri Ganganagar, Rajasthan:राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 के चौथे चरण के तहत आज रायसिंहनगर क्षेत्र में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन के लिए मतदान प्रक्रिया चल रही है। सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की कतारें लगी हुई हैं और ग्रामीण मतदाताओं में अपने मताधिकार के प्रयोग को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। इस चुनाव के अंतर्गत क्षेत्र के कुल 176 मतदान बूथों पर 1,41,011 मतदाता अपने वोट डाल रहे हैं, जिससे पंचायत समिति के 25 सदस्यों और जिला परिषद के 5 सदस्यों के भाग्य का फैसला होगा। आज हो रहे इस मतदान की मतगणना 20 नवंबर को जिला मुख्यालय पर की जाएगी, जबकि ग्राम पंचायतों में सरपंच पद को लेकर 16 नवंबर को मतदान होगा।
0
0
Report
Advertisement

गोंडा बालपुर हादसे में कैरेट व्यापारी रिहान की मौत, दो घायल

Gonda, Uttar Pradesh:जिले गोंडा के करनैलगंज कोतवाली के बालपुर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत गोंडा-लखनऊ हाईवे पर बालपुर के पास शनिवार तड़के 5:00 बजे के करीब दुर्घटना हो गई। लखनऊ से कैरेट खरीदने गोंडा आ रहे 25 वर्षीय कैरेट व्यापारी रिहान और उसके दो साथी अकबर अली और मोहर्रम अली सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। रिहान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज ले जाया गया, जहां से बेहतर उपचार के लिए गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था, रास्ते में उसकी मौत हो गई। दोनों साथी अकबर अली और मोहर्रम अली भी गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार तीनों युवक लखनऊ से गोंडा आ रहे थे और कैरेट खरीदने के लिए निकले थे। गोंडा में बालपुर के पास उनकी बाइक की पिकअप से भिड़ंत हो गई; दुर्घटना में रिहान की मौत हो गई। मृतक रिहान बलरामपुर के सादुल्लाह नगर के मूल निवासी थे, उनके पिता मनसब अली हैं। उनके पूरे परिवार लखनऊ में रहते हैं और कैरेट कारोबार करते हैं, जिसमें वे गोंडा, बलरामपुर और अन्य जिलों में जाकर प्लास्टिक कैरेट खरीदते हैं और इनमें से सब्जी आदि भरकर अन्य कारोबारियों को बेचते थे।
0
0
Report

जालौन में कार चालक की दबंगई: ई-रिक्शा चालक की बेरहमी से पिटाई वायरल वीडियो

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में कार चालक की दबंगई का मामला आया सामने, मामूली स्क्रैच लगने पर ई-रिक्शा चालक की बीच सड़क पर बेरहमी से मारपीट, ई-रिक्शा की टक्कर से कार में मामूली स्कैच आने पर भड़का कार चालक, दबंग कार चालक खुलेआम गालियां देकर ई-रिक्शा चालक को जानवरों की तरह पीटा, कार चालक ने डंडे व पाइप से मारपीट कर ई-रिक्शा चालक का मोबाइल भी तोड़ा, रिक्शा चालक को जबरन कार में बैठाने का भी आरोप, राहगीरों ने किया बीच-बचाव, कार चालक की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के कोंच बस स्टैंड के पास का मामला।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top